हीना खान के जीवन में आई खुशी, कीमोथेरेपी के बीच वापस आए खोए बाल ?

हिना खान और उनका परिवार इन दिनों किस हालात से गुजर रहा है. ये उनके फैंस अच्छे से जानते हैं. कैंसर की थर्ड स्टेज से गुजर रहीं हिना खान इन दिनों छोटी-छोटी चीजों में खुशियां ढूंढ रही हैं और फैंस के साथ उन्हें साझा कर रही हैं. हाल ही में हिना ने फैंस के बताया कि उनके खोए बाल अब वापस आ रहे हैं. कीमोथेरेपी के बीच ये चमत्कार कैसे हुआ? इसका खुलासा भी उन्होंने किया है. 36 साल की एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर बताया ये कैसे हुआ.…

भारत ने महिला वर्ल्ड कप की मेजबानी ठुकराई, बांग्लादेश ने की थी रिक्वेस्ट ?

भारत ने महिला टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी की रिक्वेस्ट ठुकरा दी है. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने यह खुलासा किया है. महिला टी20 वर्ल्ड कप इसी साल अक्टूबर में बांग्लादेश में होना है. बांग्लादेश में इन दिनों अराजक माहौल बना हुआ है. छात्रों के विद्रोह के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना तक को देश छोड़कर भागना पड़ा. अब बांग्लादेश में अंतरिम सरकार है. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में महिला टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी के सवालों के जवाब दिए. उन्होंने बताया, ‘हमने भारत…

करोड़ों भारतीयों की टूटी उम्मीद, विनेश फोगाट को नहीं मिलेगा सिल्वर मेडल

विनेश फोगाट की सिल्‍वर मेडल के लिए की गई अपील को खारिज कर दिया गया है। पेरिस ओलंपिंक में फाइनल से पहले विनेश फोगाट ओवरवेट पाई गई थीं। उनका वजन 100 ग्राम ज्‍यादा था, ऐसे में वह 50 किलोग्राम भारवर्ग में डिसक्वालिफाई कर दी गईं थीं। इसके बाद उन्‍होंने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स में अपील की थी, जिस पर अब फैसला आया है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी अपील खारिज कर दी गई है। ऐसे में उनका सिल्‍वर मेडल जीतने का सपना टूट गया है। भारतीय ओलंपिक संघ…

दलित क्रिकेटर जिसने आजादी से पहले बढ़ाई देश की शान

साल 1911. इस साल पहली बार भारत में एक ऐसी क्रिकेट टीम बनी थी, जिसमें हिन्दू और पारसी सभी खिलाड़ी थे. इस टीम को इंग्लैंड जाकर वहां की अलग-अलग क्रिकेट टीमों के खिलाफ मैच खेलने थे. टीम का कप्तान बनाया गया था पटियाला के नए नवेले राजा भूपेंद्र सिंह को. ये टीम लंदन पहुंची. वहां का मौसम और परस्थितियां सब अलग थीं. भारतीय टीम को वहां सामंजस्य बिठाने के लिए अच्छी रणनीति की जरूरत थी. लेकिन, टीम के कप्तान हर दिन अपने पांच नौकरों और सचिव केके मिस्त्री को लेकर…

कौन बनेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष? तैयारी में जुटी भाजपा

भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की शनिवार को होने वाली विस्तारित बैठक में सदस्यता अभियान और उसके बाद होने वाले संगठनात्मक चुनावों को लेकर भावी कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में आगामी चार राज्यों में साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी पर भी चर्चा होगी। संगठनात्मक नेतृत्व पर तो बात नहीं होगी, पर केंद्रीय नेतृत्व बैठक के अंत में इससे जुड़ी बड़ी घोषणा कर सकता है। लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की यह पहली बैठक है। इसमें सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, राज्यों के…

बांग्लादेश ने फिर दिखाई भारत को लाल आंखें!

बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के तख्तापलट के बाद नई अंतरिम सरकार का गठन हो गया है। पूर्व पीएम शेख हसीना के हालिया बयानों का हवाला देते हुए बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भारतीय उच्चायुक्त को संदेश दिया है। जिसमें विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने बुधवार (14 अगस्त) को भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा से कहा कि भारत से आने वाले पूर्व प्रधानमंत्री के ऐसे बयान बेहतर द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए ठीक नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश मंत्रालय ने बुधवार को भारतीय…

बीजेपी सरकार में बेरोजगारी सबसे बड़ा अभिशाप’, खरगे बोले- दो करोड़ नौकरियों का जुमला सिर्फ विश्वासघात

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में बेरोजगारी सबसे बड़ा अभिशाप रही है। उन्होंने कहा कि प्रति वर्ष दो करोड़ नौकरियों का जुमला हर भारतीय के साथ विश्वासघात का प्रतीक है। खरगे ने बेरोजगारी से जुड़ी एक समाचार रिपोर्ट को लेकर सरकार पर निशाना साधा, जिसमें कहा गया है कि मुंबई पुलिस में कांस्टेबल के 1,257 पदों के लिए 1.11 लाख महिलाओं ने आवेदन किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने पोस्ट किया, मोदी सरकार एक हास्यास्पद प्रचार अभियान के रूप में संदिग्ध रोजगार डाटा का…

प्रयागराज: विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर मौन श्रद्धांजलि, अभिलेख प्रदर्शनी तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया गया आयोजन

विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर बुधवार को मौन श्रद्धांजलि, अभिलेख प्रदर्शनी तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन क्षेत्रीय अभिलेखागार (संस्कृति विभाग) एवं जिला प्रशासन द्वारा आर्यकन्या इण्टर कालेज, मुट्ठीगंज में किया गया। मुख्य अतिथि माननीय मंत्री उ0प्र0सरकार नन्दगोपाल गुप्ता नंदी, माननीय सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल, मा0 महापौर उमेशचंद्र गणेश केसरवानी तथा उपस्थित अन्य अतिथियों द्वारा विभाजन विभीषिका के विस्थापित परिवारों और त्रासदी के दौरान प्राणोत्सर्ग करने वालों की याद में आयोजित मौन शांति पाठ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।इस अवसर पर मुख्य…

फर्रुखाबाद:जिला कारागार में हर घर तिरंगा एवं वृक्षारोपण के लिए निरुद्ध बंदियों के परिवारीजनों को जेल निर्मित तिरंगा व पेड़ प्रदान किया गया

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) आज 14 अगस्त 24 को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ” हर घर तिरंगा ” अभियान एवम वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत संजय कुमार एडीजे / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कारागार में निरुद्ध बंदियों के परिवारीजनों को अपने अपने घरों पर एक एक तिरंगा फहराने एवम एक एक अशोक का पेड़ लगाने के लिए प्रदान किया गया । इस संदर्भ में भीमसैन मुकुंद जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि हर घर तिरंगा अभियान तहत बंदियों के घरों पर तिरंगा लगाने लिए बंदियों के मुलाकातियों को…

फर्रुखाबाद:डीएम व एसपी की अध्यक्षता में पुलिस भर्ती बोर्ड की बैठक कलेक्ट सभागार में संपन्न दिए दिशा निर्देश 

फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अगस्त 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी की अध्यक्षता में पुलिस भर्ती बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया।      बैठक में निर्देशित किया गया कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा के दिन सुबह 07 बजे ट्रेजरी पर उपस्थित होंगे व प्रश्नपत्रों को लेकर अपने परीक्षा केंद्र पर पूर्व निर्धारित रुट से ही जायेंगे एवं परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट ,केंद्र व्यवस्थापक व परीक्षा के लिये निर्धारित कंपनी के प्रतिनिधि के सामने सीसीटीवी की निगरानी में प्रश्नपत्रों का हस्तांतरण करेंगे, स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा…

फर्रुखाबाद:भाजपा ने सरस्वती शिशु मंदिर में भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम आयोजित किया

फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अगस्त 2024 आज 14 अगस्त 2024 दिन बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने श्याम नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कमलावती सिंह ने संबोधन दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता के नेतृत्व में सांसद मुकेश राजपूत जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य सैकड़ो भाजपाइयों एवं स्कूली बच्चों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर मौन जुलूस के साथ भारत के विभाजन का विरोध…

फर्रुखाबाद:एससी एसटी समाज को आंदोलनरत रहना होगा व 21 अगस्त के भारत बंद को सफल बनाना होगा-सूबेदार

फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अगस्त 2024 सुप्रीम कोर्ट के सात जजों की संवैधानिक पीठ ने SC/ST आरक्षण पर हाल में जो असंवैधानिक फैसला दिया है उस पीठ में शामिल जस्टिस एम बेला त्रिवेदी ने अपने फैसले में यह कहा है कि SC/ST आरक्षण चूंकि जातिगत आधारित आरक्षण है इसलिए इसमें क्रीमीलेयर लागू नहीं किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा है कि एससी एसटी में शामिल जातियों का सामाजिक और आर्थिक आधार में समानता के आधार पर पहले ही एससी और एसटी दो वर्गों में विभाजित कर के…

फर्रुखाबाद:भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ जिला संयोजक ने अमृत काल महोत्सव के अन्तर्गत ‘हर घर तिरंगा’ पर्व के आयोजन किया

फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अगस्त 2024 भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संदीष कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में अमृत काल महोत्सव के अन्तर्गत ‘हर घर तिरंगा’ पर्व के आयोजन हेतु कायमगंज रोड पर स्थित मऊदरवाजा थाना तक विशाल तिरंगा रैली का आयोजन जनपद के शिक्षकों , जनमानस एवं जनसेवको के साथ भव्यता के साथ किया गया। तिरंगा यात्रा में जनसेवक अनिल कश्यप जिलाध्यक्ष निषाद पार्टी, मनोज मिश्रा मण्डल अध्यक्ष भाजपा, राकेश बाथम नगर मंत्री भाजपा, जनसेवक मानस रामकुमार, मकसूदन, गिरजा, प्रेमवीर, विपिन कुमार, हेमराज, अरविन्द तथा शिक्षक चन्डपाल, सत्येन्द्र…

फर्रुखाबाद:विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस प्रदर्शनी का उदघाटन प्रदेश उपाध्यक्ष ने फीता काटकर किया

फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अगस्त 2024 जिला प्रशासन द्वारा स्व0 ब्रह्मदत्त स्टेडियम फतेहगढ़ में आयोजित भारत के विभाजन के समय हुये अभूतपूर्व मानव विस्थापन और जबरन पलायन को प्रदर्शित करने बाली विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस प्रदर्शनी का उदघाटन मा0 कमलावती सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी द्वारा सांसद मुकेश राजपूत, विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, विधायक भोजपुर नागेन्द्र राठौर व जिलाध्यक्ष भाजपा रूपेश गुप्ता व जिलाधिकारी डॉ वी0के0 सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला…

मैनपुरी में फर्जी किन्नर बनकर कर रहा था वसूली, सिर मुंडवाकर तिराहे पर घुमाया

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को फर्जी मंगलामुखी (किन्नर) बनकर घूम रहे युवक को मंगलामुखियों ने पकड़ लिया। उन्होंने सभी के सामने उसके कपडे़ उतार कर सच्चाई दिखाई। इसके बाद नाई से सिर मुंडवा दिया। फिर तिराहे पर घुमाया। इस दौरान वहां तमाशबीनों की भीड़ एकत्र हो गई। हालांकि थाने में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। जानकारी करने पर पता चला कि युवक नकली मंगलामुखी बन कर क्षेत्र में लोगों से अवैध वसूली करता है। वह लोग काफी समय से उसकी तलाश…

पीलीभीत में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया हंगामा

विवाहिता की मौत के मामले में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। मंगलवार शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर थाना गेट पर पहुंचे। शव को रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी के बाद सीओ प्रतीक दहिया मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजन शांत हुए और शव को घर ले गए। करीब 20 मिनट तक विरोध के चलते जाम भी लगा रहा।

पीलीभीत में गैंगस्टर एक्ट में दो दोषियों को चार साल कारावास

विशेष न्यायाधीश (गैंगस्टर एक्ट) पंचम अपर सत्र न्यायाधीश श्वेता दीक्षित ने दो दोष सिद्ध आरोपियों को पांच-पांच हजार रुपये अर्थदंड सहित चार-चार साल कठोर कारावास से दंडित किया है। थाना बीसलपुर के गांव अमरा कासिमपुर निवासी जगदीश उर्फ झंडू व बरेली के नवाबगंज थाना अंतर्गत यासीन नगर निवासी राजेंद्र प्रसाद मिश्र उर्फ पांडव के विरुद्ध थाना सुनगढ़ी में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत हुआ। दोनों आरोपी गैंग बनाकर लूटपाट कर अपनी आजीविका चला रहे थे। कई अपराधों में लिप्त होने पर उन पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया। प्रकरण की…

कांग्रेस सांसद संजना जाटव देश की पहली सांसद, जिन्‍होंने कांस्‍टेबल पति को ही खुद की सुरक्षा में तैनात किया

राजस्‍थान के भरतपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद संजना जाटव ने अपने कांस्‍टेबल पति कप्‍तान सिंह को निजी सुरक्षा अधिकारी रखा है। कांस्‍टेबल पति को ही पीएसओ रखने वाली संजना जाटव भारत की पहली सांसद हैं। एक वार्ता में संजना जाटव ने बताया कि उनके पति कप्‍ताह सिंह राजस्‍थान पुलिस में कांस्‍टेबल पद पर तैनात हैं। अलवर जिले के थानागाजी पुलिस थाने से उनके साथ बतौर निजी सुरक्षा अधिकारी लगाए गए हैं। संजना जाटव ने कहा कि उनके पति उनकी ताकत हैं। चुनाव से पहले भी उनके साथ थे और…

रॉयल हाउस से कम नहीं सोनम कपूर का घर, इंसाइड डेकोर की तस्वीरें देख आपके भी उड़ जाएंगे आपके होश ?

अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर भले ही इन दिनों फिल्मों में नजर नहीं आ रहीं, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ और स्टाइल की वजह से वे काफी चर्चा में रहती हैं. अपने फैशन और आर्टिस्टिक हुनर के कारण अक्सर सोशल मीडिया पर उनसे जुडे फोटोज खूब वायरल होते हैं. हाल ही में उन्होंने अपने मुंबई वाले घर की इनसाइट फोटोज शेयर की है, जिसे देखकर हर कोई उनके इंटीरियर डेकोर स्टाइल का फैन बन गया है उन्होंने अपने घर की दीवारों को काफी आर्टिस्टिक स्टाइल में सजाया है और उनके…

अमिताभ बच्चन की वो फिल्म, जिसके रीमेक से साउथ हीरो ने छापे 137 करोड़, लॉकडाउन में सिनेमाघरों में लग गई थी भीड़ ?

बॉलीवुड में बीते कई सालों से साउथ फिल्मों का रीमेक बनाने का ट्रेंड बढ़ चला है. ‘तेरे नाम’, ‘गजनी’, ‘दृश्यम’ ऐसी कई फिल्में हैं, जिसका रीमेक बनाकर हिंदी इंडस्ट्री के फिल्ममेकर्स ने करोड़ों छापें हैं. लेकिन यहां हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो ऑरिजनली बॉलीवुड में बनी और तेलुगु में उसका रीमेक बना, तो ब्लॉकबस्टर हो गई. अमिताभ बच्चन की यह फिल्म 30 करोड़ रुपए के बजट में बनी थी. इसने बॉक्स ऑफिस पर 157 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया. पांच साल…