फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2025 एडीजी कानपुर जोन श्री आलोक सिंह एवं डीआईजी कानपुर श्री हरीश चन्दर ने जनपद फतेहगढ़ के दौरे के दौरान रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में आगामी राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस सहित अन्य त्योहारों पर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था की स्थिति, अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए। साइबर…
Day: August 14, 2025
फर्रुखाबाद:पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार पीड़ितों को लौटाई 1.64 लाख रुपये की रकम
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2025 साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फतेहगढ़ साइबर क्राइम पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। NCRP पोर्टल पर दर्ज दो अलग-अलग ऑनलाइन धोखाधड़ी मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल ₹1,64,000/- की ठगी गई राशि पीड़ितों को वापस दिलाई। यह कार्रवाई श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, श्री आलोक सिंह के निर्देशन, पुलिस महानिरीक्षक कानपुर रेंज, श्री हरीश चंदर के कुशल पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़, श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन तथा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ.…
फर्रूखाबाद में दो मामलों में अपराधियों को सजा, पुलिस और अभियोजन की प्रभावी पैरवी का नतीजा।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2025 पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फर्रूखाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभावी पैरवी और सुनियोजित प्रयासों से दो अलग-अलग मामलों में अभियुक्तों को दोषसिद्ध कर न्यायालय ने कठोर सजा सुनाई। ★पहला मामला – गैंगस्टर एक्ट थाना कोतवाली फर्रूखाबाद क्षेत्र के मोहल्ला खटकपुरा इज्जत खाँ निवासी अभियुक्त मोहम्मद फहीम पुत्र मोहम्मद जहीर के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 861/2010, वाद संख्या 263/2025, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट…
फर्रुखाबाद पुलिस लाइन में एडीजी जोन कानपुर व डीआईजी का निरीक्षण, प्रशिक्षुओं से किया संवाद
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2025 एडीजी जोन कानपुर श्री आलोक सिंह एवं डीआईजी कानपुर श्री हरीश चन्दर ने जनपद फतेहगढ़ के भ्रमण के दौरान रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचकर पुलिस प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं से संवाद किया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन, पुलिस सेवा में समर्पण, विशेष फील्ड्स में अवसर, चुनौतियों और भविष्य में पुलिसिंग के बदलते परिदृश्य पर विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों पर भी चर्चा की और प्रशिक्षुओं को इसके प्रभावी रोकथाम एवं जांच तकनीकों से अवगत कराया।…
फर्रुखाबाद:कलेक्ट्रेट सभागार में कर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक सम्पन्न।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2025 जिलाधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में कर एवं करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की वसूली प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पाया गया कि वाणिज्य कर विभाग की वसूली लक्ष्य से कम रही और प्रदेश में 30वां स्थान प्राप्त हुआ। स्टाम्प एवं निबंधन विभाग, आबकारी विभाग, खनन विभाग और मंडी परिषद की वसूली भी संतोषजनक नहीं पाई गई। वहीं, परिवहन विभाग की वसूली बेहतर रही और प्रदेश…
लखीमपुर खीरी : आर्य समाज का चुनाव निर्विरोध संपन्न गुरुशरण पाठक प्रधान व ओमप्रकाश वैश्य बने मंत्री
गोला गोकर्णनाथ – आर्य समाज गोला का चुनाव बुधवार को वीरेंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट मंत्री आर्य समाज कुकरा की देखरेख में सर्वसम्मति से निर्विरोध संपन्न हुआ जिसमें गुरुशरण पाठक को प्रधान, ओमप्रकाश वैश्य को मंत्री,श्रवण महेश्वरी को उपमंत्री,नवीन भसीन को कोषाध्यक्ष,पतिराखन लाल वर्मा,विजय राठी को उपाध्यक्ष,विमलेश शुक्ला को पुस्तकाध्यछ निर्वाचित किया गया। इस मौके पर सभा के सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी एवं सभी पदाधिकारियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। नवनिर्वाचित प्रधान ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आर्य समाज का उद्देश्य एक ऐसे समाज…
लखीमपुर खीरी : अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने की निष्पक्ष जांच की मांग
गोला गोकर्णनाथ -अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों एवं तमाम कार्यकर्ताओं ने बुधबार को गोला में पुलिस क्षेत्राधिकारी को प्रेषित पुलिस अधीक्षक महोदय लखीमपुर खीरी को संबोधित ज्ञापन गोला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह को सौंपा। पदाधिकारियों व तमाम कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय बजरंग दल सीतापुर के विभागाध्यक्ष देव जुनेजा के खिलाफ दर्ज झूठे मुकदमे को निराधार बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। गौरतलब है लखीमपुर में आठ अगस्त को एक स्थानीय ढाबे पर हुई मारपीट की घटना में देव जुनेजा पर दर्ज फर्जी मुकदमे को…
फर्रुखाबाद:भाजपा जिला मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस व विभाजन विभीषिका दिवस कार्यक्रमों की तैयारी बैठक संपन्न
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2025 आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर आज जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में 14 व 15 अगस्त को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी एवं तिरंगा यात्रा की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया कि कल, 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी आयोजित होगी, जिसमें कानपुर के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश राय मुख्य वक्ता रहेंगे। संगोष्ठी के उपरांत पार्टी मुख्यालय से सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौन जुलूस के…
फर्रूखाबाद:जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री और भोजन वितरित किया।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बुधवार को कायमगंज तहसील के कंपिल क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाई। सबसे पहले वे बहवलपुर पहुँचे, जहां अहिवरन नगला और धीमन नगला गाँव के लगभग 400 बाढ़ प्रभावित परिवारों को निःशुल्क बाढ़ राहत सामग्री वितरित की गई। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने मौके पर 750 पैकेट पका हुआ भोजन भी बंटवाया, ताकि किसी भी परिवार को भूखा न रहना पड़े। दौरान निरीक्षण, जिलाधिकारी ने बाढ़ पीड़ितों के लिए लगाए गए…
फर्रुखाबाद:बाढ़ प्रभावित बदनपुर में निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर, 185 मरीजों को मिला उपचार।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2025 राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय कढ़हर की ओर से आज राजेपुर ब्लॉक के बाढ़ ग्रस्त गांव बदनपुर में निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह एवं कक्ष सेवक श्री आकाश मसीह के सहयोग से कुल 185 बाढ़ पीड़ित रोगियों (110 पुरुष और 75 महिलाएं) का निःशुल्क इलाज किया गया। चिकित्सा शिविर में दाद, खाज-खुजली, एक्जिमा, सांस संबंधी रोग, जोड़ों का दर्द, उल्टी, दस्त, बुखार, पेट दर्द आदि से पीड़ित मरीज पाए गए। सभी को रोगानुसार उचित होम्योपैथिक उपचार…
गोरखपुर जिला कारागार में साक्षरता शिविर का आयोजन, बंदियों को शिक्षा व सामाजिक जागरूकता की दिशा में बड़ा कदम।
गोरखपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2025 जिला कारागार गोरखपुर में आज साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पंकज श्रीवास्तव, मा. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोरखपुर रहे। इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री अक्षय कुमार बुजुर्गवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। उत्तर प्रदेश सरकार की मंशानुसार, जिला कारागार गोरखपुर में पिछले तीन माह से निरक्षर बंदियों को साक्षर बनाने की पहल की जा रही है। इसी क्रम में शिव नारद फाउंडेशन गोरखपुर के सहयोग से 70 बंदियों को साक्षर किट…
फर्रुखाबाद में इफको द्वारा विक्रेता बंधुओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम, 75 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2025 इफको बाजार सातनपुर मंडी, फर्रुखाबाद में आज विक्रेता बंधुओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कृषि अधिकारी श्री ब्रजेश कुमार सिंह, एम.ए.आर. कॉर्पोरेट श्री अजय पालिवाल, इफको उपमहाप्रबंधक डॉ. परहलाद सिंह, इफको के वरिष्ठ क्षेत्र प्रबंधक फर्रुखाबाद श्री प्रदीप कुमार एवं इफको एम.सी. से रामलोटन उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में लगभग 75 विक्रेता बंधुओं ने भाग लिया। जिला कृषि अधिकारी ने खाद आपूर्ति एवं वितरण पर विस्तृत चर्चा की। इफको उपमहाप्रबंधक डॉ. परहलाद सिंह ने नैनो यूरिया…
