मैनपुरी में घर के बाहर खेल रहे बच्चे को सांप ने काटा, बच्चे की मौत, मची चीख पुकार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शुक्रवार की सुबह घर के बाहर खेल रहे बालक को सांप ने काट लिया। जानकारी होने के बाद घर में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना कुरावली थाना क्षेत्र के दहीपगार गांव की है। गांव निवासी अरविंद पाल का 12 वर्षीय पुत्र करन पाल शुक्रवार की सुबह घर के बाद कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते समय उसे सांप ने काट लिया।…

बरेली – सिरौली क्षेत्र में विभाग जानकर भी अनजान अभी भी धड़ल्ले से चल रहा है नर्सिंग होम कोई बड़ी घटना का है इंतजार।

आपको पता होगा सिरौली में महिला एवं शिशु मौत के बाद सुर्खियों में आया एस के नर्सिंग होम अवैध रूप से संचालित होने का मामला सामने आने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग कुंभकरण की नींद सोया हुआ है या कोई और एक बड़ी घटना का कर रहा है इंतजार विभाग को सब कुछ पता है लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तो दूर अवैध नर्सिंग होम को देखा तक नहीं है। यही कारण है कि सिरौली और आंवला भर में एक हजार से अधिक झोलाछाप लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर…

पीलीभीत में युवती से मोबाइल छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम भीलैया निवासी ममता राजपूत ने बताया कि वह राजीव कॉलोनी में किराये के मकान में रहती हैं और बीसलपुर मार्ग पर स्थित एक बाइक की एजेंसी पर काम करती हैं। शुक्रवार सुबह वह पैदल ही शोरूम पर जाने के लिए निकलीं। जैसे ही वह बीसलपुर मार्ग पर पहुंचीं, तभी पीछे से आया एक बाइक सवार युवक उनका मोबाइल छीनकर भाग गया। सूचना पर सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी पवन कुमार पांडे फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अफसरों ने आसपास लगे सीसीटीवी…

पीलीभीत में ट्रैक्टर ट्राली खंभे से जा टकराई, करंट से 19 झुलसे

पीलीभीत में दरगाह पर चल रहे उर्स में शामिल होने जा रहे जायरीनों की ट्रैक्टर ट्राली बिजली के खंभे से जा टकराई। इससे ट्राली में करंट उतर आने से उसमें सवार 19 लोग झुलस गए। इनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। सभी को उपचार के लिए निकट के अस्पताल पहुंचाया गया है। अमरिया थाना क्षेत्र के गांव रसूला फरदिया से एक ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर 20 महिलाएं और बच्चे कैमोर गांव में स्थित दरगाह पर चल रहे उर्स में शामिल होने के लिए शुक्रवार को जा रहे थे।…

फर्रुखाबाद : गंगा एक्सप्रेस-वे 2024 के इस महीने तक पूरा बन जायेगा, देखिए पूरी खबर

(द दस्तक 24) : 36,320 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने वाला गंगा एक्सप्रेस वे जो उत्तर प्रदेश को एक कोने से दूसरे कोने तक जोड़ेगा। जिसकी लम्बाई 594 किमी होगी और उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा एक्सप्रेस भी यही होगा। यह एक्सप्रेस वे उत्तर प्रदेश के 518 गांवों और 12 जिलों से होकर गुजरेगा। जिसमें मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज जिले शामिल होंगे। यह एक्सप्रेस वे मेरठ के बिजौली गांव से शुरू होगा और प्रयागराज के जुदापुर डांडू गांव में समाप्त…

कानपुर में गोलगप्पों के लिए खूनी खेल, घर की छत से चली ताबड़तोड़ गोलियां ?

भारत ही एक ऐसा देश है जहां गोल गप्‍पों यानी पानी पुरी के लिए महाभारत हो सकता है और गोलियां चल सकती हैं। यह कोई कहानी नहीं बल्‍कि हकीकत में हुआ है कानपुर में। दरअसल, कानपुर के रनिया इलाके में युवक के साथ गोलगप्पों को लेकर हुए विवाद में घर की छत से दूसरे आदमी ने बड़ी सी बंदूक निकाल ली और नीचे खड़े लोगों पर फायरिंग कर दी। क्‍या है मामला यह घटना हुई है उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में जहां गोलगप्पों के लिए ऐसी महाभारत हुई कि…

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए तैयार हो गए

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए तैयार हो गए हैं। लेकिन इसके लिए उन्होंने कुछ शर्तें रखी हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने रूसी सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि पुतिन चाहते हैं कि दोनों देशों की सीमा अब मौजूदा हिसाब से ही रहे। यानी कि रूस ने यूक्रेन के जिन इलाकों पर कब्जा कर लिया है वे अब उनका ही हिस्सा रहे।पुतिन युद्ध रोकने को लेकर तैयार हैं ऐसी रिपोर्टें कई महीनों से चल रही हैं लेकिन ये रिपोर्ट उस समय आई है कि…

अवैध निर्माण की फाइल गायब करने के आरोपी कनिष्ठ लिपिक सुबीर भाल को निलंबित कर दिया

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉक्टर इन्द्रमणि त्रिपाठी ने अवैध निर्माण की फाइल गायब करने के आरोपी कनिष्ठ लिपिक सुबीर भाल को निलंबित कर दिया। आरोपी बाबू के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि विपिन सिंह व अन्य द्वारा हुसैनगंज क्षेत्र में अवैध निर्माण किया जा रहा था, जिसके विरूद्ध विहित प्राधिकारी न्यायालय प्रवर्तन जोन-6 द्वारा वाद संख्या-401/2021 योजित किया गया था।विहित प्राधिकारी न्यायालय प्रवर्तन जोन-6 में पेशकार के पद पर तैनात कनिष्ठ लिपिक सुबीर भाल पर आरोप है कि उसने अवैध…

सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान को 36 रन से हराया

सनराइजर्स हैदराबाद ने तीसरी बार IPL के फाइनल में जगह बना ली है। टीम ने क्वालिफायर-2 में शुक्रवार रात राजस्थान को 36 रन से हराया। हैदराबाद 6 साल बाद इस लीग के फाइनल में पहुंची है। पिछली बार टीम 2018 में रनरअप रही थी। इस सीजन में हैदराबाद का खिताबी मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से 26 मई को चेपॉक स्टेडियम में होगा।चेन्नई में खेले गए क्वालिफायर-2 मुकाबले में राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में राजस्थान 20 ओवर…

NDA को 400 सीट जिताइए। हम मुस्लिम आरक्षण खत्म कर देंगे: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को बिहार के आरा में NDA प्रत्याशी आरके सिंह के लिए जन सभा की। उन्होंने मंच से कहा कि 5 फेज के चुनाव हो गए हैं। कल छठे फेज का चुनाव है। आप लोग रिजल्ट जानना चाहते हैं। मैं आपको रिजल्ट बताता हूं। मोदी जी को 5वें फेज तक 310 सीटें मिल रही हैं।शाह ने कहा कि देश में इंडी गठबंधन बुरी तरह हार रहा है। शाह ने कहा कि हम बीजेपी वाले हैं एटम बम से भी नहीं डरते हैं। बहुत जल्द…

‘हर कलाकार के जर्नी में सबसे पहले बाधा उसके घर से आती है : एक्टर राहुल सिंह

हाल ही में मुंबई 1993 बम ब्लास्ट पर आधारित वेब सीरीज ‘नाम गुम जाएगा’ में एक्टर राहुल सिंह पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आए हैं। इस दौरान उन्होंने डायरेक्टर श्याम बेनेगल की फिल्म ‘जुबैदा’ से जुड़ा एक किस्सा शेयर करते हुए कहा कि जब काम मांगने गए थे तब डायरेक्टर ने कहा था कि तुम्हें रेखा का पति कैसे बना दूं। एक्टर ने नेपोटिज्म के मुद्दे पर भी बात करते हुए अपने लाइफ से जुड़े कुछ और किस्से शेयर किए।बातचीत के दौरान राहुल सिंह ने बताया कि जब उन्होंने…