फर्रुखाबाद में मतदान करके बाहर निकले सपा प्रत्याशी डॉ नवल किशोर ने मीडिया से की बात , सपा प्रत्याशी ने मतदान कर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप ?

ग्राम सोता बहादुरपुर के पांचाल घाट मतदान केंद्र पर मुस्लिम महिलाओं को वोट डालने में मतदान कर्मी समस्या उत्पन्न कर रहे है । अलीगंज विधानसभा के कतरापुर और लाडमपुर कटारा से सूचना आ रही है कि वहां पर दबंग जाति के लोग दलित और पिछड़े समाज के लोगों को वोट नहीं डालने दे रहे हैं। सपा प्रत्याशी ने राज्य निर्वाचन आयुक्त व मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत से मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई की मांग की है। फर्रुखाबाद में लोकसभा चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 40.39% हुआ मतदान

पीलीभीत :पति ने पत्नी को जान से मरने की धमकी

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के भिखरियापुर मजरा नूरपुर हथौड़ा में विवाद होने की सुचना यूपी 112 पर दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस को पत्नी ने बताया कि पति तमंचे से गोली मारने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने तमंचा बरामद कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जांच में गांव की बेबी नाम की महिला ने बताया कि उसके पति कन्हैया लाल के पास तमंचा है। आए दिन बेबी और उसकी पुत्री कंचन से मारपीट करता है। तमंचे से हत्या कर दिए जाने की धमकी भी देता…

मैनपुरी में युवती के साथ शादी करने के लिए अगवा कर ले गए आरोपी

थाना भोगांव क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति किराए के मकान में बच्चों की पढाई के लिए रह रहे हैं। 17 अप्रैल को उनकी 19 वर्षीय पुत्री जो कि एक डिग्री कॉलेज में बीकॉम की छात्रा है। वह रात के समय घर में सो रही थी। तभी जनपद फर्रुखाबाद के हमीरखेड़ा निवासी शांतनू चौहान उर्फ गोलू अपने पिता शैलेंद्र सिंह, अनिकेत ठाकुर, आकाश ठाकुर निवासी नई बस्ती खरपरी, विकास ठाकुर निवासी भोजपुरा कोतवाली, दीपक निवासी हमीरखेड़ा उनकी पुत्री को जबरन शादी के लिए घर से अपहरण कर ले गए। देर…

पीलीभीत में ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या

दहेज में दो लाख की नकदी व कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या कर शव गायब कर दिया। पुलिस ने विवाहिता के पिता की ओर से कोर्ट के आदेश पर पति सहित सात पर रिपोर्ट लिखी है।थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव अमखेड़ा निवासी होरीलाल ने बताया उन्होंने अपनी पुत्री मिथलेश की शादी साढ़े तीन वर्ष पूर्व थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव खेड़ा निवासी दयाशंकर के साथ की थी। शादी में दान दहेज भी दिया था। पुत्री का पति दयाशंकर, सास चमेली देवी, ससुर प्यारेलाल…

मैनपुरी : रोडवेज बस ने महिला को मारी टक्कर, महिला मौत

जिला मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला अग्रवाल निवासी सुरेंद्र कुमार की पत्नी नीतू देवी (45) शनिवार की रात को कानपुर जाने के लिए रोडवेज बस स्टैंड पहुंची थी। वह बस का इंतजार कर रहीं थीं, तभी बस स्टैंड पर आई एक तेज रफ्तार बस ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में नीतू देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घायल महिला को आननफानन जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की…

मैनपुरी : रास्ते में जा रही युवती का सिर फोड़ा

जिला मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव इमलिया में मां के साथ घर जा रही एक युवती के सिर में नामजद ने ईंट मार दी। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में श्यामवीर सिंह की ओर से थाने में तहरीर दी गई। पुलिस को बताया कि बेटी रिया शाक्य शाम के समय मां के साथ दावत खाकर घर वापस आ रही थी। तभी गांव निवासी शिवम और बबलू ने उसे ईंट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच…

दुनिया में महज छह महीने में दोगुने हुए एआई के दीवाने

दुनियाभर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या महज 6 महीने में दोगुनी हो गई है। खास बात ये है कि बेहतरीन और वर्षों का अनुभव रखने वाले 75 फीसदी कर्मचारी भी इस तकनीक पर भरोसा जता रहे हैं। माइक्रोसॉफ्ट और लिंक्डइन की ‘वर्क ट्रेंड इंडेक्स 2024’ की सालाना रिपोर्ट बताती है कि दुनिया के बुद्धिमान माने जाने वाले कर्मचारी भी कार्यस्थलों पर एआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। 90 फीसदी लोगों ने माना है कि इससे उन्हें वक्त बचाने में मदद मिली।…

40,000 फर्जी सिम कार्ड के साथ अब्दुल रोशन हुआ गिरफ्तार

बेंगलुरु: मलप्पुरम साइबर क्राइम पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड संचालन के मामले में कर्नाटक के हुबली निवासी अब्दुल रोशन को गिरफ्तार किया है। कर्नाटक के मदिकेरी में गिरफ्तारी के दौरान अधिकारियों ने 40,000 नकली सिम कार्ड और 180 मोबाइल फोन जब्त किए। अब्दुल रोशन की गिरफ्तारी मलप्पुरम जिला पुलिस प्रमुख एस. शशिधरन और साइबर इंस्पेक्टर आईसी चित्ररंजन द्वारा की गई जांच के बाद हुई। जांच वेंगारा के एक पीड़ित से जुड़े साइबर धोखाधड़ी के मामले की सूचना के बाद शुरू की गई थी, जिसे महत्वपूर्ण वित्तीय नुकसान हुआ था। पीड़ित ने…

दिल्ली जा रहा युवक जहरखुरान का हुआ शिकार

शाहगंज(जौनपुर)शनिवार की शाम स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर दो पर दिल्ली के लिए ट्रेन पकडने पहुंचा युवक मदहोशी की हालत में पडा देखकर यात्रियों ने आरपीएफ पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक समीपस्थ जनपद आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के कलाफतपुर गांव निवासी प्रेम प्रकाश (50) पुत्र राम आसरे शनिवार को घर से दिल्ली जाने के लिए कैफ़ियत एक्सप्रेस पकडने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। स्टेशन पर सक्रिय जहरखुरान गिरोह के सदस्यों ने…