साल 2025 की शुरुआत है से ही हर शुक्रवार को दो-दो फिल्में रिलीज हो रही हैं। पहले सोनू सूद की फतेह और राम चरण की गेम चेंजर। इसके बाद कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ और राशा थडानी की मूवी ‘आजाद’ दोनों साथ रिलीज हुई। फिल्म ‘इमरजेंसी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ ने दूसरे दिन 3.50 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। इसी के साथ ही मूवी की कुल कमाई 6 करोड़ रुपये हो गई है। सत्य घटना पर आधारित इस फिल्म…
Month: January 2025
शादी के 10 साल के बाद अलग हो सकते है ,सहवाग और आरती तलाक तक पहुंची बात ?
वीरवार को टीम इंडिया के पूर्व आतिशी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के अपनी पत्नी आरती अहलावत के साथ तलाक की खबरें आईं, तो हर कोई हैरान रन गया. दोनों ने साल 2004 में प्रेम विवाह किया था और दोनों के दो लड़के हैं. सहवाग के बड़े बेटे दिल्ली की अंडर-19 टीम से कूच बिहार ट्रॉफी खेल रहे हैं और रणजी ट्रॉफी का दरवाजा खटखटा रहे हैं. बहरहाल, खबर आई, तो मानो सोशल मीडिया पर तूफान सा छा गया और फैंस के एक वर्ग ने वीरू से सहानूभूति जताना शुरू कर दिया.…
फर्रुखाबाद में रासायनिक उर्वरकों की कमी से किसान हुए बेहाल
कायमगंज : आज के समय किसान की कोई सुनने वाला नहीं है आज के समय किसान को बुरी तरह लूटा जा रहा है। ये बात छत्रपाल सिंह निवासी जिजपुरा पोस्ट रायपुर ख़ास ने कही। उन्होंने बताया कि उनके खेत में गेहूं और तम्बाकू की फ़सल है। उसके लिए खाद यूरिया की आवश्यकता थी। लेकिन उन्हें कृय विक्रम समितियों में खाद मिल नही मिल रही है जिसे प्राइवेट दूकानों पर महगी खाद बेच रहे हैं। उन्होंने ये भी बताया कि मुझे 6 बोरी यूरिया उर्वरक कुछ और थोड़ा बहुत मिला कर,2400/…
फर्रुखाबाद:नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम ने नवनियुक्त जिलाधिकारी से शिष्टाचार भेंट कर भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट की।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जनवरी 2025 जनपद में नवनियुक्त जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी आई.ए.एस. जो की अभी हाल ही में ग्रेटर नोएडा से स्थांतरित होकर जनपद में आए हैं, उनसे फर्रुखाबाद शहर के सभी संभ्रांत लोग मुलाकात कर रहे हैं आज इस कड़ी में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव नन्दकिशोर दुवे वन्देमातरम ने शिष्टाचार भेंट कर उनको भगवान परशुराम जी का छाया चित्र भेंट कर एक सुखद मुलाकात की हैं।
फर्रुखाबाद:नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की 129वीं जयंती पर उनको नमन किया।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जनवरी 2025 समाजवादी पार्टी के जिला सचिव नन्दकिशोर दुवे वन्देमातरम ने आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर सादर नमन करते हुए कहा कि नेता जी सुभाष चंद्र वोस जी भारतीय राष्ट्रवादी थे जिनकी देशभक्ति कई भारतीयों के दिलों में छाप छोड़ गई है। उन्हें ‘आजाद हिंद फौज’ के संस्थापक के रूप में जाना जाता है और उनका प्रसिद्ध नारा है ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’। पूरा देश आज सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती 23 जनवरी को मनाई। नन्दकिशोर…
बॉक्स ऑफिस पर पहली बार इस फिल्म ने छुआ था 1 करोड़ का आंकड़ा, बनी थी देश की फर्स्ट ब्लॉकबस्टर मूवी
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन फिल्म की सफलता का प्रमाण माना जाता है। एक वक्त था कि फिल्म अगर 10 करोड़ कमा लेती थी तो बहुत बड़ी बात मानी जाती। फिर कमाई का ये आंकड़ा 50 करोड़, 100 करोड़, 500 करोड़ और अब पुष्पा 2 (Pushpa 2) के बाद से 1000 करोड़ तक पहुंच गया है।इन सबके बीच क्या आपको इस बात की जानकारी है कि वो कौन सी फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर सबसे पहली बार 1 करोड़ का आंकड़ा छुआ था। ये सुनकर आप सोच में पड़ गए होंगे,…
भारत-इंग्लैंड के मुकाबले में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी ?
टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार रात शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज करते हुए 1-0 से बढ़त बना ली है। इंग्लैंड के खिलाफ ये जीत इसलिए भी खास है, क्योंकि ये भारत की कोलकाता के ईडन गार्डंस में लगातार 7वीं टी20 इंटरनेशनल जीत है। इस मामले में भारत ने पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इसके अलावा इस मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड भी बने हैं। आइये एक नजर…
यूपी में कई जनपदों के बसपा के कई प्रमुख नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
श्री अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई है कि इन साथियों के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी। बसपा से आए साथियों ने श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए सन् 2027 के विधानसभा चुनाव पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। रामपुर के श्री सुरेन्द्र सिंह सागर सुश्री मायावती जी के मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री रहे थे। वे उत्तराखण्ड के प्रदेश प्रभारी तथा मिलक सुरक्षित क्षेत्र से प्रत्याशी रहे। उनके साथ मौलाना फुरकान राजा, नावेद हुसेन कुरैशी, जीतेन्द्र बाबू सागर, अशोक सागर, रामबृक्ष पाल, सतीश दिवाकर, राकेश…
BJP के लिए दिल्ली कब्जाना कांग्रेस के हाथ में ?
दिल्ली का सियासी रण एक बार फिर तैयार है. आगामी विधानसभा चुनाव 2025 में हर राजनीतिक दल अपनी रणनीतियों को धार देने में जुटा है. आम आदमी पार्टी (आप) जो पिछले दो चुनावों में दिल्ली की सत्ता पर काबिज रही है, उसको एक बार फिर से मजबूत चुनौती देने की तैयारी हो रही है. लेकिन इस बार की लड़ाई में बीजेपी की उम्मीदें कांग्रेस के प्रदर्शन पर निर्भर करती नजर आ रही हैं. दिल्ली की चुनावी गुत्थी और आंकड़ों का गणित 2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने…
फर्रुखाबाद:भारी मात्रा में चाइनीज मांझा के साथ एक महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जनवरी 2025 पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा० संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री ऐश्वार्या उपाध्याय व प्रभारी निरीक्षक राजीव पाण्डेय कोतवाली के नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने एक महिला को अवैध चाइनीज माँझा बेचते हुये गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से एक बोरी में कुल 49 कोन अवैध चाइनीज मांझा व 110 पैकेट चाइनीज मांझा पैकेट प्रत्येक में 10 लच्छे कुल 1100 लच्छे बरामद हुये। बरामदगी व…
हरदोई: विधिक जागरूकता कार्यक्रम/प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न
क्राइम ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार हरदोई। दिनाँक 22/01/2025 को मा0 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार, उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वाधान में मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई की अनुमति से कार्य स्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम, निषेध और निवारण अधिनियम 2013 विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम/प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जनपद न्यायालय हरदोई के दस कक्षीय भवन के सभागार में किया गया।कार्यक्रम का संचालन सिविल जज जू0डि0 जीशान खान द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में श्रीमती सौम्या द्विवेदी एन0जी0ओ0 निदेशक समाधान अभियान द्वारा…
कासगंज :अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार पटेल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति बढ़ाने हेतु विकासखंड सोरों एवं कासगंज से संबंधित बैठक संपन्न हुई।
कासगंज : 2 जनवरी 2025 को जिलाधिकारी महोदया के निर्देशों के क्रम में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति बढ़ाने हेतु विकासखंड सोरों एवं कासगंज से संबंधित बैठक रुद्राक्ष सभागार में अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।इस बैठक में 180 जन सेवा केंद्र संचालक उपस्थित हुए इसके साथ-साथ उप कृषि निदेशक कासगंज एवं जन सेवा केंद्र जिला मैनेजर श्री सोमेंद्र सिंह उपस्थित रहे इस बैठक में फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित होने वाली सभी प्राथमिकताओं पर विस्तृत चर्चा की गई एवं जन सेवा केंद्र संचालकों को संदेश दिया गया…
बांदा: नक्शे पर हुई चर्चा !
नक्शे पर चर्चा हुई,जो कि रजिस्टर्ड इंजिनियर द्वारा बनवाया गया है, सभी के सामने नक्शा रखा गया, और सभी ने अपनी सहमति दी, भूमि पूजन कैसे और कब करना है इस पर विस्तृत चर्चा हुई और सभी की सहमति से भूमि पूजन की रूपरेखा तय कि गई ,साथ ही बैठक में इस पर विशेष ध्यान आकृष्ट कराया गया कि निमार्ण में आने वाली व्यय के लिए धन संग्रह का कार्य तेजी से बढ़ाया जाए,जिन क्षत्रिय बन्धुओं के जहां सम्पर्क है, उनसे सम्पर्क कर अनुरोध करें।बैठक का संचालन महासचिव शान्ति भूषण…
बांदा: श्रीमद् भागवत कथा में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव
बांदा। जारी में पुतरिन दाई देवी मंदिर श्री जिकड़ी यादव के सौजन्य से श्रीमद् भागवत कथा चल रही है। इसके चतुर्थ दिवस पर कथा वाचक श्री कमल नयन शरण जी महाराज ने बताया कि जब जब धर्म पर विपदा आती है तो उस विपदा को दूर करने के लिए तब तब भगवान का अवतार होता है। पुराणों के अनुसार, भगवान विष्णु के दो भक्त जय और विजय शापित होकर हाथी व मगरमच्छ के रूप में धरती पर उत्पन्न हुए थे। पौराणिक कथाओं के अनुसार गंडक नदी में एक दिन कोनहारा…
फर्रुखाबाद:31जनवरी 25 तक फार्मर रजिस्ट्री न कराने वाले कृषकों को नही मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि की धनराशि।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जनवरी 2025 जनपद के कृषक भाईयों को सूचित किया जाता है कि पीएम किसान सम्मान निधि प्राप्त करने के लिये फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य हो गया है। इस सम्बन्ध में विस्तृत शासनादेश जारी हो चुका है। फार्मर रजिस्ट्री में किसान व उनके पिता का नाम, उनके स्वामित्व वाले सभी गाटा संख्या, सहखातेदार होने की स्थिति में गाटा में किसान का अंश, मोबाइल नम्बर, आधार संख्या व ई-केवाईसी का विवरण दर्ज किया जायेगा। फार्मर रजिस्ट्री से किसानों के लिये पीएम किसान योजना, कृषि ऋण, वित्त आदानों एवं…
फर्रुखाबाद: राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सौ दिवसीय टीबी अभियान व आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा की गई।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जनवरी 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 100 दिवसीय टीबी अभियान व आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी चिन्हित मरीजों का सीवी नेट परीक्षण कराया जाये, सभी रिपोर्टिंग प्रॉपर फार्मेट पर ही करे, मरीजो को सरकार द्वारा दिये जाने बाले अनुदान का शत प्रतिशत भुगतान किया जाये। शासनादेश में दिये गये शेड्यूल के अनुसार समय पर सभी कार्य पूर्ण करे। जिलाधिकारी…
मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के नेताओ ने दिया एसपी को ज्ञापन ?
हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए दिया ज्ञापन । स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की मूर्ति पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में सपाइयो में आक्रोश , दर्जनों सपा कार्यकर्ताओं ने एसपी दफ्तर पहुँच कर दिया ज्ञापन। महंत राजू दास के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने को लेकर एसपी दफ़्तर पर किया विरोध प्रदर्शन कुंभ मेले में मुलायम सिंह यादव की मूर्ति अशोभनीय भाषा का किया विरोध । एसपी को ज्ञापन देने के बाद समाजवादी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ता में दिखा ग़ुस्सा, पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र…
कासगंज – मेट्रो हॉस्पिटल का उद्घाटन चिकित्सा क्षेत्र में अच्छी सुविधाओं से लैस है मेट्रो मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल ?
गंजडुंडवारा के सहावर रोड स्थित सबीना कंपलेक्स में मेट्रो हॉस्पिटल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल खुलने से जिले के लोगों के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित चिकित्सा सेवा की सुविधाएं 21 जनवरी 2025 मंगलवार से मिलने शुरू हो गई डॉ• जितेंद्र राजपूत और डॉ•अमन सक्सैना ( समाजसेवक अब्दुल हफीज गांधी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मेट्रो मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया डॉ. रोहित यादव ने कहा कि चिकित्सक लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतरे इसके लिए हर संभव मरीज के हित में कार्य करें उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहे, डायरेक्टर…
फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश दिवस 2025 की तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जनवरी 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में उत्तर प्रदेश दिवस 2025 की तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 24-26 जनवरी 2025 की अवधि में उत्तर प्रदेश दिवस-2025 को समारोह पूर्वक आयोजित किया जायेगा। “उत्तर प्रदेश दिवस-2025 की थीम, विकास व विरासत, प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश“रहेगी,24 जनवरी 2025 को उत्तर प्रदेश दिवस, 25 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय पर्यटन/मतदाता जागरूकता दिवस तथा 26 जनवरी 2025 को गणतन्त्र दिवस के…
कासगंज: जिलाधिकारी के निर्देश 26 जनवरी से सख्ती से लागू करें नो हेलमेट, नो फ्यूल व्यवस्था
जनपद में 26 जनवरी से पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट, नो फ्यूल की व्यवस्था लागू हो जाएगी। बिना हेलमेट पहनने वाले दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल नहीं मिलेगा। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सभी पेट्रोल पंपों को यह व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। वहीं पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी कैमरे चालू रखने और पर नो हेलमेट, नो फ्यूल के होर्डिंग्स लगाए जाने के लिए निर्देशित किया है। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा के अंतर्गत लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नो हेलमेट, नो फ्यूल की व्यवस्था…
