फर्रुखाबाद:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन श्रेष्ठ चालक/परिचालक/सफाई कर्मी किये गये सम्मानित दिलाई गई सड़क सुरक्षा शपथ

(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 जनवरी 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में प्रातः 11.00 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 का समापन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में श्री सुभाष चन्द्र प्रजापति, अपर जिलाधिकारी मुख्य अतिथि रहे, डीडीओ श्याम कुमार तिवारी, विशिष्ट अतिथि रहे। सड़क दुर्घटनाओं एवं दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या में 50 प्रतिशत कमी लाये जाने हेतु सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार एवं मुख्य सचिव महोदय, उ0प्र0शासन, लखनऊ के निर्देशानुसार 01-01-2025 से 31-01-2025 तक ‘‘ राष्ट्रीय…

फर्रुखाबाद:भारतीय कृषक एसोसिएशन ने जनसमस्याओं को लेकर सात सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 जनवरी 2025 को भारतीय कृषक एसोसिएशन ने जनपद की जनसमस्याओं को लेकर सात सूत्रीय ज्ञापन कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ में जिलाधिकारी को सौंपा। भारतीय कृषक एसोसिएशन का सात सूत्रीय मांगपत्र निम्न प्रकार है  1-कस्बा कायमगंज में अस्पताल, तहसील, कोर्ट व डाकखाना के पास नगरपालिका कायमगंज द्वारा सड़क के दोनों किनारों के फुटपाथों पर अतिक्रमण कर रखा है। अतिक्रमण हटवाया जावे।  2-गांव भगौतीपुर में गाटा संख्या 114 व 96 नॉन जेड में आती है।राजकीय संपत्ति है।एसडीम कायमगंज द्वारा मोटी रकम लेकर उक्त राजकीय जमीन पर कब्जा नहीं हटवाना…

सलमान खान की इस बहन का हुआ भयानक एक्सीडेंट ?

सलमान खान की मुंहबोली बहन और पुलकित सम्राट की एक्स वाइफ श्वेता रोहिरा का भयानक एक्सीडेंट हो गया। इस बात की जानकारी श्वेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। श्वेता की इन फोटोज को देखने के बाद लोगों का दिल दहल गया है। पहली फोटो में श्वेता हॉस्पिटल के बेड पर लेटी हुई नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में वो उनके होंठ के पास का क्लोजअप शॉट है, जिसमें उनके होंठों से खून निकल रहा है। ऐसे में इन फोटोज को देखने के बाद लोगों…

Hera Pheri 3 ही नहीं, इस फिल्म में नजर आएगी राजू और बाबू राव की जोड़ी, एक और ब्लॉकबस्टर की हो गई तैयारी!

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अपने करियर में एक्शन और कॉमेडी जॉनर की बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। इस साल उनकी पहली रिलीज हुई फिल्म स्काई फोर्स को पसंद किया जा रहा है। आज उनकी हेरा फेरी 3 को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। जी हां, मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन ने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि वह हेरा फेरी के तीसरे पार्ट को बनाएंगे।फिर उन्होंने अक्षय और अन्य कलाकारों को टैग करते हुए सवाल किया कि क्या वह उसमें काम करेंगे। इसके जवाब में अक्की ने पोस्ट…

भारतीय टीम में एक और DSP की एंट्री, इस स्‍टार क्रिकेटर को मिली पुलिस की वर्दी ?

मोहम्मद सिराज के बाद एक और भारतीय क्रिकेटर को DSP का पद मिला है। ये खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्‍कि भारतीय महिला टीम की स्‍टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने डीएसपी नियुक्‍त किया है। इस दौरान दीप्ति को 3 करोड़ रुपये भी बतौर पुरस्कार दिए गए। दीप्ती ने डीएसपी की यूनिफॉर्म में अपने इंस्‍टा अकाउंट पर फोटो शेयर की है। इसके साथ ही उन्‍होंने उत्‍तर प्रदेश सरकार का आभार व्‍यक्‍त किया। साथ ही कहा कि नई भूमिका को संभालने के साथ मैं अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित…

अरुण जेटली स्टेडियम में विराट कोहली के गरजने से पहले बरसा ये बल्लेबाज

दिल्ली के क्रिकेट फैंस जब अब हीरो विराट कोहली की घरेलू क्रिकेट में वापसी की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में अरुण जेटली स्टेडियम में उमड़े, तब रेलवे के विकेटकीपर-बल्लेबाज उपेंद्र यादव ने शानदार 95 रन बनाकर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। उपेंद्र ने डिफेंस में शानदार प्रदर्शन करते हुए 177 गेंदों पर 10 चौकों और एक छक्के की मदद से शानदार 95 रन बनाए। उन्होंने कर्ण शर्मा के साथ 104 रन की साझेदारी की, जिन्होंने 106 गेंदों पर अर्धशतक बनाया और हिमांशु सांगवान के साथ 59…

हादसे का दोषी कौन? ट्रंप ने पायलट की भूमिका पर खड़े किए सवाल; बाइडन-ओबामा पर भी गंभीर आरोप

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में विमान-हेलीकॉप्टर के टकराने से हुए हादसे को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने हेलिकॉप्टर के पायलट की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं। इसके साथ ही ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और जो बाइडन पर पर हवाई सुरक्षा मानकों को कम करने का आरोप लगाया है। वहीं, ट्रंप ने संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) के कार्यकारी प्रशासक के रूप में क्रिस रोशेल्यू को नियुक्त करने का एलान किया। इस हादसे ने 1982 में एयर फलोरिडा क्रैश की याद ताजा कर…

AAP या BJP? कौन जीत रहा है दिल्ली चुनाव? किसे मिलेगी कितनी सीटें? इन 3 सर्वे की रिपोर्ट में क्या आया सामने?

दिल्ली में 5 फरवरी को 70 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में मतदान होने है और नई सरकार चुनी जाएगी। दिल्ली चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। कांग्रेस इस चुनाव में बैकफुट में नजर आ रही है। पार्टियों और नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप के साथ चुनाव प्रचार जोरों पर है। 8 फरवरी को चुनाव के नतीजे आएंगे, जिससे यह साफ हो जाएगा कि क्या आप दिल्ली पर अपनी पकड़ बनाए रख पाती है या फिर…

अखिलेश यादव ने महाकुंभ में फंसे लोगों के लिए मुख्यमंत्री योगी को घेरा, सरकार को दिए पांच सुझाव

प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के इंतजामों को लेकर सवाल उठा रहे हैं. सपा अध्यक्ष ने महाकुंभ में फंसे लोगों को तत्काल राहत दिए जाने की मांग की है. इसके लिए उन्होंने पांच सुझाव भी दिए हैं और जगह-जगह फंसे लोगों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था करने को कहा है. सपा अध्यक्ष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट के जरिए महाकुंभ में फंसे लोगों को राहत देने के पांच सुझाव दिए और लिखा- ‘उप्र सरकार…

कासगंज : पटियाली विधान सभा क्षेत्र के रमशी नगला भीम आर्मी कार्यकर्ताओं का सदस्यता अभियान शुरू

आज विधान सभा 102 के ग्राम रमसी ब्लॉक ब तहसील पटियाली जनपद कासगंज में भीम आर्मी सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया, तथा अशोक कुमार भीम आर्मी तहसील उपाध्यक्ष पतियाली के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया इस मौके पर मुख्य अतिथि भीम आर्मी के मंडल उपाध्यक्ष राहुल कुमार मंडल अलीगढ ने बहुजन समाज को जागृत करते हुए कहा बहुजन समाज अपने को संविधान विरोधियों की पहचान करनी होगी नीले पटके वाले भीम आर्मी के साथी निस्वार्थ समाज की मदद करते हैं…

कासगंज :जिलाधिकारी महोदय ने कलेक्टर सभागार में बीर शहीदों की स्मृति में मौन धारण किया

भारत के स्वतंत्रता सग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदो की स्मृति में जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कलेक्ट्रेट सभागार में रखा गया दो मिनट का मौन।कासगंज 30 जनवरी 2025- भारत के स्वतंत्रता सग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदो की स्मृति में आज कलेक्ट्रेट सभागार में दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार पटेल एवं कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।–

कासगंज : पटियाली विधानसभा के ग्राम धर्मपुर में सेक्टर स्तरीय कैडर कैंप का आयोजन किया गया

कासगंज : पटियाली विधानसभा के ग्राम धर्मपुर में सेक्टर स्तरीय कैडर कैंप का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि मा.एड.श्री अशोक सिंह जी मंडल प्रभारी अलीगढ़ रहे. श्री कमल कुमार बौद्ध जी मंडल प्रभारी अलीगढ़ ,श्री डीपी सिंह राना जी जिला अध्यक्ष कासगंज, जनाब जुनैद मियां जी जिला प्रभारी कासगंज, डॉ.श्री प्रेमपाल सिंह जी जिला प्रभारी,अध्यक्षता बबलू गौतम अध्यक्ष 102 विधानसभा पटियाली, संचालन मोहम्मद हसन जी विधानसभा प्रभारी पटियाली ने किया,श्री राजेंद्र सिंह गौतम जी,डॉ.श्री अरविंद कुमार जी,श्री गिरीश चंद्र दिवाकर जी,डॉ.श्री नरेंद्र कुमार जी, श्री खुश दयाल गौतम जी,…

पीलीभीत:- ग्राम पंचायत सहायकों ने विभिन्न मांगों को लेकर विभिन्न विभागों को दिया ज्ञापन

दिनाँक 30 जनवरी 2025 को विकास खंड मरौरी जनपद पीलीभीत के पंचायत सहायकों द्वारा, प्रधान डाकघर पीलीभीत में 10 अलग-अलग विभागो को रजिस्ट्री पोस्ट की गई, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,पंचायतीराज निदेशक,पंचायतीराज मंत्री अपर मुख्य निदेशक,राज्यपाल ,समाजवादी पार्टी अध्यक्ष,कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष एवं, आज़ाद समाज पार्टी सहित 10 अलग-अलग विभागों को पत्र भेजकर अभियान को सफल बनाया गया।इसमें पंचायत सहायकों ने अपने मानदेय बढ़ोत्तरी, नियमतिकरण,अनुबंध प्रक्रिया को हटाये जाने एवं अन्य मांगे बताई। पंचायत सहायकों का कहना है कि वर्तमान में पंचायत सहायकों को मात्र 6000 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जा रहा…

प्रयागराज: थाना मऊआइमा पुलिस टीम द्वारा 05 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना मऊआइमा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-29/2025 धारा-191(2)/191(3)/190/115(2)/333/352/351(3)/109(1)/110 भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित 05 वांछित अभियुक्त 1. चिराग अली पुत्र नवी बक्श 2. अशरफ अली पुत्र मोहर अली 3. सलीम पुत्र चिराग अली 4. मो0 नईम पुत्र चिराग अली 5. मुख्तार अली पुत्र मुमताज अली निवासीगण मझिगंवा छाता थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज…

बहराइच:प्लाई लदे ट्रक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग।

बहराइच की तरफ से ट्रक प्लाई लादकर सीतापुर की तरफ जा रही थी। हरदी थाना क्षेत्र के बहराइच सीतापुर मार्ग पर गुरुवार शाम को 7.30 बजे अचानक ट्रक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। ट्रक में आग देख राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। ट्रक चालक ने पुल पर ही ट्रक रोक दिया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसके चलते आवागमन रुक गया। सीतापुर और बहराइच से आने वाले वाहनों की कतार लग गई। लगभग छह किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने दमकल…

बांदा : रोटी बैंक की महिला टीम के द्वारा सैकड़ों मरीजों को फल,बिस्किट आदि का वितरण जिला महिला अस्पताल बाँदा में किया गया।

बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा साहब और सह संरक्षक चंद्रमौली भारद्वाज के संरक्षण में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की महिला टीम की अध्यक्ष श्रीमती तबस्सुम फ़ात्मा की अध्यक्षता में महिला टीम की महिला उपाध्यक्ष तरन्नुम फ़ात्मा के नेतृत्व में महिला टीम के सहयोग से महिला जिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0श्रीमती सुनीता सिंह जी के निर्देशन में महिला टीम के द्वारा हर माह की तरह इस बार भी महिला जिला चिकित्सालय बाँदा के मरीजों और तीमारदारों को फल,बिस्किट आदि का वितरण किया गया।इसके साथ ही महिला…

बांदा: वार्षिकोत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक काय्रक्रमों से सबका मनमोहा

गुरूवार को ग्राम करबई में स्व.फरजंद अली ममोरियल इण्टर कालेज का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग और सांस्कृतिक काय्रक्रम प्रस्तुत करके सबका मनमोह लिया। वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों के मुख्य अतिथि समेत अतिथियों द्वारा सम्मानित भी किया गया। अंत में प्रबंधक ने सभी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम की शुरूआत एसडीएम इरफान उल्ला खान ने दीप प्रज्लवलित कर की। इसके बाद स्कूल के बच्चों ने एक के बाद एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सबका मन मोह लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप…

रायबरेली : हाथ पांव बांध कर ड्राइवर को लूटने वाले गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायबरेली : पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो गाड़ियों की बुकिंग करा कर ले जाता था और ड्राइवर के हाथ पैर बांधकर फेंकने के बाद गाड़ी लूट कर फरार हो जाता था पुलिस ने ऐसे आठ लोगों की गिरफ्तार किया है, मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र का था जहां 6 जनवरी 2025 को तीन लोगों ने लखनऊ से सुल्तानपुर जाने के लिए एक अर्टिगा कार बुक कराई कुछ दूर चलने के बाद उनके तीन और साथी कार में सवार हो गए गाड़ी जैसे ही जगदीशपुर पहुंची वैसे ही…

शूटिंग सेट पर गिरीं अर्चना पूरन सिंह, टूटी कलाई की हड्डी ?

बॉलीवुड एक्ट्रेस और कॉमेडियन कपिल शर्मा के कॉमेडी शो की जज अर्चना पूरन सिंह के फैंस के लिए बुरी खबर है. अर्चना पूरन सिंह शूटिंग सेट पर शूटिंग कर रही थी और उनके साथ बड़ा हादसा हो गया. दरअसल, शूटिंग सेट पर गिरने से अर्चना पूरन सिंह की कलाई की हड्डी टूट गई और सेट पर उनकी चीख निकल पड़ी. यह देख सेट पर मौजूद सभी लोगों की जान हलक में आ गई और एक्ट्रेस को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई. इस हादसे से अर्चना…

कुंभ भगदड़: सीएम योगी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया, ज़्यादा अधिकारी तैनात, जारी किए नए निर्देश

बुधवार को मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में हुई भगदड़ के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भीड़ प्रबंधन, यातायात प्रवाह, श्रद्धालुओं की भीड़ को रोकने और विभागों के बीच समन्वय के संबंध में कई दिशा-निर्देश जारी किए। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उन्होंने व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के लिए कुंभ 2019 के दौरान प्रयागराज के मंडलायुक्त रहे आशीष गोयल और एडीए के पूर्व उपाध्यक्ष भानु गोस्वामी को तैनात करने का आदेश दिया। आदित्यनाथ ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को गुरुवार को महाकुंभ मेले की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करने…