रायबरेली में शौच के लिए गई महिला से मनचलों ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर दबंगो ने परिजनों से की मारपीट व दरवाजे खड़ी पिकअप गाड़ी में की तोड़ फोड़ ?

गदागंज : रायबरेली गदागंज थाना क्षेत्र के कोढा चक शगुन पुर निवासी मुख्तरी बेगम ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि मेरी दो बेटी 29 तारीख को शाम करीब सात बजे शौच के लिए बाहर गई हुई थी तभी गांव के ही पांच से छह लोग जो मनचले टैप के है उन लोगों ने मेरी बेटी से छेड़छाड़ करने की कोशिश जिसको मेरी बेटियों ने आकर घर पे बताया तो हम लोगों ने शिकायत की तो मारपीट कर गाली गलौज और मेरी दरवाजे पे खड़ी पिकअप गाड़ी का कांच…

यूपी उपचुनाव 2024 के करहल में मात्र 14704 वोट से सपा को मिली जीत 2 साल में घट गए 52000 मत ?

यूपी उपचुनाव 2024 के लिए करहल सीट सबसे हॉट मानी जा रही थी. करहल सीट सपा का गढ़ मानी जाती है. सपा के गढ़ में तेज प्रताप के लिए चुनाव उतना भी आसान नहीं था. जितना सपा के समर्थक मान कर चल रहे थे. तेज प्रताप यादव को उनके फूफा यानि अनुजेश यादव ने कड़ी टक्कर दी है. तेज प्रताप यादव हालांकि 14704 वोट से जीत गए हैं. तेज प्रताप यादव का जहां 104207वोट मिले वहीं बीजेपी के अनुजेश यादव को 89503 वोट मिले. गौरतलब है कि 2022 में करहल…

पीलीभीत रेलवे परिसर में खड़ी ट्रेनों के कोच से तांबे का तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रेलवे की खड़े कोचों से लगातार तांबे का तार चोरी होने की घटनाएं सामने आ रहीं थी। आरपीएफ ने इससे पूर्व छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बृहस्पतिवार को खटीमा स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के कोच से तांबे का तार चोरी किया गया। मामले की जानकारी लगने पर आरपीएफ ने आरोपी की तलाश शुरू की। सूचना के आधार पर जिला ऊधमसिंह नगर के थाना खटीमा के वार्ड नंबर 13 के रहने वाले आशीष उर्फ लल्ला को गिरफ्तार कर लिया। जबकि चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी थाना खटीमा…

पीलीभीत में अपहरण कर मासूम की हत्या करने वाले दोषी को उम्रकैद

थाना बिलसंडा के गांव ईशापुर के महेशपाल ने थाना बरखेड़ा में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उसका पुत्र पांच वर्षीय पुत्र गौरव कुमार परेवा अनूप गांव में स्थित अपनी ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था। 15 फरवरी 2017 को शाम पांच बजे गौरव बच्चों के साथ खेल रहा था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। इसपर परिजनों ने तलाश की, न मिलने पर थाने पहुंचने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना में राजू उर्फ शेक राजू निवासी कोटदार पश्चिम बंगाल को दोषी पाते…

पीलीभीत में शव का अंतिम संस्कार न करने की चेतावनी पर आरोपी की हुई गिरफ्तारी

गांव निवासी बृजेश मौर्य की बृहस्पतिवार को देर शाम बीसलपुर दियोरिया मार्ग के बड़ा गांव चौराहे पर बाइक की चपेट में आकर मौत हो गई थी। हादसा के बाद टक्कर मारने वाला चालक बाइक मौके पर छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने बाइक मौके से बरामद कर ली थी। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अपराह्न करीब तीन बजे परिवार वालों को सौंप दिया था। परिजनों ने शव दरवाजे पर रखकर कहा कि पुलिस जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं करेगी, तब तक शव का अंतिम संस्कार…

पीलीभीत में दहेज में कार और नकदी की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला

माधोटांडा क्षेत्र के गांव टांडा गुलाब राय निवासी खेमकरन लाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री मीरा देवी की शादी दो मार्च 2020 को गजरौला क्षेत्र के गांव चुडैला बंजरिया निवासी राजीव के साथ हुई थी। दहेज में हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया, लेकिन उससे पुत्री के पति राजीव, ससुर टोड़ी लाल, सास सुखरानी, जेठ वीरपाल, इंद्रपाल, जिठानी गीता देवी, सोनी व ननद आरती, ननदोई रामऔतार, रीना देवी संतुष्ट नहीं हुए। आरोप है कि दहेज में कार, जेवरात और नकदी की मांग करने लगे।…

पीलीभीत हत्याकांड में दूसरा प्रेमी निकला हत्यारा गिरफ्तार

बरखेड़ा क्षेत्र में एक युवती की गला रेतकर हत्या करने के मामले में उसका दूसरा प्रेमी हत्यारा निकला। उसने पुरानी रंजिश में पहले प्रेमी, उसके ममेरे भाई और गांव के एक अन्य युवक को फंसाने के लिए हत्या की साजिश रची। इसके लिए उसने पहले युवती को साथ ले जाकर पुलिस को नामजद शिकायती पत्र दिलवाया और बाद में उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। घटना 19 नवंबर को बरखेड़ा क्षेत्र में हुई थी। थाना क्षेत्र के गांव अरसिया बोझ में…

‘दिलजीत V/s कुछ नहीं है’, लखनऊ कॉन्सर्ट में पंजाबी सिंगर ने निकाली भड़ास, ‘मेरा काम सस्ता नहीं है’ ?

एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों दिल-ल्युमिनाटी टूर पर हैं. हैदराबाद के बाद वो लखनऊ में पहुंचे, जहां उन्होंने एक शानदार शाम से समा बांध दिया. लेकिन इस शानदार शाम के दौरान ही वह अपने मन की भड़ास निकालते हुए नजर आए. उन्होंने न सिर्फ अपने गानों में शराब शब्द के इस्तेमाल पर बात की. बल्कि उन्हें भी चैलेंज दिया, जो दिलजीत V/s दिस, दिलजीत V/s दैट पर बात की और साथ ही दिलजीत ने सरकार को शराब की बिक्री पर रोक लगाने की चुनौती दी थी. दिलजीत ने…

जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज ?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच पहले दिन से ही रोमांचक हो चला है. भारतीय टीम 150 रन पर ऑलआउट हुई तो सभी बल्लेबाजों की बुराई करने लगे लेकिन इसके बाद जो जसप्रीत बुमराह के गेंदबाजों ने किया उसने मैच का रोमांच दोगुना कर दिया. कप्तान बुमराह ने पर्थ टेस्ट मैच के पहले दिन यादगार प्रदर्शन किया. गेंदबाजी और कप्तानी दोनों में से कंगारू टीम के पसीने छुड़ा दिए. पर्थ टेस्ट के पहले दिन दाएं हाथ के तेज गेंदबाज बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए…

जयपुर में अखिलेश बोले- कई अफसर यूपी का पैसा लूटकर राजस्थान में इन्वेस्ट कर रहे

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने गुरुवार को जयपुर पहुंचकर राजस्थान के अफसरों पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यूपी में कई अफसर लूट में लगे हैं। इसमें राजस्थान के भी कई अधिकारी हैं। सुनने में आ रहा है यूपी से कमा कर राजस्थान में इन्वेस्ट कर रहे हैं। सोचिए, यूपी का पैसा राजस्थान में इन्वेस्ट हो रहा है। अखिलेश ने कहा कि हम ऐसे अफसरों की लिस्ट भी बनाएंगे और आपसे भी मदद मांगेंगे कि ऐसे अधिकारियों के बारे में में जानते होंगे। हमारी मदद जरूर…

राहुल गांधी के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार

भारतीय जनता पार्टी ने गौतम अडानी को लेकर राहुल गांधी की ओर से लगाए गए आरोपों पर अपना जवाब दिया है. बीजेपी की तरफ से सांसद संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर ही कई सवाल उठाए. संबित पात्रा ने पूछा कि आंध्र प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और वहां सबसे ज्यादा लेनदेन अडानी ग्रुप से इन्होंने ही किया है. उन्होंने छत्तीसगढ़ का जिक्र कर भी कांग्रेस पर सवाल उठाए. संबित पात्रा ने कहा कि अमेरिकी जांच के दौरान जिन चार राज्यों का नाम आया है, उन चार…

प्रयागराज : विकास भवन सभागार में विज्ञान फाउंडेशन के तहत इंटरफेस मीटिंग का किया गया आयोजन

विकास भवन प्रयागराज में विज्ञान फाउंडेशन (गिविंग विंग्स टू ड्रीमर्स) कार्यक्रम के अंतर्गत आज किशोरियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ज्यादा से ज्यादा योजनाओं के तहत लाभान्वित कराने के लिए इंटरफ़ेस मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंग में गोहरी, अशोक नगर, और गद्दोपुर की किशोरियों, महिलाओं ने भाग लिया। खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग ,कौशल विकास मिशन,समाज कल्याण विभाग,वन स्टाॅप सेन्टर से अधिकारियों ने प्रतिभाग किया और योजनाओं से सम्बन्धित जानकारी दी। जैसे -PM विश्व कर्मा योजना, स्पोंसर योजना,विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, छात्रवृत्ति, और सामूहिक विवाह योजना के बारे…

कासगंज: पटियाली उप जिलाधिकारी ने पार्टी प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

आकासगंज जनपद के पटियाली में उपजिलाधिकारी ने बैठक कर पार्टी के लोगों से कहां की. उन्होंने कहा की ,आप सभी लोग अपने अपने क्षेत्र के BLO से संपर्क कर जिन लोगों के वोट बढ़ने है उनसे संपर्क कर उनसे जानकारी दे

प्रयागराज:महाकुम्भ मेला-2025 के सकुशल एवं निर्विघ्न आयोजन के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये

महाकुम्भ मेला-2025 के सकुशल एवं निर्विघ्न आयोजन के दृष्टिगत आज दिनांक 22-11-2024 को संगम तट पर अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन, पुलिस आयुक्त प्रयागराज, पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र प्रयागराज, पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंभ की उपस्थिति में “बैटरी ऑपरेटेड लाइफ बाय” (जीवन सेतु) का ट्रायल बेस्ड डेमोंसट्रेशन किया गया। इसके उपरान्त उच्चाधिकारीगण द्वारा संगम क्षेत्र का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858