पीलीभीत में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

बहेड़ी क्षेत्र के गांव कुंडरा कोठी निवासी महिला जगदेई की शादी बरखेड़ा क्षेत्र के गांव गाजीपुर कुंडा निवासी हरिओम के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। चर्चा है कि बुधवार रात मायके जाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया था। बृहस्पतिवार सुबह होने पर पत्नी ने मायके जाने के लिए रुपये मांगी। इसपर पति रुपये लाने की बात कहकर बरखेड़ा चला गया। कुछ देर बाद घर लौटा तो कमरे से बच्चों के रोने की आवाज सुनाई दी। इसपर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। दरवाजा तोड़ा तो पत्नी का…

पीलीभीत में पिकअप की चपेट में महिला की मौत

पीलीभीत के गजरौला क्षेत्र के गांव घियोना निवासी गीता देवी पत्नी हीरा लाल बृहस्पतिवार सुबह अपनी बहु राखी के साथ टेंपो से पीलीभीत गईं। शहर में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने के बाद देर शाम वह भांजे बबलू के साथ बाइक से घर लौट रहीं थी। असम हाईवे पर बिठौरा कला के पास पहुंचते ही बाइक तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद की घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने…

बरेली – आंवला में दबंग सूदखोर के कारनामों को उजागर करना पत्रकार को पड़ा महंगा दी जान से मारने की धमकी।

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों पर भ्रष्टाचार में लिप्त गुंडे बदमाशों माफियाओं की पोल खोलने कारनामों को उजागर करने पर हमला करना आम बात हो चुकी है चूंकि पत्रकार यदि किसी पीड़ित की आवाज बुलंद करता है तो माफियाओं से साज रखने बाले भ्रष्टाचारियों की कमाई में खलल पड़ने लग जाती है और अपनी काली कमाई को बरकरार रखने के लिए ये भ्रष्टाचारी गुंडे माफियाओं का छुप छुपाते संरक्षण करने लग जाते हैं जिससे माफियाओं के हौसले बुलंद रहते हैं यदि प्रशासन के जिम्मेदार किसी पीड़ित के…

लखनऊ:मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षाकर दिए दिशा निर्देश

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई 2024 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विगत 07 वर्षों में प्रदेश की रोड कनेक्टिविटी में अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। वर्ष 2017 के सापेक्ष वर्ष 2024 में स्टेट हाइवे की कुल लम्बाई 7,002 किलोमीटर से बढ़कर 10,214 किलोमीटर हो गई है। जबकि ग्रामीण मार्गों की लम्बाई 1,87,517 किलोमीटर से बढ़कर 1,93,581 किलोमीटर हो गई है। इसी प्रकार, प्रमुख जिला मार्गों और अन्य जिला मार्गों के संजाल में भी विस्तार हुआ है। आज प्रदेश में प्रतिदिन औसतन 09 किलोमीटर मार्गों का चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण…

लखनऊ: मुख्यमंत्री ने नगर विकास विभाग की विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की एवं सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

(द दस्तक 24 न्यूज़), 04 जुलाई, 2024 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने यहां अपने सरकारी आवास पर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में नगर विकास विभाग की विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा अनेक भावी योजनाओं के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ईज ऑफ लिविंग के भाव के साथ सभी नागरिकों को बुनियादी सुविधाओं से युक्त गुणवत्तापूर्ण जीवन प्रदान करने के लिए ‘स्मार्ट विकल्पों’ के साथ बेहतर परिवेश उपलब्ध कराने के महत्वपूर्ण अभियान में ‘स्मार्ट सिटी मिशन’ की बड़ी भूमिका है। प्रदेश…

प्रयागराज- विधायक कोरांव एवं डिप्टी एडवाइजर नीति आयोग भारत सरकार की उपस्थिति में संपूर्णता अभियान का हुआ शुभारम्भ

आकांक्षी ब्लाक के भारत सरकार नीति आयोग कार्यक्रम अन्तर्गत 04-07-2024 से 30-09-2024 तक चलने वाले संपूर्णता अभियान का शुभारम्भ गुरूवार को मुख्य अतिथि राजमणि कोल मा0 विधायक कोरांव एवं हर्षित मिश्रा, उप निदेशक, डिप्टी एडवाइजर नीति आयोग भारत सरकार की उपस्थिति में किया गया, जिनमें 6 पैरामीटर पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, आर्थिक एवं सामाजिक आत्मनिर्भरता के बारे में अलग-अलग विशेषज्ञों के द्वारा जानकारी प्रदान की गई। इसके उपरांत नीति आयोग भारत सरकार के एडवाइजर हर्षित मिश्रा द्वारा जनपद प्रयागराज के एस्पिरेशनल ब्लॉक कोरांव के भ्रमण के दूसरे दिन आज सर्वप्रथम…

लखनऊ:मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव 2024 ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अन्तर्गत पौधरोपण किया

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई, 2024 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर वन महोत्सव 2024 ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अन्तर्गत पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ग्लोबल वॉर्मिंग जैसी चुनौतियों से बचने के लिए देशवासियों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने का अभिनव आह्वान किया है। आज इसी श्रृंखला में उन्होंने मुख्यमंत्री आवास पर एक पेड़ लगाया है।  मुख्यमंत्री जी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत के लिए प्रधानमंत्री…

मैनपुरी के ग्राम बरौली में लापता हुई महिला ?

नाम रामा देवी पत्नी श्री अमर सिंह , ग्राम बरौली , पोस्ट टिंडौली , जिला मैनपुरी दिनांक 04 – 07 – 2024 को समय11 :00 बजे लापता हो गयी है। आपसे सभी से अनुरोध है। की अगर कही भी दिखाई दे तो नीचे दिये गये नम्बरो पर संपर्क करेमो – 7310658089 ( डा किसन चंद्र बरौली )मो – 9560487491 ( लाला बरौली )मो – 8954798031 ( सचिन यादव रुस्तमपुर ) रिपोटर – अर्पित यादव