गोल्डी-अशोक मसाला करीब हर घर में Use होता है ये कंपनियां 5-10 रुपए के छोटे पैकेट्स बनाते हैं इन पैकेट्स का इस्तेमाल अधिकतर कम आय वर्ग वाले परिवारों में होता है। कानपुर में सब्जी मसालों में कीड़े और पेस्टिसाइट्स मिला है। बिक्री पर रोक लगाई गई है।
Month: July 2024
प्रयागराज- क्षेत्रीय सेवायोजन कार्याल परिसर में रोजगार मेले का आयोजन 30 जुलाई को
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्याल, प्रयागराज परिसर में दिनांक 30.07.2024 को प्रातः 10ः00 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है। इस मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियों द्वारा लगभग 300 विभिन्न रिक्त पदों पर चयन की कार्यवाही की जायेगी । इस रोजगार मेले में हाई-स्कूल/इण्टर/स्नातक/आई0टी0आई0/डिप्लोमा उत्तीर्ण, आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीयन कराने के उपरान्त सम्बन्धित कम्पनियों में आवेदन कर अपने जाॅब कार्ड/रिज्यूम एवं समस्त अभिलेखों के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थी रिक्तियों से सम्बन्धित विस्तृत विवरण सेवायोजन पोर्टल रोजगार…
फर्रुखाबाद: डीएम ने बाढ़ आपदा को देखते हुए तत्काल समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर डियूटी स्थल पर लौटने के दिए निर्देश
(द दस्तक 24 न्यूज़) जनपद 26 जुलाई 24 को प्रातः 10ः00 बजे हरिद्वार बैराज से 1.85 लाख क्यूसेक पानी गंगानदी में डिस्चार्ज होने से जनपद के तटवर्ती ग्रामों में संभावित जल प्लावन/बाढ़ की स्थिति के दृष्टिगत तटवर्ती ग्रामों के निवासीगण को सतर्क रहने एवं सावधानी बरतने के साथ ही साथ जल प्लावन/बाढ़ से किसी प्रकार की क्षति/हांनि न होने और तत्काल पीड़ितो को अनुमन्य राहत/सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय एवं तहसील स्तरीय अधिकारियो की बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने…
फर्रुखाबाद:डीएम व एसपी ने थाना समाधान दिवस में जन-सुनवाई कर, बाढ़ चौकी का किया औचक निरीक्षण
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) आज 27 जुलाई 2024 जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह एवं पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के साथ तहसील अमृतपुर क्षेत्रान्तर्गत थाना राजेपुर में ‘‘थाना समाधान दिवस’’ में जन-सुनवाई करने के उपरान्त ग्राम राजेपुर राठौरी में स्थापित गंगापार महात्मा गांधी इण्टर कालेज बाढ़ शरणालय एवं कम्पोजिट विद्यालय, राजेपुर राठौरी बाढ़ चौकी तथा ग्राम बरूआ में स्थापित बाढ़ चौकी का औचक निरीक्षण किया गया । औचक निरीक्षण के दौरान तहसील अमृतपुर के एसडीएम व तहसीलदार को बाढ़ राहत कार्यो को सम्पादित करने के लिए आवश्यक निर्देश देते हुए उनका स्वयं…
फर्रुखाबाद:आईजीआरएस संदर्भों की मासिक समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिये निस्तारित करने के निर्देश
(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जुलाई 2024 कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में सायंकाल 05:00 बजे IGRS संदर्भों की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी डॉ. वी. के. सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिलाधिकारी डॉ वी.के. सिंह ने कहा कि शिकायत निस्तारण के उपरांत उसी कार्यालय का उच्चाधिकारी जांच कर निचले स्तर द्वारा कृत निस्तारण का सत्यापन करेगा कि निस्तारण उचित व संतोषजनक है या नहीं। संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी प्रयास करें कि उत्तर प्रदेश में जनपद की रैंक उत्तरोत्तर सुघरे व स्तर नियमित रहे। एक ब्लॉक की IGRS प्रकरणों के निस्तारण…
पीलीभीत में मछली पकड़ने गए युवक का शव तालाब में मिला
न्यूरिया थाना क्षेत्र के टांडा बिजैसी निवासी गौरंग ढाली तालाब, नदी आदि स्थानों पर मछली पकड़ने का काम करते थे। वह शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे खाना खाने के बाद घर से मछली पकड़ने के लिए निकले थे। पत्नी सुमित्रा ढाली ने बताया कि क्षेत्र के ही एक निजी स्कूल के समीप स्थित तालाब पर गए थे। देर शाम तालाब में किसी व्यक्ति का शव उतराने की पुलिस को सूचना मिली। इस पर न्यूरिया पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के गांव के लोगों से संपर्क किया। इसके बाद उनकी…
पीलीभीत में पकड़ा गया एसपी का पीआरओ बताकर डॉक्टर को ठगने वाला युवक
पीलीभीत पुलिस लाइन में घटना का खुलासा करते हुए एएसपी विक्रम दहिया ने बताया कि पूरनपुर के ब्लॉक रोड निवासी डॉ. मोहम्मद यूसुफ जमाल खान की ओर से 23 जुलाई को साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। चिकित्सक ने बताया कि उनके पास एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर खुद को एसपी का पीआरओ बताकर रिश्वत की मांग की। आरोपी के डराने-धमकाने से वह उसके झांसे में आ गए और गूगल पे के माध्यम से उसे 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। संदेह होने पर एसपी को शिकायती…
पीलीभीत के सड़क हादसे में एक युवक की मौत
पीलीभीत के जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रमपुरा मिश्र निवासी ओमकार पुत्र बिहारी लाल शुक्रवार देर रात कंजा नाथ पट्टी गांव स्थित बाजार से सामान खरीदकर पैदल घर लौट रहे थे। इस दौरान रिछा रोड पर बिंदुआ पुलिया के निकट पहुंचते ही मार्ग से गुजर रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से डायल 108 से घायल को जहानाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद परिजनों…
पीलीभीत में पहली बारिश में ही उखड़ गई सड़क
वर्षाकाल से पहले बनाई गई सड़क पहली बारिश भी नहीं झेल सकी और कई जगह से उखड़ गई। घटिया सामग्री से सड़क का निर्माण होने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत भी की गई। नगर पालिका परिषद की ओर से करीब दो माह पहले पुराने बिजलीघर चौराहे से रंगीलाल चौराहे तक सड़क का निर्माण कराया गया था। सड़क को लेकर पहले से ही गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे थे। इधर इस माह के पहले सप्ताह में लगातार हुई बारिश में सड़क कई जगह से उखड़ गई। इसको लेकर जिलाधिकारी…
रायबरेली: सीड़ी से ऊतर रहे कर्मचारी का पैर फिसला और हुआ गंभीर रूप से घायल
एन टी पी सी ऊंचाहार रायबरेली मे काम कर रहे कर्मचारी का बीती रात करीब बारह बजे 28 वर्षीय बाबू लाल पुत्र जंगबहादुर निवासी सैदपुर हाऊस पीकिंग में काम कर रहे कल रात को करीब बारह बजे के लगभग साफ सफाई कर के नीचे ऊतर रहे थे कि उनका उनका पैर फिसल गया, जिससे वे नियंत्रित होकर नीचे गिर गए.उन्हें गंभीर चोट लग गई. साथ काम कर रहे लोगों ने सुनी तो आनन फानन बचाव के लिए दौड़ कर आये. घायल बाबू लाल को सुरक्षित जगह पे लिटा कर सुपरवाइजर…
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की एसीईओ बनी आईएएस प्रेरणा सिंह
गौतम बुद्ध नगर ,(द दस्तक 24 न्यूज़) : आईएएस प्रेरणा सिंह को अहम जिम्मेदारी मिली है। उन्हें ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। अब प्रेरणा सिंह नोएडा की जिम्मेदारी संभालेंगी। जैसे ही सरकार की तरफ से ये आदेश जारी हुआ, आईएएस प्रेरणा सिंह चर्चाओं में गई हैं। लोग जानना चाहने लगे कि आखिर कौन हैं ये आईएएस अधिकारी प्रेरणा सिंह जिनको नोएडा में इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। कौन हैं आईएएस प्रेरणा सिंह ? आईएएस प्रेरणा सिंह उत्तर प्रदेश कैडर की अधिकारी हैं। वह साल…
एटा : जिरोलिया में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामवासियों का धरना ?
उत्तर प्रदेश के एटा जिले के अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जिरोलिया में सड़क न बनने की वजह से ग्रामवासी धरना दे रहे हैं। इस धरने में भारतीय किसान यूनियन और मानवाधिकार संघ के पदाधिकारी भी शामिल हैं। ग्रामवासियों का कहना है कि उनके गांव की करीब 1500 मीटर लंबी सड़क सालों से टूटी हुई है। चुनाव आते-जाते रहते हैं, नेता वादे करते हैं, लेकिन सड़क अभी तक नहीं बन पाई है। ग्राम जिरोलिया में लगभग 100 लोग इस समय धरना दे रहे हैं और उनकी मुख्य मांग है कि…
फर्रुखाबाद में केवाईसी के नाम पर कोटेदार की अवैध वसूली ?
कोटेदार केवाईसी के नाम पर ले रहा 50-50 रुपए कोटेदार गांव में जाकर KYC के नाम पर ले रहा रुपए , वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल ब्लॉक राजेपुर क्षेत्र के खंडोली गांव का मामला
फर्रुखाबाद:कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उधोग बंधु समिति की बैठक का किया गया आयोजन
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जुलाई 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिला स्तरीय उधोग बंधु समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समिति को अवगत कराया गया कि ईज ऑफ डूईंग विजनेस में श्रेणी ए में जनपद को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। निवेश मित्र पोर्टल पर विभिन्न विभागों के 05 प्रकरण लंवित है। जिलाधिकारी द्वारा लंवित प्रकरणों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिये गये। बैठक में बताया गया कि बैंको द्वारा लोन स्वीकृति में विलम्ब किया जा रहा है जिलाधिकारी…
फर्रुखाबाद:सोलह वाहन सीज, लगाया चार लाख 19 हजार जुर्माना एक डग्गामार बस भी पकड़ी
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जुलाई 2024 जिलाधिकारी डॉ० वी०के० सिंह के निर्देशन मे एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा राजेपुर तथा अमृतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ चेकिंग करते हुए 15 वाहनों को सीज कर दिया गया तथा रूपए 3.88 लाख का जुर्माना लगाया गया । सीज किए गए वाहनों में सात वाहन ऑटो रिक्शा थे, जिनकी फिटनेस समाप्त थी तथा परमिट के विरुद्ध संचालित हो रहे थे । तीन ओवरलोड ट्रकों को भी पकड़कर सीज किया गया। इसके अतिरिक्त एक ट्रैक्टर ट्राली को स्टेशन की रैक से सीमेंट…
फर्रुखाबाद:प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई सम्पन्न
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जुलाई 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना समिति की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में किया गया बैठक में उपायुक्त उद्योग द्वारा बताया गया कि जनपद में कुल 18427 आवेदन प्राप्त हुये है जिनमे से 8770 का प्रथम स्टेज का सत्यापन हो गया है 9380 सत्यापन के लिये लंवित है। जिलाधिकारी द्वारा लंवित सभी आवेदनों का एक सप्ताह में सत्यापन कराने के निर्देश दिये गये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, उपायुक्त उद्योग व संवंधित अधिकारी मौजूद रहे।
फर्रुखाबाद:भाकियू भानू ने नगरपालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में अधिशासी अधिकारी का पुतला फूंककर किया विरोध
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जुलाई 2024 भारतीय किसान यूनियन भानू ने नगरपालिका परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार और आम जनमानस के काम न होने पर कस्बा कायमगंज के मैन चौराहे पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका कायमगंज का पुतला फूंककर विरोध किया। भारतीय किसान यूनियन भानू की पंचायत मोहल्ला जवाहरगंज में जिला प्रभारी मुन्नालाल सक्सेना के आवास पर हुई। पंचायत में सर्वसम्मति से कहा गया कि नगर पालिका परिषद कायमगंज में जनहित की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता,कर्मचारी सब धन उगाही, सुविधा शुल्क लिए बगैर कोई कार्य नहीं करते हैं।…
पीलीभीत में सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक युवक घायल
पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर बरखेड़ा स्थित बजाज शुगर मिल के निकट बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक बहेड़ी क्षेत्र के रहने वाले थे। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद परिवार वालों ने हादसा डायल 112 से होने का अंदेशा जाहिर किया है बीसलपुर क्षेत्र के गांव सुकटिया निवासी पवन कुमार गांव के ही राकेश की बाइक लेकर बहेड़ी क्षेत्र के गांव बाहपुर निवासी गुड्डू पुत्र अहिबरन व तेजपाल पुत्र सुंदरलाल…
पीलीभीत में जेसीबी से धार्मिक स्थल की दीवार गिरने से भड़के लोग
नगर के ब्लॉक तिराहे पर स्थित धार्मिक स्थल की दीवार ढहने के बाद लोग भड़क उठे। काफी तादाद में लोगों ने मौके पर पहुंचकर विरोध करते हुए जेसीबी को घेर लिया। एसडीएम के दीवार को दोबारा बनाने के आश्वासन पर लोग शांत हुए। बरखेड़ा के वार्ड नंबर छह में स्थित मस्जिद के पास सड़क चौड़ीकरण को लेकर नाले का निर्माण चल रहा हैं। जिसके चलते बृहस्पतिवार शाम जेसीबी की मदद से नाले के किनारे खोदाई की जा रही थी। इसी दौरान जेसीबी की चपेट में आकर दीवार ढह गई। इसके…
औरैया : मौर्या रेजिमेंट हक है हमारा– रंजीत शाक्य
ऐरवा : बौद्ध आर्मी संगठन जो पूरे उत्तर प्रदेश में सक्रिय है जिसका नारा है मिशन बुद्धमय भारत जिसके कानपुर मंडल मीडिया प्रभारी रंजीत शाक्य जो नगला बरहा ऐरवा कटरा औरैया के निवासी हैं, जिन्होंने पूरे प्रदेश में ट्विटर पर भारत के महान शासक बौद्ध धर्म के विस्तारक शाक्य, मौर्य, कुशवाहा, सैनी समाज के पूर्वज सम्राटों के सम्राट अशोक मौर्य के नाम से मौर्य रेजिमेंट की मांग को गति दी। इससे पहले भी इस समाज के बहुत सारे सामाजिक संगठनों ने मौर्या रेजिमेंट को लेकर आवाज उठाई थी। पूर्व में…
