फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जुलाई 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी अमृतपुर श्री अजय वर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत कमालगंज थाना पुलिस ने आज एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए धर्म परिवर्तन, धार्मिक अपमान और SC/ST एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त शैलेश मसीह उर्फ सोनू पास्टर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त शैलेश मसीह उर्फ सोनू पास्टर, निवासी ग्राम नगला दीना, सैनिक कॉलोनी, कोतवाली फतेहगढ़ का रहने वाला है। उसे मु0अ0सं0…
Day: July 13, 2025
फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने चर्चित कादरीगेट के थानाध्यक्ष आमोद कुमार सिंह को जनशिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जुलाई 2025 जिले में पुलिस विभाग के आंतरिक पुनर्गठन के तहत आज एक महत्वपूर्ण स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, निरीक्षक श्री आमोद कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से प्रभारी निरीक्षक थाना कादरीगेट के पद से स्थानांतरित करते हुए प्रभारी जनशिकायत प्रकोष्ठ के पद पर नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा हस्ताक्षरित इस आदेश में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि संबंधित अधिकारी तत्काल कार्यभार ग्रहण करें और स्थानांतरण आदेश के अनुपालन की आख्या गोपनीय कार्यालय को लौटती डाक…
फर्रुखाबाद:आप के जिला प्रभारी एड. बी.एल. दिवाकर का जिले में आगमन, हुआ भव्य स्वागत, संगठन निर्माण व शिक्षा मुद्दे पर बनी रणनीति।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जुलाई 2025 आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय, आलू मंडी रोड पर आज एक ऐतिहासिक व प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर पार्टी के नवनियुक्त जिला प्रभारी एडवोकेट बी.एल. दिवाकर का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के संस्थापक सदस्य श्री प्यारे वारसी ने की, जबकि जिलाध्यक्ष इंजी. नीरज प्रताप शाक्य सहित पूरी जिला कार्यकारिणी और अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रभारी बी.एल. दिवाकर ने अपने संबोधन में संगठन निर्माण पर विस्तृत चर्चा की और सभी कार्यकर्ताओं को जनहितकारी मुद्दों…
फर्रुखाबाद:थाना अमृतपुर का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, साफ-सफाई से लेकर अपराध नियंत्रण तक दिए निर्देश।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जुलाई 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने रविवार को थाना अमृतपुर का औचक निरीक्षण कर थाने की व्यवस्थाओं और कानून व्यवस्था को लेकर गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, CCTNS कार्यालय, हवालात, मैस, बैरकों आदि का स्थलीय निरीक्षण किया। एसपी आरती सिंह ने मौके पर मौजूद बीट आरक्षियों की बीट बुक की भी जांच की और उन्हें बीट व्यवस्था को और सशक्त बनाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने थाने में दर्ज टॉप 10 अपराधियों, सक्रिय अपराधियों, तथा…
आजमगढ़: हाइटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से सारस पक्षी गम्भीर रूप से झुलसा, ग्रामीणों ने वन विभाग को दी जानकारी ?
जिले के बूढनपुर तहसील क्षेत्र के प्रतापपुर छतौरा में ४ लाख हाईटेंसन विद्युत तार की चपेट में आने से सारस पक्षी घायल हो गया। बता दें कि बीती रात ढाई बजे सारस पक्षी उडते हुए जा रहा था। उसी दौरान प्रतापपुर छतौरा गांव के समीप खेदूपुर जद्दूपुर गांव में लगा ४ लाख हाईटेंसन विद्युत तार की चपेट में आ गया।तार की चपेट मे आते ही सारस पंक्षी झुलस गया और वहीं गिर गया। जिससे सारस पंक्षी का दाहिना पैर टूट गया। उसी दौरान गांव के ही किसान दारा सिंह मौके…
फर्रुखाबाद: पुलिस मुठभेड़ में शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा, मोटरसाइकिल व कारतूस बरामद
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जुलाई 2025 जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत आज थाना कम्पिल क्षेत्र में एक शातिर अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम इब्राहीम पुत्र बउआ उर्फ बबलू निवासी समेचीपुर चितार थाना शमशाबाद, जनपद फर्रुखाबाद है। अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसका इलाज वर्तमान में डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद में चल रहा है। मुठभेड़ का घटनाक्रम: दिनांक 13 जुलाई 2025 की रात्रि को…
फर्रुखाबाद:कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता के जन्मोत्सव पर भव्य पूजा-अर्चना और भंडारा कार्यक्रम आयोजित।
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 13 जुलाई 2025 वैश्य समाज उत्तर के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा के प्रदेश मंडल महामंत्री अमन गुप्ता द्वारा शनिवार को कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ के पुनरप्राप्त जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर श्रद्धालु भाव से एकत्रित हुए और पूजन उपरांत भंडारे का भव्य आयोजन कर जनसेवा व सद्भाव का संदेश दिया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में समाजसेवी, डॉक्टर, अधिवक्ता और युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की गरिमा में चार चाँद लगाते…
फर्रुखाबाद:दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा उपभोक्ता शिकायत निस्तारण हेतु मेगा कैंप का आयोजन।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जुलाई 2025 दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (द०वि०वि०नि०लि०) के अधीन विद्युत नगरीय वितरण खण्ड भोलेपुर, फतेहगढ़ द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु तीन दिवसीय मेगा कैंप आयोजित किया जाएगा। यह अभियान प्रबन्ध निदेशक, उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड, लखनऊ के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है। इस मेगा कैंप का उद्देश्य उपभोक्ताओं से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी विद्युत संबंधी समस्त शिकायतों का मौके पर ही समाधान करना है। अधिशासी अभियंता विद्युत नगरीय वितरण खण्ड, फर्रुखाबाद के अनुसार मेगा कैंप की तिथियां एवं स्थान…
शादीशुदा रोहित शेट्टी जिसके प्यार में पत्नी को भूल गए, उसने 13 साल पहले करवाया था इतने करोड़ का फायदा !
अजय देवगन के फेवरेट डायरेक्टर और दोस्त रोहित शेट्टी हमेशा ही चर्चा में रहे हैं. कभी वजह उनकी फिल्म रही, तो कभी लव लाइफ. इस वक्त पुलिस वाली फिल्म पर काम कर रहे हैं. जो अजय देवगन नहीं, बल्कि जॉन अब्राहम के साथ है. लेकिन क्या आप जानते हैं रोहित शेट्टी जिस एक्ट्रेस के प्यार में दीवाने हो गए थे, वो 13 साल पहले उन्हें करोड़ों का फायदा करा चुकी हैं. अजय देवगन के भाई, दोस्त और फेवरेट डायरेक्टर Rohit Shetty अपनी फिल्मों से खूब धमाल मचाते हैं. इस वक्त…
ऋषभ पंत ने तोड़ डाला महान विव रिचर्ड्स का यह बड़ा रिकॉर्ड, बन गए हैं ‘सिक्सर किंग ?
भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया के उपकप्तान ऋषभ पंत एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. पंत की बल्लेबाजी शैली में कोई बदलाव नहीं आया है और उन्होंने गेंद को मैदान के चारों ओर मारा. उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से कई प्रशंसक बनाए हैं और लॉर्ड्स में दर्द से जूझते हुए भी उन्होंने अपने स्टाइलिश छक्कों से दर्शकों का मनोरंजन करना जारी रखा. ऐसा करके, पंत अब इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.…
नीरज चोपड़ा ने बताया, क्यों 90 मीटर से अधिक भाला फेंकने में आ रही दिक्कत ?
भारत के स्टार भाला फेंक (जैवलीन थ्रोअर) खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने अपनी तकनीक में एक बड़ी खामी की पहचान की है, जो उन्हें लगातार 90 मीटर से अधिक दूरी तक भाला फेंकने से रोक रही है। नीरज ने बताया कि प्रतियोगिताओं में वह भाला फेंकते समय अपने बाएं तरफ बहुत अधिक झुक जाते हैं, जिससे उनकी शक्ति और ऊर्जा बर्बाद होती है। यह समस्या प्रशिक्षण के दौरान नहीं होती, लेकिन प्रतियोगिता में अतिरिक्त प्रयास के कारण ऐसा हो जाता है। नीरज, जो दो बार के ओलंपिक पदक विजेता हैं। उन्होंने…
फर्रुखाबाद:नगर पालिका की बाउंड्री दीवार गिरने से बड़ा हादसा टला, कई झोपड़ियां क्षतिग्रस्त।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जुलाई 2025 शहर में शनिवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने नगर पालिका की लापरवाही को उजागर कर दिया। टाउन हॉल गांधी पार्क के पीछे की ओर स्थित नगर पालिका की सुरक्षा बाउंड्री दीवार मिट्टी के कटाव के चलते अचानक ढह गई। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बारिश के कारण हुए भूस्खलन की वजह से पहाड़ी क्षेत्र में बने कई कच्चे मकान और झोपड़ियों को नुकसान पहुँचा है। इन झोपड़ियों में रहने वाले…
लखनऊ:मुख्यमंत्री ने श्री गुरु ग्रन्थ साहिब के समक्ष मत्था टेका तथा आयोजित शबद-कीर्तन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़)12 जुलाई, 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर साहिब श्री गुरु तेगबहादुर जी महाराज के 350वें शहीदी वर्ष को समर्पित श्री गुरु तेगबहादुर सन्देश यात्रा को पुष्प वर्षा कर रवाना किया। यह यात्रा श्री गुरु सिंह सभा, नाका हिण्डोला, लखनऊ से गुरुद्वारा श्री शीशगंज साहिब, चांदनी चैक, दिल्ली तक होगी। इसके पूर्व मुख्यमंत्री जी अपने शीश पर श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी के पावन स्वरूप को धारण कर आगमन एवं स्वागत करते हुए आसन पर विराजमान किया। मुख्यमंत्री…
लखनऊ:अन्नदाता किसानों की खुशहाली और समृद्धि के बिना देश में खुशहाली व समृद्धि की कल्पना भी नहीं की जा सकती- मुख्यमंत्री
लखनऊ :(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जुलाई, 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। अन्नदाता किसानों की खुशहाली और समृद्धि के बिना देश में खुशहाली व समृद्धि की कल्पना भी नहीं की जा सकती। भारत में कृषि और पशुपालन क्षेत्र एक दूसरे से अन्योन्याश्रित सम्बन्ध रखते हैं। विगत 11 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में इस क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कार्य किये गए हैं। डबल इंजन सरकार के प्रयासों के परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश दुग्ध…
लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आर्थिक सलाहकार समूह की भेंट: ‘नए भारत’ के ‘नए उत्तर प्रदेश’ के लिए मिल रहे क्रांतिकारी सुझाव।
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर नियोजन विभाग के अंतर्गत नवगठित आर्थिक सलाहकार समूह ने शिष्टाचार भेंट की। यह बैठक राज्य के समग्र आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और वैश्विक छवि निर्माण के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक के दौरान स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश आज ‘नए भारत’ के ‘ग्रोथ इंजन’ की भूमिका निभाने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। उन्होंने कहा, “प्रदेश के सभी विभाग एकजुट होकर समन्वय…
प्रयागराज में वर्णित व्यवस्थानुसार जनपद के शहरी एवं ग्रामीण परिक्षेत्रों में संचालित 22 परियोजनाओं में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के रिक्त पदों पर मानदेय पर आधारित नियुक्ति हेतु
शासनादेश संख्या 19/2023/3975/58-1-2022/1 (22) 10 टी.सी. दिनांक 21.03. 2023 में वर्णित व्यवस्थानुसार जनपद के शहरी एवं ग्रामीण परिक्षेत्रों में संचालित 22 परियोजनाओं में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के रिक्त पदों पर मानदेय पर आधारित नियुक्ति हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रयागराज के विज्ञापन सं० सी-3899 दिनांक 15.10.2024 के द्वारा सीधी भर्ती प्रक्रिया के तहत दैनिक समाचार पत्रों में विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए विभागीय वेब साइट http://upanganwadibharti.in पर ऑनलाइन आवेदन पत्र दिनांक 05.11.2024 तक प्राप्त किये गए। चयन समिति द्वारा अंतिम रूप से 452 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का चयन कर लिया गया है। जिसके परिणाम…
जौनपुर :श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से कराया जाए दर्शन- जिलाधिकारी
श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन पूजन किया जाएगा, जिसके दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ के द्वारा जलालपुर स्थित त्रिलोचन महादेव मंदिर में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक के द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए निर्देशित किया गया कि श्रावण मास, कावड़ यात्रा, जलाभिषेक सहित अन्य आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त करा ली जाए जिससे कि श्रावण मास में पूजा अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं…
जौनपुर :171.49 लाख की छह सड़क परियोजना का किया गया शिलान्यास – राज्यमंत्री
शनिवार को राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण श्री गिरीश चन्द्र यादव जी ने मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित / मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत रु 104.41 लाख की लागत से चार सड़क परियोजना का एवं चीनी मिल परिक्षेत्र में कृषि विपणन में एक मुश्त योजना के अंतर्गत दो संपर्क मार्ग के पुनः निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। इन दोनों संपर्क मार्ग के पुनः निर्माण कार्य की अनुमानित लागत लगभग रुo 67.08 लाख है। जिन सड़कों का शिलान्यास किया उसमें प्रमुख रूप से परमानतपुर में मैहर देवी ओलंदगंज मार्ग…
आजमगढ़ में गैस पाइप लाइन लीक, सड़क निर्माण के दौरान हो गयी घटना।
आजमगढ़ में कर्तालपुर बाईपास से रोडवेज बस स्टैंड वाली रोड पर ज्योति निकेतन स्कूल के पास टोरेंट गैस प्राइवेट लिमिटेड की गैस पाइप लाइन में रोड निर्माण के दौरान टोरेंट गैस की पाइप लाइन टूट गयी और वहां पर जोरदार गैस लीकेज शुरू हो गया तुरंत ही प्रशासन को सूचना दी गयी तो फायर स्टेशन आजमगढ़ से तत्काल फायर ब्रिगेड की गाड़ी और प्रशासनिक आला अधिकारी तथा टोरेंट के पाइप लाइन इंजीनियर भी मौके पर पहुंचे। रोड चौड़ीकरण के दौरान जे सी बी से खुदाई से रोड पर पाइप लाइन…
सावन में बढ़ जाता है वैद्यनाथ धाम का महत्व
12 ज्योतिर्लिंग में से एक झारखंड के देवघर में स्थित वैद्यनाथ मन्दिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है। एक पवित्र तीर्थ की मान्यता प्राप्त होने के कारण भक्त इसे वैद्यनाथ धाम भी कहते हैं। इसके महातम्य का अंदाज इस बात से भी लगाया जा सकता है कि जहां ये मन्दिर स्थित है उस स्थान नाम ही देवघर यानि देवताओं का घर पड़ गया। बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग को सिद्धपीठ माना जाता है क्योंकि श्रद्घालुआें का विश्वास है कि यहां पूजा आैर दशर्न से समस्त मनोकामनायें पूर्ण हो जाती हैं।…
