हरदोई: विधिक जागरूकता कार्यक्रम/प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न

क्राइम ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार हरदोई। दिनाँक 22/01/2025 को मा0 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार, उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वाधान में मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई की अनुमति से कार्य स्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम, निषेध और निवारण अधिनियम 2013 विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम/प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जनपद न्यायालय हरदोई के दस कक्षीय भवन के सभागार में किया गया।कार्यक्रम का संचालन सिविल जज जू0डि0 जीशान खान द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में श्रीमती सौम्या द्विवेदी एन0जी0ओ0 निदेशक समाधान अभियान द्वारा…

कासगंज :अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार पटेल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति बढ़ाने हेतु विकासखंड सोरों एवं कासगंज से संबंधित बैठक संपन्न हुई।

कासगंज : 2 जनवरी 2025 को जिलाधिकारी महोदया के निर्देशों के क्रम में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति बढ़ाने हेतु विकासखंड सोरों एवं कासगंज से संबंधित बैठक रुद्राक्ष सभागार में अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।इस बैठक में 180 जन सेवा केंद्र संचालक उपस्थित हुए इसके साथ-साथ उप कृषि निदेशक कासगंज एवं जन सेवा केंद्र जिला मैनेजर श्री सोमेंद्र सिंह उपस्थित रहे इस बैठक में फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित होने वाली सभी प्राथमिकताओं पर विस्तृत चर्चा की गई एवं जन सेवा केंद्र संचालकों को संदेश दिया गया…

बांदा: नक्शे पर हुई चर्चा !

नक्शे पर चर्चा हुई,जो कि रजिस्टर्ड इंजिनियर द्वारा बनवाया गया है, सभी के सामने नक्शा रखा गया, और सभी ने अपनी सहमति दी, भूमि पूजन कैसे और कब करना है इस पर विस्तृत चर्चा हुई और सभी की सहमति से भूमि पूजन की रूपरेखा तय कि गई ,साथ ही बैठक में इस पर विशेष ध्यान आकृष्ट कराया गया कि निमार्ण में आने वाली व्यय के लिए धन संग्रह का कार्य तेजी से बढ़ाया जाए,जिन क्षत्रिय बन्धुओं के जहां सम्पर्क है, उनसे सम्पर्क कर अनुरोध करें।बैठक का संचालन महासचिव शान्ति भूषण…

बांदा: श्रीमद् भागवत कथा में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

बांदा। जारी में पुतरिन दाई देवी मंदिर श्री जिकड़ी यादव के सौजन्य से श्रीमद् भागवत कथा चल रही है। इसके चतुर्थ दिवस पर कथा वाचक श्री कमल नयन शरण जी महाराज ने बताया कि जब जब धर्म पर विपदा आती है तो उस विपदा को दूर करने के लिए तब तब भगवान का अवतार होता है। पुराणों के अनुसार, भगवान विष्णु के दो भक्त जय और विजय शापित होकर हाथी व मगरमच्छ के रूप में धरती पर उत्पन्न हुए थे। पौराणिक कथाओं के अनुसार गंडक नदी में एक दिन कोनहारा…

फर्रुखाबाद:31जनवरी 25 तक फार्मर रजिस्ट्री न कराने वाले कृषकों को नही मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि की धनराशि।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जनवरी 2025 जनपद के कृषक भाईयों को सूचित किया जाता है कि पीएम किसान सम्मान निधि प्राप्त करने के लिये फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य हो गया है। इस सम्बन्ध में विस्तृत शासनादेश जारी हो चुका है। फार्मर रजिस्ट्री में किसान व उनके पिता का नाम, उनके स्वामित्व वाले सभी गाटा संख्या, सहखातेदार होने की स्थिति में गाटा में किसान का अंश, मोबाइल नम्बर, आधार संख्या व ई-केवाईसी का विवरण दर्ज किया जायेगा। फार्मर रजिस्ट्री से किसानों के लिये पीएम किसान योजना, कृषि ऋण, वित्त आदानों एवं…

फर्रुखाबाद: राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सौ दिवसीय टीबी अभियान व आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा की गई।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जनवरी 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 100 दिवसीय टीबी अभियान व आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी चिन्हित मरीजों का सीवी नेट परीक्षण कराया जाये, सभी रिपोर्टिंग प्रॉपर फार्मेट पर ही करे, मरीजो को सरकार द्वारा दिये जाने बाले अनुदान का शत प्रतिशत भुगतान किया जाये। शासनादेश में दिये गये शेड्यूल के अनुसार समय पर सभी कार्य पूर्ण करे। जिलाधिकारी…

मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के नेताओ ने दिया एसपी को ज्ञापन ?

हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए दिया ज्ञापन । स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की मूर्ति पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में सपाइयो में आक्रोश , दर्जनों सपा कार्यकर्ताओं ने एसपी दफ्तर पहुँच कर दिया ज्ञापन। महंत राजू दास के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने को लेकर एसपी दफ़्तर पर किया विरोध प्रदर्शन कुंभ मेले में मुलायम सिंह यादव की मूर्ति अशोभनीय भाषा का किया विरोध । एसपी को ज्ञापन देने के बाद समाजवादी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ता में दिखा ग़ुस्सा, पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र…

कासगंज – मेट्रो हॉस्पिटल का उद्घाटन चिकित्सा क्षेत्र में अच्छी सुविधाओं से लैस है मेट्रो मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल ?

गंजडुंडवारा के सहावर रोड स्थित सबीना कंपलेक्स में मेट्रो हॉस्पिटल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल खुलने से जिले के लोगों के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित चिकित्सा सेवा की सुविधाएं 21 जनवरी 2025 मंगलवार से मिलने शुरू हो गई डॉ• जितेंद्र राजपूत और डॉ•अमन सक्सैना ( समाजसेवक अब्दुल हफीज गांधी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मेट्रो मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया डॉ. रोहित यादव ने कहा कि चिकित्सक लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतरे इसके लिए हर संभव मरीज के हित में कार्य करें उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहे, डायरेक्टर…

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश दिवस 2025 की तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। 

(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जनवरी 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में उत्तर प्रदेश दिवस 2025 की तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।  जिलाधिकारी ने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 24-26 जनवरी 2025 की अवधि में उत्तर प्रदेश दिवस-2025 को समारोह पूर्वक आयोजित किया जायेगा। “उत्तर प्रदेश दिवस-2025 की थीम, विकास व विरासत, प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश“रहेगी,24 जनवरी 2025 को उत्तर प्रदेश दिवस, 25 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय पर्यटन/मतदाता जागरूकता दिवस तथा 26 जनवरी 2025 को गणतन्त्र दिवस के…

कासगंज: जिलाधिकारी के निर्देश 26 जनवरी से सख्ती से लागू करें नो हेलमेट, नो फ्यूल व्यवस्था

जनपद में 26 जनवरी से पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट, नो फ्यूल की व्यवस्था लागू हो जाएगी। बिना हेलमेट पहनने वाले दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल नहीं मिलेगा। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सभी पेट्रोल पंपों को यह व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। वहीं पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी कैमरे चालू रखने और पर नो हेलमेट, नो फ्यूल के होर्डिंग्स लगाए जाने के लिए निर्देशित किया है। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा के अंतर्गत लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नो हेलमेट, नो फ्यूल की व्यवस्था…

कासगंज: जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न।

बैठक में उपायुक्त उद्योग चन्द्रभान भास्कर ने जिलाधिकारी को एजेण्डा को पढते हुये विगत बैठक में लिये गये निर्णय के अनुपालन व कार्यवृत्त प्रेषण की पुष्टि, जनपद में नये ओद्योगिक आस्थान विकसित करने के सम्बन्ध में विचार-विमर्श, निवेश मित्र पोर्टल पर ऑनलाइन लम्बित आवेदन पत्रों की समीक्षा, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में पूजी निवेश को आकर्षित करने हेतु प्रति वर्ष 01 लाख नई सूक्ष्म इकाइयॉ स्थापित किये जाने के लक्ष्य के साथ मिशन मोड में आगामी 10 वर्षो की समयावधि में कुल 10 लाख नई सूक्ष्म इकाई स्थापित किये…

हेमंत सोरेन ने BJP को दिया बड़ा झटका ?

कुड़मी समाज के कद्यावर नेता, झामुमो के पूर्व केंद्रीय महासचिव, पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो व उनकी पत्नी पूर्व सांसद आभा महतो मंगलवार को अचानक से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची में मिले। इस दौरान मुख्यमंत्री से कई विषयों पर बातचीत हुई। शैलेंद्र महतो ने हेमंत का मार्गदर्शन भी किया। इस मुलाकात को झामुमो में वापसी का संकेत माना जा रहा है। वर्तमान में ये दोनों नेता भाजपा में हैं। कुड़मी नेताओं के रूप में इनकी पहचान कुड़मी नेताओं के रूप में इनकी पहचान है। विधानसभा चुनाव में बहरागोड़ा विधानसभा से…

कैबिनेट संग आस्था की डुबकी लगाएंगे सीएम योगी, सुधा मूर्ति करेंगी तर्पण पावन स्नान ?

दिन भर उत्साही श्रद्धालुओं के पावन स्नान के साथ ही आज का दिन सरकारी गतिविधियों से हलचल भरा रहने वाला है। आज महाकुंभ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कैविनेट बैठक करेंगे और फिर पानव स्नान। इन्फोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति भी महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाएंगी। महाकुंभ का आज 10वां दिन है। अभी तक 9 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। आज सुबह संगम में DGP प्रशांत कुमार ने स्नान किया। आज योगी त्रिवेणी संकुल अरैल सभागार में कैबिनेट बैठक करेंगे।…

पांचवें दिन ताश के पत्ते की तरह ढेर हुई कंगना की फिल्म, कमाए बस इतने लाख ?

कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘इमरजेंसी’ बॉक्स ऑफिस पर धीमी गति से आगे बढ़ रही है. यह फिल्म 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इमरजेंसी भारत में 1975 में लगे आपातकाल की ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित है. इसमें कंगना रनौत ने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है. आपको बता दें कि फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन करीब 2.5 करोड़ रुपए की ओपनिंग की थी. दूसरे और तीसरे दिन वीकेंड पर इसका कलेक्शन थोड़ा बढ़ा और फिल्म ने लगभग 3.6 करोड़ और…

चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की जर्सी से पाकिस्तान का नाम गायब ?

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होने जा रही है। इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान के हाथों में है। लेकिन, यह हाइब्रिड मॉडल पर खेला जाएगा। सभी मुकाबले पाकिस्तान के तीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम कराची, लाहौर और रावलपिंडी में खेला जाएगा। वहीं, भारत के सभी मुकाबले दुबई में होंगे। इस इवेंट को स्टार्ट होने में 1 महीने से कम का समय बचा हुआ है और एक नया लफड़ा सामने आ गया है। दरअसल, टीम इंडिया की जर्सी पर आयोजक पाकिस्तान का नाम नहीं लिखा जाएगा। 8 साल…