फर्रुखाबाद:कैदियों की भी सुनेगी पुकार , मां भवानी।

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24न्यूज़) 03 अक्टूबर 2024 जिला कारागार फतेहगढ़ में भी पधारी गई मां दुर्गा जी । प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि पर जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने जेल में कैदियों के लिए नवरात्रि में नौ दिन मां दुर्गा की पूजा अर्चना के लिए पंडाल सजाया है जिस में आज पूर्ण विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद मां दुर्गा की मूर्ति पधारी गई । जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने मां दुर्गा की प्रथम आरती कर नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रे की पूजा अर्चना का आरंभ किया…

फर्रुखाबाद में आज तीसरे दिन भी लेखपालों का धरना प्रदर्शन जारी

तीन दिन पहले ग्राम उखरा में लेखपालों के साथ जानलेवा हमला हुआ था उसमे दो लेखपालों को काफी चोटे आई थी जिससे उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जनपद फर्रुखाबाद के लेखपाल तहसील सदर प्रांगण में धरने पर बैठे हुए हैं उनकी चार मांगे हैं जो लिखित रूप में एडीएम साहब को दी गई 1- थाना नवाबगंज के थाना प्रभारी को तत्काल हटाया जाए और जिन उच्च अधिकारियों की लापरवाही के चलते लेखपालों पर हमला हुआ है उन पर भी कार्रवाई हो 2- प्रार्थना पत्र में अंकित सभी आरोपियों पर कठोर…

औरैया : एंबुलेंस कर्मी ने बचाई वृद्ध की जान

आज सुबह औरैया के 100 सैय्या अस्पताल से दिबियापुर निवासी राजेंद्र पुत्र रूपलाल 65 वर्षीय वृद्ध को 100 सैय्या औरैया से कानपुर हृदय रोग संस्थान के लिए लेकर निकली एंबुलेंसकानपुर पहुँचने से पहले राजेंद्र के सीने में दर्द बड़ जाने से स्थिति गंभीर हो गयी एंबुलेंस में तैनात ईएमटी रवि यादव ने उपर्युक्त चिकित्सा उपचार एवम सी पी आर किया जिससे राजेंद्र सुरक्षित कर्डियोलोजी पहुँचे जीवन रक्षक है सीपीआर एक जीवन रक्षक तकनीक है और दिल का दौरा पड़ने में कारगर साबित होती है। दिल का दौरा पड़ने पर जब…

रायबरेली : लगातार हो रहा अवैध असलहो का प्रदर्शन से प्रसाशन परेशान ?

नसीराबाद / डीह थाना क्षेत्र में बीते दिन मंगलवार को अवैध असलहा का फोटो वायरल सामने आया तो पुलिस बिभाग में हड़कंप मच गया बीते दिन सोशल मीडिया पर आजम खां नाम का अवैध असलहा समेत फोटो वायरल मामले में डीह पुलिस ने आजम को गिरफ्तार किया तो आजम ने बताया कि इंद्रराज पासी से खरीदा है पुलिसिया छानबीन में दूसरे दलित जिसका नाम श्याम बाबू पासी सामने आया है जो दिल्ली से अवैध असलहा लाकर रायबरेली मे सप्लाई करता है पुलिस छानबीन कर ही रही कि आज फिर डीह…

कन्नौज : निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत परिजनों में मचा कोहराम ?

बेला कस्बा स्थित लाइफ लाइन अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद परिजनों मचा कोहराम।उर्मिला पत्नी (42) शिशुपाल निवासी महमूदपुर थाना जहानगंज जनपद फर्रुखाबाद दिनांक 19 सितंबर से भर्ती थी। बच्चादानी का ऑपरेशन हुआ था। 50 हजार खर्चा हुआ , जबकि अस्पताल संचालक ने 22 हजार में ठेका लिया था। इसके बाद ऑपरेशन होने के उपरांत दिनांक 29 को घर ले गये थे। जहाँ पीड़ित महिला की हालत बिगड़ने पर 1 तारीख को फिर आकर एक बार फिर बेला स्थित लाइफ लाइन अस्पताल में भर्ती कराया था।…

कन्नौज : नशे में वाहन चलाते पाए गए तो सीधी कार्रवाई टीएसआई अरशद अली ?

तिर्वा । पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देश एवं पुलिस उपाधीक्षक यातायात प्रियंका वाजपेई के दिशा निर्देश में आज बुधवार को कस्बा तिर्वा में टीएसआई अरशद अली द्वारा यातायात जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान वाहन ट्रेंपो का चालक नशे की हालत में वाहन चलाते पाया गया। वही वाहन बिना परमिट चलता पाया गया। टीएसआई अरशद अली द्वारा दोनों टेंपो को सीज कर तिर्वा कोतवाली में दाखिल किया गया।साथ ही यातायात के अन्य नियमों का उल्लंघन करने पर नौ वाहनों का चलान भी किया गया। टीएसआई…

कन्नौज : पृथ्वी पूजन के साथ रामलीला की शुरुआत

हसेरन कस्बा में पृथ्वी पूजन के साथ रामलीला की शुरुआत हुई। गली मोहल्ले में जय श्री राम के नारे लगाते हुए लोग रामलीला मैदान पहुंचे। कस्बा के प्राचीन राम जानकी मंदिर से रामलीला मैदान के पृथ्वी पूजन के लिए शंख घंटा बजाते हुए लोग पहुंचे। आचार्य प्रदीप पांडे ने वैदिक विधि विधान से हवन पूजन किया। वैदिक मंत्र उच्चारण कर हवन पूजन किया गया । मेला अध्यक्ष महावीर गुप्ता ने बताया पृथ्वी पूजन से रामलीला कार्यक्रम की शुरुआत हुई है । मैदान में पृथ्वी पूजन के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम राम…

कन्नौज : पौधा रोपण कर मनाई महापुरुषों की की जयंती ?

चपुन्ना क्षेत्र के न्याय पंचायत तरींद के अंतर्गत आने वाले सभी परिषदीय विद्यालयो में दो अक्टूबर के उपलक्ष्य में महात्मा गाँधी तथा लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती धूमधाम से मनाकर उन्हें याद किया गया। विद्यालयों में गांधीजी तथा शास्त्री जी की प्रतिमा पर फूल मालाएं तथा झंडा फहराए गए । बच्चों ने गांधी जी,लालबहादुर शास्त्री तथा स्वच्छता पर निबंध, स्लोगन, चित्रकला तथा भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। विद्यालयों में साफ सफाई तथा पौध रोपण का कार्यक्रम भी किया गया। इस अवसर पर शिक्षक शिवमंगल सिंह, हिमांशु तिवारी प्रशांत सिंह मोहन…

कन्नौज : महापुरुषों की जयंती पर चला सफाई अभियान की साफ सफाई ?

हमारे देश के गौरव महापुरूष राष्ट पिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गोवर्धनी देवी मंदिर और विद्यालय पर साफ सफाई का अभियान चलाया गया। महापुरुषों की जयंती पर सफाई अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया । स्वच्छता का पाठ पढ़ाया । महापुरुषों के चित्र पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको नमन किया। सभी ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पण कर जयंती मनाई । साफ सफाई का अभियान चलाया ।इस मौके पर जिला मंत्री भाजपा संजीव चतुर्वेदी , कन्नौज देहात मंडल अध्यक्ष…

मैनपुरी : स्वास्थ विभाग के अधिकारी पर आशाओं ने लगाया अबैध वसूली का आरोप ?

दर्जनों आशाओं ने डीएम से की स्वास्थ विभाग के अधिकारी की शिकायत । स्वास्थ विभाग के डाक्टर दो हज़ार की करते है अबैध वसूली । स्वास्थ विभाग के अधिकारी डाक्टर क्षितिज वर्मा पर लगा वसूली का आरोप। आशा बहूओ ने किया कचहरी पर ज़ोरदार प्रदर्शन । कुरावली सीएचसी पर तैनात है डाक्टर क्षितिज वर्मा । आशा बहुओं की माँग है बसूली करने वाले डाक्टर पर की जाये कड़ी कार्यवाही । डीएम ने सभी आशा बहूओ की दिया आश्वासन जाँच के बाद होगी कार्यवाही । पूरा मामला सीएचसी कुरावली पर तैनात…

फर्रुखाबाद: सड़क सुरक्षा पखवाड़ा सांसद ने प्रचार वाहन रवाना कर किया शुभारंभ

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 02 अक्टूबर 2024 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने हेतु  दिनांक 2 अक्टूबर 2024 से 16 अक्टूबर 2024 तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का आरंभ गांधी जयंती के पावन अवसर पर माननीय सांसद फर्रुखाबाद एवं जिलाधिकारी डॉक्टर वी के सिंह द्वारा जिले के सभी उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। उद्घाटन समारोह में सड़क सुरक्षा संबंधी प्रचार वाहन को मुख्य अतिथि माननीय सांसद फर्रुखाबाद मुकेश राजपूत जी द्वारा फ्लैग ऑफ करते हुए…

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने गाँधी आश्रम पहुँच कर चरखा चलाकर सूत काता ?

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 02 अक्टूबर 2024 गाँधी जयंती के अवसर पर सांसद  मुकेश राजपूत व जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह द्वारा गाँधी आश्रम नेहरू रोड पहुँच कर चरखा चलाकर सूत काता गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति मौजूद रहे।

फर्रुखाबाद: कलेक्ट्रेट परिसर में गांधी जयंती पर डीएम ने ध्वजारोहण, राष्ट्रगान गायन कर उपस्थित लोगो को दिलाई शपथ ?

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 02 अक्टूबर 2024 गाँधी जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात उपस्थित सभी लोगो द्वारा राष्ट्रगान का गायन किया गया। इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी लोगो को शपथ दिलाई गई।  इसके पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों द्वारा गाँधी जी व शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया,इस अवसर पर राजकीय गर्ल्स इंटर कालेज फतेहगढ़ की छात्राओं द्वारा गाँधी जी की प्रिय रामधुन का गायन…

‘यह तरीका ’, Ex की यादों को भुलाने के लिए करीना कपूर ने जो किया वही करती हैं अनन्या पांडे, खुद खोला राज ?

अनन्या पांडे की वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ को काफी पसंद किया गया. अपने डेब्यू शो से एक्ट्रेस दर्शकों को इम्प्रेस करने में सफल रही हैं. इससे पहले अनन्या पांडे की ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘खो गए हम कहां’ को भी काफी अच्छे रिव्यु मिले थे. इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा रहीं एक्ट्रेस अब जल्द ही इस दुनिया का ‘काला सच’ लेकर आ रही हैं. उनकी फिल्म ‘सीटीआरएल’ इंटरनेट के काले सच के इर्द-गिर्द बनी है. इस फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी…

अयोध्या की रामलीला में परफॉर्म करेंगी मिस यूनिवर्स इंडिया विनर रिया सिंघा ?

मिस यूनिवर्स 2024 की विनर रिया सिंघा अयोध्या की रामलीला 2024 का हिस्सा बन गई हैं. वह रामलीला में मां सीता के किरदार में नजर आएंगी. इस साल रामलीला की स्टार कास्ट में 42 एक्टर्स शामिल हुए हैं, जिसमें मनोज तिवारी और रवि किशन भी हैं. दोनों स्टार्स बाली और सुग्रीव के किरदारों में नजर आएंगे. रामलीला में मां सीता का किरदार निभाने को लेकर रिया सिंघा ने अपनी उत्सुकता जाहिर की. उन्होंने कहा, ‘यह साल कई मायनों में मेरे लिए बहुत खास है. भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से विश्व…

WTC फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को जीतने होंगे कितने मैच, ऐसा हुआ तो बाहर हो जाएगा भारत, समझिए समीकरण ?

भारतीय टीम टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ आसानी से जीत दर्ज करेगी, इसको लेकर की शक ही नहीं था लेकिन कानपुर में जैसी जीत मिली इसके बारे में नहीं सोचा था. दो दिन का खेल पूरी तरह से बारिश की भेंट चढ़ने के बाद आखिरी दो दिन में मुकाबला भारत ने एकतरफा बनाकर जीता. बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली जीत के बाद भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दावेदारी और मजबूत हो गई है. अब हर किसी को ये जानना होगा कि टीम इंडिया कितने और…

फर्रुखाबाद: गांधी जयंती के शुभ अवसर पर सांसद व जिलाधिकारी ने कुष्ठ आश्रम पांचाल घाट पर कुष्ठ रोगियों को फल वितिरित किये ?

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 02 अक्टूबर 2024 गाँधी जयंती के शुभ अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत व जिलाधिकारी डॉ0 बीके सिंह द्वारा गंगा तट पांचाल घाट पर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ गंगा तट की सफाई व झाडू लगाकर किया गया, जिलाधिकारी द्वारा पांचाल घाट पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाये गए मेडिकल कैम्प का शुभारंभ गाँधी जी व शास्त्री जी के चित्र पर माल्यर्पण कर किया गया, तत्पश्चात परिवहन विभाग की सड़क सुरक्षा रैली को सांसद व जिलाधिकारी द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया , इसके बाद सांसद व जिलाधिकारी…

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को बताया ‘फेल’ नेता, बोले- ‘उपचुनाव भी हारेंगे और 2027 भी’

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव का दावा फिर होगा। भाजपा यूपी में होने वाले उप चुनाव के साथ ही 2027 में विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक सीट जीतने जा रही है। अखिलेश ने 2014, 2017, 2022 और 2024 में जीत का दावा कर चुके हैं लेकिन हर बार उनका दावा गलत साबित हुआ है। पीएम मोदी को रोकने के लिए उन्होंने 2024 में कांग्रेस से हाथ मिला, लिया, फिर भी मोदी को प्रधानमंत्री बनने से नहीं रोक सके। प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम बुधवार को…

उत्तर प्रदेश में खतौनी को लेकर CM योगी के 6 बड़े आदेश, जानिए क्या हुआ

उत्तर प्रदेश में किसानों को एब नई खतौनी मिलेगी। नई खतौनी के अनुसार हर किसान के हिस्से की जमीन को दर्ज किया जाएगा। ताजा रिपोर्ट के अनुसार शासन के निर्देशानुसार इसमें सुधार की प्रक्रिया को चालु कर दी है। इसे यूपी के लोग एक अच्छी खबर के रूप में देख रहे हैं। इससे लाभ ये होगा कि किसानों को परेशानी से छुटकारा मिलेगा। पहले यूपी में खतौनी केवल दादा-पिता और बेटे के नाम पर ही होती थीं, लेकिन अब नाम के साथ हिस्से का भी उल्लेख किया जाएगा।अब यूपी में…

हरदोई: ताइवान देश के डॉक्टरों द्वार निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन

ताइवान देश के डॉक्टरों द्वारा भारत के विभिन्न जगह पर निशुल्क मैडिकल कैंप के आयोजन किय जा रहे हैं इन डॉक्टरों के द्वारा हरदोई जनपद के थाना पाली क्षेत्र के गांव रत्नापुर में 16 अक्टूबर को निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है तथा 17 अक्टूबर को रूपापुर चौराहे पर स्थित सिद्धार्थ अकैडमी इंटरकॉलेज में निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है इन कैंपों में क्षेत्र व जिले के तमाम गरीब मरीज निशुल्क लाभ ले सकते