फर्रुखाबाद : एयरपोर्ट की मांग तेज, समाजसेवी विकास राजपूत ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में एक घरेलू हवाई अड्डे (एयरपोर्ट) के निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय व्यापारियों, समाजसेवियों और नागरिकों ने अपनी आवाज बुलंद कर दी है। इस सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय समाजसेवी विकास राजपूत ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर नागरिक उड्डयन मंत्री से एयरपोर्ट निर्माण के लिए पहल करने की मांग की है।पत्र में यह तर्क दिया गया है कि फर्रुखाबाद सैन्य दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है, जहां राजपूत रेजिमेंट, सिख लाई रेजिमेंट और 114 इन्फेंट्री बटालियन टी.ए. रेजिमेंट स्थित हैं।…

लखीमपुर खीरी: गोला कंजा बाबा आश्रम में श्री हरिद्वारी वैश्य समाज ने वैश्य समाज के उत्थान के लिए प्रदेश कमेटी श्री हरिद्वारी वैश्य महासभा का गठन किया

गोला गोकर्णनाथ खीरी मोहम्मदी रोड कंजा बाबा आश्रम पर हरिद्वारी वैश्य समाज द्वारा आम बैठक का आयोजन किया गया जिसमें वैश्य समाज के उत्थान के लिए सर्वसम्मति से प्रदेश कमेटी श्री हरिद्वारी वैश्य महासभा उत्तर प्रदेश का गठन किया गयाजिसमे मुख्य रूप से प्रदेश संयोजक शरद गुप्ता गोला , प्रदेश संरक्षक श्री सुरेश चन्द्र गुप्ता अधिवक्ता लखनऊ शिवचंद्र शाह एडवोकेट गोला शिवप्रकाश गुप्ता सीतापुर डाo विरेन्द्र स्वरूप गुप्ता हरदोईप्रदेश अध्यक्ष कपिल मोहन गुप्ता हरदोईप्रदेश उपाध्यक्ष शिव गोपाल गुप्ता गोला अनिल कुमार गुप्ता गोला योगेन्द्र गुप्ता शाहाबाद , नागेश्वर गुप्ता पिहानी…

फर्रुखाबाद:नई आबकारी नीति 2025-26 के अन्तर्गत दिनांक 6 मार्च को कलेक्ट्रेट में 10 बजे से 11.45 तक होगा। ई लॉटरी द्वारा शराब दुकाना का व्यवस्थापन।

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) जनपद में देशी शराब की 219, कम्पोजिट शाप की 83, मॉडलशाप की 02 व भांग की 08 दुकानों का आवंटन ई-लाटरी द्वारा दिनाक 06 मार्च 25 को कलेक्ट्रेट सभागार में समय 10:00 बजे 11:45 तक जनपद की लाइसेसिंग कमेटी के अध्यक्ष जिलाधिकारी/कलेक्टर, व पुलिस महानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक, आबकारी आयुक्त द्वारा नामित सदस्य व जिला आबकारी अधिकारी/सचिव की उपास्थिति में नोडल आफिसर / आब्जर्वर मण्डलायुक्त के पर्यवेक्षण में किया जायेगा। । जनपद की कुल 312 दुकानों पर 2870 आवेदन अर्ह पाये गये है। सभी आवेदको का…

फर्रुखाबाद:होली पर्व के दृष्टिगत एफएसडीए द्वारा छापामार कार्यवाही कर जांच हेतु नमूने संग्रह किये।

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) आयुक्त,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र० लखनऊ एवं जिलाधिकारी, फर्रुखाबाद व अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), फर्रुखाबाद के आदेश के अनुपालन में आगामी होली पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेषकर खोया, पनीर, दुग्ध उत्पाद से निर्मित खाद्य पदार्थ, खाद्य तेल, घी एवं वनस्पति, रंगीन कचरी, पापड़, चिप्स एवं नमकीन, विभिन्न प्रकार की मिठाईयां, अन्य खाद्य पदार्थ यथा बेसन, मैदा आदि की गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से आज दिनांक 04 मार्च 2025 को सहायक आयुक्त (खाद्य)-॥ अजीत…

फर्रुखाबाद:डीएम ने डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय में 18.94 करोड़ की लागत से निर्मित 50 शैय्या सीसीयू का किया निरीक्षण।

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा डॉ राममनोहर लोहिया जिला चिकित्सालय फर्रूखाबाद में,यू0पी0 प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लि0 निर्माण इकाई कानपुर द्वारा 18.94 करोड़ की लागत से निर्मित की जा रही 50 शैय्या सीसीयू (क्रिटिकल केयर यूनिट) का निरीक्षण किया गया।  निरीक्षण में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्य मे प्रयोग की जा रही निर्माण सामग्री की गुडवत्ता अच्छी रहे, किये जा रहे सभी कार्य मानक के अनुरूप हो,सभी कार्य ससमय पूर्ण किये जाये।  इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व…

फर्रुखाबाद:बिना हेलमेट पेट्रोल लेते हुए 25 के चालान,परिवहन विभाग एवं पूर्ति विभाग की संयुक्त छापेमारी।

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) जनपद के जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी एवं परिवहन विभाग की टीम द्वारा जनपद के पेट्रोल पंप पर औचक निरीक्षण किया गया। नेकपुर कलां स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप  तथा कुमार फिलिंग  स्टेशन फतेहगढ़ पर 25 दो पहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट पेट्रोल लेने आने पर चालान किया गया तथा इन पर 95000 का जुर्माना लगाया गया।      पेट्रोल पंप स्वामियों द्वारा यह शिकायतें की जा रही थी कि वाहन चालक बिना हेलमेट के भी पेट्रोल देने की जिद करते हैं…

गोण्डा:डीएम ने की जनपद के सभी एक्स-रे संचालकों एवं एक्स-रे टेक्निशियन को टीवी मरीजों का नि:शुल्क एक्स-रे के निर्देश।

गोण्डा,(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 मार्च 2025 मंगलवार को जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित 100 दिवसीय टीवी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत X-RAY प्राइवेट एवं पब्लिक पार्टनर के साथ बैठक आयोजित की गई।  बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के सभी एक्स-रे संचालकों एवं एक्स-रे टेक्नीशियन के साथ बैठक कर यह अपील किया है कि  आप सभी लोग एक सहयोग के रूप में जनपद के कम से कम 25 से 30 टीवी मरीजों का प्रतिदिन नि:शुल्क एक्स-रे जरूर करें, और यदि वह मरीज बीमारी…

बहराइच:भीम आर्मी/आसपा समर्थकों ने एड चन्द्रशेखर आजाद के काफिले पर मथुरा में हुए पथराव से नाराज समर्थकों ने जुलूस निकालकर किया उग्र धरना प्रदर्शन।

बहराइच,(द दस्तक 24 न्यूज़) उत्तर प्रदेश में वर्तमान समय में अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग एवं धार्मिक अल्पसंख्यक समाज (मुस्लिमो) पर हो रहे अत्याचार के विरोध में भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी ने सैकड़ो की संख्या में  अंबेडकर पार्क से जुलूस निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर उग्र प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति महोदय के नाम से मांग पत्र एडीएम महोदय को दिया। आजाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष मोहम्मद सोहेल ने कहा की भाजपा राज्य में अपराध चरम सीमा पर है और अपराधियो के हौसले बुलंद है, जिसके लिए उत्तर प्रदेश में…

महाकुम्भ-2025 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों के अध्ययनरत छात्र/छात्राओं द्वारा पुलिस की सोशल मीडिया टीम के साथ कार्य करते हुये पुलिस द्वारा की गयी उत्कृष्ट व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं की सेवा सम्बन्धित कार्यों के कवरेज में उल्लेखनीय योगदान दिया

प्रयागराज महाकुम्भ-2025 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों के अध्ययनरत छात्र/छात्राओं द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस की सोशल मीडिया टीम के साथ कार्य करते हुये उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा की गयी उत्कृष्ट व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं की सेवा सम्बन्धित कार्यों के कवरेज में उल्लेखनीय योगदान दिया तथा फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी करते हुये अपने कौशल और समर्पण का परिचय देते हुये अथक परिश्रम के साथ कार्य किया व उ0प्र0 पुलिस बल व केन्द्रीय सुरक्षा बलों के प्रयासों को प्रभावी रूप से संप्रेषित करने में महत्वूर्ण भूमिका निभाई, ऐसे होनहार छात्र/छात्राओं को दिनांक-04.03.2025 को…

प्रयागराज: सिविल डिफेंस के कैडेटों ने मेला क्षेत्र में जारी स्वच्छता अभियान में किया योगदान

04 मार्च – प्रयागराज। प्रयागराज में संगम तट पर 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आस्था के महापर्व महाकुम्भ का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 27 फरवरी को महाकुम्भ के समापन की घोषणा के अवसर पर मेला क्षेत्र में 15 दिनों विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसी दिशा क्रम में संगम तट पर चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान में मंगलवार को सिविल डिफेंस के वालेंटियर के तौर पर भाग लिया। आने वाले दिनों में अन्य सामाजिक संस्थाएं भी महाकुम्भ के स्वच्छता अभियान में सहयोग…

प्रयागराज : जिला सोशल ऑडिट कोऑर्डिनेटर के पद हेतु निर्धारित पात्रता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी करें आवेदन

प्रयागराज में जिला सोशल ऑडिट को-ऑर्डिनेटर के रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि यह नियुक्ति एक वर्ष की संविदा के आधार पर की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार इस प्रकार से आवेदन करें कि 25 मार्च, 2025 तक आवेदन पत्र कार्यालय में प्राप्त हो जाए। इस पद के लिए आवेदक को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए। साथ ही जन समस्याओं से जुड़े मामलों में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कम…

रायबरेली: कुर्सी पे बैठे पूर्व कोटेदार के ऊपर गांव के युवक ने किया मारपीट मारपीट का विडियो हुआ वायरल

रायबरेली में दबंगई का एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो सीसीटीवी का है। इसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति पहले कुर्सी पर बैठे शख्स से कुछ बातचीत कर रहा है। अचानक यह दबंग आक्रामक हो जाता है और व्यक्ति को कुर्सी से धकेल देता है। व्यक्ति के गिरते ही दबंग उसके सिर पर वार करता है। सिर पर वार करने के बाद व्यक्ति गिर जाता है तभी दबंग को कुछ लोग पकड़ लेते हैं। इसी बीच ज़मीन पर गिरा व्यक्ति खड़ा होकर दबंग पर हमलावार होता है। लेकिन…

रिवर्स ऑर्डर में 6+5 का फॉर्मूला, रोहित शर्मा ने खोला जीत का राज

भारतीय क्रिकेट टीम लगातार तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच गई है. टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को मात दी. सबसे खास बात ये है कि टीम इंडिया इस चैंपियंस ट्रॉफी में अजेय रहेत हुए फाइनल का टिकट कटाने में सफल रही है. भारतीय कप्तान ऑस्ट्रेलिया पर जीत से बेहद गदगद हैं. उन्होंने मैच के बाद अपनी जीत का राज भी खोला. टीम इंडिया ने इस मैच में 4 स्पेशलिस्ट स्पिनर उतारे थे. पेस अटैक की जिम्मेदारी मोहम्मद शमी और हार्दिक पंड्या ने बखूबी निभाई. जीत के…

पहले टीम बाहर और अब फाइनल पाकिस्तान से बाहर

भारतीय टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में बवाल काटते हुए फाइनल में जगह बना ली है. टीम इंडिया ने पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाते हुए उसे बाहर का रास्ता दिखा अपना हिसाब चुकता किया. इस जीत के साथ ही यह भी तय हो गया अब फाइनल मैच की मेजबानी पाकिस्तान से छिन जाएगी. यह पहले से तय था अगर भारत फाइनल में पहुंचता है तो इसे दुबई में कराया जाएगा. पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने इसे लेकर चुटकी ली और ऐसा पोस्ट किया जिससे पूरे पाकिस्तान को…

शूटिंग बेहाल हुए वरुण धवन, पोस्ट कर दिखाई खास झलक, फैंस ने लुटाया प्यार

वरुण धवन अपने फैंस को खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ते. इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की शूटिंग में बिजी हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर कर फैंस को फिल्म का अपडेट दिया है. वरुण धवन की फिल्में फैंस का दिल जीत लेती हैं. अब एक्टर अपनी अगली फिल्म से फैंस का दिल जीतने आ रहे हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है और फिल्म की जानकारी दी है. वरुण ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन…

नोरा फतेही ने मचाया तहलका, ऑस्कर 2025 आफ्टर-पार्टी में बिखेरा जलवा

ऑस्कर डे ला रेंटा गाउन में ऑस्कर 2025 आफ्टर-पार्टी में नोरा फतेही ने तहलका मचा दिया. इस खास मौके पर एक्ट्रेस शोभा बढ़ाती नजर आईं. इस दौरान उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. एक्ट्रेस के फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. गोल्डन मास्टरपीस में लिपटी नोरा ने लोगों को दीवाना कर दिया. इंटरनेशनल स्टाइलिस्ट माहेर जरीदी ने परफेक्शन के साथ स्टाइल किया था. गाउन की बारीक कढ़ाई और डिजाइन ने उनकी ग्लैमरस पर्सनालिटी को और भी बेहतरीन बना दिया, जिससे वह उस रात की सबसे चर्चित हस्तियों…

यूपी विधानसभा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ- जो हमारा है हमें मिल जाना चाहिए

यूपी विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सदन में अपनी बात रखी. संभल का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि जो हमारा है, हमें मिल जाना चाहिए. इससे इतर कुछ नहीं. सीएम ने कहा कि एक शरारत के तहत संभल के 68 तीर्थों और 19 कूपों की निशानी मिटाने की कोशिश की गई. उसको खोजना हमारा काम था. हमने 54 तीर्थ खोजे और 19 कूपों को भी पाया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा. सीएम ने कहा कि…

अखिलेश यादव ने ‘मिशन-27’ को लेकर किया बड़ा ऐलान, महिलाओं के लिए सपा शुरू करेगी ये नई योजना

उत्तर प्रदेश में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है. प्रदेश के प्रमुख सियासी दल प्रचंड जीत हासिल करने के लिए अभी से मतदातों को रिझाने में जुट गए हैं. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी ने भी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है. एक वीडियो विज्ञापन जारी कर समाजवादी पार्टी ने साल 2027 में यूपी में ‘स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना’ लागू करने का ऐलान किया है. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक…