लखनऊ सरकार पत्रकारों के मौलिक अधिकारों के प्रति गंभीर नहीं- कुशवाहा

लखनऊ जनवरी सहानुभूति प्रमुख राजीव अहूजा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन लखनऊ मंडल के मंडलीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा ने कहा सरकार पत्रकारों के मौलिक अधिकारों के प्रति गंभीर नहीं है। मालूम हो प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन लखनऊ मंडल के मंडलीयकार्यालय का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित पत्रकारों को अंग वस्त्र एवं माल्या अर्पण तथा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किए जाने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा लखनऊ मंडल का पत्रकार अपने मौलिक अधिकारों को लेकर रोटी कपड़ा मकान…

CM योगी ने जनपद गोरखपुर, आजमगढ़, मेरठ, अलीगढ़ तथा मथुरा-वृंदावन की महायोजना 2031 का प्रेजेंटेशन देखा

CM योगी आदित्यनाथ ने बुधवार देर शाम निर्माणाधीन योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उत्तर प्रदेश के कई विभागों के अपर प्रमुख सचिव भी मौजूद रहे। योगी ने जनपद गोरखपुर, आजमगढ़, मेरठ, अलीगढ़ तथा मथुरा-वृंदावन की महायोजना 2031 का प्रेजेंटेशन भी देखा।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी जनपदों की वर्तमान स्थिति और भविष्य की आवश्यकताओं के दृष्टिगत व्यापक अध्ययन होना चाहिए, जिससे हम महायोजना में उनका ध्यान रख सकें। स्थानीय शिल्पकला और परंपरागत उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए क्लस्टर विकसित किया जाए।सीएम ने अपने समीक्षा बैठक के…

लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा विकास राजपूत का जादू,नमो एप पर सदस्यों को जोड़ने में फर्रुखाबाद में पहले स्थान पर पहुंचे विकास राजपूत

एप पर लोगों को जोड़ने के लिए भाजपा का बड़े स्तर पर अभियान चल रहा है।कई पाठशाला भी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने को आयोजित हो चुकी है।खुद जिला प्रभारी शिव महेश दुबे पार्टी नेताओं को भी इस संबध में गंभीरता से काम करने के निर्देश दे चुके है।फर्रुखाबाद में सोमवार से नमो एप पर लोकसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी कर रहे विकास राजपूत प्रथम स्थान पर चल रहे है।विकास राजपूत ने जिले के बड़े बीजेपी नेताओं, जन प्रतिधियों को पीछे छोड़ दिया है।आम जनता में विकास राजपूत को लेकर…

दूसरे टेस्ट के पहले दिन 23 विकेट गिरे, जानिए

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन 23 विकेट गिरे। दोनों टीमों के तेज गेंदबाजों ने सभी विकेट लिए। केप टाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी, लेकिन टीम 55 रन पर ही ऑलआउट हो गई। भारत से मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट लिए।टीम इंडिया भी अपनी पहली पारी में कुछ खास नहीं कर सकी और 153 रन पर ही सिमट गई। हालांकि टीम को 98 रन की बढ़त मिली। विराट कोहली ने 46 रन बनाए, जबकि…

फर्रुखाबाद: सदर विधायक ने नव वर्ष पर मिले योगी से और रामनगरिया मेले का दिया निमंत्रण पत्र

सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने नववर्ष की शुरुआत अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन से की। तत्पश्चात उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंटकर उन्हें फर्रुखाबाद में गंगा तट पर चलने वाले रामनगरिया मेले के 25 जनवरी 2024 को उद्घाटन का निवेदन/निमंत्रण भी दिया। ज्ञातव्य हो की यह मेला विगत कई वर्षों से आयोजित होता रहा है जिसमे कई जनपदों से आए साधु संत महात्मा,श्रद्धालुजन पूरे एक माह तक गंगा तट पर आश्रम बनाकर या राउटी लगाकर कल्पवास करते हैं तथा पूजापाठ ,भजन कीर्तन सत्संग करते है। मेजर सुनील दत्त…

बुधवार को दो धमाकों में ईरान के केरमन शहर में 103 लोग मारे गए

ईरान के केरमन शहर में बुधवार को दो धमाकों में 103 लोग मारे गए। 141 लोग घायल हुए हैं। धमाके रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (ईरान की सेना) के पूर्व जनरल कासिम सुलेमानी के मकबरे पर हुए। देश में गुरुवार को राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। ईरान के हेल्थ मिनिस्टर ने कहा है कि ये ईरान की धरती पर हुआ अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला है।दोनों धमाकों के बीच 20 मिनट का अंतर था। पहला धमाका सुलेमानी के मकबरे से 700 मीटर दूर हुआ। दूसरा धमाका, सिक्योरिटी चेक पोस्ट के…

हाल ही में ‘कौन बनेगा करोड़पति-15’ के आखिरी एपिसोड में नजर आईं शर्मिला टैगोर और सारा अली खान

शर्मिला टैगोर और सारा अली खान हाल ही में ‘कौन बनेगा करोड़पति-15’ के आखिरी एपिसोड में नजर आईं। इस दादी-पोती की जोड़ी ने अमिताभ बच्चन के साथ अपने जीवन के कुछ मजेदार किस्से शेयर किए। उन्होंने इब्राहिम खान के जन्म से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। बता दें इब्राहिम सैफ और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह के बेटे हैं। बिग बी ने शर्मिला से पूछा पटौदी परिवार में सबसे ज्यादा हक कौन जमाता है?इसका जवाब देते हुए शर्मिला टैगोर ने कहा- सारा अली खान। सारा अपना नाम सुनकर चौंक जाती…

आमिर खान की बेटी आयरा ने की नूपुर शिखरे संग शादी, पढ़िए रिपोर्ट

नुपुर शिखरे, बीते कुछ दिनों में आपने यह नाम काफी सुना होगा और सुना भी क्यों ना हाे? आखिरकार ये वही शख्स हैं जो 3 जनवरी को आमिर खान के दामाद बन चुके हैं। बुधवार रात नुपुर ने आमिर की बेटी आयरा से शादी की है। दोनों ने मुंबई के फेमस होटल ताज लैंड्स एंड में रजिस्टर्ड मैरिज की। जरूरी डॉक्यूमेंट्स पर साइन करके दोनों ऑफिशियली हसबैंड-वाइफ हो गए।हालांकि कम ही लोग नुपुर और आयरा के साथ उनकी लव स्टोरी के बारे में जानते हैं। तो इस खबर में हम…

इलेक्ट्रिक बाइक से बारात लेकर पंहुचा दूल्हा

सोशल मीडिया पर आपको न जाने कितने वीडियो दिखाई देखे होंगे. कुछ वीडियो देख लोग इमोशनल हो जाते हैं तो वहीं कुछ वीडियो देखने के बाद अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर खूब चर्चा हो रही है. वीडियो में दूल्हा किसी घोड़े-गाड़ी पर नहीं बल्कि इलेक्ट्रिक बाइक से बारात लेकर पहुंचता है. वीडियो के आने के बाद लोग कई तरह की चर्चा कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि वायरल वीडियो में क्या है आपने शादी से जुड़े न…

ट्रक ड्राइवर से बहस में डीएम साहब ने पूछ ली औकात, जवाब ने दिल लूट लिया

हिट एंड रन से जुड़े नए कानून को लेकर ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल फिलहाल खत्म हो गई है. सरकार ने इस कानून को अभी के लिए लागू न करने का ऐलान किया है. इस बीच दो दिनों तक ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल ने शासन-प्रशासन की नाक में दम कर दिया. हड़ताल के बीच व्यवस्था संभालने में जुटे मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के जिलाधिकारी इतना झुंझला गए कि एक ट्रक ड्राइवर से कहने लगे कि तुम्हारी औकात क्या है ये बातें एक मीटिंग के दौरान की गई जिसमें ट्रक ड्राइवर…

जौनपुर : सीएमओ ने अस्पताल का किया निरीक्षण

शाहगंज : मुख्य चिकित्साधिकारी डा. लक्ष्मी सिंह ने सोमवार की रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। मरीजों से मिलकर अस्पताल की कमियों की जानकारी ली।सीएमओ ने चिकित्सालय के अधीक्षक डा. रफीक फारूकी से चिकित्सालय के व्यवस्था पर बातचीत करने के बाद अस्पताल के वार्डों, आपरेशन थिएटर आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने ने अस्पताल के शौचालय का समुचित सफाई कराने का निर्देश भी दिया। भर्ती मरीजों व प्रसूता महिलाओं से व्यवस्था की जानकारी ली। सीएमओ ने चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

लखनऊ में भूमाफिया का आतंक,दलित युवक के प्लाट पर किया कब्ज़ा, प्रशासन मौन तो कौन सुनेगा?

राजधानी लखनऊ में दलित युवक द्वारा खरीदी गई जमीन पर उन्ही के सामग्री से कुछ दबंग लोग लगातार निर्माण करवा रहे हैं I जबकि युवक के पास रजिस्ट्री के सारे कागज मौजूद हैंI पूरा मामला राजधानी लखनऊ के कैंट क्षेत्र का है I सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ कैंट और थाना पीजीआई को दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर युवक ने क्या बताया….. पूरी रिपोर्ट पढ़िए….. युवक नितिन कुमार दलित समुदाय से आते हैं और राजधानी के कैंट क्षेत्र में दुर्गापुरी कॉलोनी में रहते हैं I उन्होंने बताया कि मैंने…

प्रयागराज- शादी अनुदान योजना

प्रयागराज- शादी अनुदान योजनान्तर्गत अन्य पिछडे़ वर्ग (अल्पसंख्यक पिछडे़ वर्ग को छोड़कर) के गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी हेतु विभागीय पोर्टल/वेबसाइट http://shadianudan.upsdc.gov.in पर ऑनलाईन आवेदन किये जाने हेतु वांछित अभिलेखों का होना आवश्यक है। सर्वप्रथम आवेदक द्वारा ऑनलाईन आवेदन भरने से पूर्व अपने आधार कार्ड एवं आधार लिंक मोबाइल नं0 तथा बैंक खाते की पास बुक (जिसमें पूर्ण विवरण अंकित हो, पठनीय हो) आय प्रमाण-पत्र (शहरी क्षेत्र में रू0 56460.00 एवं ग्रामीण क्षेत्र में रू0 46080.00 प्रतिवर्ष से अधिक न हो) जाति प्रमाण-पत्र, उम्र का प्रमाण-पत्र (पुत्री की आयु…

14 से 22 जनवरी तक यूपी के गांवों में चलाया जाए सफाई अभियान : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार देर शाम को लखनऊ में अपने कैंप कार्यालय पर ग्राम विकास विभाग की हाईलेवल बैठक की। उन्होंने कहा, ” 14 से 22 जनवरी तक गांवों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाए जाएं। साथ ही हर ग्राम-अयोध्या धाम की थीम पर 22 जनवरी को घर-घर श्री राम ज्योति जलाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए।”उन्होंने कहा, हर घर तिरंगा, कार्यक्रम से पहला तिरंगा झंडा बनाने व रक्षा बन्धन से पहले जिस प्रकार से राखी बनाने का‌ काम समूहों द्वारा किया गया था।…

हमास के डिप्टी लीडर सालेह अल अरूरी को इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) ने मार गिराया

7 अक्टूबर 2023 से जारी इजराइल और हमास की जंग में इजराइली डिफेंस फोर्सेस (IDF) को अहम कामयाबी मिली है। इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर ड्रोन हमले में के दौरान हमास के डिप्टी लीडर सालेह अल अरूरी को मार गिराया। हमास ने भी इसकी पुष्टि की है।हमास लीडर इस्माइल हानिए ने अरूरी की मौत का बदला लेने की कसम खाई है। उसने कहा है कि ये हमला लेबनान की संप्रभुता का उल्लंघन है। अब जो होगा उसके लिए इजराइल खुद जिम्मेदार होगा। IDF ने…

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज से केप टाउन में

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज से केप टाउन में खेला जाएगा। न्यूलैंड्स मैदान में मुकाबला दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा। टॉस दोपहर 1:30 बजे होगा।साउथ अफ्रीका पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। लिहाजा भारतीय टीम को सीरीज ड्रॉ कराने के लिए यह मैच जीतना जरूरी है। दोनों ही टीमों के लिए मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से भी अहम है।भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक कुल 15 टेस्ट सीरीज…

फिल्म जॉली एलएलबी-3 मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है

अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर फिल्म जॉली एलएलबी-3 मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। खबरों की मानें तो फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर काम शुरू हो गया है। जॉली एलएलबी का डायरेक्शन सुभाष कपूर करेंगे। आपको बता दें जॉली एलएलबी-3 में अक्षय कुमार और अरशद वारसी कोर्ट में एक दूसरे के खिलाफ खड़े नजर आएंगे। फिल्म की पिछली दोनों पार्ट्स को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म 2025 में रिलीज की जाएगी। इसकी शूटिंग कुछ महीनों बाद जयपुर में शुरू होगी। मेकर्स जल्द की फिल्म की कास्ट को…

जानिए चार भाषाओं के जानकार डविंग आर्टिस्ट अरविंद मेहरा के बारे में

आपने डिस्कवरी पर आने वाला शो मैन वर्सेज वाइल्ड तो जरूर देखा होगा। भारत में इस शो की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। हालांकि इस शो को लोकप्रिय बनाने वाले शख्स के बारे में आपको शायद ही पता हो। ये शख्स हैं अरविंद मेहरा। इन्होंने ही शुरुआती दौर में बेयर ग्रिल्स की आवाज को हिंदी में डब किया था। अरविंद मेहरा तकरीबन 45 साल से वॉयस ओवर और डबिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। इन्हें कुछ लोग डबिंग की दुनिया का अमिताभ बच्चन भी कहते हैं। इन्होंने फिल्मों और…

फर्रुखाबाद:जनपद के सभी विकास खंड में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद,आज 2 जनवरी 2024 दिन मंगलवार को जनपद के सभी विकास खंड में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ।भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के जहानगंज मंडल के कमालगंज विकासखंड के ग्राम अहमदपुर देवरिया में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा एक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक अभियान है 2047 तक भारत को विश्व के सबसे विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र…

मैनपुरी में ट्रक ड्राइवरों ने किया पुलिस पर पथराव

मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र में केन्द्र सरकार के नए कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे वाहन चालकों ने एक्सप्रेस-वे पर पथराव कर दिया। वाहनों पर हुए पथराव से दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने भी लाठियां फटकारना शुरू कर दीं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे गए। पथराव के दौरान एक्सप्रेस-वे पर वाहनों के पहिये थम गए, जिसकी वजह से यहां लंबा जाम लग…