लखीमपुर खीरी : दिनांक 25 जुलाई को बंद रहेगा लखीमपुर-गोला मार्ग,रेलवे क्रॉसिंग पर होगा मरम्मत कार्य

लखीमपुर खीरी – पूर्वोत्तर रेलवे लखीमपुर द्वारा जारी सूचना के अनुसार लखीमपुर-गोला मार्ग (NH-730) स्थित रेलवे ट्रैक के समपार सं.155/स्पेशल किमी.165/14-15 पर 25 जुलाई 2025 को आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस कारण सुबह 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक सड़क मार्ग पर ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहेगा।रेलवे के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (पथ) द्वारा जिला प्रशासन को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि इस दौरान ट्रैक की पैकिंग एवं आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाना है, ताकि ट्रेनों की गति और सुरक्षा बनी रहे। मरम्मत के दौरान कोई…

लखीमपुर खीरी : एसपी द्वारा पुलिस लाइन में आरटीसी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों का किया गया सम्मलेन

लखीमपुर खीरी – पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को आरटीसी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों का सम्मलेन किया गया। इस दौरान रिक्रूट आरक्षियों से वार्ता कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं आवासीय व्यवस्था के साथ-साथ मेस, भोजन, पानी आदि समस्त मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई l सम्मेलन में मौजूद रिक्रूट प्रशिक्षुओ द्वारा संस्था प्रमुख से व्यवस्था की सराहना करते हुए अपने सुझाव दिए गए l प्रशिक्षण को और बेहतर बनाये जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा सम्बन्धित को आवश्यक…

लखीमपुर खीरी : गोला विधायक अमन गिरी ने शारदा नदी कटान प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण

गोला गोकर्णनाथ – बुधवार को गोला विधायक अमन गिरी ने बिजुआ ब्लॉक के बेचपुरवा गांव पहुंचे और शारदा नदी कटान प्रभावित क्षेत्र का बारिश में दौरा किया जहां विधायक अमन गिरी ने ग्रामीणों से बात कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी ग्रामीणों ने बताया लखीमपुर जिले में शारदा नदी के कटान से किसानों की कृषि भूमि लगातार नदी में समाती जा रही है शारदा नदी इस समय उफान पर है इससे आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले किसानों और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जो किसानों के…

लखीमपुर खीरी : सपा पूर्व विधायक विनय तिवारी ने बिजुआ ब्लॉक के बूथ अध्यक्षों से मिलकर की पीडीए पर चर्चा

गोला गोकर्णनाथ – समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विनय तिवारी ने बुधवार को गोला विधानसभा के ग्राम बिजुआ ब्लॉक में बूथ अध्यक्षों से मिलकर बूथ समीक्षा की और सभी बूथ अध्यक्षों का हाल चाल जाना और पीडीए पर चर्चा कर लोगों को संबोधित करते हुए कहा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर 27 जनवरी 2025 से प्रदेश के सभी जनपदों में बूथ स्तर तक पीडीए पंचायत का आयोजन शुरू हो गया है। यह कार्यक्रम 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और…

लखीमपुर खीरी : गोला क्षेत्र के ग्राम कुनैठिया में बुलट और साइकिल की जोरदार टक्कर,साइकिल सवार बालक हुआ लहूलुहान

गोला गोकर्णनाथ – गोला-लखीमपुर हाईवे पर ग्राम कुनैठिया में बुधवार शाम हुई बुलेट और साइकिल में जोरदार टक्कर ग्राम कुनैठिया निवासी दीना पुत्र राजेश जो अपनी साइकिल से शाम 6 बजे घर के किसी काम से जा रहा था लखीमपुर से वापस आ रही तेज रफ्तार बुलेट चालक निवासी महेंद्र सिंह और अंग्रेज सिंह उस पर सवार थे जो अपने ग्राम ग्रंट नंबर तीन को घर वापस जा रहे थे। गोला से 6 किलोमीटर आगे यह हादसा हुआ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी जिसमें बच्चा रोड पर गिर…

पीलीभीत-बाघिन का अंततः रेस्क्यू: वन विभाग की तत्परता, शासन की सक्रियता जिम्मेदारी का परिणाम

पीलीभीत जनपद के न्यूरिया क्षेत्र में बीते 45 दिनों से जारी बाघिन के आतंक का आखिरकार गुरुवार को सुखद अंत हुआ। नौ जून को गन्ने के खेत में सिंचाई कर रहे किसान मुकेश की मौत से शुरू हुई इस त्रासदी ने धीरे-धीरे न्यूरिया के 15 गांवों को अपने डर के साए में समेट लिया। कई मासूम जानें गईं, अनेक ग्रामीणों के दिन जंगल की निगरानी में और रातें जागते डर के साथ बीतीं। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम का जो समापन हुआ, वह एक सकारात्मक और सराहनीय उदाहरण बन गया। बाघिन…

पीलीभीत:पूरनपुर क्षेत्र में गौकशी करने के मामले में 3 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

पूरनपुर/पीलीभीत। अपराधों की रोकथाम संज्ञेय अपराधों में संलिप्त अपराधियों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 24.07.2025 को थाना पूरनपुर पुलिस टीम द्वारा थाने में पंजीकृत मु0अ0सं0 458/2025 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट बनाम अज्ञात में प्रकाश में आये अभ्यस्त अभियुक्तगण जफर पुत्र वजरुला निवासी मो० मटरुनगर ग्राम शेरपुर कलां ,अफजाल पुत्र पुत्तन निवासी मोहल्ला लाईनपार साहूकारा वार्ड नं0 16 पूरनपुर देहात, आरिफ उर्फ भांदू पुत्र अली मोहम्मद उर्फ अलिया निवासी मो० लाईनपार साहुकारा वार्ड नं0 12 थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत को गौकशी के…

पीलीभीत:बाघों की दहशत में जी रहे ग्रामीण: क्या सिर्फ एक विधायक ही उठाएंगे सुरक्षा की जिम्मेदारी

पीलीभीत। जनपद इन दिनों एक ऐसे संकट से गुजर रहा है, जिसने ग्रामीणों की नींद और चैन छीन लिया है। बाघ और बाघिन के आतंक ने गांव-गांव भय का माहौल बना दिया है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि ग्रामीण इलाकों में शाम होते ही सन्नाटा पसर जाता है, लोग अपने घरों से बाहर निकलने से डरने लगे हैं।टांडा कॉलोनी, करनापुर और डंडियाकैमा जैसे गांव हाल के दिनों में ऐसे भयावह अनुभवों का सामना कर चुके हैं, जहां वन्य जीवों की मौजूदगी ने लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर…

पीलीभीत:राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा

कलीनगर/पीलीभीत ।तहसील परिसर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पूरनपुर के द्वारा गुरुवार को किसानों की समस्याओं व भाजपा सरकार के द्वारा चुनावी संकल्प पत्र में किए गए वादों को याद कराते हुए धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि इस समय फसलों की बुआई चल रही है। किसानों को धान की फसल के लिए यूरिया खाद और सिंचाई के लिए पानी की अवश्यकता है। जबकि सरकार ने अपने चुनावी संकल्प पत्र में किसानों को मुफ्त बिजली एवं उनकी आय को दुगुनी करने का…

पीलीभीत:जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।

पूरनपुर/पीलीभीत। तहसील परिसर में गुरुवार को प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन ने तहसील प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि बार बार लिखित शिकायत देने के बाद भी प्रशासन नही जाग रहा है। अधिवक्ता परिसर में बनी जर्जर बिल्डिंग हादसे को दावत दे रही हैं। जबकि जर्जर बिल्डिंग के पास में 200 से 250 अधिवक्ता बैठते हैं और वादकारियों का भी आना जाना लगा रहता है। जर्जर बिल्डिंग कभी भी गिर सकती हैं और एक बड़ी घटना घटना…

पीलीभीत:जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय व बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लि0 का किया निरीक्षण।

पीलीभीत /जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह द्वारा विकासखण्ड ललौरीखेड़ा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ऐमी के प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाडी केन्द्र व ग्राम सचिवालय का औचक निरीक्षण किया गया। विद्यालय निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में पहुंचकर बच्चों संख्या की जानकारी प्राप्त की और विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या में वृद्धि करने हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिए। उन्होंने कक्षा में पहुंचकर बच्चों से हिन्दी की किताब को पढ़वाकर देखा और शिक्षा की गुणवत्ता परखी। उन्होंने कहा कि सभी बच्चे स्कूल ड्रेस में विद्यालय आए। उन्होंने विद्यालयों के शौचालय में पाइप लगवाने के निर्देश दिए। इसके साथ…

पीलीभीत:जिलाधिकारी ने ऐमी गौशाला का किया निरीक्षण।

पीलीभीत /जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने विकास खण्ड ललौरीखेडा क्षेत्र अन्तर्गत अस्थायी ऐमी गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निराश्रित गौवंशों हेतु भूसा, पीने योग्य पानी, हरा चारा, साफ-सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि ऐमी गौशाला में निराश्रित गौवंशों की जानकारी प्राप्त की और गौवंशों को गुड खिलाई। जिलाधिकारी ने गौवंशों की नियमित देखरेख हेतु निर्देशित किया। उन्होंने गौवंशों के ईयर टैगिंग के सम्बन्ध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भूसे की उपलब्धता के सम्बन्ध में…

पीलीभीत:उ0प्र0 राजस्व निरीक्षक संघ ने मा0 मुख्यमंत्री जी के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

पीलीभीत उ0प्र0 राजस्व निरीक्षक संघ द्वारा जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह को शासन द्वारा स्टेशनरी भत्ता में वृद्धि अनुमन्य किये जाने पर मा0 मुख्यमंत्री जी के नाम आभार ज्ञापन सौंपा। संघ के पदाधिकारी ने बताया कि राजस्व निरीक्षक संवर्ग सरकार की नीतियों एवं जनता के हित में संचालित की जा रही है विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों को समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहचाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करता है। ध्यातव्य है राजस्व निरीक्षक को वरासत, आई0जी0आर0एस0 के प्रिन्ट निकालने, उ0प्र0 राजस्व संहिता की धारा 24 के आनॅलाइन आवेदन के प्रिन्ट निकालने…

पीलीभीत:भाजपा विधायक ने माधोटांडा ब्लॉक बनवाने की मांग की।

पूरनपुर/पीलीभीत। भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से भेंट कर अपनी 129 विधानसभा पूरनपुर के ग्राम माधोटांडा ब्लॉक बनवाने के संबंध में पत्र दिया, विधायक बाबूराम पासवान के साथ विधानपरिषद सदस्य सुधीर गुप्ता ने भी अपना पत्र देकर इस विषय के बारे में बताया । माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने शीघ्र ही ब्लॉक को बनवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का हृदय की गहराईयों से बहुत…