फर्रुखाबाद:जन अधिकार पार्टी ने प्राइमरी स्कूलों के विलय के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित प्राइमरी स्कूलों को बंद कर उन्हें अन्य विद्यालयों में मर्ज (विलय) किए जाने की नीति के विरोध में आज जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट फर्रुखाबाद में प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री, वर्तमान सांसद माननीय बाबू सिंह कुशवाहा जी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय शिव कन्या कुशवाहा जी के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी का कहना है कि यह नीति गरीब, ग्रामीण और…

फर्रुखाबाद: थाना समाधान दिवस अपर पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जुलाई 2025 थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनपद के थाना जहानगंज में आज फरियादियों की समस्याएं सुनने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह स्वयं पहुंचे। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान आए शिकायतकर्ताओं की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं न्यायोचित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डॉ. संजय सिंह ने उपस्थित पुलिसकर्मियों से कहा कि जनसुनवाई केवल एक औपचारिकता न होकर पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने का माध्यम होनी चाहिए। प्रत्येक शिकायत की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध निस्तारण किया जाए,…

फर्रुखाबाद:जनपद में श्रावण मास तृतीय सोमवार व नाग पंचमी पर्व पर लागू होगा रूट डायवर्जन, भारी मालवाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जुलाई 2025 श्रावण मास के तृतीय सोमवार व नाग पंचमी पर्व के दृष्टिगत जनपद फतेहगढ़ में भारी भीड़ व कावड़ यात्रा के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से दिनांक 26 जुलाई 2025 रात्रि 8:00 बजे से दिनांक 29 जुलाई 2025 रात्रि 8:00 बजे तक भारी मालवाहनों पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है। जनपद पुलिस प्रशासन द्वारा जारी रूट डायवर्जन आदेश के अनुसार, फतेहगढ़ में प्रवेश करने वाले ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डम्पर, लोडर आदि भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों…

फर्रुखाबाद:थाना समाधान दिवस पर कमालगंज पहुंचे डीएम व एसपी, जन-सुनवाई कर दिए निर्देश।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जुलाई 2025 जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित ‘थाना समाधान दिवस’ के तहत शनिवार को जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने थाना कमालगंज का दौरा किया। दोनों अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जन-सुनवाई करते हुए मौके पर मौजूद फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जन-सुनवाई के दौरान कई ग्रामीणों ने भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, बिजली-पानी की समस्याओं, व पुलिस से संबंधित शिकायतों को रखा। जिलाधिकारी द्विवेदी ने स्पष्ट…

फर्रुखाबाद:सड़कों पर मक्का सुखाने से बढ़ा हादसों का खतरा, प्रशासन से कार्रवाई की मांग।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जुलाई 2025 क्षेत्र में किसानों द्वारा सड़क के किनारे मक्का सुखाने की प्रवृत्ति दिनों-दिन बढ़ती जा रही है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी गंभीर रूप से बढ़ गई है। फर्रुखाबाद के क्षेत्रों में लगभग 4 से 5 किलोमीटर लंबी दूरी तक, किसानों द्वारा एक ओर सड़क पर मक्का फैला कर सुखाया जा रहा है। इससे उस दिशा से आने वाले वाहनों को निकलने में भारी परेशानी होती है और अक्सर तेज रफ्तार से गुजर रहे वाहन एक-दूसरे को क्रॉस करते वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं।…

हरदोई में परचून की दुकान पर बिक रही अवैध शराब वीडियो सामने आने के बाद शुरू हुई जाँच ?

हरदोई:- जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र के पूरनपुर तिथि गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है यहां एक परचून की दुकान पर अवैध रूप से देसी शराब बेची जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। खुलेआम स्वीकार करता नजर आ रहा है वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है

फर्रुखाबाद:कायमगंज विधायका डॉक्टर सुरभि ने प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष के सुपुत्र के नामकरण संस्कार में की शिरकत।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जुलाई 2025 कायमगंज विधायका डॉक्टर सुरभि ने फर्रुखाबाद के बंधन वाटिका गेस्ट हाउस में आयोजित एक शुभ अवसर पर शिरकत की। यह अवसर था भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य श्री प्रांशु दत्त द्विवेदी जी के सुपुत्र के नामकरण संस्कार का। कार्यक्रम में शामिल होकर विधायक डॉक्टर सुरभि ने द्विवेदी परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने नवजात शिशु के सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे पारिवारिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में सम्मिलित…

फर्रुखाबाद:साइकिल बना स्कूल बस: एक पिता, दो सपने और न थमने वाला संघर्ष।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जुलाई 2025 कभी-कभी तस्वीरें शब्दों से ज्यादा बोलती हैं। हाल ही में वायरल हुई एक तस्वीर ने पूरे देश को भावुक कर दिया जिसमें एक मेहनतकश पिता अपनी साइकिल को स्कूल बस में बदलकर अपने दो मासूम बच्चों को स्कूल छोड़ते दिख रहा है। पीछे लगी प्लास्टिक की क्रेट बच्चों की सीट है, और पिता की पीठ पर बहता पसीना उनकी मेहनत की गवाही दे रहा है। यह दृश्य कोई फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि हकीकत है। यह उस भारत की तस्वीर है जहाँ सपने अभी…

फर्रुखाबाद:जनपद विकास को लेकर विधायक सुशील शाक्य की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भेंट।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जुलाई 2025 अमृतपुर विधायक श्री सुशील शाक्य ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से शिष्टाचार भेंट कर जनपद फर्रुखाबाद के सर्वांगीण विकास हेतु कई महत्वपूर्ण योजनाओं और परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। इस मुलाकात के दौरान विधायक श्री शाक्य ने जनपद की बुनियादी आवश्यकताओं, अधूरी पड़ी परियोजनाओं एवं नए विकास प्रस्तावों को प्रदेश नेतृत्व के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण, सिंचाई, पेयजल, युवाओं के लिए कौशल विकास केंद्र और…

फर्रुखाबाद:अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने प्रांशु दत्त द्विवेदी को पुत्र रत्न की प्राप्ति पर दी बधाई

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जुलाई 2025 भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री सुशील शाक्य ने आज प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष व एम.एल.सी. श्री प्रांशु दत्त द्विवेदी को पुत्र रत्न की प्राप्ति पर शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।इस अवसर पर आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में विधायक सुशील शाक्य ने नवजात शिशु को गोद में लेकर उसे आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि ईश्वर नवजात को दीर्घायु, स्वस्थ और सुखी जीवन प्रदान करे तथा वह अपने परिवार की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाए। विधायक…

फर्रुखाबाद:पंजीयन शुल्क जमा प्रणाली में बदलाव से अधिवक्ता और दस्तावेज लेखक नाराज़, सब रजिस्ट्रार रविकांत यादव के आदेश का किया विरोध।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जुलाई 2025 तहसील सदर के सब रजिस्ट्रार रविकांत यादव द्वारा पंजीयन प्रक्रिया में किए गए नए बदलाव को लेकर अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों में भारी आक्रोश है। आज से लागू किए गए आदेश के तहत अब बैनामों का पंजीयन शुल्क कार्यालय में नकद जमा नहीं होगा, बल्कि चालान पास कराकर फतेहगढ़ स्थित स्टेट बैंक में जमा करना अनिवार्य कर दिया गया है। इस व्यवस्था के कारण आम नागरिकों और अधिवक्ताओं को घंटों की अतिरिक्त मशक्कत और देरी का सामना करना पड़ेगा। इस आदेश के विरोध…

बहराइच:राजी चौराहा पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हरदी पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम।

बहराइच:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जुलाई 2025 जनपद के हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत राजी चौराहा पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब मैकूपुरवा निवासी राजेश यादव (पुत्र जोगी लाल यादव) किसी कार्य से राजी चौराहा आए थे और वापस घर लौटते समय राजा भैया इंटर कॉलेज के सामने डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर (संख्या: UP 40 T 3711) ने राजेश को सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर…

फर्रुखाबाद:वीरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि पर जन अधिकार पार्टी ने दी श्रद्धांजलि, संघर्ष और न्याय की प्रतीक बताया।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जुलाई 2025 जन अधिकार पार्टी द्वारा आज वीरांगना फूलन देवी की 24वीं पुण्यतिथि को “शहादत दिवस” के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के मंडल अध्यक्ष सुदेश शाक्य, जिला अध्यक्ष कैप्टन प्रभात शाक्य समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्षपूर्ण जीवन को याद किया। पार्टी नेताओं ने कहा कि फूलन देवी सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि भारत की उस नारी शक्ति की पहचान हैं, जो अन्याय, शोषण और जातिगत भेदभाव के खिलाफ लड़कर एक मिसाल…

फर्रुखाबाद:फाइलेरिया मुक्त अभियान 10 अगस्त से फाइलेरिया यानि हाथी पांव लाइलाज, वर्ष में एक बार दवा जरूर खाएं– डॉ सर्वेश यादव 

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जुलाई 2025 फाइलेरिया न सिर्फ व्यक्ति को दिव्यांग बना देती है बल्कि इससे मरीज की मानसिक स्थिति पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। यह कहना है वी वी डी के नोडल अधिकारी डॉ सर्वेश यादव का l इसी को लेकर पीसीआई संस्था द्वारा विद्यालयों, धर्म गुरु , राशन डीलर और सभासद से अभियान को सफल बनाने की अपील की जा रही है l इसी को लेकर आज शहर के नारायण आर्य कन्या पाठशाला भारतीय महाविद्यालय, प्राथमिक विद्यालय अंगूरी बाग  , लिंजीगंज,  में शिक्षा ले रहे…

फर्रुखाबाद:डग्गामार बस व ओवरलोड ट्रक सीज, आरओ/एआरओ परीक्षा को लेकर किराया नियंत्रण के निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जुलाई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर एआरटीओ (प्रवर्तन) सुभाष राजपूत द्वारा नगर क्षेत्र में डग्गामार एवं ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जयपुर की ओर से आ रही तथा शाहजहांपुर की ओर जा रही एक निजी बस को जब जांचा गया तो उसमें निर्धारित 36 सीटों की तुलना में 60 सवारियां पाई गईं। ओवरलोडिंग की पुष्टि होने पर एआरएम रोडवेज राजेश कुमार की उपस्थिति में बस को जब्त कर रोडवेज बस अड्डे में सीज कर दिया…

फर्रुखाबाद:महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में ओबीसी छात्राओं के लिए छात्रावास में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जुलाई 2025 जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फतेहगढ़ फर्रुखाबाद में अध्ययनरत अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की छात्राओं को प्राथमिकता देते हुए छात्रावास में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि छात्रावास में निर्धारित छात्राओं की क्षमता के अनुसार प्रवेश किया जाएगा। इच्छुक छात्राएं दिनांक 25 जुलाई 2025 से 30 अगस्त 2025 तक किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक विद्यालय की प्रवक्ता सर्वेश…

फर्रुखाबाद:वीरांगना फूलन देवी की 24वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जुलाई 2025 25 जुलाई 2025 जनपद में वीरांगना फूलन देवी जी की 24वीं पुण्यतिथि पर निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल कश्यप के नेतृत्व में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन बढ़पुर स्थित पार्टी कार्यालय पर किया गया। इस अवसर पर कश्यप समाज के वरिष्ठ समाजसेवी, पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे और फूलन देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नम आँखों से श्रद्धांजलि दी। सभा के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी मूलचंद्र बाथम ने फूलन देवी के संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका…

फर्रुखाबाद:नगर उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट ने किया पुलिस अधीक्षक का सम्मान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जुलाई 2025 नगर उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट द्वारा आज फर्रुखाबाद पुलिस के उत्कृष्ट कार्य को लेकर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह सम्मान एक मासूम बच्ची के अपहरण के 22 घंटे के भीतर सकुशल बरामदगी और उस दरिंदे अपराधी के इनकाउंटर के लिए दिया गया, जो मासूम बच्चियों के साथ जघन्य अपराध करता था। पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद के कुशल नेतृत्व, नगर क्षेत्राधिकारी महोदया ऐश्वर्या उपाध्याय, एसओजी टीम, थाना मऊदरवाजा बलराज भाटी एवं कोतवाली फर्रुखाबाद की टीम द्वारा इस त्वरित एवं साहसिक कार्रवाई…

फर्रुखाबाद-शाहजहांपुर रेलवे लाइन को केंद्र सरकार की मंजूरी, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जुलाई 2025 केंद्र सरकार ने फर्रुखाबाद-शाहजहांपुर-नैनीताल रेलवे लाइन को मंजूरी प्रदान कर दी है। यह स्वीकृति वर्षों से चली आ रही जनभावनाओं की जीत है। इससे न सिर्फ क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी बल्कि आम जनमानस को भी सीधा लाभ मिलेगा। रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी क्षेत्रीय सांसद अरुण सागर को दी। वर्षों पुरानी मांग को मिली हरी झंडी फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर और खीरी के लाखों लोगों के लिए यह रेलवे लाइन लंबे समय से एक सपना बनी हुई थी। 2013 में कांग्रेस सरकार…

फर्रुखाबाद:साइबर ठगी से रहें सतर्क: विनोद भइया ने दिखाई समझदारी, अब बारी आपकी है !

(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जुलाई 2025 आज के डिजिटल युग में जहां एक क्लिक से बहुत कुछ संभव है, वहीं साइबर अपराधी भी तरह-तरह के झाँसे देकर आम लोगों को ठगने की फिराक में रहते हैं। लेकिन अच्छी बात ये है कि जागरूकता से इस अपराध से बचा जा सकता है। इसी का उदाहरण बने फर्रुखाबाद निवासी विनोद भइया, जो एक फर्जी कॉल के जाल में फँसने से बच गए। हाल ही में उन्हें एक कॉल आया, जिसमें किसी अनजान व्यक्ति ने लुभावने ऑफर देकर बैंक खाते की जानकारी…