फर्रुखाबाद:शमशान घाट पर हो रही लूट को रोकने के लिए विकास मंच ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

फर्रुखाबाद पांचालघाट स्थित शमशान घाट पर अराजकतत्वों के द्वारा अंतिम संस्कार के लिए जाने वाले शवों के परिवारीजनों से जबरन अवैध वसूली पिछले सात वर्षों से की जा रही है और प्रत्येक रसीद और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर मृतक के परिवारीजनों से हजारों रुपये लेते हैं। जबकि मृत्यु प्रमाण पत्र सरकार जारी करती है, तो इन अराजकतत्वों को किसी अर्धारिटी के तहत मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के अधिकार प्राप्त है। यदि कोई इसका विरोध करता है, तो इन अराजकतत्वों का पूरा गैंग मिलकर उनके साथ…

पीलीभीत में महिला की हत्या

बरखेड़ा थाना क्षेत्र में गांव अरसियाबोझ के बाहर मंगलवार सुबह महिला का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। महिला की हत्या गला रेतकर की गई। पेट पर भी धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए। शव के पास ही शिकायती पत्र भी पड़ा मिला है, जिसमें एक व्यक्ति पर आरोप लगाया गया है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।

पीलीभीत में महिला का हार छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार

पीलीभीत में एसपी अविनाश पांडेय ने घटना का खुलासा करते बताया कि 10 नवंबर को घुंघचाई बंडा हाईवे पर शहबाजपुर गुरुद्वारे के पास बाइक सवार लुटेरे ने पति के साथ बंडा की ओर जा रही बाइक सवार महिला के गले से झपट्टा मारकर हार छीन लिया था। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद सीओ विशाल चौधरी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया गया। सीसीटीवी कैमरों की मदद से लुटेरे की तलाश शुरू की गई। आरोपी…

फर्रुखाबाद:पोस्ट आफिस कायमगंज में भ्रष्टाचार व्याप्त-किसान यूनियन भानू 

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 नवम्बर 2024 भारतीय किसान यूनियन भानू की पंचायत मोहल्ला जवाहरगंज में जिला प्रभारी मुन्नालाल सक्सेना की अध्यक्षता में हुई।  जिसका संचालन जिला संगठन सचिव रामवीर जाटव ने किया। पंचायत में सर्वसम्मति से कहा गया कि पोस्ट आफिस कायमगंज में भ्रष्टाचार व्याप्त है पुलगालिब रोड पर स्थित डाकखाने का बहुत ही खराब हाल है। डाकखाने में जनता के कोई काम नहीं होते।संविदा पर डाकिया रखे हैं। पोस्ट आफिस में तैनात डाकिया सत्यम मिश्रा किसी का भी डेबिट कार्ड/पासपोर्ट/आधार/पैनकार्ड/आयुष्मान कार्ड आदि तरह की डाकों की डिलीवरी के…

जांजगीर :कांग्रेसियों ने सभी शासकीय रिक्त पदों को भरने तथा अन्य मुद्दों को लेकर राज्यपाल के नाम से सौंपा विज्ञापन

जांजगीर : छत्तीसगढ़ में बीजेपी को 2 साल पूरा होने वाला है उसके बाद भी छत्तीसगढ़ में व्यापम तथा सीजीपीएससी के माध्यम से कोई भी रिक्त पदों की भर्ती नहीं हो पाई है ना ही नया वैकेंसी आई है, जिससे तैयारी कर रहे हैं लाखों बेरोजगारों युवाओं को काफी कठिनाइयों को सामना करना पड़ रहा है ,खास करके उन अभ्यार्थियों को जिनकी उम्र सीमा लगभग शासकीय नौकरी के अंतिम पड़ाव में है।छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने युवा के मुद्दों को लेकर ही वापसी की थी ।लगभग 2 साल होने को है…

फर्रुखाबाद:स्वास्थ्य कार्यक्रमों को सुदृढ़ व गुणवत्तापूर्ण बनाने को आगे आएं निजी अस्पताल-एसीएमओ

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 नवम्बर 2024 सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के संयुक्त प्रयास से शहरी क्षेत्र में परिवार कल्याण समेत अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों को सुदृढ़ व गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में द चैलेंज इनिशिएटिव (टीसीआई) व पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इंडिया) के सहयोग से स्थानीय एक निजी होटल में बैठक हुई। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ-आरसीएच) डॉ. दलवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहरी क्षेत्र में परिवार कल्याण कार्यक्रमों व अन्य स्वास्थ्य सेवाओं में निजी अस्पतालों और निजी चिकित्सकों की अहम…

फर्रुखाबाद:स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत को सम्मानित किया जाएगा-जिलाधिकारी

फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 नवंबर 2024 वर्ल्ड टॉयलेट डे के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फर्रुखाबाद की बैठक को संपन्न की गई। जिसमें दिनांक 19 नवंबर से लेकर 10 दिसंबर (राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस) तक विभिन्न गतिविधियों को संचालित किए जाने का निर्देश जिलाधिकारी की तरफ से दिया गया। उसमें मुख्य रूप से ग्राम पंचायत में निर्मित सामुदायिक शौचालयों का मरम्मत रंगाई पुताई एवं अन्य रिट्रोफिटिंग के कार्य इस अभियान पीरियड में कराकर उसके फोटोग्राफ्स सोशल मीडिया एवं ट्विटर पर…

फर्रुखाबाद:राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अन्तर्गत जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता तथा विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का हुआ आयोजन 

फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 नवंबर 2024 रखा बालिका इण्टर कॉलेज, फतेहगढ़ में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अन्तर्गत जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता तथा विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रत्येक विकास खण्ड से 05-05 प्रतिभागियों ने क्विज प्रतियोगिता तथा विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम स्थल पर विकास खण्ड मोहम्मदाबाद एवं बढ़पुर के अध्यापकों द्वारा सुन्दर रंगोली बनायी गयी, जिसकी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा प्रशंसा की गयी। कार्यक्रम के आरम्भ में प्राथमिक विद्यालय पपियापुर के बच्चों द्वारा सरस्वती वन्दना की गयी। सर्वप्रथम विज्ञान…

प्रयागराज:256-फूलपुर विधान सभा उप निर्वाचन-2024 के कवरेज हेतु मीडिया प्रतिनिधियों के लिए एडवाइजरी

प्रयागराज:256-फूलपुर विधानसभा उप निर्वाचन-2024 के लिए मतदान 20 नवम्बर, 2024 को होना है। मतदान दिवस के दिन मीडिया प्रतिनिधि अपने संस्थान के परिचय पत्र से कवरेज का कार्य कर सकते है, परंतु इसके लिए निम्न निर्देशों का पालन करना आवश्यक होगा, जिसमें- द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974958

संजू सैमसन को मिला रिवॉर्ड, बनाया गया इस टीम का कप्तान

भारत के लिए टी20 की पांच पारियों में तीन शतक लगाने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफा में केरल टीम की कप्तानी सौंप दी गई है। उनके इस गजब के प्रदर्शन के बाद केरल क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) ने सैमसन को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कप्तान नियुक्त कर लिया है। यह टूर्नामेंट 23 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलने वाला है। बता दें कि संजू सैमसन रणजी ट्रॉफी में सचिन बेबी की कप्तानी में खेलते हुए नजर आए थे। जनवरी तक भारत का कोई…

क्रिकेट में कोहली को रोकना है तो बॉडी पर करो अटैक, दिग्गज ने ऑस्ट्रेलियन बॉलर्स को दी खतरनाक सलाह

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर इयान हीली चाहते हैं कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उनके देश के तेज गेंदबाज विराट कोहली को आउट करने के लिए हर तरीका अपनाएं. इसमें उनके फ्रंट फुट पर गेंद डालने से लेकर शॉर्ट-पिच गेंदों से उनके ‘शरीर पर निशाना बनाना’ शामिल है. कोहली पिछले काफी समय से टेस्ट मैचों संघर्ष कर रहे हैं. उन्होंने पिछली 60 टेस्ट पारियों में केवल दो शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं. विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन किया है. इस देश में उन्होंने 54 के औसत से रन…

एआर रहमान और सायरा बानो का तलाक! शादी के 29 साल बाद लिया बड़ा फैसला

बॉलीवुड के फेमस सिंगर एआर रहमान और उनकी वाइफ सायरा बानो शादी के 29 साल बाद अलग हो गए हैं। सायरा ने तलाक का ऐलान किया और उनके बयान के बाद एआर रहमान ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि करते हुए एक पोस्ट शेयर किया। अब सेलिब्रिटी वकील वंदना शाह ने सायरा की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया और शोबिज में शादियों और असफलताओं के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए। हाल ही में एक पॉडकास्ट में वंदना शाह ने सेलिब्रिटी मैरिज में टूटने के कारणों पर चर्चा की।…

छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री हुई ‘द साबरमती रिपोर्ट’, सीएम ने बताया फिल्म देखने का कारण

हिंदी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ गुजरात में हुए गोधरा कांड पर आधारित है। इस फिल्म को मध्य प्रदेश के बाद अब छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री कर दिया गया है। बीजेपी से राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई ने इस बात की घोषणा की है। साथ ही राज्य के सीएम ने इस फिल्म को देखने की वजह भी साफ की है। फिल्म को बीजेपी की सरकार वाले राज्य छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री कर दिया गया है। फिल्म 15 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। फिल्म में 27 फरवरी साल 2002…

मैनपुरी में दलित महिला टीचर की हत्या

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद में महिला टीचर की हत्या के बाद परिजनों ने सोमवार को जमकर हंगामा किया। मृतका के परिजन और उसे जानने वाले सोमवार को सड़क पर उतर आए। सड़क पर शव रखकर लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान मृत शिक्षिका के परिजनों द्वारा स्कूल संचालक पर हत्या का आरोप लगाया गया। उन लोगों ने कहा की शादी का वादा करके स्कूल संचालक द्वारा उनकी बेटी को प्रेम जाल में फसाया गया था। स्कूल संचालक द्वारा उससे रुपए भी लिए गए थे। घर वालों ने यहां तक…

संसद के शीतकालीन सत्र में पारित होगा वक्फ बिल? क्या है मोदी सरकार का प्लान

मोदी सरकार संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में एक राष्ट्र, एक चुनाव के साथ ही वक्फ बिल को लेकर भी पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में पारित हो जाएगा। इस विधेयक में केंद्र और राज्यों के वक्फ बोर्डों के गठन और कामकाज में व्यापक सुधार का प्रस्ताव है। इस विधेयक पर विपक्षी दलों और कई मुस्लिम संगठनों ने हमला किया है। रिजिजू…

ब्राजील में शिखर सम्मेलन समाप्त, 2025 में जी20 का मेजबान कौन?

ब्राजील में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन का संयुक्त घोषणापत्र जारी करने के बाद इसे समाप्त घोषित कर दिया गया है। इस सम्मेलन में जी-20 देशों के अलावा कई अतिथि देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी शामिल हुए। भारत के प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। ब्राजील घोषणापत्र में भुखमरी से लड़ने के लिए एक वैश्विक समझौते, युद्धग्रस्त गाजा के लिए अधिक सहायता और पश्चिम एशिया तथा यूक्रेन में शत्रुता को समाप्त करने का आह्वान किया गया है। संयुक्त वक्तव्य को समूह के सदस्यों का समर्थन किया, लेकिन इस पर…

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री धामी पर साधा निशाना

मां गंगा की स्वच्छता को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने उत्तराखंड के विकास पर सवाल उठाए। कहा, मां गंगा के नाम की कसम खाने वाले भाजपा के नेता आज गंगा की गंदगी के जिम्मेदार हैं। श्रवणनाथ नगर स्थित होटल में ठहरे अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कहा, आज कोई भी भाजपाई नाले और सीवर से दूषित हो रही गंगा का आचमन नहीं कर सकता है। भाजपा सरकारों को अपनी सबसे ज्यादा नापसंद बताते हुए कहा, अपने कार्यकाल में उन्होंने…