शुभमन गिल ने शतक ठोक किया कमाल, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले सिर्फ चौथे भारतीय कप्तान ?

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तहत भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जा रहा है। यहां बुधवार (2 जुलाई 2025) को इंग्लैंड से टॉस हारकर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। इस मुकाबले के पहले दिन जहां ओपनर यशस्वी जायसवाल ने अर्द्धशतक (87 रन) ठोका, वहीं भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए बतौर कप्तान दूसरा और करियर का 7वां टेस्ट शतक लगाया। इस शतक के साथ शुभमन गिल ने बतौर कप्तान अपने नाम एक और उपलब्धि…

अल्लू अर्जुन और प्रशांत नील की फिल्म पर आया धांसू अपडेट, जानकर झूम उठेंगे फैंस ?

दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पा’ से देशभर में सुर्खियां बटोरी थीं. जबकि ‘पुष्पा 2’ की सक्सेस ने तो उन्हें दुनियाभर में लोकप्रिय कर दिया था. पुष्पा और फिर पुष्पा 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद अल्लू का स्टारडम सातवें आसमान पर पहुंच गया है. पुष्पा 2 के बाद अब अल्लू के पास दो बड़ी फिल्में हैं. एक है मशहूर डायरेक्टर एटली की और दूसरी है प्रशांत नील की. एटली और अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘AA22’ अपने ऐलान के बाद से ही सुर्खियों में रही है. वहीं…

कर्नाटक कांग्रेस में दरार की अटकलों पर शिवकुमार का बयान ?

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के प्रति अपना समर्थन दोहराया है और कहा है कि वह 2028 के राज्य विधानसभा चुनाव जीतने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए अपनी पार्टी और नेतृत्व द्वारा लिए गए निर्णयों का पालन करेंगे। एक दिन पहले मीडियाकर्मियों से बात करते हुए सिद्धारमैया के लिए अपने “मेरे पास क्या विकल्प है? मुझे उनके साथ खड़ा होना है और उनका समर्थन करना है। मुझे इसमें कोई आपत्ति नहीं है” बयान पर शिवकुमार ने कहा, “मुझे अपनी पार्टी के अनुसार चलना होगा। मेरी…

बाबासाहेब आंबेडकर का ‘अपमान’ करने के लिए लालू के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करेगी बिहार भाजपा ?

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बुधवार को कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का अपमान करने के कारण राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद के खिलाफ पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित किया जाएगा। बैठक शुरू होने से पहले जायसवाल ने पत्रकारों से बात की। इस बैठक में अन्य लोगों के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हो रहे हैं। भाजपा की बिहार इकाई के प्रमुख ने कहा, ‘‘हम उत्साहित हैं कि रक्षा मंत्री, जो हमारी पार्टी…

फर्रूखाबाद:जन शिक्षण संस्थान द्वारा पूजा ब्यूटी पार्लर में ब्यूटी केयर असिस्टेंट कोर्स का शुभारंभ।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 जुलाई 2025 न्यू कॉलोनी कुइयांबूट स्थित पूजा ब्यूटी पार्लर में आज जन शिक्षण संस्थान, फर्रूखाबाद के तत्वावधान में ब्यूटी केयर असिस्टेंट ट्रेड के प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर संस्थान की ओर से नीरज पारिक, मनोज मिश्रा, मंजू शर्मा, पूजा शाक्य, नीलम शाक्य, एवं समूह की श्रद्धा दुबे व अभय दुबे उपस्थित रहे।     कार्यक्रम में उन सभी छात्राओं ने भाग लिया जिन्होंने इस कोर्स के लिए पंजीकरण कराया है। इस पहल का उद्देश्य युवतियों को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित करना है, जिससे…

फर्रुखाबाद में गंगा और रामगंगा नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जुलाई 2025 जिले में बाढ़ नियंत्रण को लेकर सिंचाई विभाग द्वारा 3 जुलाई 2025 की सुबह और शाम की स्थिति पर आधारित रिपोर्ट जारी की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में गंगा और रामगंगा नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे बना हुआ है। सिंचाई खंड फर्रुखाबाद द्वारा जिलाधिकारी को भेजी गई रिपोर्ट के मुताबिक: गंगा नदी का खतरे का निशान 137.10 मीटर निर्धारित है, जबकि लोहिया सेतु (पांचालघाट) पर सुबह 8 बजे इसका जलस्तर 136.60 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के…

फर्रुखाबाद:बौद्ध रीति से एकांश शाक्य और विनीता शाक्य का वैवाहिक संस्कार सम्पन्न।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 जुलाई 2025 आज ग्राम नगला निजाम निवासी श्री महेंद्रपाल सिंह शाक्य के पुत्र एकांश शाक्य एवं ग्राम ढड़ियापुर निवासी श्री रामनिवास शाक्य की सुपुत्री विनीता शाक्य का विवाह बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार सादगीपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस बौद्ध दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार में बुद्ध वंदना, त्रिशरण एवं पंचशील ग्रहण के बाद वर-वधू ने एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया। विवाह कार्यक्रम में पारंपरिक धार्मिक मंत्रोच्चार की जगह तथागत गौतम बुद्ध की शिक्षाओं और विचारों की गूंज सुनाई दी। विवाह समारोह…

फर्रूखाबाद:थाना नवाबगंज का पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 जुलाई 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा आज थाना नवाबगंज का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, CCTNS कार्यालय, हवालात, मैस एवं बैरकों का गहन निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र में सक्रिय टॉप-10 अपराधियों, हिस्ट्रीशीटर (एच.एस.) एवं अन्य सक्रिय अपराधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने थानाध्यक्ष एवं समस्त पुलिस स्टाफ को बीट प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने, शस्त्रों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने…

फर्रुखाबाद:स्कूली वाहनों पर चला एआरटीओ का डंडा, तीन वाहन सीज, ₹1.62 लाख का जुर्माना

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 जुलाई 2025 जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में स्कूली वाहनों की सुरक्षा व वैधता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व एआरटीओ (प्रवर्तन) सुभाष राजपूत ने किया, जिसमें फर्रुखाबाद नगर व मोहम्मदाबाद क्षेत्र में स्कूल वाहनों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान तीन स्कूली वाहनों में गंभीर खामियां पाई गईं, जिनके चलते उन्हें थाना कादरी गेट में सीज कर दिया गया। इन पर ₹50,000 का जुर्माना भी लगाया गया। इसके अलावा…

फर्रुखाबाद में वन महोत्सव पर डीपीएस इंटर कॉलेज मूसाखिरिया में जनप्रतिनिधियों और विद्यार्थियों ने मिलकर रोपे पौधे

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 जुलाई 2025 वन महोत्सव 2025 के अवसर पर प्रभागीय वन अधिकारी फर्रुखाबाद के निर्देशन में फ्रेंड फर्रुखाबाद संस्था द्वारा डीपीएस इंटर कॉलेज, मूसाखिरिया, जहानगंज में वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण की इस पहल में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी रहे, जिन्होंने स्वयं पौधारोपण कर उपस्थित सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उनके साथ विद्यालय प्रबंधक श्री सर्वेश सिंह कटियार, प्रधानाचार्य श्री शिव ओम द्विवेदी, ग्राम प्रधान मूसाखिरिया…

फर्रुखाबाद:प्राथमिक विद्यालय मूसाखिरिया का औचक निरीक्षण, जिलाधिकारी ने पंजीकरण और उपस्थिति पर जताई नाराजगी।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 जुलाई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बुधवार को विकास खंड कमालगंज के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मूसाखिरिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में छात्रों का पंजीकरण अपेक्षा से काफी कम पाया गया, साथ ही उपस्थिति भी संतोषजनक नहीं रही।      जिलाधिकारी ने विद्यालय की स्थिति पर गंभीर नाराजगी जताते हुए प्रधानाध्यापक को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्ट निर्देश दिए कि पंजीकरण व छात्रों की नियमित उपस्थिति में शीघ्र सुधार लाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थिति में शीघ्र सुधार नहीं हुआ, तो…

फर्रुखाबाद:नगर उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट की बैठक में लिए गए कई अहम फैसले, शीघ्र होगा शपथ ग्रहण समारोह।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 जुलाई 2025 नगर उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट फर्रुखाबाद की एक महत्वपूर्ण बैठक होटल आनंद पैलेस, रेलवे रोड पर संपन्न हुई। बैठक में व्यापारिक हितों को लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई और सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष हाजी मो. इखलाक़ खान ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही नगर से संबंधित सभी व्यापार मंडलों की क्षेत्रीय इकाइयों का गठन किया जाएगा। इसके उपरांत एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन नगर फर्रुखाबाद में…

प्रयागराज :समस्त उप जिलाधिकारी व तहसीलदार सम्भावित बाढ से निपटने हेतु अपनी अपनी तहसीलों में सभी आवश्यक कार्यवाही समय से सुनिश्चित कर ले-अपर जिलाधिकारी

प्रयागराज समस्त उप जिलाधिकारी व तहसीलदार सम्भावित बाढ से निपटने हेतु अपनी अपनी तहसीलों में सभी आवश्यक कार्यवाही समय से सुनिश्चित कर ले-अपर जिलाधिकारी (वि/रा) वर्तमान समय में गंगा नदी फाफामऊ गेज पर 76.80 मीटर एवं यमुना नदियो नैनी गेज पर 75.58 मीटर जलस्तर अंकित किया गया है एवं उत्तराखण्ड व अन्य जनपदों में प्रतिदिन वर्षा होने के कारण नदियों में निरन्तर जल स्तर के वृद्धि होने की सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह ने समस्त उप जिलाधिकारी व तहसीलदारो को…

प्रयागराज: PLFS का सर्वेक्षण देश में रोजगार बेरोजगारी की स्थिति का आकलन करने हेतु राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय भारत सरकार NSO द्वारा वर्ष 2017 में प्रारंभ किया गया

PLFS का सर्वेक्षण देश में रोजगार बेरोजगारी की स्थिति का आकलन करने हेतु राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय भारत सरकार NSO द्वारा वर्ष 2017 में प्रारंभ किया गया ।यह सर्वेक्षण वर्ष 2017 से periodic आधार पर 5 वर्ष के अंतराल पर कराया जा रहा है ।उत्तर प्रदेश राज्य को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाए जाने के उद्देश्य से कृषि वि – निर्माण , सेवाओं और अन्य बुनियादी ढांचे जैसे कई प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करके राज्य के सकल घरेलू उत्पाद GSDPको वन ट्रिलियन डालर बनाया जाना हैतथा साथ ही प्रमुख…

जौनपुर :डॉक्टर्स डे पर लायंस क्लब जौनपुर गोमती द्वारा चिकित्सक सम्मान समारोह का आयोजन

लायंस क्लब जौनपुर गोमती द्वारा 1जुलाई को डॉ वी सी राय के जन्मदिन “डॉक्टर्स डे” पर चिकित्सक सम्मान समारोह का आयोजन होटल रघुवंशी, जौनपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉक्टर लक्ष्मी सिंह (सी एम ओ जौनपुर) द्वारा दीप प्रज्वलन कर डा. बी सी राय एवं मेल्विन जोन्स के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। डॉ सरला द्वारा ध्वज वंदना एवं राष्ट्रगान प्रस्तुत  किया गया। संस्थापक अध्यक्ष डॉ.जी सी सिंह द्वारा डॉ वी सी राय का जीवन परिचय कराते हुए डॉक्टर्स डे के महत्व पर प्रकाश डाला गया।…

जौनपुर :अनफिट स्कूली वाहनों के विरुद्ध चला विशेष चेकिंग अभियान08 स्कूली वाहनों पर हुई कार्रवाई

जौनपुर :      परिवहन आयुक्त उ0प्र0 द्वारा एवं जिलाधिकारी के आदेशानुसार 01 जुलाई 2025 से 15 जुलाई 2025 तक स्कूली वाहनों के प्रति विशेष चेकिंग अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये है।      उक्त के अनुपालन में 02 जुलाई 2025 को स्कूली वाहनों के विरूद्ध सघन जॉच की गयी जिसमें मानक के अनुरूप न पाये जाने वाले 08 स्कूली वाहनों का चालान/बन्द की कार्यवाही की गयी है।         उक्त के साथ जनपद के समस्त स्कूल प्रबन्धकों एवं वाहन स्वामियों को निर्देशित किया गया है कि…

जनपद जौनपुर में 01 जुलाई 2025 से 30 सितम्बर 2025 तक मध्यस्थता अभियान का आयोजन 

जौनपुर जनपद जौनपुर में 01 जुलाई 2025 से 30 सितम्बर 2025 तक मध्यस्थता अभियान का आयोजन           अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय/सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रशांत कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर अनिल कुमार वर्मा-प्रथम के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर के तत्वावधान में 01 जुलाई 2025 से 30 सितम्बर 2025 तक राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान चलाया जा रहा है।   …

जौनपुर :जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के अंतर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत् बालिकाओं के आत्मरक्षा प्रशिक्षण हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई संपन्न

जौनपुर :जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के अंतर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत् बालिकाओं के आत्मरक्षा प्रशिक्षण हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई।          बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक ने अवगत कराया कि मानसिक एवं शारीरिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रशिक्षित ट्रेनर्स के माध्यम से मार्शल आर्ट यथा जूडो, ताइक्वांडो, कराटे आदि द्वारा उनमें जीवन कौशल का विकास किया जाना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के सुचारू एवं सफल संचालन यथा प्रशिक्षक का चयन, प्रभावी अनुसरण एवं पर्यवेक्षक…

जौनपुर :लावारिश शव इंतजामिया कमेटी के द्वारा दफन करवाया गया 161वा शव

जौनपुर :जिले में मिलने वाले मुस्लिम लावारिश शव को दफन करवाने वाली कमेटी लावारिस शव इंतजामियां कमेटी ने शहर कोतवाली थाने से मिला हुआ एक शव देर शाम हम्ज़ा चिश्ती स्थित कब्रिस्तान पर दफन करवाया शव के बारे में पुलिस विभाग से आरक्षी सदानंद यादव ने बताया कि यह शव जिला अस्पताल का है किसी ने 108 नंबर पर फोन करके अस्पताल भेजवाया था जहां इलाज के दौरान मृत होने कर पोस्टमार्टम के बाद मुस्लिम समुदाय का होने पर कमेटी को सौंपा गया। हुलिया से वृद्ध प्रतीत हो रहा था…

पीलीभीत:सामाजिक वानिकी व जन प्रतिनिधियों ने जेकेएसएस के पदाधिकारियों के साथ किया वृक्षारोपण।

पूरनपुर/पीलीभीत विकासखंड पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम जमुनिया  आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमुनिया के प्रांगण में बुधवार को जन कल्याण सुरक्षा संघ के तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का कलीनगर उपजिलाधिकारी महिपाल सिंह ने अपने कर कमलों द्वारा पौधरोपित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया पूर्व से निर्धारित तिथि के अनुसार सामाजिक संस्था जन कल्याण सुरक्षा संघ के पदाधिकारीयों एवं सामाजिक वानिकी वन विभाग के अधिकारीयों तथा जनप्रतिनिधियों समूह सखियों द्वारा स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में फलदार छायादार एवं औषधीय के विभिन्न प्रजातियों के 200 पौधों का वृक्षारोपण किया उसके बाद गोष्ठी…