प्रयागराज: गौपालको के लिए खुशखबरी, नन्द बाबा दुग्ध मिशन की सौगात।मुख्यमंत्री स्वदेशीगौ-संवर्धन योजना के अन्तर्गत अधिकतम रू0 80,000 का अनुदान।

प्रयागराज गौपालको के लिए खुशखबरी, नन्द बाबा दुग्ध मिशन की सौगात। मुख्यमंत्री स्वदेशीगौ-संवर्धन योजना के अन्तर्गत अधिकतम रू0 80,000 का अनुदान।योजना का मुख्य बिन्दुः- 1-बाह्य प्रदेश से उन्नत नस्ल की स्वदेशी गायों (गिर, साहीवाल, थापारकर एवं हरियाणा प्रजाति) के क्रय पर अनुदान।2-महिला दुग्ध उत्पादकों, गौपालकों को 50 प्रतिशत वरीयता।3-क्रय किये जाने वाली गाय प्रथम अथवा द्वितीय ब्यात की होनी चाहिए ।4-अनुदान–अधिकतम 02 गाय की इकाई की स्थापना के लागत का 40 प्रतिशत रू0- 80,000 तक अनुमन्य।5-क्रय किये जाने वाली गायों का पशु बीमा/पशुचिकित्साधिकारी द्वारा प्रदत्त स्वास्थ्य प्रमाण पत्र अनिवार्यहोगा। अनुदान…

प्रयागराज : महाकुंभ में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ पर पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा और यातायात का किया गहन निरीक्षण

महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए पुलिस आयुक्त दिनभर एक्टिव रहे। ICCC से मॉनिटरिंग पुलिस आयुक्त ने सुबह रिज़र्व पुलिस लाइन्स स्थित इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) पहुंचकर शहर की ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न चौराहों, घाटों और महत्वपूर्ण स्थलों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ट्रैफिक संचालन, आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता और श्रद्धालुओं की…

प्रयागराज :छात्र/छात्राएं 19 फरवरी तक संदेहास्पद आवेदन की स्थिति कारणों सहित हार्डकापी अपनी संस्था में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें-जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी

राज्य सरकार द्वारा संचालित अल्पसंख्यक वर्ग पूर्वदशम (कक्षा 9-10) छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत कुल 792 छात्र/छात्राओं का संदेहास्पद डाटा के रूप में अधोहस्ताक्षरी की लागिन पर प्राप्त हुआ है।समस्त छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 19.02.2025 तक संदेहास्पद आवेदन की स्थिति कारणों सहित हार्डकापी अपनी संस्था में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, प्रत्येक शिक्षण संस्थाओं का उत्तरदायित्व होगा कि ऐसे सभी संदेहास्पद छात्र/छात्राओं के डाटा को अपने स्तर से जांच करते हुए प्रमाणित सूची अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। यदि संदेहास्पद छात्र/छात्राओं का डाटा संस्थाओं द्वारा कारणों के साथ…

कासगंज : माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा-2025 को केन्द्र व्यवस्थापकों एवं अतिरिक्त केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक हुई सम्पन्न

कासगंज 18 फरवरी। जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा-2025 से संबंधित समस्त जोनल मजिस्ट्रेट, जोनल पुलिस अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर पुलिस अधिकारी, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापकों एवं अतिरिक्त केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्वक, सकुशल एवं शुचितापूर्ण संपन्न कराए जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। बैठक मे जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि आगामी 24 फरवरी से 12 मार्च तक यू.पी. बोर्ड की परीक्षांए हैं। जनपद में लगभग 39891 हजार परीक्षार्थी 59 परीक्षा केन्द्रों…

कासगंज : देशी मदिरा/कंपोजिट मदिरा/मॉडल शॉप/भांग आदि आबकारी की फुटकर दुकानों के लिए ई-लॉटरी के माध्यम से दुकानों के आवंटन हेतु करें ऑनलाइन आवेदन

उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार की मदिरा की बिक्री के लिए ई-लॉटरी 2025-26 के माध्यम से दुकानों के आवंटन हेतु सामान्य दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी कासगंज द्वारा बताया गया कि देशी मदिरा की दुकानें, कंपोजिट दुकानें (अंग्रेजी शराब और बियर), भांग की दुकानें और मॉडल शॉप्स का आवंटन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा जिसके लिए आवेदक द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। आवेदकों को पहले ई-लॉटरी पोर्टल https://exciseelotteryup.upsdc.gov.in पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। आवेदक की आयु कम से कम 21 वर्ष होना तथा उसका भारतीय नागरिक…

हरदोई : स्नेहा कुशवाहा हत्याकांड में न्याय हेतु निकाला कैंडल मार्च एवं दी श्रद्धांजलि

विकास खंड कछौना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सभा टिकारी के अरसेनी में ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च माननीय रघुनाथ प्रसाद मौर्य व शाक्य आशीष सिंह मौर्य जी के घर से अशोक स्तंभ परिसर तक कैंडल मार्च निकाला गया इसमे सैकड़ो लोग मजूद रहे। इस कैंडल मार्च के आयोजन में महिलाओं ने अधिक भाग लिया और कहा हम लोगों पर ऐसे अत्याचार कब तक होता रहेगा इसके लिए सरकार ठोस कानून लाना चाहिए इस कार्यक्रम में महिला कमांडर शाक्य प्रियांशी मौर्य राजकुमारी मौर्य आदि सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रहीं। इसी…

कासगंज : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 145 नव विवाहित जोड़े सूत्र में बंधे।

दिनांक 18.02.2025 को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद के दो स्थानों मक्खन लाल इण्टर कॉलेज अमांपुर एवं विकासखण्ड परिसर गंजडुंडवारा में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। अमांपुर स्थित मक्खन लाल इण्टर कॉलेज में विकासखण्ड कासगंज के 21, सोरों के 22, अमापुर के 15 सहावर के 24 एवं सम्बन्धित नगरीय निकाय कासगंज के 04, बिलराम के 02, सोरों के 02 व अमांपुर के 01 जोड़ों (कुल 91 जोड़े) तथा विकासखण्ड परिसर गंजडुंडवारा में विकासखण्ड गंजडुंडवारा के 22, सिढ़पुरा के 12, पटियाली के 12 एवं सम्बन्धित…

फर्रुखाबाद: स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में पीएसआई इंडिया के सहयोग से कार्यशाला आयोजित।

(द दस्तक 24 न्यूज) 18 फरवरी 2025 मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएमओ डॉ.अवनीन्द्र कुमार और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. दलवीर सिंह ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि टीसीआई-पीएसआई इंडिया के अथक प्रयास से सिटी ग्रेजुएट हुई है। इस प्रगति को आगे भी बनाए रखने की जरूरत है। डॉ. दलवीर सिंह ने कहा कि टीसीआई-पीएसआई इंडिया के तकनीकी सहयोग से जहाँ शहरी क्षेत्रों में परिवार कल्याण की सेवाओं को और गुणवत्तापूर्ण बनाने में मदद मिली है वहीँ सेवाओं को अपनाने वालों की तादाद भी बढ़ी है।…

फर्रुखाबाद: परिवार नियोजन कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले मास्टर कोच सम्मानित।

(द दस्तक 24 न्यूज) 18 फरवरी 2025 नगरीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने और परिवार नियोजन कार्यक्रमों में द चैलेंज इनिशिएटिव (टीसीआई)-पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई-इंडिया) संस्था पिछले करीब चार वर्षों से सहयोग प्रदान कर रही है। इस दौरान परिवार नियोजन कार्यक्रमों में हुई प्रगति और आंकड़ों में आये उल्लेखनीय सुधार पर चर्चा को लेकर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में कार्यशाला (ग्रेजुएशन सेरेमनी) आयोजित हुई। कार्यशाला में परिवार नियोजन कार्यक्रमों को लेकर भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर कार्यक्रम को सफल…

फर्रुखाबाद:तेरा अकबरपुर कंपोजिट विद्यालय में सघन स्वास्थ्य परीक्षण कर छात्रों को मौके पर ही होम्योपैथिक दवा उपलब्ध करवाई गई।

(द दस्तक 24 न्यूज) 18 फरवरी 2025 को राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय कढ़हर द्वारा आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत राजेपुर ब्लॉक के गांव तेरा अकबरपुर कंपोजिट विद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ,जिसमें प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह ने कुल उपस्थित 70 छात्रों का विधिवत सघन स्वास्थ्य परीक्षण कर कुल 41 छात्र छात्राओं को सर्दी जुकाम खांसी,दाद खाज खुजली,कान में सर बहना, सिरदर्द इत्यादि से पीड़ित पाया गया,सभी रोगग्रस्त पाए गए छात्रों को मौके पर ही होम्योपैथिक दवा उपलब्ध करवाई गई । स्वास्थ्य परीक्षण के बाद डॉ सिंह ने…

फर्रुखाबाद: भाजपा मुख्यालय पर 23 फरवरी को बजट पर चर्चा संगोष्ठी का आयोजन होगा

(द दस्तक 24 न्यूज) 18 फरवरी 2025 दिन मंगलवार को आवास विकास स्थित जिला भाजपा मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों की योजना हेतु प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रस्तावित बजट पर चर्चा कार्यक्रम के लिए जिला अध्यक्ष ने पदाधिकारी को निर्देश दिए। भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया 23 फरवरी 2025 को जनपद फर्रुखाबाद में जिला भाजपा मुख्यालय पर बजट पर चर्चा संगोष्ठी का आयोजन होगा जिसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह चौहान मुख्य अतिथि…

गांधी प्रतिमा हजरतगंज में मौन जुलूस निकालकर स्नेहा कुशवाहा के हत्यारों को फांसी एवं शहीद स्नेहा को न्याय दिलाने की बुलंद की गई आवाज-कुशवाहा

लखनऊ,(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 फरवरी 2025 को कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन के तत्वाधान में बिहार की छात्रा स्नेहा कुशवाहा की बनारस में उत्पीड़न एवं शोषण तथा बलात्कार करने के बाद दर्दनाक हत्या कर दी गई परंतु बनारस प्रशासन ने उपरोक्त बालिका की हत्या को गंभीरता से नहीं लिया जबकि बालिका के परिवार वाले पुलिस प्रशासन के न्याय पाने के लिए चक्कर काटते रहे क्योंकि हत्यारों को भारतीय जनता पार्टी के एक तथा कथित बड़े राजनेता का संरक्षण प्राप्त होने के कारण घटना की रिपोर्ट बड़ी मुश्किल में…

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रृंगी ऋषि की तपोस्थली श्रंगीरामपुर में लगने वाले मेले का किया स्थलीय निरीक्षण

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 फरवरी 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रृंगी ऋषि की तपोस्थली श्रंगीरामपुर में लगने वाले मेले का स्थलीय निरीक्षण किया गया जिलाधिकारी द्वारा मेले में आने बाले श्रद्धालुओं की संख्या व उनको होने बाली समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि बाहर के राज्यो व जिलो से आने बाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नही होनी चाहिये जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि नाव , नाविक व…

फर्रुखाबाद:रामताल आश्रम कक्योली के महंत ने जिलाधिकारी से की मुलाकात।

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 फरवरी 2025 रामताल आश्रम कक्योली नवाबगंज के महंत मोहनदास जी, हरिशंकर दास जी ने कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ पहुँचकर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी से मुलाकात कर भूसा, चावल, गेहूँ व गुड़ गौशालाओं हेतु भेंट किया।

फर्रुखाबाद:डीएम की अध्यक्षता में हाईस्कूल व इंटर बोर्ड परीक्षा 2025 को नकलविहीन व शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिये समीक्षा वैठक हुई।

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 फरवरी 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में 24 फरवरी से 12 मार्च तक चलने बाली माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा बर्ष  2025 को नकलविहीन व शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित कराने के लिये समीक्षा वैठक का आयोजन किया गया, परीक्षा के लिये जिले में 77 परीक्षा केंद्र बनाये गये जिन पर कुल 47671 परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षा दी जायेगी, प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई बैठक में निर्देशित किया गया कि प्रश्नपत्रों को स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र,वाह्य…

फर्रुखाबाद:विकास ने डॉ राम मनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में कराई नसबंदी, पुरुष नसबंदी पूरी तरह से सुरक्षित प्रक्रिया-डॉ. आरसी माथुर

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 फरवरी 2025 जितना बढ़ा परिवार उतने ही खर्चे अपार न बच्चों का सही से लालन पालन न ही अच्छी पढ़ाई और अगर कोई बीमारी लग गई तो हो गया काम सारे जीवन की गाढ़ी कमाई उसमें चली जाती है, और एक बार महिला के सामान्य प्रसव अगर निजी चिकित्सालय में कराया तो कम से कम बीस हज़ार रुपए और आपरेशन हुआ तो लगभग पचास हजार रुपए रख लो एक सामान्य नौकरी करने वाला या मजदूरी करने वाला यह कैसे वहन कर सकता है यह कहना…

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब शहीद के भाई को भी मिल सकेगी सरकारी नौकरी

सीमा पर रक्षा करते या आतंकी हमले में बलिदान हुए विवाहित बलिदानियों के भाई भी अब अनुकंपा के आधार पर नौकरी पा सकेंगे। कैबिनेट बाई सर्कुलेशन में विवाहित बलिदानियों के आश्रितों को नौकरी देने के नियमों में संशोधन किया गया है। देश की रक्षा करते हुए बलिदान हुए बलिदानियों के एक आश्रित को प्रदेश सरकार नौकरी देती है। वर्ष 2024 में 12 बलिदानियों के आश्रित को नौकरी दी गई है बलिदान होने वाले विवाहित और अविवाहित जवानों के आश्रित को नौकरी देने के लिए नियम पूर्व में बनाए गए थे।…

दिल्ली की नई सरकार में कितने मंत्री, सीएम से लेकर शपथ ग्रहण तक, जानें पूरा टाइम टेबल

दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर सस्पेंस बुधवार को खत्म हो सकता है। इस दिन नवनिर्वाचित बीजेपी विधायक पंत मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार की घोषणा की जाएगी। अगले दिन रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के अन्य शीर्ष पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है। इस बात को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि मुख्यमंत्री की कुर्सी किसे मिलेगी, जिसमें आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराने वाले…

टोरंटो एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के वक्त बर्फीली जमीन पर पलटा विमान

कनाडा के पीयरसन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बड़ा हादसा देखने को मिला है। लैंडिंग के दौरान डेल्टा एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दरअसल, विमान जैसे ही लैंडिंग के लिए उतरा बर्फीली जमीन होने के कारण वो पलट गया।हादसे में 19 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। एयरपोर्ट ने एक्स पर पुष्टि की कि मिनियापोलिस से डेल्टा की उड़ान के साथ एक “घटना” हुई और 76 यात्री और चार चालक दल के सदस्य घायल हैं।पुलिस ने बताया कि इस घटना में 19 लोग घायल…

भारतीय टीम का पहले मैच के लिए मास्‍टर प्‍लान तैयार, बांग्‍लादेशी बल्‍लेबाजों की होगी आफत

भारतीय टीम का लक्ष्‍य रोहित शर्मा के नेतृत्‍व में 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीतने का है। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत गुरुवार को बांग्‍लादेश के खिलाफ दुबई में करेगी। ‘रोहित ब्रिगेड’ ने पहला मुकाबला जीतने के लिए अपना मास्‍टर प्‍लान लगभग तय कर लिया है। भारत ने आखिरी बार 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्‍तानी में चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीता था। 2017 में भारत को पाकिस्‍तान के हाथों फाइनल में शिकस्‍त मिली थी। इस बार मेन इन ब्‍ल्‍यू की कोशिश दमदार प्रदर्शन करके खिताब अपने नाम…