आरटीओ वीरेंद्र सिंह द्वारा शुक्रवार को बीसलपुर रोड एवं बरेली रोड पर अनाधिकृत स्कूल वाहनों एवं ओवरलोडिंग में संचालित हो रहे वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत मार्ग से गुजर रहे वाहनों की सघन चेकिंग की गई चेकिंग के दौरान एक टेंपो जिसकी फिटनेस एवं परमिट वैधता समाप्त हो चुकी थी टैक्स जमा नहीं था एवं अत्यंत जर्जर स्थिति में था वह 12 स्कूली बच्चों का परिवहन करता पाया गया जिस पर उसके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए थाना बरखेड़ा में उसको सीज कर दिया गया। इसी प्रकार…
Day: July 12, 2025
पीलीभीत : कांवड यात्रा के दृष्टिगत निर्धारित रूट का किया निरीक्षणसखी वन स्टाप सेंटर का किया औचक निरीक्षण, सीसीटीवी, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं को परखा।
श्रावण मास के दृष्टिगत जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने अधिकारियों के साथ नवीन मण्डी पहुंच कर कांवडियों के रूकने हेतु व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने मण्डी परिसर के टिनशेड की साफ सफाई, पेयजल एवं शौचालय, सीसीटीवी कैमरा, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कांवड यात्रा के दृष्टिगत आसाम चौराहा मार्ग व टाइगर तिराहे से गौरी शंकर मंदिर तक के मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिशासी अभियन्ता लो0नि0वि0 को निर्देश दिए कि आसाम आसाम चौराहे पर प्लाई ओवर के बाएं साइड वाले रोड को…
आजमगढ़ःभाजपा नेता को इंसाफ दिलाने के लिए दिया धरना
खुद की ही सरकार में जब भाजपा नेता अरविंद गुप्ता को इंसाफ नहीं मिला तो व्यापारियों ने आवाज बुलंद की। कुछ दिन पूर्व उनके ऊपर जानलेवा हमला हुआ था। पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों पर किया मुकदमा दर्ज किया है। एक महीने बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई तो थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी सहित आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कमिश्नर कार्यालय के समक्ष वैश्व समाज ने लोगों ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि उल्टा फर्जी केस लादकर सुलह के लिए दबाव बनाया जा रहा है। अखिल भारतीय हमारा…
प्रयागराज : मुविवि में जनसंख्या नियंत्रण जागरूकता रैली का आयोजन
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के समाज विज्ञान विद्याशाखा द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विश्व जनसंख्या नियंत्रण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम के निर्देश पर आयोजित रैली का शुभारम्भ कुलसचिव कर्नल विनय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया । रैली में विभिन्न प्रकार के स्लोगन के माध्यम से जनसंख्या नियंत्रण का संदेश दिया गया। रैली में शामिल लोग जनसंख्या एक विपत्ति है, विनाश की उत्पत्ति है तथा जनसंख्या वृद्धि है श्राप, सतत विकास का करती नाश जैसे स्लोगन हाथ में लेकर…
नई दिल्ली:भारतीय मूल के ट्रैपित बंसल को मेटा से मिला 854 करोड़ रुपये का पैकेज, सुपरइंटेलिजेंस लैब्स में शामिल होकर रच दिया इतिहास।
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जुलाई 2025 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में भारत की प्रतिभा एक बार फिर वैश्विक मंच पर चमकी है। भारतीय मूल के एआई विशेषज्ञ ट्रैपित बंसल ने टेक दिग्गज कंपनी मेटा (पूर्व में फेसबुक) की सुपरइंटेलिजेंस लैब्स में शामिल होकर न केवल एक बड़ा मुकाम हासिल किया है, बल्कि पूरी टेक इंडस्ट्री को चौंका दिया है। मेटा ने उन्हें रिकॉर्ड तोड़ 100 मिलियन डॉलर यानी लगभग 854 करोड़ रुपये का सालाना पैकेज देकर अपनी टीम में शामिल किया है। ट्रैपित बंसल कौन हैं? ट्रैपित…
फर्रुखाबाद में 14 जुलाई को लगेगा बृहद रोजगार मेला: 2100 से अधिक नौकरियों का सुनहरा अवसर।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जुलाई 2025 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ठंडी सड़क, फर्रुखाबाद में दिनांक 14 जुलाई 2025 को एक बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन और पंडित दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (DDU-GKY) के सहयोग से आयोजित हो रहा है। इस मेले में देश की 25 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियाँ भाग ले रही हैं, जिनमें प्रमुख हैं – हीरो मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, श्रीराम पिस्टन, वाल्वो आयशर, स्वराज इंजन लिमिटेड, न्यू होलैंड ट्रैक्टर, एशियन, हायर एप्लायंसेज, सोलर…
प्रयागराज : कार्यालय महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) प्रथम एवं द्वितीय प्रांगण में आपदा प्रबंधन से संबंधित प्रशिक्षण का किया गया आयोजन
कार्यालय महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) प्रथम एवं द्वितीय प्रयागराज प्रांगण में नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा दिनांक 9 जुलाई 2025 से 11 जुलाई 2025 तक आपदा प्रबंधन संबंधित प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 40 अधिकारी कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया मुख्य रूप से प्राथमिक सहायता विषय जिसमें कृत्रिम श्ववसन सीपीआर,घायल को फर्स्ट एड देकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाना, बचाव की आपातकालीन विधियों का प्रयोग तथा आग के विषय में सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई, अंतिम दिवस दिनांक 11 जुलाई को मॉक ड्रिल के माध्यम से अधिकारी कर्मचारियों…
फर्रुखाबाद:पांचाल घाट पुल की मरम्मत को लेकर जिलाधिकारी सख्त, जल्द शुरू होगा कार्य।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जुलाई 2025 जनपद का महत्वपूर्ण पांचाल घाट पुल इन दिनों अपनी जर्जर स्थिति को लेकर चर्चा में है। आज जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने पुल की बदहाली का संज्ञान लेते हुए कलेक्ट्रेट में एक आपात बैठक आहूत की और संबंधित अधिकारियों को तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि “पूर्व में निर्देश देने के बावजूद पुल पर गड्ढे नहीं भरे गए, जो अत्यंत खेदजनक है। कार्य की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं है, जबकि पर्याप्त समय…
फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी: “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान में जून माह में 54 अपराधियों को सजा, ₹3.72 लाख का अर्थदण्ड।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जुलाई 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में फतेहगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत उल्लेखनीय सफलता हासिल की गई है। जून माह के दौरान कुल 32 चिन्हित अभियोगों में प्रभावी पैरवी कराते हुए 54 अपराधियों को अधिकतम सजा और कुल ₹3,72,700 रूपये के जुर्माने से दण्डित कराया गया। यह अभियान उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक लखनऊ के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य गंभीर अपराधों में शीघ्र और प्रभावी न्याय दिलाना है। इस क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन एवं पुलिस…
फर्रुखाबाद:पूर्व पुलिस अधीक्षक श्री नीलाब्जा चौधरी को नगर उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष ने किया सम्मानित।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जुलाई 2025 नगर उद्योग व्यापार मंडल फर्रुखाबाद के नगर अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इखलाक खान द्वारा लखनऊ में उत्तर प्रदेश सीबीसीआईडी (CB-CID) के एडीजी श्री नीलाब्जा चौधरी (IPS) को अशोक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। श्री नीलाब्जा चौधरी पूर्व में फर्रुखाबाद के पुलिस अधीक्षक और कानपुर ज़ोन के डीआईजी रह चुके हैं। उनके कार्यकाल में जनहित, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर उत्कृष्ट कार्य किए गए, जिसकी सराहना आज भी की जाती है। वर्तमान में वे उत्तर प्रदेश सीबीसीआईडी लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक के…
फर्रुखाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता: मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जुलाई 2025 कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस को वाहन चोरी की घटना में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चोरी की गयी मोटरसाइकिल UP76AV5721 टीवीएस स्पोर्ट्स सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह और क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद श्री राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत की गई। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण: नाम: धीरे पाण्डेय, पिता का नाम: रघुवंश…
फर्रुखाबाद में उर्वरक विक्रेताओं पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, चार विक्रेताओं के लाइसेंस स्थायी रूप से निरस्त।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जुलाई 2025 जनपद के कृषकों को उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रशासन सख्त हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर की जा रही निगरानी में चार उर्वरक विक्रेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके लाइसेंस स्थायी रूप से निरस्त कर दिए गए हैं। जिला कृषि अधिकारी बी.के. सिंह ने बताया कि बिना कृषकों की भूमि की पुष्टि किए अधिक मात्रा में यूरिया उर्वरक की बिक्री करने पर यह सख्त कदम उठाया गया है। जिन विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त किए गए…
फर्रूखाबाद की एसपी आरती सिंह ने गूगल मीट के माध्यम से की वर्चुअल जनसुनवाई, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जुलाई 2025 जनपद की पुलिस व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी व संवेदनशील बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह ने आज गूगल मीट के माध्यम से समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित की। इस वर्चुअल जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आये फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी आरती…
