पांचालघाट पुल की 50 साल की मियाद पूरी होने के बाद इसी सप्ताह पुल की मरम्मत का काम होगा। इस वजह से भारी वाहनों आवागमन बंद कर दिया गया है। वहीं, चार पहिया सहित अन्य छोटे वाहनों का निकलना जारी रहेगा। मरम्मत की वजह से पुल पर एक माह तक आवागमन प्रभावित रहेगा। करीब 50 वर्ष पुराना पांचाल घाट स्थित गंगा पुल अब जर्जर हो गया है। फोरलेन हाईवे के निर्माण से पुल पर यातायात का भी दबाव बढ़ा। इससे पुल के जोड़ पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। हाईवे…
Day: November 15, 2024
भारत अपने लकी मैदान पर पहुंचा, यहीं जीता था वर्ल्ड कप, सूर्या का शतक आज सीरीज मुट्ठी में करने का मौका
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का चौथा और निर्णायक मैच आज शुक्रवार को खेला जाएगा. भारत के पास इस मैच को जीतकर सीरीज मुट्ठी में करने का मौका है तो दक्षिण अफ्रीका बराबरी के लिए जोर लगाएगा. भारतीय लिहाज से अच्छी बात यह है कि मैच जिस मैदान पर होना है, वह टीम इंडिया के लिए लकी माना जाता है. भारत ने इसी मैदान पर 2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप जीता था. इसी मैदान पर सूर्यकुमार यादव शतक लगा चुके हैं. जीत-हार का आंकड़ा भी भारत…
नवजोत सिंह सिद्धू ने क्यों छोड़ दिया था कपिल शर्मा शो? 5 साल बाद तोड़ी चुप्पी ?
जोरदार ताली के साथ ‘चक दे फट्टे’, ‘गुरू’ जैसे शब्दों के साथ द कपिल शर्मा शो में लोगों को अपनी बातों से गुदगुदाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर से कपिल के साथ नजर आने वाले हैं. लेकिन, इस बार वो शो में जज नहीं बल्कि मेहमान बने नजर आने वाले हैं. साल 2019 में उन्होंने अचानक से शो छोड़ दिया था? लेकिन ऐसा क्यों? इसके पीछे की वजह का खुलासा आज तक नहीं हुआ. लेकिन अब करीब 5 साल गुजर जाने के बाद उन्होंने इसके पीछे की वजह…
यूपी उपचुनाव: करहल विधानसभा में यादव बनाम यादव, BJP प्रत्याशी अनुजेश की पैठ बढ़ा रही सपा की टेंशन!
करहल विधानसभा सीट का मुकाबला दिलचस्प हो चला है. बीजेपी ने यहां ‘यादव बनाम यादव’ की लड़ाई खड़ी कर दी है. सपा से जहां तेज प्रताप यादव उम्मीदवार हैं, वहीं बीजेपी ने अनुजेश यादव को मैदान में उतारा है. दोनों उम्मीदवार आपस में रिश्तेदार हैं, लेकिन अब रिश्तों में काफी तल्खी है. जो चुनाव में एक मुद्दा बन रही है. बीजेपी ने यहां ‘यादव बनाम यादव’ की लड़ाई खड़ी कर दी है. जो सीट अभी तक समाजवादी पार्टी की सबसे सुरक्षित सीट थी, पिछले कई दशकों से बीजेपी जिस सीट…
महाराष्ट्र में राहुल गांधी का पीएम पर वार , मोदी ने कभी संविधान नहीं पढ़ा, इसलिए यह उनके लिए खाली
कांग्रेस नेता राहुल गांधी महाराष्ट्र चुनाव प्रचार में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के खाली संविधान लेकर चलने के मामले में पलटवार किया। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लगता है कि संविधान की ‘लाल किताब’ जो वह अपने पास रखते हैं, वह कोरी है क्योंकि उन्होंने (मोदी ने) इसे कभी पढ़ा ही नहीं है। वह नंदूरबार में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। राहुल गांधी ने कहा कि संविधान में भारत की आत्मा और बिरसा मुंडा, डॉ. बी. आर. आंबेडकर और महात्मा गांधी जैसे…
कन्नौज : ट्रेन की चपेट में आये युवक की हालत गंभीर भर्ती
जनपद के जसोदा रेलवे स्टेशन के पास हजरत पुर गांव के सामने ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल होकर पटरी के किनारे गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हालत गंभीर हो गई। फिलहाल खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने उपचार के लिए भर्ती कराया जहां पर उसका उपचार…
कन्नौज : पशुधन गणना प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ?
मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ कर्णवीर सिंह नोडल अधिकारी, पशु गणना डॉ सारिका मल ने विकास भवन परिसर से पशुधन गणना वाहन/प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि यह पशुधन गणना 25 फरवरी तक चलेगी। जिसमें जनपद के सभी परिवारों में पाले जाने वाले पशुओं की गणना की जाएगी। इस अवसर पर पशु गणना कारों को गणना किट भी प्रदान किए गए। सभी पशु गणना ऑनलाइन होगी अर्थात मोबाईल एप के माध्यम से आंकड़े इकट्ठे किए जाएंगे ।…
कन्नौज : बाल दिवस पर पं. जवाहरलाल नेहरू का मनाया जन्मदिवस
गुरुवार को क्षेत्र के अनौगी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम प्राचार्य संदेश कुमार पांडेय ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद सभी शिक्षकों ने चाचा नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया। इस मौके पर प्राचार्य संदेश कुमार पांडेय ने चाचा नेहरू पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुलामी से निजात मिलने के बाद देश एक नई चुनौती का सामना कर रहा था। उस समय अपनी सूझबूझ का…
गोपनीय दस्तावेज मामले पर रोक लगाने को लेकर ट्रंप को अदालत ने दी बड़ी राहत
अमेरिका की एक अपीलीय अदालत ने गुरुवार को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे गोपनीय दस्तावेज के मामले पर रोक लगाने की मंजूरी दे दी। साल 2020 में चुनाव हारने के बाद व्हाइट हाउस छोड़ते हुए ट्रंप पर गोपनीय दस्तावेजों से छेड़छाड़ का आरोप लगा था। गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नियुक्त डिस्ट्रिक्ट जज एलीन कैनन ने जुलाई में ही इस मामले को खारिज कर दिया था। अदालत ने कहा था कि इस मामले के विशेष वकील जैक स्मिथ की गलत तरीके…
कन्नौज : सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज,तिर्वा मे बच्चों नें उत्साह के साथ मनाया बाल दिवस व प्रकाश पर्व गुरु नानक जयंती
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तिर्वा में आज दिनांक 14.11.2024 दिन गुरुवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू व सिख धर्म के प्रथम गुरु गुरु नानक जी की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। सर्वप्रथम प्रधानाचार्य श्री अनिल कुमार मिश्रा ने पंडित नेहरू व श्री गुरुनानक देव के चित्र पर पुष्पार्चन व माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया। इसके पश्चात् आचार्य श्री राम नरेश राठौर जी नें पं०नेहरू के जीवन दर्शन को छात्रों को समझाते हुए कहा जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री थे और स्वतन्त्रता के पूर्व और…
कन्नौज ; सुदामा की दीन दशा सुनकर भावुक हुए श्रद्धालु
जलालाबाद क्षेत्र में स्थित ग्राम मतौली में धर्मेन्द्र मिश्रा और शीलू मिश्रा के यहां चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा के आज विश्राम दिवस की कथा में सुदामा की दीन दशा और कृष्ण सुदामा की अनुपम मित्रता तथा सुदामा की कृष्ण के प्रति भक्ति का मार्मिक चित्रण किया गया। कथा चित्रण में व्यास जी ने बताया कि अपनी दीन दशा और निर्धनता से परेशान होकर उनसे उनकी पत्नी सुशीला ने बड़ी मशक्कत के बाद सुदामा जी को कृष्ण जी के पास जाने के लिए मनाया। द्वारिका पुरी जाते हुऐ…
मैनपुरी में वापस पति को मिली पत्नी तो पता चला…एक बच्चे की मां, दूसरा गर्भ में
मैनपुरी जिले के थाना कुरावली क्षेत्र का ये मामला है। यहां दो साल पहले एक विवाहिता लापता हो गई। पति ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ भी पता नहीं लग सका। वो उसके वापस आने का इंतजार करने लगा। पुलिस से लगातार लापता पत्नी के बारे में जानकारी भी करता रहा। इस बीच उसने शादी तक नहीं की। वहीं बुधवार को पुलिस ने लापता पत्नी को खोज निकाला। पति थाने पहुंचा तो उसकी गोद में बच्चा देखकर हैरान रह गया। इतना ही नहीं वो गर्भवती भी है। मामले में…
कन्नौज : चाचा नेहरू के जन्मदिवस के साथ मनाया बाल दिवस बच्चों को किए उपहार वितरण
गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय मकरंद नगर में जिला अध्यक्ष दिनेश पालीवाल की अध्यक्षता में देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न एवं स्वतंत्रता सेनानी पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का 135 व जन्म दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मौके पर गोमती देवी प्राथमिक पाठशाला मकरंद नगर कन्नौज में बच्चों के बीच जाकर कॉपी पेन पुरस्कार के रूप में वितरण किया। जिला अध्यक्ष दिनेश पालीवाल ने स्वर्गीय पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें याद कर बताया की…
कन्नौज : रिश्तेदारी में जाते समय सड़क दुर्घटना , उपचार के दौरान मौत ?
खडिनी चौकी क्षेत्र के गांव गुवरिया निवासी सुमित कुमार उम्र 23 वर्ष अपने ही भाई भानू के साथ अपनी बुआ रेशमा निवासी चितायन जिला मैनपुरी के यहां भात लेकर गांव से जा रहा था। तभी जैसे ही बाइक सवार गांव समाइन कटरा के पास पहुचे तभी बाइक मे अज्ञात वहान की टक्कर से दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए । जिन्हें निकल रहे राहगीरों ने व पुलिस की मदद से सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया। जहां पर सुमित की हालत चिंताजनक होने पर डॉक्टर ने आगरा के…
कन्नौज : स्वास्थ्य विभाग ने गांव में लगाया कैंप
जनपद कन्नौज के ग्राम सतवारी में बुखार से पीड़ित मरीजों के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी जलालाबाद के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में कैंप लगाया । जिसमें काफी भीड़ एकत्रित हो गई । लगभग 90 लोगों का कैंप में चेकअप किया गया। जिसमे लगभग 50 लोग बुखार से पीड़ित थे । इन लोगों का डेंगू ,मलेरिया,टाइफाइड आदि बीमारियों का चेकअप किया गया। जिसमे सभी लोग नेगेटिव पाए गए ।चिकित्साधिकारी से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि कैंप लगवाकर मरीजों परीक्षण किया गया। जिसमे सभी मरीजों दवा…
कन्नौज : कृष्ण सुदामा की मित्रता सुदामा चरित्र का सुनाया प्रसंग
हसेरन कस्बा के बिधूना मार्ग स्थित नगर पुल के पास देवकुटी आश्रम में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के विश्राम दिवस में कृष्ण विवाह के साथ सुदामा चरित्र की कथा का मनमोहक वर्णन किया। कथावाचक आचार्य श्यामा प्रसाद द्विवेदी ने कृष्ण के 16108 विवाह की कथा का प्रसंग सुनाया। कथा की विश्राम दिवस सुदामा चरित की कथा का मनमोहक कथा का वर्णन किया। कृष्ण और सुदामा की मित्रता की कथा सुनाई। बचपन के ही मित्र रहे कृष्ण और सुदामा। सुदामा जी अपने मित्र कृष्ण से मिलने द्वारकापुरी पहुंचे। उनकी दशा…
कन्नौज : यातायात पुलिस सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाते हुए कर रही जागरूक ?
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी यातायात डॉक्टर प्रियंका वाजपेई के नेतृत्व में प्रभारी यातायात आफाक खां द्वारा अपनी टीम के साथ रोडवेज बस स्टैंड के आसपास वाहनों में यातायात नियम से संबंधित स्टीकर/पंपलेट चस्पा करवाए। वहीं लाला श्याम लाल इंटर कॉलेज में छात्रों को यातायात नियम संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। प्रभारी द्वारा बताया गया कि यातायात माह में विशेष यातायात जागरूकता के साथ अभियान चलाए जाते हैं। और यातायात नियमों से संबंधित प्रचार प्रसार कराया…
कन्नौज : राष्ट्रीय एकता सम्मान से सम्मानित हुए कवि विकास कुशवाहा ?
ऋषिनगर मियागंज में रहने वाले युवा कवि विकास कुशवाहा एडवोकेट को भोपाल (मध्य प्रदेश )में हिन्दी भवन में विश्व हिंदी रचनाकार मंच द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एकता समारोह में राष्ट्रीय एकता सम्मान “नेशनल यूनिटी एवार्ड” प्रदान कर सम्मानित किया गया है। बिगत 10 नवंबर को भोपाल के हिन्दी भवन के महादेवी वर्मा सभागार में आयोजित राष्ट्रीय एकता समारोह 2024 कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान “विश्व हिन्दी रचनाकार मंच (पंजिकृत न्यास)” के द्वारा प्रदान किया गया । राष्ट्रभाषा हिन्दी,देश प्रेम एवम् देश की राष्ट्रीय एकता – अखंडता के प्रचार – प्रसार हेतु…
