बरेली/मीरगंज – ब्लाक फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव मनकरी गांव में बंदरों का आतंक से एक बच्चा छत से गिरकर हुआ घायल। जानकारी के अनुसार मनकरी गांव निवासी भाकियू किसान यूनियन के मीरगंज तहसील अध्यक्ष सुधीर बालियान ने बताया कि हमारे मनकरी गांव में बंदरों का आतंक हैं। बंदरों के आतंक से सभी ग्रामीण दहशत में हैं। उन्होंने बताया आज मनकरी गांव में एक बच्चा सौरभ पुत्र कपिल सिंह अपनी छत पर टहल रहा था तभी अचानक बंदरों का झुंड आ गया बंदरों को देख वह डर कर छत से…
Month: February 2024
प्रयागराज-अटल आवासीय विद्यालय बेलहट कोरांव, प्रयागराज में शैक्षणिक सत्र 2024-25 हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षा।
माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों एवं कोविड काल में निराश्रित हुये बच्चो तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के लिये पात्र बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़े जाने हेतु उनके बौद्धिक एवं शारीरिक विकास के दृष्टिगत उ0प्र0 सरकार द्वारा नवोदय विद्यालय के मानक के अनुरूप प्रयागराज मण्डल में अटल आवासीय विद्यालय, बेलहट, कोरॉव की स्थापना की गयी है। अटल आवासीय विद्यालय में चयनित बच्चों को आवासीय सुविधा, उच्च तकनीकी शिक्षा,…
बरेली : युवा चौपाल कार्यक्रम में युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बने आकाश गंगवार।
बरेली/मीरगंज – फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में आज स्टेशन रोड़ पर भारतीय जनता पार्टी जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश राजपूत के द्वारा मंडल फतेहगंज पश्चिमी में चौपाल का शुभारंभ किया जिसमें प्रथम बार मतदान करने वाले सभी मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से एक बार और प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी को संकल्प दिलाया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश राजपूत ने आकाश गंगवार को मंडल अध्यक्ष…
CM योगी के काफिले को एस्कॉर्ट कर रही कार हादसे की शिकार हो गई, 15 लोग घायल, 2 की मौत
लखनऊ में शनिवार रात CM योगी के काफिले को एस्कॉर्ट कर रही कार हादसे की शिकार हो गई। कार से 15 लोग घायल हुए थे, इसमें घायल दो लोगों की KGMU ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। वहीं एक सिपाही सहित 2 की हालत भी बेहद गंभीर बताई जा रही है।फिलहाल यहां 7 मरीजों का इलाज चल रहा हैं। इनमें से 2 वेंटिलेटर पर हैं। रविवार सुबह सीएम योगी खुद KGMU ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। उन्होंने घायलों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। योगी ने इलाज कर रहे डॉक्टरों से भी बात…
70 दिन से धरना दे रहे स्मारक समिति के कर्मचारी ब्रजमोहन (38) की तबीयत खराब होने से मौत हो गई
वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर 70 दिन से धरना दे रहे स्मारक समिति के कर्मचारी ब्रजमोहन (38) की तबीयत खराब होने से मौत हो गई। ब्रजमोहन ईको गार्डन में धरना दे रहा था। यहां कर्मचारी पिछले 70 दिन से धरना दे रहे हैं। इस दौरान अचानक उसकी तबीयत खराब हुई। वह बेहोश हो गया। उसको आनन- फानन में अस्पताल लाया गया। लोकबंधु अस्पताल में उसको डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सहयोगी कर्मचारियों में नारागजी बढ़ी और वह अस्पताल में ही धरने…
कुरान की आयतें समझकर भीड़ ने एक महिला पर हमला कर दिया
पाकिस्तान के लाहौर में भीड़ ने एक महिला पर हमला कर दिया, क्योंकि उसके कपड़ों में कुछ अरबी शब्द लिखे थे। लोगों ने इन शब्दों को कुरान की आयतें समझ लिया। इसके बाद भीड़ महिला को जान से मारने की कोशिश करने लगी। भीड़ का कहना था कि महिला के कपड़ों में कुरान की पवित्र आयतें लिखी हैं। ये इस्लाम धर्म का मजाक है। महिला ने ईशनिंदा की है, जिसके लिए उसे मौत की सजा देनी चाहिए।मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ASP सैयदा शहरबानो नकवी ने…
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया
डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस ने विमेंस प्रीमियर लीग सीजन-2 में लगातार दूसरी जीत हासिल की है। रविवार को मुंबई ने गुजरात जायंट्स को 5 विकेट से हराया। इस जीत के बाद मुंबई की टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है। टीम के पास 2 मैच के बाद 4 अंक हैं।बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 126 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 127 रन का टारगेट 18.1 ओवर…
करीब 200 ऑडिशन से रिजेक्ट होने के बाद एक संयोग से शाहिद को पेप्सी के एड में काम मिला
इश्क-विश्क, विवाह, जब वी मेट, हैदर, आर. राजकुमार और कबीर सिंह जैसी बेहतरीन फिल्मों में नजर आए चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर आज 43 साल के हो चुके हैं। पंकज कपूर जैसे दिग्गज कलाकार का बेटा होने के बावजूद उनका फिल्मों में आने का सफर आसान नहीं रहा।3 साल के थे, जब उनके पेरेंट्स का तलाक हो गया। ऐसे में उनकी परवरिश उनके नाना-नानी ने की। महज 15 साल के थे, जब इंडिपेंडेंट बनने के लिए शाहिद एक बैकग्राउंड डांसर बन गए। कभी ताल में ऐश्वर्या के पीछे खड़े नजर आए,…
‘माया दर्पण’ और ‘तरंग’ जैसी नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर कुमार शहाणी नहीं रहे
‘माया दर्पण’ और ‘तरंग’ जैसी नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर कुमार शहाणी नहीं रहे। वो कोलकाता के AMRI हॉस्पिटल में एडमिट थे और बुढ़ापे से संबंधित बिमारियों से जूझ रहे थे। 83 साल के शहाणी को पैरेलल सिनेमा बनाने के लिए पहचाना जाता था।एक्ट्रेस मीता वशिष्ठ ने उनके निधन की पुष्टि की। उन्होंने शहाणी के साथ ‘वार वार वारी’, ‘घायल गाथा’ और ‘कस्बा’ जैसी फिल्मों में काम किया था। शहाणी के बाद अब उनके परिवार में उनकी वाइफ और दो बेटियां हैं। शहाणी ने ‘माया दर्पण’ (1972), ‘तरंग’…
कासगंज : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 110 वें एपिसोड का प्रसारण
नगरिया मण्डल के सभी 80 बूथों पर मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान के निर्देशन में सुना गया। बूथ नम्बर 15 पर पंचायत सचिवालय नगरिया में बूथ के लोगों ने मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण सुना। जिसमें बड़ी तादात में मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित रहे। मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा प्रत्येक महीने के अन्तिम रविवार को होने वाले इस कार्यक्रम से लोगों में नई ऊर्जा का संचार होता है। प्रधानमंत्री के द्वारा विविध क्षेत्रों में सफलता के जिन आयामों की चर्चा की जाती है वे आमजनमानस के लिए प्रेरणाप्रद…
हरदोई : शिकायतों के निस्तारण के साथ रैकिंग में सुधार के विशेष प्रयास:-मंगला प्रसाद सिंह। लगातार खराब श्रेणी मे रहने वाले विभागों की जवाबदेही तय की जायेगी:-जिलाधिकारी
विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह उपस्थित जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि विभागीय पोर्टल पर ससमय सूचनाओं की फीडिंग सुनिश्चित करायें और रैकिंग में सुधार के लिए विशेष प्रयास किये जाएं।बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि लगातार खराब श्रेणी मे रहने वाले विभागों की जवाबदेही तय करते हुए कार्यवाही की जायेगी इसलिए आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का प्रति दिन संज्ञान लें और शिकायतों का निस्तारण ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कृषक दुर्घटना सहायता…
हरदोई : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह मेगा इवेन्ट का आयोजन 28 फरवरी को होगा:-धीरेन्द्र श्रीवास्तव
जिला समाज कल्याण अधिकारी धीरेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया है कि जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय के निर्देशों के क्रम में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह मेगा इवेन्ट का आयोजन 27 फरवरी 2024 को जनपद स्तर पर सी०एस०एन०पी०जी० कालेज, हरदोई में होना निश्चित हुआ था, किन्तु राज्य सभा निर्वाचन होने के कारण माननीय जनप्रतिनिधि आयोजन में उपस्थित न हो पाने के फलस्वरूप मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह मेगा इवेन्ट के आयोजन 27 फरवरी 2024 में आंशिक संशोधन करते हुए 28 फरवरी 2024 को सम्पन्न होना प्रस्तावित किया गया है।
हरदोई : सभी सेक्टर अधिकारी व सेक्टर पुलिस अधिकारी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर लेंः-जिलाधिकारी
आज रसखान प्रेक्षागृह मे जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता मे वलनरेबिलिटी मैपिंग के सम्बन्ध मे सेक्टर अधिकारी एवं सेक्टर पुलिस अधिकारी की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा की सभी सेक्टर अधिकारी व सेक्टर पुलिस अधिकारी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर लें। मतदान दलों से मोबाईल के माध्यम से जुड़े रहें। संवेदनशीलता की अच्छी तरह से पहचान सुनिश्चित कर लें। सेक्टर अधिकारी कमजोर वर्ग की बस्तियों मे बैठक कर लें। मतदान केंद्रों के पूर्व के वर्षों का रिकार्ड अवश्य देखें। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र को असुरक्षित या संवेदनशील…
हरदोई: सन्देहास्पद डाटा ठीक कराकर 01 मार्च तक प्रस्तुत करें
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विनीत कुमार तिवारी ने जनपद के समस्त प्रधानाचार्यों (कक्षा 9-10) को सूचित किया है कि वर्ष 2023-24 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) से सम्बन्धित 1472 छात्रों का सन्देहास्पद डाटा शिक्षण संस्थावार जिला विद्यालय निरीक्षक, के विभागीय ई-मेल पर एवं समस्त शिक्षण संस्थाओं की ई-मेल आई०डी० पर साफ्टकापी एक्सेल फाईल में तथा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को हार्डकापी संलग्न कर सम्बन्धित सभी शिक्षण संस्थान उक्त सन्देहास्पद डाटा के सापेक्ष वांछित आख्या (अभिलेखों सहित) कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को 01 मार्च, 2024 तक उपलब्ध करायें,…
हरदोई : डीएम ने प्रथम रेन्डमाइजेशन से ईवीएम के विधानसभा वार आवंटन की प्रक्रिया देखी
आज जनपद के एनआइसी कक्ष मे डेमो सर्वर पर प्रथम व द्वितीय रेन्डमाइजेशन का ड्राई रन कराया गया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी पूरी प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहे। डेमो सर्वर पर ड्राई रन जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अमित मिश्रा व उनकी टीम द्वारा कराया गया। प्रथम रेन्डमाइजेशन के माध्यम से ईवीएम के विधानसभा वार आवंटन की प्रक्रिया देखी गयी। इसके माध्यम से विधानसभा वार ईवीएम एवं वीवीपैट की संख्या के बारे मे पता चला। द्वितीय रेन्डमाइजेशन मे…
आगरा में किशोरी को बंधक बनाकर देह व्यापार, जिस पर भरोसा किया वही जिस्मफरोशाें को बेच गया, अड्डा संचालिका मौके से भागी
आगरा में प्रेमी किशोरी का सौदा कर गया उससे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। एनजीओ की सूचना पर जब छापा मारा तो पीड़िता बरामद की। ताजगंज के बसई में कैद करके रखी गई थी राजस्थान की पीड़ित लड़की। बीमार घरवालों की मदद के बहाने आता था आरोपित। महिला की तलाश में जुटी है पुलिस। आगरा के बसई में किशोरी को बंधक बना देह व्यापार कराया जा रहा था, पुलिस को इससे बेखबर थी। राजस्थान के बूंदी जिले की रहने वाली किशोरी को धोखा देकर प्रेमी 10 दिन पहले…
आगरा में भारत जोड़ो यात्रा में आज जोश भरेंगे राहुल, अखिलेश यादव और प्रियंका, 5 किलोमीटर का रोड शाे, यहां होगी जनसभा
आज आगरा में साथ होंगे अखिलेश प्रियंका। हाथरस से टेढ़ी बगिया से दोपहर दो बजे करेगी प्रवेश पांच किलोमीटर होगा रोड शो। सैंया होते हुए धौलपुर के रास्ते राजस्थान में शाम साढ़े चार बजे करेगी प्रवेश। भारत जोडो न्याय यात्रा में सपा कार्यकर्ता पैदल और वाहनों के साथ चलेंगे। 30 किलोमीटर लंबी यात्रा में 150 जगह पर स्वागत के लिए मंच बनाए गए हैं। कांग्रेस के लिए जनाधार जुटाने और पदाधिकारियों में नई ऊर्जा लाने के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकलने राहुल गांधी रविवार को आगरा आ रहे…
रायबरेली : चेकिंग के समय सिपाहियों ने की पत्रकार के साथ मार पीट व अभद्रता
पुलिस के एक पत्रकार प्रकरण से मारपीट के मामले में कोतवाली से कोई राहत न मिलने पर पीड़ित पत्रकार ने पुलिस अधीक्षक की चौखट पर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित पत्रकार का हौसला अफजाई करते हुए अविलम्ब सम्बन्धित पुलिसकर्मियों पर ठोस कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया। पीड़ित पत्रकार ने बताया कि उसके साथ सांसद राहुल गांधी की न्याय यात्रा के एक दिन पूर्व कवरेज करने के दौरान थाना कोतवाली नगर में कार्यरत सब इंसपेक्टर पुनीत मलिक, सिपाही हरेन्द्र एवं धीरज तथा एक अज्ञात ने उसके…
कासगंज में तालाब से उठीं मौत की चीखें, मंजर देख कांप गए ग्रामीणों के आखों के सामने हुई 22 मौतें
कासगंज के पटियाली में शनिवार की सुबह दरियावगंज की ओर जाते समय ककराला के आदर्श तालाब से अचानक चीत्कार की आवाज लोगों को सुनाई दी। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक साधू की मढ़ी थी। उन्हें तत्काल इस हादसे की जानकारी हुई। तुरंत ही ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में गिरती देख साधू दौड़ पड़े और राहगीरों को रोककर राहत के कार्य में जुटाया। कुछ राहगीर तो खुद रुक गए और कुछ रोके गए। इसी बीच कुछ पुलिसकर्मी भी निकले। घटना के दस मिनट के अंदर ही बचाव का कार्य शुरू…
मैनपुरी में BJP ने रायबरेली सीट के लिए बनाई खास रणनीति, कोर ग्रुप की बैठक में हारी हुई लोकसभा सीटों पर हुआ मंथन
लोक सभा इलेक्शन 2024 भाजपा की उत्तर प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में हारी हुई सीटों को लेकर चर्चा हुई है। रायबरेली और मैनपुरी सीट के लिए पार्टी ने खास रणनीति बनाई है। वहीं बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर भाजपा कोई नई चाल चल सकती है। बैठक में मौजूद गृह मंत्री अमित शाह और कोर ग्रुप के अन्य सदस्यों के साथ संदेशखाली में हुई बर्बरता पर भी चर्चा की। भाजपा ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में पांच राज्यों की कोर ग्रुप की बैठक की। 2024 में होने वाले लोकसभा…
