पीलीभीत में डिप्टी सीएम के निर्देश पर लिखी दुष्कर्म की रिपोर्ट

बीसलपुर में उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विवाहिता ने अपने देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसके पति का निधन हो चुका है। तीन दिसंबर को तड़के चार बजे देवर उसके घर में घुस आया और तमंचा दिखाकर दुष्कर्म किया। महिला ने ससुर से शिकायत की तो उन्होंने खामोश रहने की हिदायत दी। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इस घटना से पहले…

पीलीभीत के युनूस और गोरखपुर की रूबी बनीं राज्य स्तरीय हाफ मैराथन की विजेता

गोरखपुर महोत्सव समिति एवं खेल विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से बुधवार को राज्य स्तरीय पुरुष व महिला हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 400 पुरुष एवं 325 महिला धावकों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग में पीलीभीत के युनूस और महिला वर्ग में गोरखपुर की रूबी कश्यप विजेता बनीं। पुरुष और महिला वर्ग के विजेताओं को 25,000 रुपये, द्वितीय को 20,000 रुपये, तृतीय को 15,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।मुख्य अतिथि मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार गौड़ ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर…

पीलीभीत में नेपाल सीमा से हो रही अवैध गतिविधियां,अब बढ़ी चौकसी; खुफिया तंत्र हो रहा मजबूत

पीलीभीत जिले से सटी नेपाल देश की सीमाएं खुली हुईं हैं। इस स्थिति में घुसपैठिए और अवैध गतिविधियां भी होती रहती हैं। अब इन गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षा कड़ी की जा रही है। जंगलों में भी चौकियां बन गई हैं। अब शारदा नदी और जंगलों के भीतर वन विभाग के कर्मचारी और पुलिस बल भी निगरानी में लगा हुआ है। पीलीभीत जिले से सटी नेपाल देश की सीमाएं खुली हुईं हैं। इस स्थिति में घुसपैठिए और अवैध गतिविधियां भी होती रहती हैं। इन्हीं सबकी रोकथाम के लिए सीमा पर…

कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को IIT-BHU में छात्रा के साथ गैंगरेप के विरोध में पूरे प्रदेश में जोरदार प्रदर्शन किया

IIT-BHU में छात्रा के साथ गैंगरेप के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को पूरे प्रदेश में जोरदार प्रदर्शन किया। लखनऊ में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करने निकले। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस बल ने उन्हें बैरिकेडिंग करके आगे जाने से रोक दिया। इसपर कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। महिला कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़कर बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर महिलाओं के लिए सुरक्षा की मांग की। कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीजेपी सरकार हमेशा महिलाओं का…

बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स की 3rd ईयर स्टूडेंट ने पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया, मामला लखनऊ यूनिवर्सिटी के तिलक हॉस्टल का

लखनऊ यूनिवर्सिटी के तिलक हॉस्टल में बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स की 3rd ईयर स्टूडेंट ने पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया। घटना के दौरान अंशिका वीडियो कॉल पर किसी लड़के से लाइव बातचीत कर रही थी। इसके बाद ही उसने सुसाइड कर लिया।सूचना पर हजरतगंज में घूमने गई छात्रा की रूम मेट पहुंचीं। इस बीच दरवाजा तोड़ा गया तो छात्रा का शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि छात्रा के सोशल मीडिया प्लेटफार्म के अकाउंट…

3 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज मोहाली में खेला जाएगा

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज मोहाली में खेला जाएगा। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के IS बिंद्रा स्टेडियम में मुकाबला शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। टॉस शाम 6 :30 बजे होगा। इस साल टीम इंडिया का यह पहला टी-20 मुकाबला होगा।भारत के लिए सीरीज टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिहाज से अहम है। टूर्नामेंट से पहले भारत की यह आखिरी टी-20 सीरीज है। इसके बाद भारत इंग्लैंड से 5 टेस्ट खेलेगा और फिर IPL शुरू हो जाएगा। IPL के मई के तीसरे…

अमेरिका और ब्रिटेन ने यमन के हूती विद्रोहियों के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशन्स शुरू कर दिए

इजराइल और हमास की जंग में सीजफायर की नई कोशिश शुरू हो गई है। बुधवार को इजराइल का एक डेलिगेशन इजिप्ट की राजधानी काहिरा पहुंचा। माना जा रहा है कि यहां कतर के अफसर भी मौजूद हैं। नई कोशिश के तहत इजराइल चाहता है कि हमास सबसे पहले 132 बंधकों को रिहा करे और इसके बाद उससे किसी तरह की बातचीत शुरू हो।दूसरी तरफ, अमेरिका और ब्रिटेन ने यमन के हूती विद्रोहियों के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशन्स शुरू कर दिए हैं। बुधवार को दोनों देशों की नेवी ने एक कम्बाइंड ऑपरेशन…

योग फाउंडेशन के जरिए लोगों को योग सिखा रही हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस अनु अग्रवाल

अनु अग्रवाल एक ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस जो 90 के दशक में सेंसेशन बन गई थीं। आज इनका 55वां जन्मदिन है। फिल्म ‘आशिकी’ से इन्हें इतनी जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली कि इनके टॉप एक्ट्रेस बनने की भविष्यवाणी होने लगी। फिल्ममेकर्स इन्हें अपनी फिल्म में साइन करने के लिए उनके घर के बाहर लाइन लगाकर खड़े रहते थे और नोटों के बैग भरकर उनसे मिलने जाते थे लेकिन ये सब जल्द ही एक बुरे सपने में बदल गया। अनु जिस तेजी से सक्सेस की ओर बढ़ रही थीं, उतनी ही तेजी से वो…

ऋतिक रोशन की अगली फिल्म ‘फाइटर’ जल्द ही आएगी

अपनी फिटनेस और सिक्स पैक एब्स वाली बॉडी के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर ऋतिक रोशन की अगली फिल्म ‘फाइटर’ है। इसमें वो स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया (पैटी) का किरदार निभा रहे हैं। बुधवार को एक्टर के 50वें बर्थडे पर उनकी इस अपकमिंग फिल्म के मेकर्स ने उन्हें अलग अंदाज में विश किया।मेकर्स ने फिल्म का एक BTS (बिहाइंड द सीन) वीडियो शेयर किया जिसमें ऋतिक के कई शेड्स नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा- स्क्रीन को रोशन कर देते हैं ऋतिक।51 सेकेंड के इस…

बरेली – समूह ने नहीं दिया ड्राई राशन, वापस लौटीं महिलाएं और बच्चे।

आंवला – रामनगर ब्लॉक क्षेत्र में अधिकारियों के निर्देश के बाद भी समूह के द्वारा ड्राई राशन वितरण नहीं किया गया। ठंड से कंपकंपाते हुए महिलाएं और बच्चे वापस लौट आए।ब्लाक रामनगर के गांव अटा फुंदापुर के आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं और तीन साल से कम आयु के बच्चों को दलिया, दाल और रिफाइंड का वितरण होना था। जिसके लिए ब्लाक से सोमवार की आठ जनवरी तारीख तय की गई थी। आंगनबाड़ी कार्यकत्री उर्मिला देवी तथा गांव के तमाम लाभार्थी जिनमें गर्भवती महिलाएं व छोटे छोटे बच्चे सुबह साढ़े…

बरेली – हिस्ट्रीशीटर स्मैक तस्कर 45 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार।

मीरगंज – फतेहगंजपश्चिमी थाने की पुलिस टीम ने हाईवे अंडरपास रहपुरा रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर उसके कब्जे से 45 ग्राम स्मैक बरामद की। पकड़े गए 39 साल के शख्स की पहचान मतलूब पुत्र मकदूम वार्ड 15 सराय के रूप में हुई है। एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भिजवा दिया गया है। बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 5.84 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के हत्थे चढ़ा…

प्रयागराज में कराए जा रहे सौंदरीकरण के दृष्टिगत मेला अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।

आगामी महाकुंभ 2025 से पहले जनपद प्रयागराज में कराए जा रहे सौंदरीकरण के दृष्टिगत मेला अधिकारी कुंभ मेला विजय किरन आनंद की अध्यक्षता तथा जिलाधिकारी नवनीत चहल एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में मेला कार्यालय स्थित आई ट्रिपल सी सभागार में बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा कराए जा रहे कार्यों पर चर्चा करते हुए मेला अधिकारी ने सर्वप्रथम प्रयागराज को स्वच्छता एवं पर्यटन के दृष्टिकोण से तिरूपति एवं अन्य विश्वस्तरीय आध्यात्मिक पर्यटन केन्द्रों की भांति विकसित करने का प्रयास करने को कहा। उन्होंने सौंदरीकरण हेतु कराये…

पुलिस आयुक्त द्वारा संगम स्थित मानसरोवर सभागार में अध्यक्ष, प्रयागराज नाविक संघ व नाविकों के साथ बैठक आयोजित

नाविक संघ के लोगो द्वारा कुछ घाटों पर सुदृढ़ व्यवस्था किये जाने के लिए कहा गया, पर्व के दिन मोटर बोट न चलाने की मांग की गयी। पुलिस आयुक्त के द्वारा पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी बोट में बैठने वाली सभी सवारियों को शत-प्रतिशत लाइफ जैकेट पहनाने के निर्देश दिये गये। अध्यक्ष नाविक संघ के द्वारा सभी नाविकों को सतर्क किया गया कि वह नाव में सवारियों को सेल्फी लेने से हत्तोत्साहित करें जिन सेल्फी के कारण कोई दुर्घटना हो सकती है। पुलिस अधिकारियों एवं जिला नाविक संघ…

जेसीआई जौनपुर चेतना ने भव्य कार्यक्रम कर नवनयुक्त अध्यक्ष मीरा अग्रहरी को दिलाई शपथ

जेसीआई जौनपुर चेतना की नव चयनित अध्यक्ष मीरा अग्रहरि को 2023 की अध्यक्ष सोनी जायसवाल ने 2024 की अध्यक्ष के रूप में शपथ दिलवाई। तत्पश्चात 2024 के सचिव वंशिका सिंह,कोषाध्यक्ष मीना गुप्ता सहित पूरी कार्यकारिणी को 2024 की अध्यक्ष ने शपथ दिलाई।रुहटटा स्थित शाश्वत वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडला अध्यक्ष वसुंधरा सिंह रही तो वही विशिष्ट अतिथि माया टंडन, मंडल अध्यक्ष पल्लवी सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, निवर्तमान अध्यक्ष सोनी जायसवाल ने अपनी पूरी टीम के सदस्यों को पुरस्कार देकर…

हीरो मोटोकॉर्प इस महीने लॉन्च करेगी सबसे पावरफुल मोटरसाइकल Mavrick 440, क्या होंगीं खास बातें यहां जानें

हीरो मोटोकॉर्प साल 2024 का आगाज बेहद शानदार तरीके से करने की तैयारी में है और इस देसी कंपनी ने घोषणा कर दी है कि वह 23 जनवरी को अपनी नई मोटरसाइकल से पर्दा उठाने वाली है, जिसका नाम मेवरिक 440 होगा। यह बाइक हीरो की सबसे पावरफुल मोटरसाइकल होगी और कहा जा रहा है कि इसे हार्ली डेविडसन एक्स440 पर बेस्ड रखा जा सकता है। हीरो मेवरिक 440 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 2 लाख रुपये हो सकती है, जिससे कि यह 300 सीसी से ज्यादा पावरफुल मोटरसाइकल सेगमेंट…

जिला कारागार गोरखपुर में 200 कंबलों का हुआ वितरण

जिला कारागार गोरखपुर में आए दिन जेल में बंद असहाय गरीब बंदियो को ठंड से बचाने के लिए कई समाज सेवी संस्थाएं व समाजसेवी गर्म कपड़े तथा कंबलों का वितरण करते रहते हैं 10 जनवरी को जिला कारागार गोरखपुर में विजया ट्रेड रिसोर्सेज के आनंद तेवड़ीबाल भारत भूषण जिंदल और जेल विजिटर आशुतोष दुबे तथा वरिष्ठ अधिवक्ता संजय मणि त्रिपाठी द्वारा कारागार में निरुद्ध बंदियों को 200 कंबल वितरित किए गए इस अवसर पर जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडे जेलर अरुण कुमार कुशवाहा उपकार पाल विजय कुमार, श्री विश्वनाथ पांडे,…

मुरादाबाद: राष्ट्रीय समानता दल ने संविधान बचाओ, जातिवार जनगणना कराओं, सामाजिक न्याय का देश बनाओं “मण्डल महासम्मेलन आयोजित किया

सहसपुर के पंचायत मैदान में राष्ट्रीय समानता दल मुरादाबाद विजनौर द्वारा “संविधान बचाओ, जातिवार जनगणना कराओं, सामाजिक न्याय का देश बनाओं “मण्डल महासम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करनसिंह सैनी राष्ट्रीय महासचिव ने किया संचालन जिलाध्यक्ष मुरादाबाद तेजसिंह ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोतीलाल शास्त्री राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय समानता दल ने कहा कि जाति जनगणना के आंकडों से अंतिम पायदान पर खड़े ब्यक्ति को सामाजिक न्याय मिलेगा।देश के विकास को नया आयाम मिलेगा,राष्ट्रीय समानता दल चाहता है कि हर हाल में देश मे जाति जनगणना हो। अगमस्वरूप…

लखनऊ में दबंगो का आतंक, खुलेआम गोली मारी

लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बीच रास्ते खड़े दबंगों ने प्रापर्टी डीलर को गोली मार दी। दोनों के बीच रास्ता देने को लेकर विवाद हुआ था। प्रापर्टी डीलर के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्तपाल पहुंचाया। वहीं इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात करने के साथ आरोपियों की तलाश में दो टीमें लगाई गई है।इंस्पेक्टर नितीश श्रीवास्तव ने बताया कि आदिल नगर निवासी सुफियान भाई इमरान के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। गली के पास दाउद, सलमान…

सपा विधायकों की बैठक में अखिलेश यादव ने क्या संकेत दिए

लोकसभा चुनाव से पहले मायावती और अखिलेश की चुनावी राहे फिर मिलने की संभावना बनने लगी है। सपा विधायकों की बैठक में अखिलेश यादव ने यही संकेत दिए। उन्होंने कहा, “मायावती उम्र में हमसे बड़ी हैं। वे बड़ी नेता हैं और हम सबको उनका सम्मान करना चाहिए।”अखिलेश यादव ने विधायकों से कहा, “कांग्रेस BSP से बात कर रही है। अगर बसपा INDIA गठबंधन में शामिल होती है तो हमें कोई परहेज नहीं है। मायावती को लेकर मेरे बयान को गलत समझ गया। कोई भी सपा का नेता मायावती को लेकर…

क्या सुधर सकता है इजराइल और अरब देशों का रिश्ता ?

अमेरिका ने इजराइल को अरब देशों के साथ रिश्ते सुधारने की सलाह दी है। मिडिल ईस्ट के दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन मंगलवार को तेल अवीव पहुंचे। यहां उन्होंने इजराइली अफसरों से लंबी बातचीत की। इसी दौरान ब्लिंकन ने कहा- इजराइल के लिए ये बिल्कुल सही मौका है जब वो अरब देशों के साथ आपसी रिश्ते सुधार सकता है।इजराइल और अरब देशों के रिश्ते सुधारने के लिए अमेरिका लगातार कोशिश करता रहा है। सितंबर 2023 में प्रेसिडेंट जो बाइडेन ने साफ तौर पर कहा था कि वो…