प्रयागराज :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में 50 लाख रूपये से अधिक की लागत वाले निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने पीडब्लूडी, सेतु निगम, यू0पी0 सिड़को, यू0पी0पी0सी0एल0 यू0पी0आर0एन0एस0एस0, आवास-विकास परिषद, सी0एण्ड0डी0एस0, राजकीय निर्माण निगम, उ0प्र0 जल निगम ग्रामीण सहित अन्य कार्यदायी संस्थाओं के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं से उनसे सम्बंधित प्रत्येक प्रोजेक्ट की भौतिक प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि…

लखीमपुर खीरी : गोला छोटी काशी शिव मंदिर के सेवादार की करंट की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत

गोला गोकर्णनाथ – शिव मंदिर छोटी काशी में सेवादार बाबा भोलेनाथ के परम भक्त हरपाल गौतम की करंट लगने से मौत हो गई सोमवार सुबह मंदिर में पूजा आरती और साफ सफाई के बाद प्रवेश द्वार के पास लगी टंकी में बर्तन धुलने गए थे जहां पर वह करंट की चपेट में आ गए। उन्हें तत्काल गोला सामुदयिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहा डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया मौके पर पहुची पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इस घटना को लेकर गोला…

लखीमपुर खीरी : डीएम व एसपी द्वारा नवनिर्मित वन स्टॉप सेन्टर का किया गया निरीक्षण

लखीमपुर खीरी- सोमवार को जिलाधिकारी खीरी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल व पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा लखीमपुर से सीतापुर रोड पर एल.आर.पी चौकी के पास कन्नौजिया कॉलोनी में स्थित नवनिर्मित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को समुचित सहायता एवं संरक्षण प्रदान करने वाली सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना था। इस दौरान जिलाधिकारी खीरी व पुलिस अधीक्षक खीरी ने सेंटर के सभी कक्षों,संसाधनों तथा कार्यरत कर्मियों की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही…

लखीमपुर खीरी : थाना A.H.T द्वारा बाल भिक्षावृत्ति,बालश्रम उन्मूलन, अनैतिक देह व्यापार,मानव तस्करी व नशा मुक्ति के विरुद्ध चलाया गया जागरुकता अभियान

थाना A.H.T द्वारा “बाल भिक्षावृत्ति,बालश्रम उन्मूलन, अनैतिक देह व्यापार,मानव तस्करी व नशा मुक्ति के विरुद्ध जागरुकता अभियान चलाया गया शासन द्वारा संचालित माननीय राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग द्वारा चलाये जा रहे भिक्षावृति,बाल किशोर श्रम मुक्त अभियान के अंतर्गत वैश्विक ऑपरेशन के संबंध में तथा बालश्रम,बाल भिक्षावृत्ति और बाल विवाह के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत सोमवार को पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी)/नोडल अधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में थाना A.H.T खीरी से प्रभारी उ0नि0 श्री राम अवतार,हे० का० राजेश कुमार,महिला कांस्टेबल संध्या श्रीवास्तव,चाइल्डलाइन से…

पीलीभीत : निर्माणाधीन आसाम चौराहा ओवरब्रिज एवं पीलीभीत-सितारगंज बाईपास का किया औचक निरीक्षण

आयुक्त बरेली मण्डल बरेली सौम्य अग्रवाल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान सड़क निर्माण, सिंचाई, विद्युत देय, पंचायत भवन निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी/ग्रामीण, छात्रवृत्ति, पेयजल, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सड़क योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, मत्स्य पालन, आजीविका मिशन, लघु सिंचाई, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, अमृत योजना आदि की विभागवार समीक्षा करते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को योजनाओं को समयबद्व व मानक के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने…

पीलीभीत : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति/निपुण भारत मिशन की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न।

जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति/निपुण भारत मिशन की समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होंने विद्यालयों में दिव्यांग शौचालय की प्रगति जानी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में कुल 70 विद्यालय में से 30 विद्यालयों में दिव्यांग शौचालयों के निर्माण हेतु प्रस्ताव वार्षिक कार्ययोजना एवं निर्माण 2025-26 में प्रस्तावित किये गये है। जिसके सापेक्ष 14 विद्यालयों में दिव्यांग शौचालय निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है धनराशि प्राप्त होते ही कार्य प्रारम्भ करा दिया जायेगा। शेष…

पीलीभीत : विद्युत कटौती की दी जाए एसएमएस के माध्यम से सूचना।

राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिल, उ0प्र0 सरकार संजय सिंह गंगवार की अध्यक्षता में विद्युत विभाग से सम्बन्धित बैठक गांधी सभगार में सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होंने अधिशासी अभियन्ता विद्युत से जनपद में विद्युत आपूर्ति के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी ली। बैठक में उन्होंने शहर विद्युत व्यवस्था को ठीक रखने हेतु अधिशासी अभियन्ता को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कहीं भी ट्रांसफार्मर, लाईन एवं खम्भे खराब हो तो उन्हें तत्काल ठीक कराया जाये जिससे कि लोगों को नियमित विद्युत सप्लाई प्राप्त हो सके। इसके साथ ही उन्होंने विद्युत कटौती…

पीलीभीत : विज्ञान हलचल कार्यक्रम में छात्रों ने सीखी पवन ऊर्जा और हाइड्रो ग्राफी की बारीकियां।

समाधान आईएपीटी अंवेषिका के तत्वावधान में सोमवार को ऑनलाइन माध्यम से ‘विज्ञान हलचल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान विषयों से अवगत कराने के उद्देश्य से पवन ऊर्जा और हाइड्रोग्राफी पर विस्तार से जानकारी दी गई। आयोजन में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और वैज्ञानिक तथ्यों को रचनात्मक रूप से समझने का प्रयास किया। कार्यक्रम के दौरान समन्वयक लक्ष्मीकांत शर्मा ने हाइड्रोग्राफी विषय पर चर्चा करते हुए बताया कि यह विज्ञान की वह शाखा है, जो महासागर, समुद्र, झीलों और तटीय क्षेत्रों की विशेषताओं का…

पीलीभीत :डेढ साल से टूटी पडीं हरदोई ब्रांच नहर पर पुलिया शिकायत करने के वावजूद नही हो रहा पुलिया निर्माण

पूरनपुर। हरदोई ब्रांच नहर के दंदौल पुल पर वनी पुलिया पिछले साल तेज बारिश के चलते टूट गई थी। जिससे लोगों का आवागमन बंद है। अगर पुलिया का निर्माण नही हुआ तो बरसात के मौसम में काफी दिक्कतें का सामना करना पड़ेगा। अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते डेढ साल से अधिक समय होने के वावजूद अभी तक हरदोई ब्रांच नहर के दंदौल पुल के पास पुलिया का निर्माण नही हो सका है। डेढ साल पहले हुई बारिश के चलते पानी में समा गई थी। जिसके चलते क्षेत्र के…

पीलीभीत :पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कें लोगों के लिए मुश्किलें बढा रहीं हैं।

पूरनपुर/ पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कें लोगों के लिए मुश्किलें बढा रहीं हैं। मरम्मत न कराने से सडकें गढ्ढों में तब्दील हो गई है। जिससे आवागमन वाधित हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल मिले इसको लेकर सरकार हर घर जल योजना के तहत पानी टंकी का निर्माण करा रही है। तहसील क्षेत्र के गांवों में घरों तक शुद्ध पानी पहुंचे,इसके लिए पाइप लाइन डालने के लिए सड़कों को जेसीबी से खोदा गया था। आरोप है कि पाइप लाइन डालकर बिभाग की ओर से सड़क तोडकर…