कासगंज:प्री मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक तथा टॉप क्लास छात्रवृत्ति योजना संचालित

कासगंज: भारत सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिये प्र्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक, टॉप क्लास छात्रवृत्ति योजना संचालित है। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा आवेदन किये जाने की तिथि समय सारिणी निर्धारित की जाती है। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने उक्त जानकारी देते हुये बताया कि आवेदन की अन्तिम तिथि 31 अगस्त, 2025 डिफेक्टिव एप्लीकेशन वेरीफिकेशन की अन्तिम तिथि 15 सितम्बर 2025 इन्स्टीट्यूट वेरीफिकेशन की अन्तिम तिथि 15 सितम्बर 2025 है। माटीकला टूल-किट्स वितरण योजना के अन्तर्गत करें ऑनलाईन आवेदन। कासगंज: माटीकला…

फर्रुखाबाद:आईजीआरएस रैंकिंग में गिरावट: जनपद को 65वां स्थान, जिम्मेदार अधिकारियों का जुलाई वेतन रोका गया।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2025 शासन स्तर से जारी माह जून 2025 की आई0जी0आर0एस0 (इंटीग्रेटेड ग्रिवांस रीड्रेसल सिस्टम) रैंकिंग में फर्रुखाबाद जनपद को प्रदेश में 65वां स्थान प्राप्त हुआ है। साथ ही जनपद की तीनों तहसीलों की रैंकिंग भी चिंताजनक रही। तहसील सदर को 349वां, कायमगंज को 343वां और अमृतपुर को 257वां स्थान मिला है, जो कि अत्यंत खेदजनक स्थिति दर्शाता है। मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार 10 जुलाई 2025 को जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस संदर्भों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…

फर्रुखाबाद:कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने वांछित बाल अपचारी को किया गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2025 पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई। कोतवाली फतेहगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 124/25 धारा 109/352/351(2) बीएनएस व 9/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित नामजद/वांछित बाल अपचारी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई को अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। गिरफ्तारी के पश्चात विधिक प्रक्रिया…

फर्रुखाबाद:दस्तक अभियान को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक, संचारी रोग नियंत्रण पर विशेष बल।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2025 जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम हेतु विशेष दस्तक अभियान के अंतर्गत आज कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी श्री अरविंद कुमार मिश्र ने की, जिसमें चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सीडीओ श्री मिश्र ने बताया कि दस्तक अभियान के क्रियान्वयन में जनपद की प्रगति 88% तक पहुँच चुकी है, जो कि प्रदेश के औसत 87% से बेहतर है। अभियान को सफल बनाने…

फर्रुखाबाद:व्यापारी हितों की रक्षा के लिए बैठक आयोजित, उत्पीड़न न बर्दाश्त करने का ऐलान।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2025 जिले में व्यापारियों के हितों की सुरक्षा और संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री लालू कनौजिया के निवास स्थान पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री सदानंद शुक्ला ने की। इस अवसर पर संगठन के विस्तार और एकजुटता पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में शहर में बिजली की बदहाली, रेलवे रोड मार्केट को पुनर्जीवित करने और व्यापारियों के साथ हो रहे किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के मुद्दे पर गंभीर विमर्श…

लखनऊ:उत्तर प्रदेश सरकार और UNDP के बीच आपदा प्रबंधन पर ऐतिहासिक समझौता।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश में आपदा प्रबंधन को अधिक प्रभावी, समन्वित और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की उपस्थिति में उनके सरकारी आवास पर राहत आयुक्त कार्यालय, उत्तर प्रदेश और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के बीच एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर हुए। इस समझौते का उद्देश्य राज्य में डिजास्टर रिस्क रिडक्शन (DRR) कार्यक्रमों को लागू करना, संस्थागत क्षमता को सशक्त बनाना और बहुस्तरीय आपदा प्रबंधन प्रणाली को वैश्विक तकनीकी…

प्रयागराज: वित्तीय और डिजिटल साक्षरता के माध्यम से सूक्ष्म स्तर की महिला उद्यमियों को सशक्त बनाना

14 से 16 जुलाई 2025 के बीच प्रयागराज के विकास भवन में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला में चार ब्लॉकों—चाका, सोरांव, कौड़िहार और बहादुरपुर—की 80 से अधिक स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यशाला का उद्देश्य महिला उद्यमियों को डिजिटल लेनदेन, वित्तीय प्रबंधन और व्यवसायिक कौशलों से सशक्त बनाना था। प्रतिभागियों में बैंक सखी, बुक कीपर, और सामुदायिक संसाधन व्यक्ति (CRPs) शामिल थीं, जो जमीनी स्तर पर वित्तीय प्रणाली का संचालन करती हैं और अन्य महिलाओं को मार्गदर्शन देती हैं।यह कार्यक्रम भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली…

फर्रुखाबाद:धर्म कांटे के पास डीसीएम की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल, चालक फरार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2025 इटावा-बरेली हाईवे पर मेजर एस.डी. सिंह मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित धर्म कांटे के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब एक छोटा डीसीएम (वाहन संख्या: UP 30 AT 6843) ने मोड़ते समय एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। घायल युवक की पहचान नवीन चंद्र पुत्र खुन्नी लाल निवासी जैतपुर के रूप में हुई है। टक्कर के बाद डीसीएम का चालक मौके से फरार हो गया। घटना के तुरंत…

एएसपी आजमगढ़ ने 13 थानाध्यक्षों सहित 20 का किया स्थानांतरण

आजमगढ़ जिला संवाददाता द दस्तक 24 :- आजमगढ़ एसएसपी हेमराज मीना ने बुधवार को कई थानाध्यक्ष, निरीक्षकों और उप निरीक्षक का स्थानांतरण किया। स्थानांतरण के बाद कई को नई जिम्मेदारी मिली तो कई को दूसरे जिला भेजा गया। आजमगढ़ कोतवाल शशीमौली पांडेय को मुबारकपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं सरायमीर के थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय को आजमगढ़ का कोतवाल बनाया गया है। सिधारी थानाध्यक्ष शशिचंद का स्थानांतरण आरटीसी कर दिया गया है, वहीं पुलिस लाइन के प्रभारी निरीक्षक हिमेन्द्र सिंह सिधारी थाना के नए प्रभारी होंगे। मुबारकपुर के…