फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) आज 16 मई को समाजवादी पार्टी 40 लोकसभा फर्रुखाबाद के प्रत्याशी डॉक्टर नवल किशोर शाक्य ने जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के साथ कार्यालय जिलाधिकारी फर्रुखाबाद पर रिटर्निंग ऑफिसर के नाम 13 मई को संपन्न हुए चुनाव के दौरान 103 अलीगंज विधानसभा के अंतर्गत बूथ संख्या 349 कदरागंज एवं बूथ संख्या 359 मंगदपुर पर पुनः मतदान कराए जाने के संबंध में साक्ष्य और प्रमाण सहित एक पत्र दिया। इस पत्र में कहा गया की अलीगंज विधानसभा के बूथ संख्या 349 कद्रागंज पर भाजपा के गुंडो ने…
Day: May 16, 2024
बस्ती में नाराज दयाशंकर मिश्रा ने थामा सपा का दामन ?
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर मिश्रा समाजवादी पार्टी में शामिल हों गये है । पार्टी में तरजीह न मिलने की वजह से भाजपा छोड़ बसपा में शामिल हुए थे और भाजपा के खिलाफ लोकसभा चुनावों में बसपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में थे। बसपा ने उन्हें टिकट देकर लोकसभा चुनाव मैंदान में उतारा था लेकिन, ऐन वक्त यानी कि नामांकन के आखिरी दिन बसपा ने उनका टिकट काट लवकुश पटेल को दे दिया। इसी के बाद जिले में सियासी पारा चढ़ गया और लोग भाजपा की…
लखनऊ : इस कारण की वजह से लोकसभा चुनाव के बीच में महान दल ने समाजवादी पार्टी का साथ छोड़ा
(द दस्तक 24) महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हाल ही में एक लेटर पैड जारी किया है जिसमे उन्होंने लिखा है कि “इस लोकसभा चुनाव 2024 मे इंडिया गठबंधन ने महान दल को अपने गठबन्धन मे नही लिया था लेकिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. अखिलेश यादव जी ने महान दल से समर्थन माँगा था।महान दल का किसी भी पार्टी से गठबन्धन नही था और बड़ा चुनाव होने के कारण महान दल के पास कोई प्रत्याशी भी नही था इसलिए महान दल ने समाजवादी पार्टी को समर्थन दे…
फर्रुखाबाद में समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र सिंह यादव पार्टी से किया निष्कासित ।
सपा नेता जितेन्द्र सिंह यादव ( सिरौली वालों ) को पार्टी से पदमुक्त करने के बाद किया गया निष्कासित। पार्टी विरोधी गतिविधियां एवम् अनुशासनहीन के आचरण के कारण किया गया पार्टी से निष्कासित। विगत दिनों से लगातार भाजपा नेता सचिन यादव से बढ़ती नजदीकियों के कारण गिरी जितेंद्र सिंह यादव पर गाज । लोकसभा चुनाव के बाद अब कई और भितरघात करने वाले सपा नेताओं पर भी गिर सकती है गाज । चौथे चरण में 13 मई को फर्रुखाबाद लोकसभा चुनाव की वोटिंग होने के बाद सपा नेता को पदमुक्त…
कासगंज में पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में स्वच्छता जागरूकता ।
कासगंज में पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में स्वच्छता जागरूकता अभियान 3 मई, 2024 से 5 जून, 2024 तक चलाया जा रहा है। मंडल के ई.एन.एच.एम. विभाग के तत्वावधान में कासगंज रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य इकाई, कासगंज तथा वाणिज्य विभाग के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता विषय पर जागरूकता अभियान चलाया गया।
गजीपुर : सौहार्द एवं बंधुत्व के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान हुआ संपन्न
गजीपुर जनपद के जखनियां विकासखंड स्थित स्मार्टपुर कंप्यूटर सेंटर पर सौहार्द एवं बंधुत्व मंच द्वारा जलालाबाद में मतदाता जागरूकता तथा विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन हुआ जिसके मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी संजय कुमार गुप्ता जी थे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी सुधाकर सिंह कुशवाहा जी ,राम अवध कुशवाहा जी नजमुस साकिब अब्बासी जी मनोज तिवारी जी आदि लोग रहे तथा अध्यक्षता नीलकंठ ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सुरेश साहू जी ने किया । इस कार्यक्रम में स्मार्टपुर कंप्यूटर सेंटर में होने वाले मासिक परीक्षा में प्रथम…
प्रयागराज-नोटिस प्रेषित किये जाने के उपरान्त निर्धारित अवधि में निर्वाचन व्यय लेखा प्रस्तुत न किये जाने के कारण 51-फूलपुर के बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रत्याशी नफीस अहमद के विरूद्ध दर्ज कराई गई एफ0आई0आर0
मुख्य कोषाधिकारी प्रत्यूष कुमार ने बताया है कि 51-फूलपुर के प्रत्याशी नफीस अहमद, बहुजन मुक्ति पार्टी द्वारा निर्वाचन व्यय लेखा जांच हेतु निर्धारित तिथि दिनांक 11.05.2024 को अपना व्यय लेखा प्रस्तुत नहीं किया गया। उन्हें नोटिस प्रेषित किया गया, परन्तु नोटिस प्रेषित किये जाने के उपरान्त निर्धारित अवधि में निर्वाचन व्यय लेखा प्रस्तुत न किये जाने के कारण उनके विरूद्ध आई0पी0सी0 की धारा 171(झ) के अधीन एफ0आई0आर0 दर्ज कराई गयी। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
कासगंज होटल फोर लीफ में निपुण लक्ष्य प्राप्त करने के लिए किया प्रशिक्षित
परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए निपुण भारत मिशन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आज 15 मई को होटल फोरलीफ के सभागार में जनपद स्तरीय ए.आर.पी. कार्यशाला का बड़े स्तर पर आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में बदायूं और कासगंज के खण्ड शिक्षा अधिकारी ,डीसी ट्रेनिंग, एसआरजी, एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) को प्रशिक्षण दिया गया।कार्यशाला का प्रारंभ कार्यशाला कासगंज के सीडीओ सचिन एवम् मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक,कृपा शंकर वर्मा ने संयुक्त रूप से फीता कटकर किया।इस कार्यशाला में मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक कृपाशंकर वर्मा,राज्य परियोजना…
मैनपुरी के ग्राम बदनपुर दिनदहाड़े फायरिंग करने से गांव में दहशत ?
विक्रम ने फायरिंग कर फैलाई गांव में दहशत , दो सेल्समैन के बीच हुए विवाद में की थी फायरिंग। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। थाना दन्नाहार के ग्राम बदनपुर की घटना
