पीलीभीत में हाथ से उखड़ने लगी 60 लाख रुपये की लागत से बन रही सड़क

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में गांव गुलड़िया भूपसिंह से इक्कोतरनाथ तक पांच किलोमीटर लंबी सड़क 60 लाख रुपये से बनाई जा रही है। सड़क की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत भी की लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा। अब सड़क निर्माण की गुणवत्ता से संबंधित एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक ग्रामीण सड़क पर हाथ रगड़ रहा है, जिससे बजरी उखड़ रही है। वीडियो सामने आने के बाद अभियंताओं ने मौके पर जाकर जांच की है। गुणवत्ता को लेकर लोक निर्माण विभाग लगातार चर्चा में है। अधिक एस्टीमेट…

पीलीभीत में जागे जिम्मेदार, डेढ़ बजे तक लिए गए सैंपल

पीलीभीत में खबर छपी तो मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी में जांच का समय बदल गया। दोपहर 12 बजे तक जांच का हवाला देकर मरीजों को टरकाने वाले कर्मियों ने शनिवार को 1:30 बजे तक सैंपल लिए। जांच भी की गई। शनिवार को 150 मरीजों के सैंपल लिए गए। मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी में तैनात कर्मचारी दोपहर 12 बजे के बाद आने वाले मरीजों को टरका रहे थे। अगले दिन आने की बात कहकर उन्हें वापस कर दिया जाता था। रिपोर्ट देने में भी आनाकानी हो रही थी। ऐसे में जांच…

पीलीभीत में स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में 1150 स्वर्गवासी भी आयुष्मान

पीलीभीत के बीसलपुर सीएचसी पर पहुंची आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों की सूची में करीब 1150 मृतकों के नाम शामिल हैं। इन मृतकों का नाम सूची से हटाने को लेकर विभाग असमंजस में है। उच्चाधिकारियों को चार बार रिपोर्ट भेजने के बाद भी सूची से मृतकों के नाम तो नहीं हटे, शेष लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाने के लिए दबाव जरूर बनाया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 2017 में आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने के लिए 67 हजार लाभार्थियों के नाम और पते की सूची उपलब्ध कराई गई थी। विभागीय कर्मचारियों…

पीलीभीत में 16.7 करोड़ से संवारा जाएगा रेलवे स्टेशन

पीलीभीत के रेलवे स्टेशन की यात्री सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं को 16.7 करोड़ रुपये खर्च कर बेहतर बनाया जाएगा। यह काम अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना से कराया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 फरवरी (सोमवार) को इसका शिलान्यास करेंगे। रेलवे अधिकारी कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं। इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि पीलीभीत रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना से संवारा जाएगा। सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार, यातायात व्यवस्था, आधुनिक शौचालय, प्रकाश, पेयजल और अन्य यात्री सुविधाओं का विकास कराया जाएगा। सोमवार…

शनिवार को दिल्ली में यूपी बीजेपी के कोर ग्रुप की बैठक में क्या खास ?

यूपी में लोकसभा की 80 सीटों पर चुनाव की तैयारियों पर दिल्ली में यूपी बीजेपी कोर ग्रुप की बड़ी बैठक बुलाई गई । इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, देश के गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी शामिल हुए। इस बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया गया। बैठक लगभग डेढ़ घंटे तक चली। इसमें कई महत्मवपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।शनिवार को दिल्ली में यूपी बीजेपी के कोर ग्रुप की बैठक में माना जा रहा है…

सीएम योगी का काफिला हादसे का शिकार, मचा हड़कंप

लखनऊ में शनिवार रात 7.45 बजे सीएम योगी के काफिले को एस्कॉर्ट कर रही कार हादसे का शिकार हो गई। इसमें 6 पुलिसकर्मी समेत 15 लोग घायल हो गए।हादसा उस वक्त हुआ जब सीएम योगी दिल्ली से लौट रहे थे। एयरपोर्ट से उनका काफिला मुख्यमंत्री आवास के लिए निकला था। अर्जुनगंज इलाके में कुत्ते को बचाने के चक्कर में एस्कॉर्ट कर रही कार बेकाबू हो गई। इसके बाद यह कार रस्ते में चल रही गाड़ियों से टकरा गई और फिर एक DCM को टक्कर मार दी।सीएम के काफिले के हादसे…

रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु ने यूपी वॉरियर्स को रोमांचक मुकाबले में 2 रन से हराया

रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु ने विमेंस प्रीमियर लीग के सीजन-2 में अपना पहला मैच जीत लिया। टीम ने यूपी वॉरियर्स को रोमांचक मुकाबले में 2 रन से हराया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मेजबान टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 157 रन का स्कोर खड़ा किया। यूपी वॉरियर्स 19.5 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन ही बना सकी।पहली इनिंग्स में भारतीय टीम की प्लेयर दीप्ती शर्मा ने अपनी नेशनल टीम की साथी ऋचा घोष को बोल्ड कर दिया। वहीं, दूसरी पारी…

साउथ कैरोलिना राज्य के चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जीत दर्ज की

अमेरिका में इस साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी में उम्मीदवारी के लिए इलेक्शन चल रहे हैं। इस दौरान रविवार सुबह (भारतीय समयानुसार) साउथ कैरोलिना राज्य के चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जीत दर्ज की है।वोट की गिनती पूरी होने से पहले ही ट्रम्प को 59.7% वोट मिल चुके हैं, जबकि भारतीय मूल की निक्की हेली को 39.6% वोट हासिल हुए हैं। दूसरी तरफ 4 फरवरी को डेमोक्रेटिक पार्टी के प्राइमरी चुनाव हुए थे। इसमें जो बाइडेन जीत हुई थी।…

एक्ट्रेस दिव्या भारती की आज 50वीं बर्थ एनिवर्सरी, मौत आज भी रहस्य

बाॅलीवुड की गुड़िया कही जाने वालीं एक्ट्रेस दिव्या भारती की आज 50वीं बर्थ एनिवर्सरी है। दिव्या 19 साल की उम्र में 21 फिल्में कर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाने लगी थीं। 18 साल की उम्र में शादी कर उन्होंने सबको चौंका दिया था, मगर एक हादसे में 1993 में उनकी मौत हो गईउनकी मौत के बात कई थ्योरी सामने आई। किसी ने उनकी मौत को मर्डर बताया तो किसी ने सुसाइड, लेकिन आज भी यह गुत्थी सुलझ नहीं पाई है।दिव्या भारती का जन्म 25 फरवरी 1974 को मुंबई…

एक बार अमिताभ बच्चन से आमिर खान ने सीख ली थी

आमिर खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि एक बार अमिताभ बच्चन से उन्होंने सीख ली थी। ये किस्सा फिल्म ‘कयामत से कयामत’ के दौरान का है। जब वो अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।आमिर ने बताया कि हमारी फिल्म की शूटिंग फिल्मसिटी में चल रही थी। एक दिन मैं सेट पर अपने मेकअप रुम में था। मेरी कजिन नूजत भी मेरे साथ थीं।नुसरत बाहर शॉट लगा रहे थे। नूजत के अलावा राज जुत्सी और मेरी पहली पत्नी रीना दत्ता भी वहां थीं। मेरी फिल्म का एक दिन…

एटा में दूध वाहन ने महिला को रौंदा हुई मौत

एटा। एटा के शीतलपुर ब्लॉक के गांव कुसाड़ी के पास अलीगंज पर एक दूध वाहन UP 80 ET 0174 ने एक महिला को कुचला मौके पर हुई मौतगांव नरहरा की निवासी थी महिलाग्रामीणों ने पुलिस न आने के कारण रोड किया जामबाद में मौके पर पहुंच क्षेत्राधिकारी विक्रांत दिवेदी,Tp नगर चौकी प्रभारी सरवन कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच लोगों को समझाते हुए जाम खुलवाया और परिजनों को विश्वास दिलाया कि जो भी शासन द्वारा मदत होगी वो की जाएगी और गाड़ी मालिक पर ड्राइवर पर उचित…

प्रयागराज: कमिश्नरेट प्रयागराज मे सहायक पुलिस आयुक्त तथा उ0 नि0 गणों के ट्रांसफर की चली आंधी

प्रयागराज- कमिश्नरेट प्रयागराज मे सहायक पुलिस आयुक्त तथा उ0 नि0 गणों के ट्रांसफर की चली आंधी, दिनांक- 24.02.2024 को श्री सत्येन्द्र प्रसाद तिवारी, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली के कमिश्नरेट प्रयागराज से जनपद कौशाम्बी हेतु स्थानांतरण पर कार्यमुक्त होने के दृष्टिगत निम्नांकित सहायक पुलिस आयुक्त के हुए स्थानांतरण- श्री मनोज कुमार सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त, फूलपुर से सहायक पुलिस आयुक्त, कोतवाली स्थानान्तरित किया गया है।नवागन्तुक सहायक पुलिस आयुक्त श्री उदय प्रताप सिंह-I के आगमन के पश्चात उन्हें सहायक पुलिस आयुक्त, फूलपुर स्थानान्तरित किया गया है। निरीक्षक वैभव सिंह को प्रभारी…

फर्रुखाबाद:निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष ने मत्स्य विभाग के सहायक अधिकारी पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

फर्रुखाबाद, 24 फरवरी 2024 प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत पांचाल घाट गंगा में मत्स्य संरक्षण हेतु रिवर रैचिंग कार्यक्रम के अंतर्गत 2,00000/- दो लाख  मत्स्य अंगुलिका मछली छोड़ी जानी थी परंतु मत्स्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के तहत मुश्किल 20000 बीस हजार मछली के बच्चे छोड़े जा रहे थे जिसका जिला अध्यक्ष निषाद पार्टी अनिल कश्यप एवं अपनी पूरी टीम पदाधिकारी ने विरोध किया तो सहायक निदेशक मत्स्य विभाग फर्रुखाबाद राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अभी लगभग 20000 छोड़ देते हैं बाकी फिर देख लेंगे जिस कारण मेरे…

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती रद्द करके योगी सरकार ने लाखों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी. पेपर लीक के दावों के बाद लाखों अभ्यर्थी परीक्षा रद्द करने और दोबारा एग्जाम की मांग कर रहे थे. राज्य सरकार ने परीक्षा रद्द करने के साथ ही 6 महीने के भीतर फिर से परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है. सीएम योगी ने कहा कि युवाओं की मेहनत और परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ होगी कठोरतम कार्रवाई की जाएगी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर के माध्यम…

रायबरेली – 16 वर्षीय युवती का फाँसी के फंदे से लटकता मिला शव

स्लग घर के अंदर एक किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों मे फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गयी कुछ देर बाद परिजनों को जानकारी हुई तो हड़कम्प मच गया आपको बता दे कि गदागंज थाना क्षेत्र के मिश्रा पुर धूता गांव निवासी सुरेश शुक्ला की 16 वर्षीय बेटी प्रियंका शुक्ला बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी शुक्रवार लगभग 5 बजे ज़ब घर के सारे सदस्य बाहर थे तभी उसने घर के अंदर कमरे के कुंडे से दुपट्टे के सहारे फाँसी लगा ली कुछ देर बाद जब घर के सदस्य पहुंचे…

आगरा में लाइटर से घूम-घूमकर कारें जलाता रहा जुबैर, महज 27 मिनट में नौ कारों में लगा दी आग, जिस घर मिला भगवा झंडा वही बना निशाना

कालोनी में लाइटर से कारों को घूम-घूमकर जलाता रहा जुबैर। भगवा झंडे लगे 14 घरों के आगे खड़े वाहनों में जुबैर ने लगाई आग। कालोनी में आगजनी के बाद चर्चाएं थीं कि आरोपित ने पेट्रोल डालकर गाड़ियाें में आग लगाई थी। हालांकि पुलिस की जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपित खाली हाथ ही जाता दिख रहा है। नशे में धुत जुबैर के सामने जो भी चीज पड़ी उसमें आग लगा दी। मुरली विहार कालोनी में वह 27 मिनट तक लाइटर लेकर घूमता रहा। घरों…

पीलीभीत में हाथियों के भोजन से गुड़-चना गायब

पीलीभीत के गजरौला में एक वर्ष पहले कर्नाटक से आए चार हाथियों का पेट भरने में विभाग को मशक्कत करनी पड़ रही है। हाथियों को पीपल और गूलर के पत्ते खिलाए जा रहे। जबकि इनकी खुराक में चावल, गुड़ और चना भी शामिल है। यह सामान हाथियों को मुश्किल से मिल रहा है। हालांकि विभाग इस बात से इन्कार कर रहा है। नवंबर 2022 में पीलीभीत टाइगर रिजर्व में कर्नाटक से चार हाथी भीमा, निसर्गा, सूर्या और सूर्या 2 लाए गए थे। इन हाथियों के सहारे निगरानी की बात कही…

पीलीभीत में डीजे बजाने को लेकर ग्रामीणों ने युवक को किया अधमरा

पीलीभीत के बीसलपुर डीजे बजाने को लेकर कोतवाली के गांव दौलतपुर हीरा में बृहस्पतिवार को देर रात पांच ग्रामीणों ने हमला कर रिश्तेदारी में आए शाहजहांपुर के युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने हमलावरों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव पोहकरपुर निवासी जितिन मिश्रा ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की शाम कोतवाली के गांव दौलतपुर हीरा में अपने मामा के घर नामकरण संस्कार में आया था। कार्यक्रम स्थल पर डीजे बज रहा था। गांव के कुछ लोगों ने डीजे बजाने…

पीलीभीत में युवक के हत्या में दोषी महिला को उम्रकैद

पीलीभीत में युवक की हत्या के मामले में दोषी महिला को अपर सत्र न्यायाधीश राकेश वशिष्ठ ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 13 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। सुनगढ़ी थाने के गांव पिपरावाले नंबर दो निवासी बनवारीलाल पुत्र काशीराम ने 29 अगस्त 2019 को थाने में तहरीर देकर बताया कि 27 अगस्त को उसके गांव की गीता देवी पत्नी चंद्रिका प्रसाद उर्फ पप्पू उसके घर से बेटे अमन को बुलाकर ले गई। जब बेटा काफी देर तक वापस नहीं आया तो वह गीता के घर पहुंचे।…

13 सीटों पर BJP, SP लगाएंगी पूरा जोर

उत्तर प्रदेश में एक तरफ राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 27 फरवरी को वोटिंग होगी तो वही आज निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में खाली हो रही विधान परिषद की 13 सीटों के लिए भी चुनाव की तारीख घोषित कर दी है। उत्तर प्रदेश में खाली हो रही विधान परिषद की 13 सीटों के लिए 4 मार्च को अधिसूचना जारी होगी।नामांकन का अंतिम दिन 11 मार्च होगा जबकि नामांकन पत्रों की जांच 12 मार्च को होगी । वहीं नाम वापसी 14 मार्च तक हो सकेगी। 13 सीटों के लिए वोटिंग…