इंडियन बैंक आरसेटी में रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया कानपुर से आये अधिकारीयों नए इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग के बारे में प्रशिक्षुओं को जागरूक किया। जागरूकता कार्यक्रम में रिजर्व बैंक के प्रबंधक अभिषेक वर्मा एवं सहायक प्रबंधक सतेंद्र कुमार का आरसेटी वरिष्ठ संकाय सदस्य दीपक शुक्ला एवं संकाय सदस्य ने स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ संकाय सदस्य दीपक शुक्ला ने किया। कार्यक्रम मे आरबीआईप्रबंधक ने प्रशिक्षुओं को बैंकिंग लेनेदेन में धोखाधड़ी से जागरूक कराया एवं डिजिटल बैंकिंग के फायदे भी बताये कि कैसे बिना बैंक जाए इसका लाभ लिया जा सकता हैं।…
Day: January 24, 2025
बांदा: राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जनपद स्तरीय रैली का शुभारम्भ डा० अनिल कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बांदा तथा मुख्य विकास अधिकारी, बांदा द्वारा हरी झण्डी दिखाकर तथा फीता काटकर किया गया
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जनपद स्तरीय रैली का शुभारम्भ डा० अनिल कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बांदा तथा मुख्य विकास अधिकारी, बांदा द्वारा हरी झण्डी दिखाकर तथा फीता काटकर किया गया। रैली का संचालन डा० अर्चना भारती, आयुष चिकित्साधिकारी, बांदा द्वारा विकास भवन परिसर से कलेक्ट्रेट सभागार तक किया गया। रैली में जनपद के इन्टर कालेज की छात्राओं, स्वास्थ्य विभाग की ए.एन.एम. आशाओं तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा अन्य कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। तदोपरान्त राष्ट्रीय बालिका दिवस…
कन्नौज : सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर छात्रों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ ?
जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल व पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार की अध्यक्षता में केके इंटर कॉलेज कन्नौज में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पर जोर दिया गया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सड़क सुरक्षा के महत्व को समझा। जिलाधिकारी ने छात्रों को संबोधित करते हुए सुरक्षित यातायात के नियमों की जानकारी दी और उन्हें पालन करने की प्रेरणा दी।…
कन्नौज: अज्ञात चोरों ने विद्यालय के कमरे का ताला तोड़ हजारों रुपए की चोरी ?
सौरिख ।बीती रात अज्ञात चोरों ने कंपोजिट विद्यालय में कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखा हजारों रुपए का सामान पीछे से जंगला तोड़कर फरार हो गए प्रधानाध्यापक ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कस्बा में स्थित कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रिहाना बेगम ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया गुरुवार की बीती रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय के कमरे का ताला तोड़ दिया। उसमें रखा समान 5 प्लास्टिक की कुर्सी , दो भगौना , अलमारी में रखे कुछ जरूरी कागज, दो पुरानी साइकिल,…
कन्नौज में अज्ञात चोरों ने बीती रात पंचायत भवन में की चोरी
अज्ञात अज्ञात चोरों ने बीती रात पंचायत भवन को निशाना बनाते हुए चोरी कर घटना को अंजाम दिया। सुबह होने पर लोगों ने देखा तो इसकी सूचना ग्राम प्रधान व पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने पंचायत भवन में हुई चोरी की पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र की नथा पुरवा गांव निवासी ग्राम प्रधान रामधनी पुत्र रामनाथ ने बीती रात हुई पंचायत भवन में चोरी का शिकायती पत्र पुलिस को दिया। उन्होंने बताया पंचायत भवन बांकेलाल इंटर…
कन्नौज : महिला सशक्तिकरण समिति की बैठक संपन्न संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा पूर्व सांसद रहे शामिल
महिला सशक्तिकरण संगठन की एक बैठक की गई। जिसमें जनपद फर्रुखाबाद व कन्नौज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।महिला सशक्तिकरण समिति की बैठक कन्नौज के मकरंद नगर के निजी गेस्ट हाउस में संपन्न हुई। संगठन के संस्थापक ऐ के मौर्या राष्ट्रीय अध्यक्ष सपना मौर्या सहित विशिष्ट अतिथि के रूप में कन्नौज भाजपा पूर्व सांसद सुब्रत पाठक मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष द्विवेदी ने बताया संगठन महिलाओं को जागरूक कर उन्हें सशक्त बनाने का काम किया जा रहा है। संगठन कन्नौज जनपद समेत अन्य जनपदों में भी…
रायबरेली : अज्ञात बदमाशो ने युवक को बडी बेदर्दी से घर की छत पर की निर्मम हत्या
अज्ञात बदमाशों द्वारा घर की छत पर युवक की निर्मम हत्या करने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक के सिर पर किसी हथियार के जरिये बेदर्दी से हमला किया गया। जिससे घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला थाना बछरावां क्षेत्र के नवपुरवा मजरे सेहंगों पश्चिम गांव का है। यहां रहने वाले 36 साल के लव कुश चौरसिया गांव के बगल में ही परचून की दुकान व…
कासगंज में किसान रजिस्ट्री में सभी सीएससी को तेजी लाने के निर्देश ?
तहसील सभागार पटियाली में किसान रजिस्ट्री के संबन्ध में जन सुविधा केंद्र संचालकों की बैठक आयोजित हुई उप जिलाधिकारी पटियाली ने किसान रजिस्ट्री में धीमी गति को लेकर नाराजगी व्यक्त की एवं सभी सीएससी वीएलई को निर्देश दिए कि सभी सीएससी केंद्र संचालक प्रतिदिन अधिक से अधिक किसान रजिस्ट्री में पंजीकरण करें। उप कृषि निदेशक कासगंज महेंद्र सिंह ने सभी सीएससी संचालकों को कम से कम 50-50 किसान रजिस्ट्री करने हेतु निर्देशित किया। सभी जन सुविधा केंद्र संचालकों को पीएम किसान पंजीकरण एवं फैमिली आईडी पंजीकरण के संबंध में भी…
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती के अवसर पर श्री गणेश इण्टर कॉलेज, कासगंज में 5000 हजार छात्र-छात्राओं और स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यों मानव श्रंखला का निर्माण एवं सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी गई।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के अंतर्गत आज दिनांक 23 जनवरी 2025 को नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती के उपलक्ष्य में जनपद के सभी स्कूलों, तहसील, ब्लॉक आदि स्थलों पर मानव श्रृंखला का निर्माण कराकर सड़क सुरक्षा शपथ दिलायी गई। जनपद में मुख्य कार्यक्रम श्री गणेश इण्टर कॉलेज, कासगंज में आयोजित किया गया, जहां छात्र/छात्राओं, सड़क सुरक्षा के समस्त स्टेक होल्डर विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, एन०एस०एस०, एन०सी०सी०, स्काउट गाइड आदि प्रतिभागियों के साथ मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया, जिलाधिकारी मेधा रूपम एवं पुलिस अधीक्षक…
फर्रुखाबाद:पराक्रम दिवस पर नेताजी को नमन कर स्टेडियम में बनाई मानव श्रृंखला,सड़क दुर्घटना रोकने के लिए ली शपथ
(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जनवरी 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में आज 23 जनवरी को स्वर्गीय ब्रह्म दत्त द्विवेदी स्टेडियम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सड़क सुरक्षा के प्रति आम जनमानस में जागरूकता लाए जाने हेतु मानव श्रृंखला बनाई गई। कार्यकम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि श्री अरविंद कुमार मिश्र मुख्य विकास अधिकारी फर्रुखाबाद द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं पुष्प अर्पित किए तत्पश्चात अन्य जनपदीय अधिकारियों द्वारा भी नेताजी को नमन किया गया । स्टेडियम में उपस्थित…
फर्रुखाबाद:ग्रामीण क्षेत्र के लोगों तक बैंकिंग सेवाएँ पहुंचाएगी बैंक सखी
(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जनवरी 2025 को बैंक ऑफ़ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) फर्रुखाबाद संस्थान में संचालित 06 दिवसीय “बैंक सखी” प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि उपायुक्त स्वतः रोजगार, उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन, रणजीत कुमार जी उपस्थित हुए । संस्थान के निदेशक ओमेन्द्र सिंह ने समापन कार्यक्रम में उपस्थित हुए मुख्य अतिथि रणजीत कुमार का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रणजीत कुमार ने अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन कर जीवन में सफल होने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी व…
फर्रुखाबाद: आईटीआई संस्थान में पीएम विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ एवं टेबलेट वितरित।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जनवरी 2025 भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत युवाओ के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ एवं टेबलेट वितरण कार्यक्रम राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फर्रूखाबाद में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, विधायक कायमगंज डॉ0 सुरभि, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया, कार्यक्रम में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फर्रुखाबाद के 422, अमृतपुर के 241, कायमगंज के 183 कुल 846 छात्र छात्राओं को टेबलेट वितरित किये…
फर्रुखाबाद: पूर्ण हो चुके कार्यो का टास्क फोर्स निरीक्षण कर नियमानुसार हैंडओवर की कार्यवाही पूर्ण कराये-जिलाधिकारी
फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जनवरी 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता मे 50 लाख से अधिक के कार्यो की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में किया गया। बैठक में जनपद में चल रही 47 निर्माणाधीन योजनाओं की समीक्षा की गई । पूर्ण हो चुके कार्यो का टास्क फोर्स निरीक्षण कर नियमानुसार हैंडओवर की कार्यवाही पूर्ण कराये, सभी विभागों को टास्क फोर्स द्वारा इंगित की गई कमियो को दूर कर अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश,यूपी आरएनएसएस को फतेहगढ़ जिला कारागार में किये जा रहे कार्यो के…
फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक हुई, रैंक सुधारने के निर्देश दिये।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जनवरी 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में किया गया। बैठक में 29 विभागों की 86 योजनाओं की समीक्षा की गई, समीक्षा में आरईडी की भवन निर्माण की रैंक 74,दुग्ध विभाग की सहकारी दुग्ध समितियों की रैंक 72, वन विभाग की सामाजिक वनीकरण की रैंक 70, श्रम एवं सेवायोजन की मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना की रैंक 60 समाज कल्याण की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की रैंक 56, कृषि विभाग की प्रधानमंत्री…
गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भारत पहुंचे ?
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबिअंतो गुरुवार की रात को दिल्ली पहुँचे. भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में वो दिल्ली आए हैं. प्राबोवो सुबिअंतो के दिल्ली पहुँचने पर विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया.विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि दिल्ली पहुँचने पर एयरपोर्ट पर प्राबोवो सुबिअंतो का स्वागत विदेश राज्य मंत्री ने किया. उन्होंने कहा, “यह यात्रा भारत और इंडोनेशिया की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी.” वहीं इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले कहा था…
आप का मतलब ‘अल्कोहल अफेक्टेड पार्टी’, कांग्रेस ने कहा- दिल्ली को बर्बाद कर दिया ?
कांग्रेस ने पूर्ववर्ती अरविंद केजरीवाल सरकार की शराब नीति में कथित भ्रष्टाचार को लेकर बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ‘आप’ का मतलब ‘अल्कोहल अफेक्टेड पार्टी’ (आप) है तथा ‘‘शराब से पैसा बनाने की उसकी लत’’ ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया. कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने एक ऑडियो भी जारी किया जो कथित तौर पर आप विधायक शरद चौहान का है. ऑडियो में दावा किया गया कि उपमुख्यमंत्री रहते आप नेता मनीष सिसोदिया ने शराब नीति को मंजूरी…
कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ ने ली बढ़त, पिछड़ी ‘आजाद’, जानें दूसरे दिन का कलेक्शन
साल 2025 की शुरुआत है से ही हर शुक्रवार को दो-दो फिल्में रिलीज हो रही हैं। पहले सोनू सूद की फतेह और राम चरण की गेम चेंजर। इसके बाद कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ और राशा थडानी की मूवी ‘आजाद’ दोनों साथ रिलीज हुई। फिल्म ‘इमरजेंसी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ ने दूसरे दिन 3.50 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। इसी के साथ ही मूवी की कुल कमाई 6 करोड़ रुपये हो गई है। सत्य घटना पर आधारित इस फिल्म…
शादी के 10 साल के बाद अलग हो सकते है ,सहवाग और आरती तलाक तक पहुंची बात ?
वीरवार को टीम इंडिया के पूर्व आतिशी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के अपनी पत्नी आरती अहलावत के साथ तलाक की खबरें आईं, तो हर कोई हैरान रन गया. दोनों ने साल 2004 में प्रेम विवाह किया था और दोनों के दो लड़के हैं. सहवाग के बड़े बेटे दिल्ली की अंडर-19 टीम से कूच बिहार ट्रॉफी खेल रहे हैं और रणजी ट्रॉफी का दरवाजा खटखटा रहे हैं. बहरहाल, खबर आई, तो मानो सोशल मीडिया पर तूफान सा छा गया और फैंस के एक वर्ग ने वीरू से सहानूभूति जताना शुरू कर दिया.…
