प्रयागराज: विधानसभा उप निर्वाचन में 12 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि उत्तर प्रदेश की 09 विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उप निर्वाचन 2024 के तहत 22 अक्टूबर 2024 को पांच विधानसभा क्षेत्रों में 12 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस प्रकार अब तक कुल 15 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गये हैं। 16-मीरापुर (मुज़फ्फरनगर) विधानसभा के लिए 05 प्रत्याशियों ने आज नामांकन किया इसमें बहुजन मुक्ति पार्टी से वकार अजहर, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से जाहिद हुसैन, निर्दलीय प्रत्याशियों में राजबाल सिंह राणा, रजनीश कुमार तथा मो. अनस है।…

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय गुतासी का किया निरीक्षण

फर्रूखाबाद,22 अक्टूबर 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय गुतासी का निरीक्षण किया गया।    निरीक्षण में जिलाधिकारी द्वारा बच्चों से ब्लैक बोर्ड पर गणित के सवाल हल कराये गये व स्वयं बच्चों को पढ़ाया गया,बच्चों से सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे गये जिनका बच्चो द्वारा सही जबाब दिया गया,शिक्षा का स्तर ठीक पाया गया जिसे जिलाधिकारी द्वारा और अच्छा करने के लिये निर्देशित किया गया, जिलाधिकारी द्वारा बच्चो को चॉकलेट वितिरित की गई, विद्यालय के रसोईघर का भवन जीर्णशीर्ण अवस्था मे पाया गया, जिसे जिलाधिकारी द्वारा तुड़वाकर दोबारा…

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत गुतासी में ग्राम पंचायत कार्यालय, आंगनबाडी केंद्र व आरोग्य केंद्र का किया निरीक्षण

फर्रूखाबाद,22 अक्टूबर 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह द्वारा ग्राम पंचायत गुतासी विकास खंड बढ़पुर में ग्राम पंचायत कार्यालय, आंगनबाडी केंद्र व आरोग्य केंद्र का निरीक्षण किया गया।    जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत कार्यालय द्वारा ग्रामीणों को दी जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई व मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जनपद के सभी पंचायत सहायको का प्रशिक्षण कराया जाये।             इसके पश्चात ऑगनबाडी केंद्र का निरीक्षण किया गया व निर्देशित किया गया कि ऑगनवाडी केंद्र में लर्निंग लैब विकसित की जाये,ऑगनवाडी केंद्र में 52 बच्चे पंजीकृत…

प्रयागराज: महाकुम्भ 2025 के सकुशल एवं निर्विघ्न आयोजन के दृष्टिगत,परेड ग्राउण्ड में ड्रोन की उपयोगिता का परीक्षण किया गया

प्रयागराज: महाकुम्भ 2025 के सकुशल एवं निर्विघ्न आयोजन के दृष्टिगत श्रीमान् अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन, पुलिस आयुक्त प्रयागराज, पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र प्रयागराज द्वारा परेड ग्राउण्ड में ड्रोन की उपयोगिता का परीक्षण किया गया। जिसमें प्रमुखता से कुम्भमेला के दौरान ड्रोन की कार्यक्षमता, उपयोगिता/अनुप्रयोग, ड्रोन की सहायता से मेलाक्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखने एवं किसी भी आपातस्थिति में ड्रोन की सहायता से राहत एवं बचाव कार्य करने की क्षमता का परीक्षण किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेला, पुलिस उपायुक्त अपराध/नगर व अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे। द…

फर्रुखाबाद:ग्राम पंचायत गुतासी में माँ अन्नपूर्णा भवन का जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया उदघाटन

फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अक्टूबर 2024 उत्कृष्ट विकास कार्यो से जनपद मे पहचान बनाने वाली ग्राम पंचायत गुतासी ने फिर एक बार बडी पहचान हासिल की है। जिलाधिकारी डॉ बीके सिंह के औचक निरीक्षण मे गुतासी ग्राम प्रधान आशीष मिश्र की कार्य शैली से विकास कार्यो की गुणवत्ता मे सर्वोत्तम पहचान मिली है। नव निर्मित सरकारी राशन माडल दुकान व आंगनवाडी केन्द्र का जिलाधिकारी डॉ बीके सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। आंगन वाडी केन्द्र के बेहतर लुक व शानदार डिजायन को देखकर अधिकारियो ने ग्राम प्रधान की कार्यशैली…

यूपी के फर्रुखाबाद में ATM से निकले 100 और 200 के नकली नोट

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एटीएम से 100 और 200 रुपये के नकली नोट मिलने का मामला सामने आया है. इससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा हुआ है. फर्रुखाबाद में कोतवाली पुलिस स्टेशन के सामने एक एटीएम है. यहां कई लोगों ने नकली नोट निकलने की जानकारी दी है. एक शख्स ने बताया कि उसने एटीएम से 300 रुपये निकाले थे, जो नकली निकले. कुछ देर बाद एक अन्य युवक ने 400 रुपये निकाले तो नकली नोट की दिक्कत सामने आ…

उपचुनाव पर बोले अखिलेश यादव- गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों के जगह-जगह पोस्टर लगाएंगे

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उपचुनाव में भाजपा को जिताने के लिए अधिकारी भाजपा के कार्यकर्ताओं की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंबेडकरनगर के जिलाधिकारी भाजपा के जिला अध्यक्ष की तरह काम कर रहे हैं। जो अधिकारी गड़बड़ करेंगे हम उनकी शिकायत चुनाव आयोग में करेंगे और जगह-जगह उनके पोस्टर लगा देंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने महिला सिपाही के साथ हुए दुष्कर्म के मामले पर योगी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा…

नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, 25 एजेंडों पर लगी मुहर

बिहार में नीतीश कैबिनेट की आज मंगलवार (22 अक्टूबर) की शाम अहम बैठक हुई, जिसमें कुल 25 एजेंडों पर मुहर लगी. एजेंडों में होमगार्ड के जवानों को बड़ी राहत दी गई है. अवकाश के दिनों में काम करने पर मानदेय के अलावे उन्हें एक महीने का अतिरिक्त वेतन दिए जाने का कैबिनेट में निर्णय लिया गया है. इसके अलावा जवानों को 20 दिनों के क्षतिपूर्ति अवकाश की अनुमान्यता प्रदान की गई है. वहीं पटना के राजेंद्र नगर स्थित मोइनुलहक स्टेडियम को पुनर्निर्माण के लिए भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) को…

कन्नौज : कनपुर में आयोजित ब्लैक बेल्ट परीक्षा एवं कोच को सम्मानित किया

आज कानपुर के बर्रा बायपास स्थित रुचि गेस्ट हाउस में आयोजित ब्लेक बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा एवं कोच सम्मान समारोह में योगेंद्र शर्मा को इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एन्ड कराटे फेडरेशन आफ इंडिया का सयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। एवं फोर्थ डान ब्लेक बेल्ट की परीक्षा उत्तीर्ण की। मेरे साथ ही हमारे प्रिय छात्र रियांश चौधरी ने ब्लेक बेल्ट फस्ट डान की परीक्षा सफलता पूर्वक उत्तीर्ण की। इस अवसर पर इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एंड कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सिंहान राज प्रकाश शर्मा एवं जनरल सेक्रेटरी सिंहान बाबुल वर्मा ने माल्यार्पण कर सभी…

जनपद कन्नौज की हसेरन ब्लॉक क्षेत्र के गांव अरुहो के इंटर कॉलेज बिटोला देवी ज्योरासन लाल इंटर कॉलेज में अभय प्रताप सिंह के साथ की मारपीट ?

जनपद कन्नौज की हसेरन ब्लॉक क्षेत्र के गांव अरुहो के इंटर कॉलेज बिटोला देवी ज्योरासन लाल इंटर कॉलेज में अभय प्रताप सिंह राजेश कुमार ग्राम अरुहो में पड़ रहा है गांव के बिरजू पुत्र जगपाल कठेरिया के साथ कुछ दबंग किस्म के लोगों ने उस छात्र के साथ मारपीट की । छात्र सुबह अपने घर से विद्यालय में पढ़ने आया था इंटरवल होने के बाद विद्यालय के सामने एक दुकान पर बैठा था।वहां पर गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने उस छात्र को खींच कर उसके साथ मारपीट कर…

कन्नौज : खाद की कालाबाजारी की खबर करने पहुंचे पत्रकार से अभद्रता कर छीना फोन ?

कन्नौज जनपद में खाद की कालाबाजारी की खबर को कवरेज करने पहुंचे स्थानीय पत्रकार पर भड़के सचिव ने मोबाइल छीन लिया। वीडियो फोटो बनाते देख अभद्रता से पेश आने लगे। मोबाइल में फोटो वीडियो डिलीट कर बाद में पत्रकार को मोबाइल वापस कर दिया। स्थानीय पत्रकार ने इसकी शिकायत कन्नौज जिला अधिकारी से की। कन्नौज जिले के जसोदा कस्बा में किसान सहकारी समिति पर खाद की कालाबाजारी रुकने का नाम नहीं ले रही है। जहां किसान खाद को लेकर लाइन में लगकर घंटो इंतजार करते हैं। जब समय आता है…

कन्नौज : ग्रैंड पैरेंट्स डे पर कार्यक्रम का आयोजन , बच्चों के कार्यक्रम देख लोगों ने की सराहना ?

शहर के सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल में ‘‘ग्रैण्डपैरेन्ट्स डे‘‘ पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।प्रतिबर्ष की भांति इस बर्ष भी विद्यालय प्रबंधनतंत्र ने कार्यक्रम को भव्यता के साथ न सिर्फ आयोजित किया, बल्कि समाज को संगठित परिवार में रहने की सीख दी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन सरोज पाठक,स्कूल के प्रबंधक सुनील कुमार और प्रधानाचार्य अचिंतो आरके पौल के द्वारा दीप प्रज्जवलन,माल्यार्पण तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों दादा-दादी, नाना-नानी का पूरी भव्यता के साथ स्वागत किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का प्रारंभ दीपप्रज्जवलन माँ शारदे को फूल-माला अर्पण कर…

कन्नौज : कार और वाईक की भिड़ंत में युवक की मौत ?

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर। बाइक सवार की मौके पर मौत। सूचना मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शब का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।रविबार दोपहर लगभग 3 बजे मैकुपुरवा जसोदा निवासी रामपाल सिंह यादव उम्र 20 वर्ष पुत्र स्व.नरेंद्र सिंह अपने घर से जसोदा बाजार में त्यौहार का समान खरीदने के लिए आ रहा था । जैसे ही भट्टा गांव के सामने आया तभी गुरसहायगंज की तरफ जा रही कार बाइक सवार को टक्कर मार…

कन्नौज : नाबालिक को वाहन चलाने को कतई न दें– टीएसआई अरशद ?

तिर्वा। त्योहारों के मद्दे नजर कस्बा तिर्वागंज की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए टीएसआई अरशद अली चिलचिलाती धूप में भी लगातार सड़कों पर ही नजर आ रहे हैं।उनकी मेहनत से काफी हद तक यातायात व्यवस्था में सुधार भी दिखाई दे रहा है। टीएसआई के द्वारा की जा रही मेहनत की वजह से ठठिया चौराहा,गांधी चौराहा के आसपास लगने वाला जाम में राहत भी दिखाई दे रही है। इस समय उनका ध्यान नाबालिग एवं नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर लगा रखा है। जिसके अंतर्गत उनके द्वारा…

पीलीभीत में नकली सीमेंट पकड़े जाने के मामले में पांचवें दिन दर्ज की गई रिपोर्ट

श्री गिरिराज जी इंडस्ट्रीज के गोदाम पर छापे के दौरान पकड़े गई नकली सीमेंट की खेप के मामले में पांचवें दिन रिपार्ट दर्ज कर ली गई। इसमें अल्ट्राटेक कंपनी से जुड़े कर्मचारी की ओर से कोतवाली में फर्म के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के कर्मचारी गुड़गांव के सेक्टर 39 के रहने वाले कमल सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बिलगांव मार्ग पर श्री गिरिराज जी इंडस्ट्रीज पर खराब सीमेंट पीसने और छानने के बाद अल्ट्राटेक सीमेंट के नए…

पीलीभीत में पत्नी ने पति के विपरीत दर्ज कराई दुष्कर्म की रिपोर्ट ?

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि लगभग दो वर्ष पूर्व उसका निकाह पीलीभीत की एक कॉलोनी निवास युवक के साथ हुआ था। निकाह में कन्या पक्ष ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार भरपूर दहेज दिया था, लेकिन वर पक्ष उतने दहेज से संतुष्ट नहीं था।कन्या पक्ष ने जब अपनी खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जता दी तो वर पक्ष के लोग महिला का उत्पीड़न करने लगे। इस बीच दोनों पक्षों में कई बार समझौते के प्रयास हुए, लेकिन…

रायबरेली: सही से इलाज ना होने के कारण दो साल की बच्ची की हुई दर्दनाक मौत

रायबरेली: यूपी सरकार लगातार स्वास्थ्य व्यवस्था को अपने मातहतों को व्यवस्थित करने के लिए निर्देश देने से लगातार चूक नहीं रही है।गरीबों के हित के लिए करोड़ों रुपए की दवा और इलाज के लिए निर्गत किए जाते हैं।लेकिन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते गरीब जनता को बगैर पैसे के इलाज न होने का खामियाजा भुगतना पड़ता है। यहां इलाज के अभाव भाव में एक बच्ची की मौत हो गई है। यहाँ रायबरेली जिले में ऊंचाहार थाना क्षेत्र के जलालपुर मजरे इटोरा बुजुर्ग के रहने वाले एक पिता ने अपनी…

इजरायल के डर से थर-थर कांप रहे हमास और हिजबुल्लाह

इजरायल के ताबड़तोड़ हमलों से हमास और हिजबुल्लाह अब घुटने पर आ गए हैं… दोनों आतंकी संगठनों के हौसले पस्त हो गए हैं. आलम यह है कि मौत के खौफ से हमास और हिजबुल्लाह के आतंकी थर्राने लगे हैं. इसीलिए हमास ने अपने नए चीफ को लेकर एक बड़ा फैसला किया है और हिज्बुल्लाह के नए चीफ ने तो लेबनान छोड़कर नए देश में पनाह ले ली है, ताकि उसकी जान बची रहे. कभी इजरायल को मिटा देने की हुंकार भरने वाले ईरान के ये दो प्रॉक्सी आतंकी संगठन अब…

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-अखिलेश यादव माफिया-गुंडों के सरगना

हरदोई पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों खास पर सपा मुखिया पर जमकर निशाना साधा. साथ ही डबल इंजन की सरकार में आम इंसान की हर जरूरत पूरी होने का दावा भी किया. केशव मौर्य उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी के पति पूर्व विधायक उपेंद्र तिवारी की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में शाहाबाद पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने दिव्यांगों को सरकारी योजनाओं के तहत उन्होंने ट्राई साइकिल आदि उपकरणों का वितरण किया. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि केंद्र में जब से मोदी की…

मदरसों के बच्चे सरकारी स्कूल में नहीं भेजे जाएंगे, बाल संरक्षण आयोग की अनुशंसा पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

सुप्रीम कोर्ट ने गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों से छात्रों को सरकारी स्कूलों में स्थानांतरित करने पर रोक लगा दी है। शीर्ष अदालत ने राज्यों को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के पत्र में की अपील को लागू नहीं करने का निर्देश दिया। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की तीन सदस्यीय पीठ के समक्ष मुस्लिम संगठन जमीयत उलमा-ए-हिंद की वकील इंदिरा जयसिंह ने कहा कि एनसीपीसीआर के संचार व कुछ राज्यों की परिणामी कार्रवाइयों पर रोक लगाने की जरूरत है। पीठ ने इस दलील पर गौर किया। मुस्लिम संगठन ने उत्तर…