फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अगस्त 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में एनकोर्ड (एक युद्ध नशे के विरुद्ध) व एंटी-टैबको सेल की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में नशा नियंत्रण व तंबाकू निषेध को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि— कहीं भी निकोटिन युक्त दवाओं की बिक्री न हो। जिलेभर में रेंडमली 100 दुकानों की जांच की जाए। सभी विद्यालयों में चिल्ड्रेन क्लब प्रहरी का गठन किया जाए, ताकि बच्चे नशामुक्त अभियान के प्रहरी…
Day: August 19, 2025
फर्रुखाबाद में गौशालाओं का निरीक्षण एवं जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अगस्त 2025 प्रमुख सचिव, पशुधन, उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में आज निदेशक, रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र, पशुपालन विभाग, उ०प्र० लखनऊ का जनपद आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल खण्डौली (विकास खण्ड राजेपुर) तथा कान्हा गौशाला, कमालगंज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों गौशालाओं की व्यवस्थाएँ संतोषजनक पाई गईं। निरीक्षण के उपरान्त अपराह्न 2:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद में संचालित गोवंश आश्रय स्थलों के…
फर्रुखाबाद:नेकपुर खुर्द गौशाला पहुँचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, ग्राम प्रधान देवेन्द्र शाक्य ने किया स्वागत।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अगस्त 2025 प्रदेश सरकार के कैबिनेट जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद नेकपुर खुर्द गौशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम प्रधान देवेन्द्र शाक्य ने पुष्प गुच्छ भेंट कर मंत्री का जोरदार स्वागत किया। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सुबह अमृतपुर, शमशाबाद और कायमगंज क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित कर रहे थे। जिले में बाढ़ का संकट गंभीर होता जा रहा है, अब तक 200…
फर्रुखाबाद:सम्पूर्ण समाधान दिवस,विधायका डॉ. सुरभि गंगवार व अधिकारियों ने सुनी जनता की समस्याएँ
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अगस्त 2025 तहसील कायमगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर मंगलवार को बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुँचे। इस अवसर पर विधायक डॉ. सुरभि गंगवार कायमगंज, उपजिलाधिकारी कायमगंज तथा अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ डॉ. संजय सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। विधायक एवं अधिकारियों ने मौके पर ही कई मामलों का निस्तारण कराया, वहीं जिन प्रकरणों में तत्काल समाधान संभव नहीं था, उनके लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।…
फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक ने किया बड़ा फेरबदल, कई निरीक्षक व उपनिरीक्षक बदले गए।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अगस्त 2025 जनपद फतेहगढ़ में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। इन प्रशासनिक बदलावों का मकसद जिले में अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाना तथा जनता को बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था उपलब्ध कराना है। जारी प्रेस नोट के अनुसार स्थानांतरण इस प्रकार हैं— 1. निरीक्षक तेज सिंह पुलिस लाइन से स्थानांतरित होकर अपराध निरीक्षक थाना फतेहगढ़ नियुक्त। 2. उपनिरीक्षक कमलेश कुमार महिला थाना से स्थानांतरित होकर थाना कमालगंज भेजे गए।…
फर्रुखाबाद:हाईवे कट बंद होने से व्यापारियों में आक्रोश, कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया प्रदर्शन
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अगस्त 2025 इटावा-बरेली नेशनल हाईवे पर बनाए गए कुछ कटों को बंद किए जाने से व्यापारियों में गहरा आक्रोश है। कट बंद होने से हाईवे के दोनों ओर स्थित दुकानदारों के व्यापार पर गंभीर असर पड़ा है। इसी समस्या को लेकर सोमवार को फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया सेन्ट्रल जेल व्यापार मंडल के नेतृत्व में एक सैकड़ा से अधिक व्यापारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन कर एसडीएम रविन्द्र कुमार को जिलाधिकारी संबोधित ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं…
अलवर में सनसनीखेज वारदात: पति की हत्या कर नीले ड्रम में छुपाई लाश, पत्नी और मकान मालिक का बेटा फरार।
अलवर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अगस्त 2025 जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब एक किराए के मकान से नीले ड्रम में संदिग्ध हालत में लाश बरामद हुई। मृतक की पहचान हंसराज के रूप में हुई है, जो ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था और किराए के मकान में रह रहा था। सूत्रों के अनुसार, हत्या के बाद शव को ड्रम में डालकर ऊपर से भारी पत्थर रख दिया गया था, साथ ही लाश को गलाने के लिए नमक का इस्तेमाल किया गया। इस वारदात ने पूरे इलाके को दहला…
फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ क्राइम इंस्पेक्टर को मिला राजेपुर थाने का चार्ज।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अगस्त 2025 जनपद पुलिस प्रशासन में फेरबदल के तहत एसपी आरती सिंह ने अहम आदेश जारी किए हैं। फतेहगढ़ के क्राइम इंस्पेक्टर सुदेश कुमार विश्वकर्मा को अब राजेपुर थाने का नया थाना अध्यक्ष बनाया गया है। जानकारी के अनुसार, तत्कालीन थाना अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ट्रेनिंग पर चले गए थे, जिस कारण चार्ज कार्यवाहक थाना अध्यक्ष के रूप में संभाला जा रहा था। अब स्थायी रूप से एसपी ने निरीक्षक सुदेश कुमार विश्वकर्मा को राजेपुर थाने का प्रभारी नियुक्त किया है। इसी क्रम में तेज…
