पीलीभीत में टनकपुर हाईवे पर दो दिन से मंदिर निर्माण को लेकर चल रहा विवाद शनिवार की शाम थम गया। पालिकाध्यक्ष के यह कहने कि जमीन नगर पालिका की है और यहां पर निर्माण कार्य होगा तो प्रशासन पीछे हट गया। रविवार को यहां निर्माण कार्य आरंभ करा दिया गया। टनकपुर हाईवे पर नेहरु ऊर्जा उद्यान के सामने प्राचीन धर्मस्थल पर बाउंड्री बनाने का काम चल रहा था। इसे शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट व एसडीएम ने मौके पर जाकर तुड़वा दिया था। प्रशासन की इस कार्रवाई से हिंदू संगठन के…
Month: January 2024
पीलीभीत में सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम
अमरिया : हरिद्वार हाईवे पर हुए हादसे में घायल नवाबगंज के साबिर ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनके ममेरे भाई जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव बढ़ेपुरा निवासी तारिक की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बरेली के कस्बा नवाबगंज निवासी साबिर (26) शुक्रवार को थाना जहानाबाद के गांव बढ़ेपुरा में रिश्तेदारी में आए थे। यहां से वह अपने ममेरे भाई तारिक (24) के साथ बाइक से गांव मुडैलिया गए थे। वहां से लौटते वक्त गांव से…
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में अधिवक्ता महासभा की बैठक आयोजित हुई
रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में अधिवक्ता महासभा की बैठक आयोजित हुई। इसमें एक हजार से ज्यादा वकील शामिल हुए। इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि एक आज इस लड़ाई में एक पक्ष बुलडोजर लेकर चल रहा है, जबकि हम लोग बाबा अंबेडकर का संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर बात पर झूठ बोलती है। यहां तक कि सरकार शहीदों की संख्या भी छिपाती है। ये…
स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के लिए 7 स्टार रेटिंग के लिए अप्लाई किया गया था, मिला महज 3 स्टार रेटिंग
नगर निगम सफाई औेर कूड़ा प्रबंधन में फेल हो गया है। गार्बेज फ्री सिटी (जीएफसी) में शहर को महज 3 स्टार रेटिंग ही मिला है। जबकि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के लिए 7 स्टार रेटिंग के लिए अप्लाई किया गया था। यह रेटिंग बताती है कि नगर निगम की स्थिति सफाई को लेकर ठीक नहीं है।हालांकि दूसरी तरफ खुले में शौच करने के मामले में नगर निगम ने प्लस प्लस के साथ 5 स्टार रेटिंग पाई है। इससे स्थिति संतोषजनक रहेगी। बताया जा रहा है कि 11 जनवरी को फाइनल रैंकिग…
अमेरिका में अलास्का एयरलाइन का एक दरवाजा टूट गया, ऐसी घटना के बारें में पढ़िए
5 जनवरी को अमेरिका में अलास्का एयरलाइन का एक विमान पोर्टलैंड शहर के हवाई अड्डे से उड़ान भरता है। बोइंग 737-9 मैक्स सीरीज के इस प्लेन में 171 पैसेंजर और 6 क्रू मेंबर सवार थे। चंद मिनट बाद जैसे ही विमान 16 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचा, उसका एक दरवाजा टूट गया। प्लेन में एयर प्रेशर इतना घट गया कि लोगों को लगा उनके कान के पर्दे ही फट जाएंगे। विमान को तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग के लिए उतारा गया।इस घटना के 24 घंटे के भीतर एक तरफ अमेरिका ने…
फर्रुखाबाद : भाजपा सांसद ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी युवक का पैर फिसलने से ट्रेन के नीचे आने से हुई दर्दनाक मौत
मृतक क्षेत्र के गांव इनायत नगर का निवासी बताया जा रहा है । रेलवे पुलिस ने ट्रैक से उठाकर शव रखा प्लेटफार्म पर परिजनों के पहुंचने पर भेजा पोस्टमार्टम के लिए -पहली बार ही इस स्टेशन पर हुआ था इस ट्रेन का ठहराव और संयोग से घट गई यह घटनाकायमगंज फर्रुखाबाद 7 जनवरी 2024मृतक कायमगंज क्षेत्र के गांव इनायत नगर का निवासी 22 वर्षीय भूपेंद्र शाक्य बताया जा रहा है । भूपेंद्र आज राजस्थान के भीलवाड़ा जाना चाह रहा था । यहां वह एक सूत फैक्ट्री में नौकरी करता था…
टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारत 3 ही टी-20 मैच खेलेगा
रोहित-कोहली ने आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। भारतीय टीम सेमीफाइनल मुकाबला 10 विकेट से हार गई थी।अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम के कप्तान रोहित शर्मा होंगे। वे पिछले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद पहला टी-20 इंटरनेशनल खेलेंगे।रोहित के अलावा, विराट कोहली और शुभमन गिल की भी वापसी हुई है, जबकि केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा को टीम में जगह नहीं दी गई है।सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या…
2018 में आई फिल्म KGF से इस कदर बढ़ी कि पैन इंडिया स्टार बन गए कन्नड़ सुपरस्टार यश
कन्नड़ सुपरस्टार यश आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी पॉपुलैरिटी 2018 में आई फिल्म KGF से इस कदर बढ़ी कि वो पैन इंडिया स्टार बन गए। इस फिल्म के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। KGF के बाद वो 2022 में KGF 2 में नजर आए जो कि साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक रही।इन दो फिल्मों ने यश को इतनी बुलंदियों पर पहुंचा दिया कि अब उन्हें कई बड़ी फिल्मों में साइन किया जा चुका है। यश के लिए ये सब आसान…
प्रयागराज-जगदंबा सिंह, ए.डी.एम (एफ/आर) एवं डीसीसी/ डीएलआरसी के सदस्यों ने नाबार्ड द्वारा तैयार संभाव्यतायुक्त ऋण योजना 2024-25 का विमोचन किया
जगदंबा सिंह, ए.डी.एम (एफ/आर), प्रयागराज एवं डीसीसी/ डीएलआरसी के सदस्यों ने नाबार्ड द्वारा तैयार संभाव्यतायुक्त ऋण योजना 2024-25 का विमोचन किया। जगदंबा सिंह, ए.डी.एम (एफ/आर), प्रयागराज एवं अनिल मिश्रा, सहायक महाप्रबंधक (एल.डी.ओ.), भारतीय रिजर्व बैंक ने ज़िला स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान नाबार्ड द्वारा तैयार की गयी संभाव्यता युक्त ऋण योजना 2024-25 का विमोचन किया। यह योजना नाबार्ड द्वारा राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, बैंकरों एवं ज़िले के अन्य हितधारकों के साथ विचार-विमर्श के बाद बनाई गई है। जगदंबा सिंह, ए.डी.एम (एफ/आर), प्रयागराज एवं सहायक महाप्रबंधक (एल.डी.ओ.), भारतीय रिजर्व बैंक…
पिछले कई दिनों से तलाक की अफवाहों के चलते सुर्खियों में बने हुए ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन पिछले कई दिनों से तलाक की अफवाहों के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच अब ऐश्वर्या राय को अभिषेक बच्चन की कबड्डी टीम को चीयर करते देखा गया है। ऐश्वर्या का वीडियो सामने आते ही उनके तलाक की खबरों पर विराम लग चुका है।हाल ही में स्टार स्पोर्ट्स इंडिया द्वारा प्रो कबड्डी लीग का एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, आराध्या बच्चन और अमिताभ मिलकर कबड्डी टीम जयपुर पिंक पेंथर को सपोर्ट करते दिखे हैं। वीडियो में देखा…
कासगंज : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला मोर्चा की बैठक सम्पन्न
कासगंज : आज अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला मोर्चा, की बैठक भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की पूजा अर्चना के साथ सम्पन्न हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष मीनू सक्सेना, महामंत्री स्नेहलता सक्सेना, उपाध्यक्ष नीरज सक्सेना, डॉली सक्सेना, मीडिया प्रभारी नीतू सक्सेना, कोषाध्यक्ष रश्मि सक्सेना, मंत्री खुशबू सक्सेना, अर्चना सक्सेना, साधना जोहरी आदि शामिल रहे, आगामी कार्यकारिणी मे महिलाओ को, स्वावलम्बी बनाने पर ज़ोर दिया गया एवं समाज के उत्थान के लिए आगे की रुपरेखा भी तैयार की गई सभी से एकजुट होने की अपील करते हुए वचनबद्ध होकर कार्यों में स्क्रीयता बढ़ाने पर…
ग़ाज़ीपुर :तीसरी बार लगातार जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर डॉ. नरेंद्र पटेल का हुआ भव्य स्वागत
रोहनिया।आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के कनेरी मोहनसराय स्थित अपना दल एस के जिला कार्यालय पर रविवार को जिला स्तरीय मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान विधायक रोहनिया डॉ. सुनील पटेल व प्रदेश सचिव डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल तथा युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह सोनू सहित राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियो ने अपना दल संस्थापक अध्यक्ष डॉ सोनेलाल पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। विधायक डॉ सुनील पटेल ने कार्यकर्ताओं को कहा कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं को…
ग़ाज़ीपुर : मृत्युभोज समाज के लिए कैंसर से भी घातक ,समाज सेवी राजकुमार मौर्य
पूज्य माता मुराती देवी मौर्य जी की तीसरी पुण्यतिथि पर परिवार के सदस्यों ने दी श्रद्धांजलि । 7 जनवरी 2022 को हुई थी मृत्यु । परिवार की सहमति से मृत्यु भोज जैसी कुप्रथा का बहिष्कार करते हुए श्रद्धांजलि सभा की गई थी व युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए अम्बेडकर पार्क गोविंपुर के ग्राउंड पर चारो तरफ लाइट लगवाई गयी थी । समाज सेवी राजकुमार मौर्य के इस सराहनीय कदम से चारो तरफ चर्चा हुई । थी । तीसरी पुण्य तिथि पर परिवार के लोगो ने माता मुराती…
मैनपुरी में घर में घुसकर बदमाशों ने फौजी की मां को किया लहूलुहान, हालत नाजुक, नकदी व जेवर लूटकर फरार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बीती रात बदमाशों ने घर में घुसकर फौजी की मां पर हमला करके लहूलुहान कर दिया। इसके बाद आभूषण व नकदी लूटकर फरार हो गए। घायल मां की हालत नाजुक है। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से मिलिट्री हॉस्पिटल फतेहगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली है। घटना एलाऊ थाना क्षेत्र के बीरपुर खुर्द गांव की है। गांव निवासी राजेश सिंह फौज में तैनात हैं। गांव में उनके दो मकान…
मैनपुरी में किसानों की समस्याएं निपटाए सरकार
मैनपुरी में भारतीय किसान यूनियन स्वराज की शनिवार को भोगांव के मोहल्ला अवंतीबाई नगर में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष जीतू राजपूत ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान सरकार को करना चाहिए। किसानों को खेती के लिए खाद और बीज समय से और निर्धारित मूल्य पर ही मिलना चाहिए। जिलाध्यक्ष जीतू राजपूत ने कहा कि किसान कड़ी मेहनत से अपनी फसल पैदा करता है। खेतों में खड़ी फसल को आवारा जानवर नष्ट कर देते हैं। किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए समय से पानी नहीं मिल पाता है। माइनरों…
मैनपुरी में सड़क पर पड़े घायल वृद्ध को देख सांसद डिंपल यादव ने रुकवाया काफिला, गाड़ी से भिजवाया अस्पताल
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में कोतवाली क्षेत्र के गांव गडेरी के पास शनिवार की शाम एक घायल वृद्ध को घायल पड़ा देख सांसद डिंपल यादव ने अपना काफिला रुकवाया। घायल की हालत देख काफिले के वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया। कोतवाली क्षेत्र के ताल दरवाजा निवासी 55 वर्षीय श्याम सुंदर कपड़े की फेरी लगाने का काम करते हैं। शनिवार की देर शाम वह मोपेड से घर वापस लौट रहे थे। तभी गांव गड़ेरी के पास किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल अवस्था में श्याम सुंदर सड़क पर लहूलुहान…
मैनपुरी पहुंची डिंपल यादव, बोलीं-स्वामीप्रसाद मौर्य के बयान उनके निजी विचार, सभी धर्मों को साथ लेकर चल रही सपा
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में घिरोर क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सांसद डिंपल यादव पहुंची। यहां उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी धर्मों और सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। समाजवादी पार्टी को सभी का साथ मिल रहा है। स्वामी प्रसाद मौर्य के बयानों को लेकर कहा कि वह उनके खुद के विचार है। समाजवादी पार्टी के विचार नहीं हैं। उनको गलत बयानों को लेकर फंसाया जाता है। शनिवार को घिरोर में मीडिया से बात करते हुए सांसद डिंपल यादव ने कहा कि राम…
पीलीभीत बेसिक में अवकाश, कस्तूरबा स्कूलों में ठिठुर रहीं छात्राएं
पीलीभीत में कड़ाके की सर्दी के चलते बेसिक के स्कूलोंं में अवकाश घोषित है। वहीं अब तक जिले में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में अवकाश घोषित नहीं हुआ है, जिससे छात्राएं ठिठुर रही हैं। बता दें कि अन्य कई जिलों के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश चल रहा है। शीत लहर के चलने से ठंड में काफी इजाफा हुआ है। इसके चलते कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में अवकाश कर दिया गया है। इस आदेश में कहीं भी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों को शामिल नहीं किया…
पीलीभीत जनपद की निकायों के विकास के लिए सात करोड़ मंजूर
पीलीभीत शासन ने निकाय क्षेत्रों के विकास कार्यों के लिए नए वर्ष में सौगात के रूप में 6.85 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। इससे निकाय क्षेत्रों में विकास की रफ्तार को बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश के नगर विकास विभाग द्वारा पीलीभीत नगर पालिका के लिए 3.79 करोड़, पूरनपुर नगर पालिका के लिए 1.39 लाख एवं बीसलपुर नगर पालिका के लिए 3.10 लाख की धनराशि मंजूर की है। इसके अलावा जनपद की नगर पंचायत बरखेड़ा के लिए 38.43 लाख नगर पंचायत बिलसंडा के लिए 53.21 लाख, नगर पंचायत गुलड़िया भिंडारा…
पीलीभीत में सिपाही को मारी थीं दो गोलियां, पांच आरोपी गिरफ्तार, युवती बोली- जबरन घर में घुसेंगे तो गोली ही मारेंगे
पीलीभीत में पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम को एक फार्म हाउस पर दबिश दी थी। उसी दौरान आरोपियों ने लाइसेंसी असलहों से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। सिपाही शाहरुख के पेट में दो गोलियां लगी थीं। इस मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र के गांव रम्पुराकोन के एक फार्म हाउस पर दबिश देने गई पुलिस टीम पर फायरिंग के मामले में पिता-पुत्र समेत पांच लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।…
