पीलीभीत : तकिया दीनारपुर के दिव्यशक्ति पुंज माँ महाकाली श्री पीताम्बरा शक्तिपीठ मंदिर पर मंगलवार से 15 वां सात कुंडीय शतचंडी महायज्ञ शुरू ।

पूरनपुर। गांव तकियादीनारपुर के दिव्यशक्ति पुंज माँ महाकाली श्री पीताम्बरा शक्तिपीठ मंदिर पर मंगलवार से 15वां सात कुंडीय शतचंडी महायज्ञ शुरू हो गया। महायज्ञ से पहले कलश यात्रा के साथ माँ की पालकी यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भीषण गर्मी में कई जगह ग्रामीणों ने प्याऊ लगाकर भक्तों को शर्बत पिलाया। यात्रा में मातारानी के जय-जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। पूरनपुर-माधोटांडा मार्ग पर करीब सात किलोमीटर दूर स्थित गांव तकियादीनारपुर में दिव्यशक्ति पुंज माँ महाकाली श्री पीताम्बरा शक्तिपीठ मंदिर का स्थल…

पीलीभीत : पूरनपुर-कलीनगर मार्ग पर गुरुद्वारा के पास पेड़ गिरने से चार पहिया वाहनों का आवागमन कई घण्टे बाधित रहा

पूरनपुर। मंगलवार को सुबह तड़के आंधी-पानी आने से पूरनपुर-कलीनगर मार्ग पर गुरुद्वारा के पास मार्ग पर पेड़ गिरने से चार पहिया वाहनों का आवागमन कई घण्टे बाधित रहा। पूरनपुर-कलीनगर मार्ग पर रेलवे क्रांसिंग से करीब ढाई किलोमीटर दूरी पर गुरुद्वारा के समीप मंगलवार को सुबह तड़के आँधी-पानी आने से हरा-भरा पेड़ एक डीसीएम पर गिर गया। जिससे वाहन के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। मगर वाहन चालक बाल-बाल बच गया। पेड़ गिरने से मार्ग पर चार पहिया वाहनों का आवागमन कई घण्टे बाधित रहा। मार्ग बंद होने पर कुछ ग्रामीणों ने…

पीलीभीत : आपदा मित्रों को प्रशिक्षण हेतु जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।

जनपद से आपदा मित्रों को प्रशिक्षण हेतु राज्य आपदा मोचक बल, सरोजनी नगर लखनऊ के लिए जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट पीलीभीत से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। आपदा मित्रों का सम्पूर्ण प्रशिक्षण अभ्यर्थियों की प्रारम्भिक तैयारियों, उपस्थिति, अभिलेख परीक्षण कर चयन समस्त तहसीलों के माध्यम से कराया गया तथा सभी अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण भी मेडिकल अीम द्वारा कराया गया। जनपद से कुल 85 प्रशिक्षार्थियों में से 09 महिला व 76 पुरूषों को आपदा मित्र के रूप में भेजा गया। कुल 85 प्रशिक्षार्थियों को 21 मई…

पीलीभीत : जिलाधिकारी ने तहसील अमरिया/सदर के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष कार्ययोजना में सम्मिलित पुनःनिर्माण मार्गों का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने लोक निर्माण विभाग, के क्षेत्रान्तर्गत तहसील अमरिया/सदर के अन्तर्गत में वित्तीय वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना में सम्मिलित पुनःनिर्माण के मार्गों का निरीक्षण किया गया। मार्गवार आख्या निम्नप्रकार है-गांधीग्राम से बिलगवां सम्पर्क मार्ग (ग्रामीण मार्ग)-उक्त मार्ग प्रान्तीय खण्ड, लो0नि0वि0, पीलीभीत के क्षेत्रान्तर्गत है तथा मार्ग की कुल लम्बाई 2.8 किमी0 है। जिसमें से चौनेज 0.00 से 1.00 तक लम्बाई 1.00 किमी0 को कार्ययोजना में सम्मिलित किया गया है जोकि निरीक्षण के समय अत्यन्त क्षतिग्रस्त पाया गया। शाही रेलवे फीडर मार्ग (ग्रामीण मार्ग)- उक्त मार्ग निर्माण खण्ड-1,…

पीलीभीत : महिला ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पर दुष्कर्म का आरोप ?

पूरनपुर । गैर जनपद की रहने वाली एक महिला ने सोमवार एक बजे बताया कि उसका पति मोबाइल वेटरिनरी यूनिट पर सहायक पद पर तैनात है। पूरनपुर नगर के पशु चिकित्सालय में बने सरकारी आवास में एक हजार रुपए महीने पर किराए पर रहती हैं। जिसका किराया चतुर्थ श्रेणी की महिला कर्मचारी को देती हैं। आरोप है कि पशु चिकित्सालय में तैनात मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी दलित महिला के पति की गैर मौजूदगी में उसके आवास पर पहुंचे और महिला के साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। जब महिला…

पीलीभीत : दो बच्चों की मां अपने लवर संग हुई फरार ?

पूरनपुर । माल जेवर लेकर घर से फरार हुई महिला गांव के ही एक युवक के घर पर मिली। आरोप है कि महिला को जबरन खींच कर ले गया था। शिकायत के बाद पुलिस जांच मे जुटी हुई है।तहसील क्षेत्र के एक गांव का मामला एक युवक ने बताया की बह किसी काम के लिए बाहर गया हुआ था। 18 मई की रात्रि करीब 11 बजे गांव निवासी एक युवक उसकी पत्नी को घर से बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि महिला घर में रखें लाखों रुपए…

पीलीभीत : दो दिन तक महिला का शव घर में पड़ा रहा। मायके और ससुराल पक्ष वालों में चलती रही पंचायत ।

पूरनपुर । महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। दो दिन तक महिला का शव घर में पड़ा रहा। मायके और ससुराल वालों में पंचायत चलती रही। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। थाना घुंघचाई के गांव सिकरहाना निवासी कमलेश ने अपनी पुत्री जालिपा की शादी वर्ष 2015 में पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव चाटफिरोजपुर निवासी जितेंद्र के साथ की थी। वीते शनिवार को पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हो गया था। शनिवार रात्रि में जालिपा की संदिग्ध…

पीलीभीत : मुख्यमंत्री के दरबार पहुंचा हमलाबर बाघ का मामला

पूरनपुर। ग्राम पंचायत दुर्जनपुर कला, चतीपुर में बाघ द्वारा दो ग्रामीणों को मौत के घाट उतार चुका है।और पालतू पशुओं को निशाना बनाए जाने की घटनाओं को लेकर भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में आवास पर मुलाकात की, उन्होंने बाघ के आतंक से लोगों को मुक्ति दिलाने की मांग की है।विधायक बाबूराम पासवान ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपकर कई गांव में बाघ के आतंक से ग्रामीण की दिनचर्या और पशुधन की क्षति से अवगत कराया। साथ ही,जंगल में तार फेंसिंग कराने…

पीलीभीत : बिजली समस्या को लेकर उपभोक्ताओं में पनप रहा रोष

पूरनपुर। बिजली व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्रों में पटरी पर नही आ रही है।कटौती और ट्रपिंग की समस्या से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। इसके चलते ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली व्यवस्था लड़खडाई चल रही है। शीघ्र ही बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।पूरनपुर सर्किल क्षेत्र में ग्रामीण अंचलों के लोगों में बिजली की समस्या को लेकर काफी नाराजगी देखी जा रही है। उपभोक्ताओं ने बताया कि पिछले दिनों से लगातार पड़ रही उमस भरी…

मजबूत हो रहा सम्यक पार्टी का संगठन , पूर्व आईएएस संतोष कुमार बने प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश

सम्यक पार्टी का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। रविवार को डॉ. सोमेन्द्र सिंह और मोहम्मद अरशद को राष्ट्रीय सचिव, पूर्व आईएएस संतोष कुमार को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष और सूरज सिंह को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नामित किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार पूर्व आईएएस अधिकारी रहे हैं, और 2024 में सेवानिवृत्त हुए हैं। आपने सेवाकाल के दौरान उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में विभिन्न पदों पर सेवाएं दी हैं। प्रशासनिक सेवा से पूर्व आप रजिस्ट्री विभाग में सब रजिस्ट्रार और उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में…

देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए पुलिस का आधुनिकीकरण जरूरी, कासगंज पुलिस लाइंस बनेगा उदाहरण- मुख्यमंत्री

– कासगंज में सीएम योगी ने 724 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास – सीएम योगी ने कासगंज में 25.63 हेक्टेयर में फैली नवनिर्मित अत्याधुनिक पुलिस लाइंस का किया उद्घाटन – 2008 में बना कासगंज जिला विकास के लिए तरस रहा था- सीएम योगी ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान को घुटने पर ला दिया- सीएम – 2017 से पहले की सरकारों के एजेंडे में विकास कभी नहीं रहा, अराजकता और भ्रष्टाचार ही उनकी पहचान थी- मुख्यमंत्री – सीएम योगी ने कहा, अयोध्या, मथुरा और वृंदावन…

सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर तो आपने खूब देखी होंगी, यहां देखिए जूनियर एनटीआर की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट ?

साउथ और हिंदी ऑडियंस को फिल्म ‘वॉर 2’ का इंतजार है, जिसमें ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर भी अहम किरदार में नजर आएंगे. अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म को इसी साल 14 अगस्त को रिलीज किया जाएगा. जूनियर एनटीआर की कभी ना भूलने वाली परफॉर्मेंसेस में फिल्म ‘आरआरआर’ का नाम भी शामिल है, लेकिन उन्होंने अपने करियर में कुछ फ्लॉप फिल्में भी दी हैं. 20 मई 1983 को हैदराबाद में जन्में नंदमुरी तारक रामा राव, जिन्हें सभी जूनियर एनटीआर के नाम से जानते हैं, उन्होंने…

लखनऊ के प्लेऑफ की रेस से बाहर होने पर ऋषभ पंत ने दिया चौंकाने वाला बयान ?

इकाना स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 6 विकेट से हारकर प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले गेंदबाजों के चोटिल होने का खामियाजा उनकी टीम को इस सीजन में उठाना पड़ा है. बता दें, सोमवार को करो या मरो के मुकाबसे में लखनऊ की टीम ने 200 का स्कोर तो खड़ा कर लिया था, लेकिन वह इस लक्ष्य का बचाव नहीं कर पाई. लखनऊ ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर…

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में दो सप्ताह में 12 लोग गिरफ्तार ?

पिछले दो सप्ताह में पुलिस ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में जासूसी और पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों के लिए जासूसी करने के आरोप में एक यूट्यूबर, दो महिलाओं और एक स्नातकोत्तर छात्र सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों का हवाला देते हुए, पंजाब में छह, हरियाणा में चार और उत्तर प्रदेश और दिल्ली में एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। आरोपी कथित तौर पर नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात एक पाकिस्तानी खुफिया अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में थे, जिसे जासूसी गतिविधियों के…

बिहार चुनाव 2025: प्रशांत किशोर ने पूर्व भाजपा सांसद उदय सिंह को नियुक्त किया जन सुराज पार्टी का पहला राष्ट्रीय अध्यक्ष

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले, जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने पूर्व भाजपा सांसद उदय सिंह को अपना पहला राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया। पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए किशोर ने कहा कि अब वह जनसंपर्क पर ध्यान केंद्रित करेंगे और संगठन चलाने की जिम्मेदारी उदय सिंह और आरसीपी सिंह जैसे लोगों को सौंपेंगे, जो रविवार को पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने कहा, “मैं अब कल से बिहार में अपनी ‘पदयात्रा’ फिर से शुरू कर सकता हूं।” किशोर ने कहा, “उदय सिंह, जिन्हें पार्टी को…

पीलीभीत : राज्यमंत्री एवं मुख्य विकास अधिकारी ने नव चयनित आंगनबाडी कार्यकत्रियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र।

सदर विधानसभा पीलीभीत-127 सदर के अन्तर्गत परियोजना अमरिया, शहर, ललौरीखेड़ा व मरौरी में नव चयनित ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्राप्त कराये गये नियुक्ति पत्र। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, उ0प्र0 शासन, संजय सिंह गंगवार एवं मुख्य विकास अधिकारी के0के0सिंह ने कुल 38 नव चयनित ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। इसके साथ ही कार्यकम में महिला कल्याण विभाग द्वारा कन्या सुमंगला योजना के 02 के बच्चों को स्वीकृति पत्र एवं तथा 05 बालिकाओं को हाईजीन किट वितरित की गई। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी,…

पीलीभीत : कांशीराम कॉलोनी में शव रखने की जगह को लेकर उठा विवादस्थानीय लोगों ने निर्माण में बाधा डालने का आरोप, उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

नगर पंचायत द्वारा कांशीराम कॉलोनी ईदगाह के निकट बनाए जा रहे शव विश्राम स्थल के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने आरोप लगाया है कि अन्य समुदाय के कुछ लोगों द्वारा इस कार्य में बार-बार अड़चनें पैदा की जा रही हैं। सोमवार को वार्ड प्रतिनिधि महंत सेवक विशाल की अगुवाई में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग रखी। स्थायी सुविधा के अभाव में उत्पन्न हो रही हैं समस्याएंज्ञापन…

बरेली में विशाल बौद्ध जयंती धूमधाम से मनाई गई ।

विशाल बौद्ध जयंती समारोह में मुख्य अतिथि नीरज मौर्य सांसद आंवला , मुख्य वक्ता टी प्रसाद शाक्य पूर्व आई एस, मंत्री विशिष्ट अतिथि अगम मौर्य जी पूर्व जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी ,वा अध्यक्षता ज्ञानेंद्र मौर्य ने की और साथ पीलीभीत के सतेद्र मौर्य प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ समाजवादी पार्टी को भी अतिथि के रूप में रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता, साथ विशिष्ट अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि मई बैशाख महा में बुद्ध पूर्णिमा भगवान गौतम बुद्ध के जीवन की तीन…

पीलीभीत : मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत 68 परिवारों होगें लाभान्वित।

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में उ0प्र0 कृषकों की दुर्घटनावश मृत्यु/दिव्यांगता की स्थिति में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत प्राप्त दावा पत्रावलियों के निस्तारण के सम्बन्धी में समीक्षा बैठक गाधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के प्राप्त आवेदनों का भौतिक सत्यापन कर लिया जाये, जिससे कि पात्र पीड़ित परिवार को योजना से लाभान्वित किया जाये। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील वार प्राप्त हुये कृषक दुर्घटना दावा पत्रों की पत्रावलियों का अवलोकन…

पीलीभीत : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के चौपाल का आयोजन हुआ।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा जन चौपाल कार्यक्रम मरौरी ब्लॉक सभागार में हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दयाराम भार्गव राष्ट्रीय सचिव ने कहा प्रदेश के 75 जिलों में सुभा सपा पार्टी अपने दम पर पंचायत चुनाव लड़ेंगे जिस भी कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव लड़ना है वह अपनी तैयारी शुरू कर दे और कहा संगठन को मजबूत आप लोग करें कैफ रजा ने कहां ओम प्रकाश राजभर की नीति और नियत को देखते हुए पूरे उत्तर प्रदेश में आज पार्टी का जनाधार बहुत तेजी से बढ़ा है हम पूरे…