रायबरेली में एक नामचीन स्वीट्स हाउस पर खराब मिठाई देने का ग्राहक ने आरोप लगाया है। ग्राहक ने खराब मिठाई का वीडियो भी बनाया और साथ ही जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी से शिकायत भी की । जिसके बाद इस मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। वहीं खराब मिठाई के डब्बे लेकर पीड़ित ग्राहकों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर अपनी बात मीडिया के समक्ष रखी। थाना मिल एरिया के दसौती निवासी पीड़ित ग्राहक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को उनके भाई मुंबई से रायबरेली आये थे। रात…
Month: April 2025
फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एनकोर्ड की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अप्रैल 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार परिसर में एनकोर्ड की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आबकारी अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद के स्कूलों व कालेजों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है,जनपद में कोई भी नशा मुक्ति केंद्र नही है। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि मादक पदार्थों की बिक्री करने बालो पर प्रभावी कार्यवाही की जाये, रेलवे स्टेशन व बस अड्डों पर सघन अभियान चलाया जाये, आबकारी विभाग को अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाने…
फर्रुखाबाद: शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर आकंक्षा समिति द्वारा सम्मानित किया गया।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अप्रैल 2025 जनपद में आकंक्षा समिति द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयन्ती आकंक्षा समिति की अध्यक्ष डा0 वन्दना द्विवेदी की अध्यक्षता में जिलाधिकारी शिविर कार्यालय के मीटिंग हाल में बाबा साहब की फोटो पर माल्यार्पण कर व पुष्षाजंलि अर्पित कर बनायी गयी, इस अवसर पर जनपद के अंश दुबे पुत्र सुनील कुमार दुबे निवासी सब्जी मण्डी तिकोना थाना कोतवाली फर्रूखाबाद व अल्कुम निशा पुत्री मो0 वशीर निवासी ग्राम पखना थाना मेरापुर जनपद फर्रूखाबाद को शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु जिलाधिकारी द्वारा…
फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग व पंचायतीराज विभाग में कार्यो में बरती जा रही लापरवाही पर जताई नाराजगी।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अप्रैल 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा हेतु अंतर्विभागीय जनपद स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सी0एम0ओ0 द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद के कुल 170 क्षेत्रों में फॉगिंग होनी है, जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि हाई रिस्क क्षेत्रों में तत्काल फॉगिंग कराएं, जिला मलेरिया अधिकारी को कार्य मे शिथिलता बरतने पर नोटिस जारी करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग व पंचायतीराज विभाग में कार्यो में बरती…
फर्रुखाबाद:रामकृष्ण महाविद्यालय में एक राष्ट्र एक चुनाव गोष्ठी का हुआ आयोजन।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अप्रैल 2025 दिन मंगलवार को विधानसभा भोजपुर के कमालगंज मंडल में स्थित ग्राम रानूखेड़ा में रामकृष्ण महाविद्यालय में एक राष्ट्र एक चुनाव गोष्ठी का आयोजन हुआ इस आयोजन में मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने संबोधन दिया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक महाविद्यालय के प्रबंधक रोहिताश वर्मा ने अतिथि गणों का स्वागत किया। पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर देश में एक राष्ट्र एक चुनाव पर चर्चा…
पीलीभीत : निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप करें राजस्व वसूली-जिलाधिकारी।
द दस्तक 24 न्यूज / जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड राजस्व कार्यों एवं कर-करेत्तर की समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। कर करेत्तर की बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने वाणिज्यकर, स्टाम्प, परिवहन, विद्युत, सामाजिक वानिकी, टाइगर रिजर्व, बाढ़ खंड, मण्डी, खनन, बाट माप, राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभागों के निर्धारित किये गए लक्ष्य के सापेक्ष अब तक की गई राजस्व वसूली की विभागवार समीक्षा की गई।परिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान एआरटीओ को निर्देश दिये निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष वसूली की जाये। बाट माप विभाग…
पीलीभीत में मृतक युवक विकास का हुआ अंतिम संस्कार ?
पुरनपुर/ पीलीभीत कोतवाली क्षेत्र के गांव सबलपुर खास के विकास सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह उम्र 35 वर्ष अपने परिवार के साथ लगभग 7 वर्ष पहले अपने परिवार को लेकर देहरादून में काम करने के लिए गया था जो देहरादून के शंकरपुर कल मोहल्ले में किराए पर रहकर मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। विकास सिंह की पत्नी शिवानी सिंह ने बताया विकास अपनी पुत्री की शादी के लिए अपने गांव सबलपुर खास के लिए निकाला था वही बिजनौर जिले के थाना अफजलगढ़ क्षेत्र के इलाके में…
पीलीभीत : जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों का किया मौका मुआयना एवं दिए आवश्यक दिशा निर्देश ?
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने आज तहसील सदर क्षेत्र के अंतर्गत शिकायतकर्ता शिवराज सिंह निवासी ग्राम प्रतापपुर एवं ठाकुर दास ग्राम भूड़ा तहसील सदर व जिला पीलीभीत की आईजीआरएस की शिकायतों का मौका मुआयना/स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर ने अवगत कराया कि शिकायतकर्ता शिवराज सिंह द्वारा चकरोड की पैमाइश के सम्बन्ध में शिकायत की गई। उक्त शिकायत का संज्ञान लेते हुये जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर के साथ मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण/भौतिक सत्यापन किया। जिसमें ग्राम प्रतापपुर के गाटा संख्या-243 रकवा 0.060 हे0 बतौर चकमार्ग के रूप…
पीलीभीत : संकुल स्तरीय शिक्षक मासिक संगोष्ठी संकुल रघुनाथपुर, भगवंतापुर, पिपरिया दुलई और माधोटांडा के विद्यालयों में आयोजित हुई
पूरनपुर : संकुल स्तरीय शिक्षक मासिक संगोष्ठी संकुल रघुनाथपुर, भगवंतापुर, पिपरियादुलई और माधोटांडा के विद्यालयों में आयोजित हुई। संगोष्ठी में नए शिक्षासत्र में अभिभावकों से सम्पर्क कर स्कूलों में छात्रों के अधिक से अधिक नामांकन कराने पर विशेष बल दिया। संकुल रघुनाथपुर के कम्पोजिट विद्यालय इंद्रानगर में नोडल शिक्षक ऋषि सक्सेना, संकुल भगवंतापुर में नोडल शिक्षक सूर्यप्रकाश गंगवार, संकुल पिपरियादुलई में नोडल शिक्षक वीरपाल और माधोटांडा के उच्च प्राथमिक विद्यालय बसंतपुर नौनेर में नोडल शिक्षक आलोक अवस्थी की अध्यक्षता में संकुल स्तरीय शिक्षक सामूहिक संगोष्ठी आयोजित हुई। संगोष्ठी में विद्यालय…
फर्रुखाबाद के मोहल्ला ढोइयन में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती
फर्रुखाबाद के कई स्थानों पर बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती को मनाया गया आशुतोष कुमार द्विवेदी जिलाधिकारी फर्रुखाबाद ने फतेहगढ़ में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माला अर्पण कर उन्हें नमन किया गली मोहल्लों में भी समाजसेवियों के साथ विद्यार्थियों ने भी बाबा साहब की जयंती को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया मोहल्ला ढोइयन में बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर छात्र-छात्राओं व मोहल्ले वासियों ने तथागत गौतम बुद्ध की बंदना कर बाबा भीमराव अंबेडकर पर पुष्प अर्पण किय कार्यक्रम में उपस्थित रहे ग्राम प्रधान श्याम शाक्य…
लखीमपुर खीरी : शिव मंदिर पर मुंडन व अन्नप्राशन संस्कार कराने वालों का उमडा अपार जनसैलाब
गोला गोकर्णनाथ – सहलग शुरू होते ही छोटी काशी के नाम से विख्यात शिव मंदिर में मुंडन संस्कार शुरू हो गए हैं लोग अपने बच्चों के मुंडन और अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराने में जुट गए सोमवार को गोला शिव मंदिर के नीलकंठ मैदान में मुंडन संस्कार और अन्नप्राशन कराने वालो का भारी जनसैलाब उमड़ा देखा गया। सुबह से ही लोग अपने बच्चों और रिश्तेदारों के साथ अपने निजी वाहनों से गोला शिव मंदिर पहुंचने लगे जहां पर लोगों ने भगवान भोलेनाथ के मंदिर में मुंडन संस्कार आदि संपन्न कराये और…
आजमगढ़: अपहरण का आरोपी गिरफ्तार किया गया
दिनांक 14 अप्रैल को अतरौलिया बाजार के वार्ड नं 5 का निवासी किशोरी को अपहरण करने वाला आरिफ पुत्र बदरूद्दीन को सौ शय्या अस्पताल के पास से थाना अतरौलिया पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।घटनाक्रम कुछ इस प्रकार है। अपहृत किशोरी की मां 2 अप्रैल को थाना अतरौलिया में लिखित तहरीर में सदर बाजार अतरौलिया वार्ड नं 5 के रहने वाले आरिफ पुत्र बदरूद्दीन के खिलाफ अपनी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। अतरौलिया पुलिस सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी आरिफ की…
आजमगढ़ : संविधान के शिल्पी बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर की हर्षोल्लास के साथ जयंती मनाई गयी
दिनांक 14 अप्रैल को आजमगढ़ जनपद की तहसील बूढ़नपुर स्थिति हूंसेपुर सनूप पंचायत के गांव लखनपुर में संविधान निर्माण समिति के अध्यक्ष बाबा साहब अंबेडकर की 134 वीं जयंती बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी। इस महान अवसर पर गांव के बीचोंबीच अध्यक्ष बेचूं लाल के दरवाजे पर स्थापित बाबा साहब की मूर्ति को पंडाल में सजाया गया। हर्षित अनुयाई बाबा साहब की मूर्ति को फूल माला चढ़ा कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किये। इस अवसर पर पंडाल में आने वाले सभी अतिथियों का मिष्ठान से स्वागत किया…
पीलीभीत में बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की विभिन्न गांव 134वीं जयंती मनाते हुए : सतेंद्र मौर्य
पीलीभीत :- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव के निर्देशानुसार और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देशन में सतेंद्र मौर्य ( प्रदेश सचिव ) पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने पीलीभीत विधान सभा 127 के विभिन्न गांव में दिन से लेकर देर रात तक दिनांक 14/04/2025 को बाबासाहब डॉ भीमराव अम्बेडकर 134 वीं जयंती के पावन अवसर पर सम्मानित पुरुषों महिलाओं की उपस्थिति में धूमधाम जयंती मनाई गई व कार्यक्रम के माध्यम से अपने विचार भी रखे और उन्होंने बताया लोकतांत्रिक भारत और संविधान के निर्माता…
फर्रुखाबाद : नाबालिग दूल्हा-दुल्हन की नहीं आई बरात, धरी रह गई तैयारी
कायमगंज। नाबालिग दूल्हा दुल्हन की बरात को पुलिस व चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम ने छापा मारकर फेरे होने से पहले ही रोक दिया। हालांकि परिवार के लोग लड़की को बालिग बता रहे हैं, लेकिन कोई प्रमाण नहीं दिखा सके। कायमगंज के एक गांव में लड़की पक्ष ने कासगंज जनपद के एक गांव में अपनी बेटी के लिए लड़का देखा जो कि नाबालिग था। सोमवार को कायमगंज में बरात आनी थी। सूचना पर पहुंची फर्रुखाबाद चाइल्ड हेल्प लाइन प्रोजेक्ट टीम की कोआर्डिनेटर डॉ. रीना दुबे व सीडब्ल्यूसी की डॉ. अंजू…
पीलीभीत : भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का 134 वां जन्मोत्सव समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ।
पूरनपुर । भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का 134 वां जन्मोत्सव समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में झांकियों के साथ नगर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। नगर के पब्लिक इन्टर कालेज पूरनपुर में मुख्य अतिथि भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहब के योगदान के बारे में बताया। जिसमें हज़ारों की संख्या में लोगों ने नगर में निकाली गई शोभायात्रा में भाग लिया। शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर नगर में भ्रमण के लिए रवाना किया गया। शोभायात्रा…
पीलीभीत : विकास खंड मरौरी में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्मोत्सवस धूमधाम से मनाया गया।
भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का 134 वां जन्मोत्सवस धूमधाम से मनाया गया। ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा ने विकासखंड मरौरी के कर्मचारी एवं क्षेत्रीय जनता के साथ धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहब के योगदान के बारे में बताया। सोमवार को भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती को हर्षोल्लास पूर्वक धूमधाम से मनाया। वही कार्यक्रम में ब्लॉक परिसर में महिलाओं, पुरुषों तथा…
बंगाल वक्फ विरोध: मुर्शिदाबाद हिंसा पर सीएम ममता ने कहा, ‘कानून को हाथ में न लें’ ?
पश्चिम बंगाल में विवादास्पद वक्फ विधेयक पारित होने और राज्य के विभिन्न स्थानों पर वक्फ (संशोधन) अधिनियम के विरोध में बड़े पैमाने पर हिंसा के बाद राजनीतिक तनाव जारी है, इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि सभी को शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन किसी को भी कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। मुख्यमंत्री की मौजूदा उग्र स्थिति पर टिप्पणी दक्षिण कोलकाता के कालीघाट में प्रसिद्ध काली मंदिर के पास एक स्काईवॉक के उद्घाटन समारोह के दौरान आई। सीएम ने क्या-क्या…
‘जाट’ ने बॉक्स ऑफिस पर गाढ़ा लट्ठ! विदेशों में चौथे दिन फुर्र किए इतने करोड़ ?
‘गदर-2’ के बाद एक बार फिर से ढाई किलों के हाथ वाले सनी देओल का सिक्का बॉक्स ऑफिस पर चल गया है। 10 अप्रैल को रिलीज हुई उनकी एक्शन ड्रामा पैन इंडिया रिलीज फिल्म ‘जाट’ की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर भले ही धीमी हुई थी, लेकिन अब धीरे-धीरे ये फिल्म रफ्तार पकड़ रही है। रविवार को ‘सिकंदर’ का काम तमाम करके घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जाट ने एक अच्छा खासा कलेक्शन किया।सनी देओल और रणदीप हुड्डा की फिल्म के लिए खास बात ये है कि उनकी फिल्म इंडिया में ही…
रोहित शर्मा ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, आईपीएल में एक टीम के खिलाफ लगाए सबसे ज्यादा छक्के ?
मुंबई इंडियंस के अनुभवी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा भले ही इस सीजन में बल्ले से अब तक कुछ खास कमाल न दिखा पाए हों, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। रोहित ने अपनी 18 रनों की पारी के दौरान एक छक्का जड़ा, जो आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनका 50वां छक्का था। इस आंकड़े के साथ ही रोहित आईपीएल इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ 50 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में…
