फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज)10 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश शासन के “हर घर तिरंगा अभियान 2025” के अंतर्गत 14 अगस्त को जिलेभर में “विभाजन की विभीषिका दिवस” कार्यक्रम बड़े पैमाने पर आयोजित होंगे। मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के कार्यालय पत्र (संख्या 276/2025/जी०आई०-24/चार-2025) एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में सभी स्कूल, कॉलेज, संस्थान एवं कार्यालयों में एक साथ राष्ट्रभक्ति की अलख जगाई जाएगी। सुबह 11:00 बजे से सभी स्थानों पर गोष्ठियां आयोजित होंगी, जिनमें प्रबुद्ध वक्ता विभाजन के दंश और उससे जुड़ी त्रासदी के विषय में बच्चों एवं आमजन…
Day: August 10, 2025
फर्रुखाबाद में गंगा खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन सतर्क।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अगस्त 2025 जनपद में गंगा और रामगंगा नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। सिंचाई विभाग द्वारा जारी ताज़ा बुलेटिन के अनुसार, गंगा नदी का जलस्तर लोहिया सेतु (पंचाल घाट) पर खतरे के निशान 137.10 मीटर को पार कर 137.25 मीटर दर्ज किया गया है। यह स्तर सुबह 8 बजे की तुलना में शाम 4 बजे और बढ़ा है। वहीं, रामगंगा नदी का जलस्तर बहमलपुर बिदौदी सेतु पर खतरे के निशान से थोड़ा नीचे 136.35 मीटर दर्ज किया…
फतेहगढ़:भारत माता मंदिर के पास नाली निर्माण न होने से सड़क पर जलभराव, लोगों को भारी परेशानी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अगस्त 2025 फतेहगढ़ शहर के कानपुर-बरेली बाईपास स्थित भारत माता मंदिर के पास नाली का निर्माण न होने के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर से कुछ ही दूरी पर स्थित पश्चिमी साइड में नाली न होने की वजह से सड़क पर गंदा पानी और कचरा जमा हो जाता है, जिससे न केवल आने-जाने में दिक्कत होती है बल्कि दुर्घटनाओं का भी खतरा बना रहता है। मंदिर में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए…
इटावा:आलमपुर बिबोली गांव में दबंगों का हमला, 20 हज़ार रुपये लूटे – पीड़ित ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग
इटावा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अगस्त 2025 जनपद के भरथना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आलमपुर बिबोली गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। गांव के निवासी विकास शाक्य ने थाना जसवंतनगर पुलिस को दिए लिखित प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि गांव के ही करण यादव और उसके साथियों ने उनके साथ मारपीट कर 20,000 रुपये नकद लूट लिए। शिकायत पत्र में लगाए गए आरोप पीड़ित के अनुसार, 07 अगस्त 2025 को वे अपने घर के बाहर थे, तभी आरोपी करण यादव अपने साथियों के साथ…
फर्रुखाबाद:बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अगस्त 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने सोमवार को तहसील अमृतपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों कंचनपुर, सबलपुर, आशा की मड़ैया और चित्रकूट डिप का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद कर बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं और कटान की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने पशुओं के टीकाकरण के निर्देश देते हुए उपजिलाधिकारी को संबंधित गाँवों में नाव और नाविकों की व्यवस्था करने के साथ-साथ बाढ़ राहत शरणालयों व चौकियों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।…
फर्रुखाबाद:एसडीएम सदर ने फाइलेरिया की दवा खाकर किया फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अगस्त 2025 जनपद सहित प्रदेश के 27 जिलों में आज से फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम शुरु हो गया है यह अभियान 28 अगस्त तक चलाया जायेगा | इस दौरान ने एस डी एम सदर रजनीकांत ने फाइलेरिया की दवा खाकर फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया l इस दौरान सिविल अस्पताल लिंजीगंज के चिकित्साधीक्षक डॉ राणा प्रताप, परितोष, पीसीआई से संगीता, अनुपम मिश्र और पाथ से नवीन ने फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन किया lसाथ ही सिविल अस्पताल लिंजीगंज में तैनात कर्मचारियों और मरीजों को भी…
फर्रुखाबाद:निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल ने फूलन देवी की जयंती मनाई
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अगस्त 2025 निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार कश्यप के नेतृत्व में पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार कश्यप ने कहा कि फूलन देवी ने सामाजिक न्याय और दलित-पिछड़ों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने समाज में समानता और सम्मान के लिए अपना जीवन समर्पित…
फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में सोमवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अगस्त 2025 आज़ादी के अमृत महोत्सव और राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सोमवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष श्रीमती रमला राठौर के नेतृत्व में सुबह 11 बजे फतेहगढ़ भोलेपुर हनुमान जी के मंदिर से प्रारंभ होकर मिलिट्री चौराहा तक निकाली जाएगी। मंडल के सभी पदाधिकारी, सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा के दौरान कार्यकर्ता हाथों…
ग्रेटर नोएडा एक्सपो मार्ट अंडरपास में जाम से हाहाकार, एम्बुलेंस भी फंसी – प्रशासन मौन
ग्रेटर नोएडा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अगस्त 2025 को ग्रेटर नोएडा एक्सपो मार्ट अंडरपास एक बार फिर भीषण जाम का शिकार हो गया। हालात इतने खराब रहे कि एक एम्बुलेंस भी घंटों तक फंसी रही, जबकि उसके अंदर मरीज को तत्काल इलाज की जरूरत थी। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि अंडरपास में यह जाम कोई नई बात नहीं है, लेकिन आज की स्थिति बेहद गंभीर थी क्योंकि इसमें कई वीवीआईपी गाड़ियां भी फंस गईं। स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी हो या…
फर्रुखाबाद में पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल को सैकड़ों बहनों ने बांधी राखी, मुस्लिम बहनों की भी रही बड़ी संख्या
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अगस्त 2025 रक्षाबंधन का पर्व इस बार भी पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल के लिए भाई-बहन के अद्वितीय रिश्ते की मिसाल लेकर आया। एक, दो नहीं बल्कि सैकड़ों बहनों ने उन्हें राखी बांधी, जिनमें हिंदू ही नहीं बल्कि बड़ी संख्या में मुस्लिम बहनें भी शामिल रहीं। खास बात यह रही कि राखी बांधने आने वाली हर बहन को अग्रवाल दंपति ने पूरे रस्मों-रिवाज के साथ विदाई दी। रविवार को गायत्री इंटरनेशनल स्कूल, भोलेपुर में सुबह से ही राखी बांधने वाली बहनों की लंबी कतार लगी रही।…
अचानक संस्कृत भाषा बोलने लगे यूपी के CM योगी आदित्यनाथ !
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेशवासियों को संस्कृत दिवस पर संस्कृत भाषा सप्ताह शुरू होने की शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी किया जिसमें वह संस्कृत में संदेश देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्होंने कहा कि यूपी के सभी निवासियों को संस्कृत भाषा सप्ताह की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। संस्कृत भारतीय ज्ञान परंपरा और भारतीय संस्कृति का मूल है। भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए संस्कृत भाषा का अध्ययन अति आवश्यक है। इस सप्ताह हम संस्कृत के महत्व का स्मरण करेंगे। संस्कृत साहित्य…
दुर्घटना में घायल दंपति और उनकी बच्ची को देख अखिलेश यादव ने रुकवाया काफिला
सड़क दुर्घटना और समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने के कारण हर साल हजारों लोगों की जान चली जाती है. इसके लिए वो लोग भी जिम्मेदार हैं, जो घायलों को देखने के बावजूद कोई कदम नहीं उठाते हैं और आगे बढ़ जाते हैं. हालांकि कुछ लोग घायलों को देखकर पहले अस्पताल पहुंचाते हैं. सैफई से इटावा जाते समय कुछ ऐसा ही किया समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने, जब उन्होंने एक घायल दंपति और उनकी बच्ची को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. अखिलेश यादव शनिवार को सैफई से इटावा जा…
उत्तराखंड के धराली में रेस्क्यू ऑपरेशन चौथे दिन भी जारी
उत्तरकाशी जिले के धराली में आपदा एवं राहत कार्य चौथे दिन भी जारी है। सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व पुलिस की टीमें मुस्तैदी के साथ लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है। शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हेली सेवा, एमआई 17 और चिनूक हेलीकॉप्टरों की मदद से सुबह से ही युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान जारी है। गंगोत्री, हर्षिल, झाला, जसपुर, गंगोत्री में फंसे यात्रियों को सुरक्षित लाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…
शोले की 50वीं वर्षगांठ, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में 4K रीस्टोरेशन का होगा प्रीमियर
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, धर्मेंद्र, संजीव कुमार, अमजद खान और हेमा मालिनी जैसे सितारों से सजी ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले का विशेष प्रीमियर 6 सितंबर, 2025 को टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (TIFF) में किया जाएगा। फाउंडेशन ने सोशल मीडिया पर बताया कि यह स्क्रीनिंग टोरंटो के रॉय थॉमसन हॉल में 1800 सीटों के साथ भव्य होगी। सिप्पी फिल्म्स के साथ मिलकर, फाउंडेशन ने इस फिल्म को 4K में पुनर्स्थापित किया ताकि नई पीढ़ी इसे देख सके। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, संजीव कुमार, अमजद खान, जया बच्चन और हेमा मालिनी…
‘बिग बॉस’ में एंट्री दिलाने का झांसा देकर 10 लाख रुपए ठगे, हो गई एफआईआर
सलमान खान के टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ में एंट्री दिलाने का झांसा देकर डॉ. अभिनीत गुप्ता से लाखों का फ्रॉड किया गया. फिल्मी स्टाइल में ‘बिग बॉस’ में एंट्री करवाने के नाम पर डॉक्टर अभिनीत से मुंबई के जालसाज ने दस लाख रुपए ऐंठ लिए. अब पुलिस धोखेबाज की तलाश में लगी है. डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अभिनीत गुप्ता ने अपने साथ हुई धोखेबाजी की पूरी कहानी पुलिस को बताई. ये मामला साल 2022 का है जिस पर अब केस दर्ज हुआ है. पुलिस ने आरोपी करण सिंह के खिलाफ मुंबई…
वनडे में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी कौन
आइए जानते हैं वे पांच बल्लेबाज जिन्होंने वनडे क्रिकेट में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है. विराट कोहली (भारत) — श्रीलंका के खिलाफ 10 शतक विराट कोहली ने 2008 से 2024 तक श्रीलंका के खिलाफ 56 मैचों में 10 शतक बनाए हैं. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 166 रन का था और उनका औसत 60.27 रहा. कोहली ने इस दौरान कुल 2652 रन बनाए, जिसमे से वे कई बार नाबाद रहे. उनका स्ट्राइक रेट 93.67 का था. विराट कोहली (भारत) — वेस्टइंडीज…
विराट कोहली और एमएस धोनी? कौन है ज्यादा अमीर क्रिकेटर?
भारत के दो महान क्रिकेटर, विराट कोहली और एमएस धोनी, न केवल अपने खेल के लिए बल्कि अपनी संपत्ति के लिए भी चर्चा में रहते हैं. दोनों खिलाड़ियों ने अपने क्रिकेट करियर के साथ-साथ ब्रांड एंडोर्समेंट्स, बिजनेस वेंचर और इनवेस्टमेंट के जरिए करोड़ों कमाए हैं. आइए जानें 2025 में Probo के अनुसार इन दोनों की कुल संपत्ति कितनी है और कमाई के मामले में कौन सबसे आगे है? विराट कोहली की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 127 मिलियन डॉलर (1,050 करोड़ रुपये) है, जो उन्हें दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में…
प्रयागराज: सैंट जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज , मम्फोर्डगंज में बने बाढ़ राहत शिविर में मनाया गया रक्षाबंधन त्योहार
प्रयागराज: रक्षाबंधन त्यौहार के अवसर पर शनिवार को सदर तहसील में सैंट जोसफ गर्ल्स इंटर कॉलेज , मम्फोर्डगंज में बनाए गए बाढ़ राहत शिविर में उपजिलाधिकारी सदर अभिषेक सिंह की उपस्थिति में बाढ़ राहत केंद्र में रह रहे बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया । बाढ़ राहत केंद्र में रह रही बालिकाओं ने लोंगों को रक्षासूत्र बाँधा और रोली अक्षत से तिलक लगाया है l उपजिलाधिकारी सदर अभिषेक सिंह और अपर उपजिलाधिकारी सदर गणेश कनोजिया ने भी शिविर में राखी बंधवाई और उपहार दिए l इस…
प्रयागराज: सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव जंग बहादुर यादव को अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर मिली शुभकामनाएं
प्रयागराज ,दिनांक 09-08-2025 को पुलिस आयुक्त जोगेन्द्र कुमार द्वारा #PIPING_CEREMONY में सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव जंग बहादुर यादव को अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर कंधे पर अशोक स्तंभ लगाकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयीं। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
लखीमपुर खीरी : जिला कारागार में बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र
लखीमपुर खीरी – लखीमपुर खीरी के जिला कारागार में शनिवार को बहन भाई का पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया जेल प्रशासन की ओर से चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था पहले ही कर ली गई थी जेल प्रशासन के अधिकारी प्रातःकाल से ही व्यवस्था की निगरानी कर रहे थे और यह सुनिश्चित कर रहे थे कि किसी भी बहन को अपने भाई से मुलाकात करने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी या असुविधा न हो। प्रातःकाल 6:00 बजे से ही सभी अधिकारीयों और कर्मचारियों तथा पुलिस बल को तैनात…
