ग्रेटर नोएडा:दादरी-सूरजपुर-छालेरा रोड का जाम खत्म करने को तिलपता में बनेगा बाईपास।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जनवरी 2025 दादरी-सूरजपुर-छलेरा रोड पर तिलपता में लगने वाले भयंकर जाम से निजात दिलाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बाईपास रोड के निर्माण का प्रयास तेज कर दिया है। इसके लिए किसानों से सहमति के आधार पर जमीन ली जाएगी। लगभग 2300 मीटर लंबी और 60 मीटर चौड़ी इस सड़क की राह में कुछ घर आने की वजह से 250 मीटर में लेआउट में परिवर्तन किया गया है। सर्वे के बाद केंद्रीय सड़क अनुसंधान संगठन (सीआरआरआई) ने प्राधिकरण को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।…

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज बांदा में हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा( माह 1 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025) के तहत जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन पी.एम. श्री राजकीय इंटर कॉलेज बांदा में किया गया जिसमें मंडलीय मास्टर ट्रेनर/समन्वयक डॉ. पीयूष मिश्र द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के विषय में विस्तार से बताया गया तथा इस प्रतियोगिता के नियमों से सभी को परिचित कराया तत्पश्चात जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के छात्र /छात्राओं के मध्य आयोजित प्रतियोगिता में भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भगवती प्रसाद ओमर बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा श्रद्धा…

दिल्ली चुनाव से पहले राम रहीम को फिर 30 दिन की पैरोल ?

साध्वी यौन उत्पीड़न केस में सुनारिया जेल में सजा काट रहा सिरसा डेरा प्रमुख नौवीं बार पैरोल पर जेल से बाहर आ गया है। दिल्ली चुनाव से पहले राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिल गई है। राम रहीम रोहतक जेल से सिरसा के लिए रवाना हो गया है। जेल जाने के बाद पहली बार राम रहीम सिरसा स्थित अपने आश्रम जा रहा है। इससे पहले जितनी बार राम रहीम को पैरोल मिली, वह यूपी के बरनावा आश्रम जाता था। राम रहीम मंगलवार सुबह करीब 6:36 बजे जेल से…

श्रीदेवी से लेकर माधुरी दीक्षित तक को टक्कर देती थी ये एक्ट्रेस, करियर के पीक पर छोड़ी एक्टिंग ?

80 के दशक में, कई यंग एक्ट्रेसेस ने हेमा मालिनी और रेखा के करियर में गिरावट और जयललिता और जया बच्चन के जाने के बाद खाली जगह को भरने की कोशिश की थी. उस समय इंडस्ट्री में श्रीदेवी, जया प्रदा और माधुरी दीक्षित जैसी कई एक्ट्रेसेस ने इंडस्ट्री में कदम रखा था. उन दिनों ही एक ऐसी एक्ट्रेस भी आई थी जो बाल कलाकार से हीरोइन बन गई थी. वो मराठी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा थी. इस एक्ट्रेस ने हिंदी फिल्मों में शानदार काम किया था मगर करियर के पीक…

पी आर श्रीजेश को पद्मभूषण, अश्विन समेत 4 खिलाड़ियों को मिलेगा पद्मश्री सम्मान ?

भारतीय हॉकी के महान गोलकीपर पी आर श्रीजेश को पद्म भूषण सम्मान के लिए चुना गया। हाल ही में क्रिकेट को अलविदा कहने वाले स्पिनर रविचंद्रन अश्विन समेत चार खिलाड़ियों और एक पैरा कोच को पद्मश्री से नवाजा जाएगा। देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री के लिए चुने गए खिलाड़ियों में भारत के महान फुटबॉलर आई एम विजयन और पैरालम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के पहले पैरा एथलीट हरविंदर सिंह शामिल है। पैरा एथलेटिक्स कोच सत्यपाल सिंह को भी पद्मश्री से नवाजा जाएगा जो खेलरत्न पुरस्कार पाने…

आईसीसी पुरस्कार बुमराह सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर, मंधाना सर्वश्रेष्ठ महिला एकदिवसीय खिलाड़ी ?

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का साल का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर चुना गया जबकि आक्रामक सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को सर्वश्रेष्ठ महिला एकदिवसीय खिलाड़ी चुना गया जिससे सोमवार को आईसीसी व्यक्तिगत पुरस्कारों में भारतीय क्रिकेटरों का दबदबा रहा। आईसीसी ने शुक्रवार को शुरू हुई प्रक्रिया को जारी रखते हुए सोमवार को तीन और पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की। अंतिम दो पुरस्कार- साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला क्रिकेटर- मंगलवार को घोषित किए जाएंगे। बुमराह वर्ष की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम में नामित होने के बाद दोहरे व्यक्तिगत…

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सदस्य राज्य महिला आयोग रेनू गौड़ जी ने सर्वप्रथम वन स्टॉप सेंटर कासगंज पर ध्वज फहराया उसके पश्चात वो एटा पुलिस लाइन के परेड कार्यक्रम में हुई सम्मिलित ?

पुलिस लाइन एटा में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले विद्यालयों की पुरस्कृत किया । एटा पुलिस लाइन कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद कासगंज पिकनिक प्वाइंट नदरई पुल का भ्रमण किया । भ्रमण के दौरान मा० सदस्य ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुल पर घूमने आयी बालिकाओं व महिलाओं से वार्तालाप किया और पुल पर मौजूद महिलाओं और बालिकाओं को गणतंत्र दिवस के पर्व के बारे में व हमारे देश के संविधान में दिए हमारे अधिकारों के बारे में अवगत कराया । और उनसे पूछा कि वो…

हरदोई : 11वां भव्य वार्षिक उत्सव एवं शहीद सम्मान समारोह का आयोजन

बेंहदर: विकासखंड बेंहदर अंतर्गत 76वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ग्राम उसरहा में 11वां भव्य वार्षिक उत्सव एवं शहीद स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ,इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विनोद कुमार प्रभारी थाना कछौना ने कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जी ने फीता काट कर किया तत्पश्चात राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह व भारतीय संविधान पर पुष्प पर अर्पित किया। तथा इस कार्यक्रम में हाई स्कूल व इंटर में उत्कृष्ट अकों से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इन सभी छात्र-छात्राओं को माननीय मुख्य अतिथि जी ने…

कन्नौज: सम्राट अशोका चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बनेगा विश्व का सबसे ऊंचा अशोक स्तंभ का किया शिलान्यास।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जनवरी 2025 दिन सोमवार को छिबरामऊ के ग्राम लक्षीराम नगला में विश्व का सबसे ऊंचा 105 फीट अशोक स्तंभ स्थापित किया जाएगा। इस महात्मा काक्षी परियोजना का भूमि पूजन विभिन्न धर्मगुरुओं और नेताओं की उपस्थिति में संपन्न किया गया। सम्राट अशोका चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निर्मित की जाने वाली यह प्रतिमा 105 फीट की ऊंचाई की बनाई जाएगी। यह परियोजना भाजपा नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य के प्रयासों का परिणाम है। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि इसमें दक्षिण कोरिया के बौद्ध धर्म…

फर्रुखाबाद:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 194 जोडों ने थामा एक-दूसरे का हाथ।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जनवरी 2025 दिन सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन क्रिश्चियन इण्टर कालेज मैदान में मोनिका यादव जिला पंचायत अध्यक्ष, मुकेश राजपूत सांसद, रूपेश गुप्ता जिलाध्यक्ष भाजपा, डीएस राठौर जिला महामंत्री, आशुतोष कुमार द्विवेदी जिलाधिकारी, अरविन्द कुमार मिश्र मुख्य विकास अधिकारी, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी, इत्यादि अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 192 जोडो का हिन्दू रीति रिवाज एवं 02 जोडो का…

फर्रुखाबाद: जिला व्यापार बंधु समिति की बैठक हुई जिसमें ई-रिक्शा,बंदरो को पकड़ने,अतिक्रमण,आवारा जानवरों पर कार्यवाही को डीएम ने दिये निर्देश।

27 जनवरी, 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिला व्यापार बंधु समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में व्यापारियों द्वारा शहर में ई रिक्शा संचालन की समस्या उठाई गई,जिलाधिकारी द्वारा रिक्शो की कलर कोडिंग ,रुट निर्धारण, ई संचालन की गाइड लाइन पता कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये, नाबालिगों द्वारा ई रिक्शा चलाने व शराब पीकर ई रिक्शा चलाने बालो के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिये, जिलाधिकारी द्वारा शहर में व्यापार मंडल का सहयोग लेकर पुलिस, मजिस्ट्रेट व ईओ के साथ…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति के तहत थानों की टीम द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को नारी सुरक्षा हेतु विशेष अभियान चलाकर जागरूक किया गया।                                                                    

फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज) 27 जनबरी 2025 पुलिस उपमहानिरीक्षक/अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय कुमार के पर्यवेक्षण में “मिशन शक्ति अभियान के फेज-5.0” के तहत जनपद के थानों पर तैनात एन्टीरोमियो टीम द्वारा थाना क्षेत्र के बस अड्डा/सार्वजनिक स्थानों/कस्बों/मंदिरों / बीट क्षेत्र/मोहल्लों/ स्कूल/ कालेज आदि के आस-पास गश्त/चेकिंग करते हुए महिलाओं व बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के लिये जागरुक कर उनकी सुरक्षा के सम्बंध में वार्ता करना, सार्वजनिक स्थानो पर घूम रहे शोहदों को चेतावानी देना, महिलाओ से संबंधित अपराध व अपराध से संबंधित सजा के…

प्रयागराज-जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस पर कलेक्टेट में झण्डा फहराया ?

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर कलेक्टेट परिसर में झण्डा फहराया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी लोगो को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। जिलाधिकारी ने कलेक्टेट परिसर स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने संगम सभागार में भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को पुष्प एवं शाल देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि संविधान हमारे देश की आत्मा है। एक अच्छी…

प्रयागराज : मध्य प्रदेश से आए प्रतिनिधिमंडल को दी कुम्भ अध्ययन कार्यक्रम की जानकारी

महाकुम्भनगर में उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के दूरस्थ शिक्षा जागरूकता शिविर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को मध्य प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह जी की धर्मपत्नी श्रीमती माला सिंह जी का आगमन हुआ। शिविर के नोडल अधिकारी डॉ अनिल कुमार सिंह भदौरिया ने श्रीमती सिंह एवं मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से आए प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए उनको विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों के बारे में अवगत कराया । इस अवसर पर श्रीमती सिंह ने विश्वविद्यालय की पुस्तक प्रदर्शनी का भी अवलोकन…

रायबरेली : गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख ने बांटे कंबल

रायबरेली जिले के भदोखर थाना क्षेत्र के पखरा गांव स्थित श्रीमती राम उरेही बालिका इंटर कॉलेज में हर साल की भांति गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कॉलेज प्रबंधन द्वारा असहयाें को कंबल वितरण किया गया वहीं विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मनमोहक इस दौरान देश के ऊपर विभिन्न प्रकार के गीत प्रस्तुत किए गए कॉलेज प्रबंधक व ब्लॉक प्रमुख डलमऊ कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि यह विद्यालय 1998 में स्थापित किया गया था। तब से लेकर आज तक गणतंत्र दिवस के…

रायबरेली : विकलांग पति पत्नी को नहीं मिल रहा पेंशन

प्रधानमंत्री मोदी दिव्यांगों को सम्मानजनक जीवन यापन को लेकर लगातर दिव्यांगों के लिए नई योजनाओं की शुरुआत की है। लेकिन केंद्र प्रदेश की योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचने में जिम्मेदार मशीनरी रुचि नहीं ले रही जिसके चलते सरकार की लाभप्रद योजनाओं का लाभ पत्रों को मिल नहीं पा रहा है इसकी झलक रायबरेली के विकास भवन में देखने को मिली जहां पर महाराजगंज तहसील के बिशनपुर गांव से एक दिव्यांग महिला ज्ञानवती किसी तरह से बस से अपने दिव्यांग पति के साथ दिव्यांग कार्यालय पहुंची महिला 80% विकलांग है फिर…

कानपुर देहात:विन्टेक इन्फ्रा कम्पनी में गणतंत्र दिवस बड़े ही आन बान शान से मनाया गया।

कानपुर देहात,(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जनवरी 2025 दिन रविवार को विन्टेक इन्फ्रा कम्पनी करियापुर में कम्पनी के मैनेजर अनिल कुमार मिश्रा के साथ कम्पनी के सभी वर्कर और करियापुर के ग्रामीण जनों के साथ व गाँव के बच्चों की उपस्थिति में तिरंगा फहराया गया जिसमें गाँव के प्रधान भी सामिल हुए और गाँव के  बुजुर्ग भी सामिल रहे।

फर्रुखाबाद:पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षाेल्लास से मनाया गया।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जनवरी 2025 पुलिस लाइन में रविवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। परेड में सशस्त्र पुलिस बल की टोलियों ने लयबद्ध तरीके से कदमताल की और पुलिस के अन्य दस्तों ने प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डीआईजी/एसपी ने परेड और मौजूद पुलिसकर्मियों को भारतवर्ष के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराते हुए शपथ दिलाई। सभी पुलिस कर्मी अपने कर्तव्य का पूरे मनोयोग व ईमानदारी से निर्वहन करते हुए…

राहुल गांधी पर कोलकाता में केस दर्ज, सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु वाले पोस्टर पर फंसे, जानिए पूरा मामला ?

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर 23 जनवरी को उन्हें श्रद्धांजलि देने के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा एक विवादित पोस्ट किए जाने के कारण उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. यह एफआईआर दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर थाने में दर्ज की गई है. इसमें राहुल गांधी के पोस्ट में नेताजी की मृत्यु की तारीख का उल्लेख करने को लेकर शिकायत की गई है. यह शिकायत स्वयंभू हिंदुत्व समूह अखिल भारतीय हिंदू महासभा द्वारा की गई है. समूह के कार्यकर्ताओं ने दक्षिण कोलकाता में एल्गिन…

क्या कांग्रेस दिल्ली की मुस्लिम बहुल सीटों पर कर सकती है खेला ?

आम आदमी पार्टी ने 2020 के विधानसभा चुनाव में मुस्तफाबाद, चांदनी चौक, मटिया महल, बाबरपुर, सीलमपुर, ओखला और बल्लीमारान सभी सीटों पर बड़ी आसानी से जीत दर्ज की थी. ऐसा लगा ही नहीं कि आम आदमी पार्टी की टक्‍कर में कोई सामने खड़ा भी है या नहीं. वहीं, कांग्रेस पार्टी का हाल ये रहा कि इन सभी सीटों पर वो तीसरे नंबर पर रही. आम आदमी पार्टी ने इन चुनावों में 70 में से 62 सीटों पर शानदान जीत दर्ज की थी और उसका वोटिंग प्रतिशत 53.57% रहा. वहीं, बीजेपी…