कमिश्नरेट प्रयागराज में निरीक्षक/उपनिरीक्षकगण के हुए स्थानांतरण

निरीक्षक केशवदास वर्मा को अतिरिक्त निरीक्षक थाना करेली से प्रभारी निरीक्षक घूरपुर स्थानान्तरित किया गया है। निरीक्षक अनूप सरोज को पुलिस लाइन्स से प्रभारी एस0ओ0जी0 कमिश्नरेट प्रयागराज स्थानान्तरित किया गया है। उपनिरीक्षक संजीव कुमार चौबे को थानाध्यक्ष घूरपुर से पुलिस लाइन्स स्थानान्तरित किया गया है। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

डबल इंजन सरकार प्रदेश व जनपद के विकास के लिए प्रतिबद्ध है:-पे्रमावतीनया हरदोई बनाने में निवेशक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं:-अजीत सिंह बब्बन4473 करोड़ के 110 प्रस्ताव आज की जीबीसी का हिस्सा हैं:-मंगला प्रसाद सिंह

जनपद मुख्यालय स्थित जेके ग्रैण्ड रिसोर्ट में चतुर्थ ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी के जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय आयोजन का सजीव प्रसारण दिखाया गया। मुख्य कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बटन दबाकर 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की परियोजनाओं का उदघाटन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पिछले कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश से होने वाला निर्यात दोगुना हो गया है। इस प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में बोलते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि…

गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह पर एक 5 साल के बच्चे की हत्या कर शव फेंका गया

लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह पर एक 5 साल के बच्चे की हत्या कर शव फेंका गया था। इसका खुलासा सोमवार को पोस्टमॉर्टम होने पर हुआ। बच्चे का शव शनिवार को प्लेटफार्म पर लहूलुहान हालत में मिला था। जीआरपी पुलिस ने शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था।गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर 17 फरवरी को रात 9 बजे के करीब एक 5 साल के बच्चे का शव मिला था। उसके सिर पर चोट लगी थी। जीआरपी ने शव…

हरदोई : परीक्षा नकल विहीन एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न करायी जाए:- जिलाधिकारी

रसखान प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा की प्रशिक्षण बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा को नकल विहीन एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जाए। सभी 138 परीक्षा केन्द्रों पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। 5 जोन व 29 सेक्टरों में व्यवस्था को पूरी तरह से चाक-चैबंद रखा जाए। केंन्द्रों पर साफ-सफाई, पेयजल व शौचालय की उचित व्यवस्था करायी जाए। सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता सुनिश्चित कर ली जाए। केन्द्र पर एक क्लॉक रूम बनाया जाए।…

भाजपा में नहीं जा रहा : कमलनाथ

MP के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बेटे सांसद नकुलनाथ के BJP में शामिल होने की अटकलों पर सोमवार दोपहर में ब्रेक लग गया। सोमवार को कमलनाथ के साथ बैठक के बाद पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने कहा- कमलनाथ जी कह रहे हैं कि कोई कहीं नहीं जाने वाला। जिन लोगों ने कांग्रेस को वट वृक्ष बनाया है, वो कैसे छोड़ सकते हैं।इससे पहले उन्होंने अपने बंगले पर बैठक की, जिसमें मध्य प्रदेश के विधायक, पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। दिल्ली में कमलनाथ के बंगले पर कल से…

हरदोई : जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई चौरासी कोसी परिक्रमा के सम्बन्ध मे बैठक

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आगामी चौरासी कोसी परिक्रमा को सकुशल सम्पन्न कराने के संबंध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग पर हरदोई-सीतापुर सीमा पर स्वागत द्वार बनवाया जाए। उन्होंने कहा कि यात्रा के लिए एक कार्य योजना तैयार कर ली जाए। पड़ाव स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल व शौचालय आदि की उचित व्यवस्था करायी जाए। पानी के टैंकर की व्यवस्था की जाए। निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए एक जेनरेटर की व्यवस्था करवायी जाए। एक कंट्रोल रूम की व्यवस्था की जाए।…

फर्रुखाबाद-थाना कादरीगेट पुलिस द्वारा जस्ट डायल एप के माध्यम से फर्जी ट्रांसपोर्ट कंपनी बनाकर साइबर ठगी करने वाले 04 नफर अभियुक्तगणों को किया गया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ विकास कुमार के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर प्रदीप कुमार के नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कादरीगेट पुलिस व एसओजी टीम/ सर्विलांस सेल फतेहगढ़ द्वारा फर्जी प्रपत्रो के माध्यम से जस्ट डायल एप की साहयता से ट्रान्सपोर्ट हेतु फर्जी खातों में धन ट्रान्सफर करवाने वाले गैंग के 04 अभियुक्तगणों को दिनांक 19 फरवरी 2024 को मसेनी चौराहे के पास थाना क्षेत्र कादरीगेट से गिरफ्तार किया गया। दिनांक 19 फरवरी 2024 थाना कादरीगेट…

रूस में राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के सबसे बड़े विरोधी एलेक्सी नवलनी की 16 फरवरी को जेल में मौत हो गई

रूस में राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के सबसे बड़े विरोधी एलेक्सी नवलनी की 16 फरवरी को जेल में मौत हो गई थी। इसके बाद उनकी टीम ने दावा किया था कि नवलनी की मौत पुतिन ने कराई है। अब नवलनी की पत्नी यूलिया नवलनया ने भी पुतिन को नवलनी की मौत का जिम्मेदार बताया है।यूलिया नवलनया ने सोमवार (19 फरवरी) को एलेक्सी नवलनी के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें नवलनी की मौत का जिम्मेदार पुतिन को बताते हुए कहा- नवलनी की हत्या करने के साथ-साथ पुतिन ने मुझे…

श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच 3 टी-20 की सीरीज खेली जा रही है

श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच 3 टी-20 की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के दूसरे मुकाबले में सोमवार को श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 72 रन से हराया।दांबुला में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। श्रीलंका ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 186 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान 17 ओवर में 115 रन पर ऑलआउट हो गया।श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज ने शानदार प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी में उन्होंने नाबाद रहते 22 बॉल में 42 रन बनाए। वहीं, गेंद से 2 विकेट लिए।इस जीत…

लॉरेंस गैंग की ओर से सलमान खान को लगातार धमकियाँ मिल रही हैं

लॉरेंस गैंग की ओर से मिल रही धमकियों की वजह से अब सलमान खान के परिवार के प्रत्येक सदस्य की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खबरों की मानें तो सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के अतिरिक्त उपाय किए जा रहे हैं। अब वह जहां भी जाएंगे, उनकी सुरक्षा में पुलिसकर्मी तैनात होंगे।आयुष शर्मा की फिल्म ‘रुसलान’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में एक्टर को बड़े पैमाने पर ट्रैवल करना होगा। सूत्रों के मुताबिक आयुष शर्मा कड़ी सुरक्षा के…

नेहा धूपिया के टॉक शो के दौरान नजर आईं करीना कपूर

आज करीना कपूर, नेहा धूपिया के टॉक शो के दौरान नजर आईं। एक्ट्रेस व्हाइट ड्रेस में स्पॉट हुईं। टीवी डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ के सेट पर भी सेलेब्स दिखाई दिए।नेहा इन दिनों अपने टॉक शो ‘नो फिल्टर नेहा’ के आने वाले सीजन की तैयारी में व्यस्त हैं। इस सीजन में नेहा बी-टाउन सेलेब्स से कुछ दिलचस्प सवाल-जवाब करती नजर आएंगी। हाल ही में करीना कपूर को भी नेहा के साथ में इस शो की शूटिंग के सिलसिले में स्पॉट किया गया। हालांकि पिछले कुछ समय से नेहा ये शो…

स्वामी प्रसाद मौर्य ने नई पार्टी का ऐलान किया , RSSP पार्टी का झंडा लांच किया

समाजवादी पार्टी से नाराज स्वामी प्रसाद मौर्य ने नई पार्टी के गठन का एलान कर दिया है. उनकी पार्टी का नाम न पार्टी हो सकता है, इस पार्टी का झंडे की तस्वीर भी सामने आई हैं. जिसे तीन रंगों को मिलाकर बनाया गया है. ख़बरों के मुताबिक मौर्य 22 फरवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में एक बड़ी रैली करने जा रहे हैं जिसे वो संबोधित करेंगे. इसके बाद उनकी आगे की रणनीति सामने आ सकती है. स्वामी प्रसाद मौर्य के नई पार्टी का एलान करने के बाद सपा में…

हरदोई में 4400 करोड़ के 111 उद्योग जमीन पर उतरे, सेरेमनी आज

हरदोई। सोमवार को लखनऊ में होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) के मुख्य आयोजन में शामिल होने के लिए हरदाेई में उद्योग लगाने वाले 47 उद्यमी जाएंगे। इन उद्यमियों ने 10 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश उद्योग स्थापित करने में किया है। वहीं, उपायुक्त उद्योग ने बताया कि हरदोई के कुल 111 प्रोजेक्ट पूरे हो गए हैं। इनकी कुल लागत लगभग 4400 करोड़ रुपये है। जीबीसी को लेकर बताया जा रहा है कि 47 लोगों ने लगभग 4200 करोड़ रुपये का निवेश किया है। उधर, जिला मुख्यालय पर पिहानी…

हरदोई में डेढ़ करोड़ से संवारा जाएगा शीतला माता मंदिर का परिसर

हरदोई के संडीला में पौराणिक शीतला माता मंदिर का सौंदर्यीकरण और पर्यटन विकास के कार्य कराए जाने के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है। तकरीबन डेढ़ करोड़ रुपये से यहां विकास कार्य कराए जाएंगे। संडीला में शीतला माता मंदिर है। परिसर में ही एक बहुत पुराना सरोवर भी है। मंदिर में सप्ताह में एक बार दीपोत्सव का आयोजन भी होता है। मंदिर परिसर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किए जाने को लेकर संडीला कस्बे के शिव शंकर राय ने मुख्यमंत्री कार्यालय पत्र भेजा था। उनकी इस मांग…

हरदोई में कलक्ट्रेट से हटेंगे खुले व बिजली के जर्जर तार

शहर में बिजली व्यवस्था में सुधार करने के लिए लगातार कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में कलक्ट्रेट परिसर की बिजली व्यवस्था को बेहतर करने का कार्य किया जा रहा है। रविवार को अवकाश होने के कारण बिजली कर्मी नई लाइन बिछाने के साथ विद्युत पोल पर कनेक्शन बाॅक्स लगाने और कनेक्शन करने के कार्य में लगे रहे। कलक्ट्रेट परिसर में नई लाइन पड़ने से जहां परिसर में संचालित सरकारी कार्यालयों, वकीलों व दुकानदाराें का लाभ होगा। वहीं लाइन लाॅस में भी कमी आएगी। एसडीओ केपी सिंह ने बताया…

हरदोई में 388 विद्यालय हुए निपुण, नए आदेशों से फंसा पेच

हरदोई में निपुण भारत मिशन के तहत जिले के 388 विद्यालयों को निपुण घोषित कर दिया गया, मगर उनके निपुण घोषित होते ही नए आदेश से पेच फंस गया है। पहले 75 प्रतिशत के मानक को अब 80 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे अब सभी विद्यालयों की फिर से समीक्षा की जा रही है। निपुण भारत मिशन के तहत सभी परिषदीय विद्यालयों को निपुण बनाया जाना है। इसके लिए कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों को हिंदी और गणित विषय में निपुण बनाया जाना है। इसकी मॉनीटरिंग और…

हरदोई में जमीन के विवाद में भाइयों के बीच चले पत्थर, 10 घायल

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गंगा निवासी मायाराम का भाई दयाराम से भूमि विवाद चल रहा है। शनिवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने के बाद मारपीट हो गई। शाम को दयाराम के रिश्तेदार कासिमपुर थाना क्षेत्र के तरौली निवासी सुरेंद्र उनकी पत्नी कुसुमलता व पुत्र मंजेश के साथ शाहपुर गंगा आए थे। वह विवाद का कारण जानने लगे। इसी दौरान फिर से दोनों पक्षों में विवाद हो गया और ईंट-पत्थर चलने लगे। घटना में एक पक्ष के मायाराम, उनकी पत्नी मायादेवी, पुत्र मोहित और पुत्री…

कासगंज व एटा के लिए भी,170 किलो गांजा ले जाते दो तस्कर पकड़े

जसराना थाना पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में कांच की बोरियों के बीच छिपाकर गांजा ले जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत 80 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया। थाना जसराना एवं एसओजी की टीम को सूचना मिली कि एक लाल रंग के कैंटर में जसराना-मुस्तफाबाद के रास्ते जलेसर गांजा जा रहा है। पुलिस ने जसराना-मुस्तफाबाद के नगला रामा घिरोर बाईपास चौराहा पर चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग…

कासगंज में दूसरे दिन 4000 से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी

कासगंज में रविवार को पुलिस भर्ती की परीक्षा जिले में शांतिपूर्वक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। इस परीक्षा में 24,518 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन 4,297 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इन परीक्षार्थियों में 3679 महिला परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। पहली पाली में दो परीक्षा केंद्रों पर 1-1 सॉल्वर पकड़ा गया। दूसरी पाली की परीक्षा सामान्य संपन्न हुई। कोई परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग नहीं करता पाया गया। 25 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई।पहली पाली में 12,264 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 10,350 परीक्षार्थियों ने परीक्षा…

पीलीभीत में गन्ना खत्म होने पर किसानों का सट्टा बंद किया जाए : डीसीओ

पीलीभीत। केन इम्प्लीमेंटेशन कमेटी (सीआईसी) की बैठक में वसंतकालीन बोआई समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिला गन्ना अधिकारी (डीसीओ) खुशीराम भार्गव ने चीनी मिल के प्रतिनिधियों से टैगिंग आदेश का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन किसानों का गन्ना समाप्त हो गया है उनका सट्टा गन्ना समाप्ति में बंद किया जाए। बैठक में गन्ना मूल्य भुगतान, खड़े गन्ना का सर्वे, मुख्य कैलेंडर एवं अतिरिक्त कैलेंडर से पर्ची निर्गमन, जिला योजना, राष्ट्रीय क़ृषि विकास योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, वसंतकालीन गन्ना बोआई, पेड़ी प्रबंधन समेत कई…