कुशीनगर:जिलाधिकारी ने ड्रेस कोड लागू कर तहसील दिवस में पेश की अनुशासन की मिसाल।

कुशीनगर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में कुशीनगर जिले में ड्रेस कोड व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू कर दिया गया है। इस पहल की शुरुआत कसया तहसील में आयोजित तहसील समाधान दिवस के दौरान हुई, जिसमें जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अगुवाई में राजस्व विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित पोशाक में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अमीन, राजस्व निरीक्षक समेत सभी अधिकारी सफेद शर्ट, नीली पैंट तथा आईडी कार्ड के साथ अनुशासित और सुसज्जित…

कन्नौज कोतवाली पुलिस की तेज़ कार्रवाई: 24 घंटे में साइकिल चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में थाना कोतवाली कन्नौज पुलिस ने एक बार फिर तत्परता और सजगता का परिचय देते हुए साइकिल चोरी की वारदात का सफल अनावरण कर लिया है। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी गई साइकिल बरामद कर ली है। मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली कन्नौज पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 599/2025…

कन्नौज:श्रावण मास कावड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया मेहंदी घाट का निरीक्षण

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अगस्त 2025 श्रावण मास के पावन अवसर पर जारी कावड़ यात्रा के सुचारु संचालन एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने आज मेहंदी घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट पर श्रद्धालुओं के स्नान की व्यवस्थाओं, मार्ग डायवर्जन, पार्किंग स्थलों एवं सुरक्षा इंतजामों का विस्तारपूर्वक जायजा लिया। जिलाधिकारी एवं एसपी ने घाट पर बने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का अवलोकन करते हुए कैमरों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की तथा रियल-टाइम निगरानी…

लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश – शिक्षा, किसानों और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं सहन होगी

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में स्कूलों की पेयरिंग (School Pairing) मानक के अनुसार ही की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने शिक्षा के साथ-साथ किसानों की समस्याओं पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा…

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में 16 अगस्त को श्रद्धा व उल्लास से मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, प्रशासन ने दिए तैयारी के निर्देश

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अगस्त 2025 आगामी 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व प्रदेशभर में श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिरों में विशेष सजावट, झांकियां, भजन-कीर्तन और रात्रिकालीन आयोजन आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्व के सफल आयोजन के लिए सभी जिलों के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि सभी प्रमुख मंदिरों में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और बिजली-पानी की आपूर्ति सुदृढ़ रूप से सुनिश्चित की जाए। साथ ही, भीड़भाड़ वाले…

लखनऊ:मुख्यमंत्री का निर्देश: बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और पुनर्वास कार्य में तेजी लाएं

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से राहत और पुनर्वास कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि बाढ़ से प्रभावित ऐसे सभी इलाके जहाँ कटान की समस्या सामने आ रही है, उन पर विशेष निगरानी रखी जाए। इससे समय रहते लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके और संभावित नुकसान को रोका जा सके। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बाढ़ के पानी के चलते जिन लोगों के…

नई दिल्ली:अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का 44वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अगस्त 2025 अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का 44वां स्थापना दिवस राजधानी के रंग भवन, आकाशवाणी सांसद मार्ग पर अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर देशभर से व्यापारियों की भागीदारी रही, जिसमें फर्रुखाबाद जनपद से भी प्रतिनिधि मंडल ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने की, जबकि संचालन राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री मुकुंद मिश्रा ने किया। ★कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष…

फर्रुखाबाद कोतवाली पुलिस व सर्विलांस टीम ने 24 घंटे में चोरी की घटना का किया खुलासा, तीन अभियुक्त माल सहित गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अगस्त 2025 कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस और सर्विलांस टीम ने तत्परता दिखाते हुए चोरी के एक मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों और एक बाल अपचारी को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के दिशा-निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री ऐचार्या उपाध्याय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। ★घटना का विवरण दिनांक 02 अगस्त 2025 को फर्रुखाबाद के मोहल्ला आराकसान निवासी रमेश कुशवाहा ने कोतवाली में तहरीर…

लखनऊ:रक्षा बंधन पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा तोहफा: 8 से 10 अगस्त तक माताओं-बहनों को बसों में मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अगस्त 2025 रक्षा बंधन के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश की माताओं और बहनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने एक विशेष सौगात दी है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों और नगरीय बस सेवा की बसों में 8 अगस्त की सुबह 6 बजे से 10 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। 🔶 निःशुल्क यात्रा का उद्देश्य रक्षा बंधन के अवसर पर बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने जाती हैं।…

लखनऊ:ड्रोन दहशत पर सरकार का बड़ा फैसला: यूपी में बिना अनुमति ड्रोन संचालन पूर्णत प्रतिबंधित, NSA और गैंगस्टर एक्ट के तहत होगी कार्रवाई

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अगस्त 2025 अगस्त उत्तर प्रदेश सरकार ने ड्रोन के माध्यम से अशांति फैलाने और भय पैदा करने की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एक बड़ा और सख्त निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश, विशेषकर लखनऊ समेत सभी जिलों में बिना अनुमति ड्रोन संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि “डर पैदा करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” तकनीक के दुरुपयोग से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों…

फर्रुखाबाद:वर्मा/म्यांमार बुद्ध विहार के विहाराधिपति पूज्य भिक्षु एस.नंदा जी को श्रद्धापूर्वक किया गया संघदान।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अगस्त 2025 जनपद के ऐतिहासिक व पवित्र स्थल संकिसा स्थित वर्मा/म्यांमार बुद्ध विहार में आज का दिन विशेष रूप से पुण्य और श्रद्धा से परिपूर्ण रहा। इस अवसर पर विहार के विहाराधिपति पूज्य भिक्षु एस. नंदा जी को श्रद्धालुओं द्वारा संघदान अर्पित किया गया। संघदान बौद्ध परंपरा का एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं पुण्यदायक कृत्य माना जाता है, जिसमें भिक्षु संघ को भिक्षुजीवन के लिए आवश्यक सामग्री श्रद्धापूर्वक प्रदान की जाती है। संघदान कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी रामवीर शाक्य,  सुमनलता शाक्य, संघमित्रा, और शीलेन्द्र कुमार…

फर्रुखाबाद:धम्मालोको बुद्ध विहार संकिसा में पूर्व प्रधानाचार्य सरदार सिंह शाक्य ने भिक्षु संघ एवं अनुयायियों को किया भव्य भोजन दान कार्यक्रम।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अगस्त 2025 जनपद के ऐतिहासिक एवं बौद्ध धर्म के पवित्र स्थल संकिसा स्थित धम्मालोको बुद्ध विहार में आज एक भव्य भोजन दान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन धम्मालोको बुद्ध विहार सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भिक्षुगण, बुद्ध अनुयाइयों  ने सहभागिता की। इस आयोजन की मुख्य विशेषता यह रही कि भोजन दान मैनपुरी जनपद से पधारे गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज के संस्थापक एवं पूर्व प्रधानाचार्य सरदार सिंह शाक्य द्वारा किया गया। 85 वर्षीय वरिष्ठ शिक्षाविद् सरदार सिंह शाक्य…

कुली’ क्यों है ‘वॉर 2’ से बेहतर, इन 5 कारणों से रजनीकांत पड़ेंगे ऋतिक रोशन पर भारी ?

साउथ सिनेमा के थलाइवा यानि रजनीकांत की कुली साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है जिसके ट्रेलर का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे। अब आखिरकार कुली का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में रजनीकांत तो धांसू लग ही रहे हैं उनके साथ फिल्म के बाकी कलाकारों का लुक भी शानदार है। कुली में रजीकांत के साथ नागार्जुन, सत्यराज, उपेंद्र और श्रुति हासन नजर आएंगे वहीं आमिर खान का इसमें शानदार कैमियो है। कुली ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर वॉर 2 के साथ रिलीज…

सचिन तेंदुलकर का लाइव मैच क्यों नहीं देखते थे सुंदर पिचई , ओवल में कमेंट्री करते हुए खोला राज ?

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांचवें टेस्ट मैच ने रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. सीरीज में 1-2 से पिछड़ रहा भारत अब सीरीज बराबर करने की पूरी उम्मीद कर रहा है. पहली पारी में 23 रन से पिछड़ने के बाद भारत ने जबरदस्त वापसी करते हुए इंग्लैंड के सामने 374 रन के जीत का लक्ष्य रखा. यशस्वी जायसवाल के शतक और आकाश दीप, रवींद्र जडेज और वाशिंगटन सुंदर की फिफ्टीज ने भारत को जीत की राह दिखा दी है. एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के इस अंतिम टेस्ट को लेकर उत्साह…

फर्रुखाबाद:डीएम व एसपी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर राहत कार्यों के दिये निर्देश।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अगस्त 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने आज जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पंखियन की मड़ैया (तहसील सदर) एवं तीसराम की मड़ैया (तहसील अमृतपुर) का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और बाढ़ तथा कटान से उत्पन्न हालातों की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने सिचाई विभाग को निर्देशित किया कि कटान से प्रभावित गाँवों की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभावी उपाय सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही उपजिलाधिकारी को निर्देश दिए…

प्रयागराज : राजकीय बाल गृह किशोर में 10 दिवसीय पाक कला प्रशिक्षण का हुआ समापन

दिनांक 02.08.2025 को माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज श्री संजीव कुमार के निर्देशानुसारद राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह (किशोर) में 10 दिवसीय पाक कला प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन बालकों द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को बनाकर किया गया। यह दस दिवसीय पाक कला प्रशिक्षण यूनाइटेड यूनिवर्सिटी झलवा प्रयागराज के आतिथ्य संकाय द्वारा किया गया। 10 दिन की पाक कला प्रशिक्षण कार्यक्रम में समस्त प्रशिक्षित बालकों को वाइस चेयरमैन, यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट सतपाल गुलाटी, दिनेश कुमार गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज ,श्रीमती शिखा चौधरी प्रधान…

जनपद प्रयागराज में बाढ का परिदृश्य जलस्तर

गंगा नदी का जलस्तर- 1. फाफामउ- 84.96 (+12) (4 hrs)2. छतनाग- 84.32 (+12) (4 hrs)गंगा नदी का खतरे का बिन्दु. 1. फाफामउ-84.738 मी02. छतनाग-84.738 मी0गंगा नदी का अधिकतम जलस्तर.1. फाफामउ-87.980 मी02. छतनाग-88.030 मी0यमुना नदी का जलस्तर-1. नैनी- 85.06 (+16) (4 hrs)यमुना नदी का खतरे का बिन्दु. 84.738 मी0यमुना नदी का अधिकतम जलस्तर.नैनी- 87.990 मी0 प्रभावित वार्डध्मोहल्ला सदर-40- कछार मऊ/सरैया, राजापुर देह माफी, असदुल्लापुर मो0बाद, बेली कछार, बेली उपरहार, बघाडा जहरूद्दीन, बघाडा बालन, मेहदौरी कछार, शिवकुटी, चांदपुर सलोरी उपरहार, सादियाबाद कछार, चिल्लापटटी, अराजी बारूद खाना कछार, आराजी जोधवल, अराजी बारूद खाना…

लखीमपुर खीरी : पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी,ब्लॉक सभागार कुंभी में गोला विधायक की मौजूदगी में उपस्थित लोगों ने सजीव संबोधन को सुना

गोला गोकर्णनाथ – आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के तहत 9.70+ करोड़ किसानों को ₹20,500+ करोड़ की धनराशि का हुआ हस्तांतरण। शनिवार को गोला के ब्लॉक सभागार कुंभी में गोला विधायक अमन गिरी एवं ब्लॉक खंड अधिकारियों की मौजूदगी में पीएम किसान सम्मान निधि की 20वी किस्त के विमोचन में दिए जा रहे सजीव संबोधन को सुना गया। गोला विधायक अमन गिरी द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे उपस्थित सभी लोगों को अवगत कराया गया और…

लखीमपुर खीरी : डीएम, एसपी की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन

शनिवार को जनपद के प्रत्येक तहसील स्तर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी खीरी दुर्गा शक्ति नागपाल व पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा द्वारा तहसील सदर पर उपस्थित रहकर सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की गई इस दौरान आए हुए फरियादियों की भीड़ में 69 समस्याएं पहुंची जिनमें से 8 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका है। फरियादियों की समस्याओं के लिए सम्बंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना…

लखीमपुर खीरी – राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के सरगना अनमोल गुप्ता के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के अन्तर्गत की गई कार्यवाही

शनिवार को पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन क्षेत्राधिकारी पलिया के निकट पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष पलिया के नेतृत्व में थाना पलिया पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा थाना पलिया जनपद खीरी के अभियुक्त गैंग लीडर अनमोल गुप्ता पुत्र लाला उर्फ शिवकुमार गुप्ता निवासी मो0 बाजार प्रथम कस्बा व थाना पलिया जनपद खीरी के विरुद्ध 14(1) गैंगेस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए अभियुक्त गैंग लीडर अनमोल गुप्ता…