मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र संख्या-80/सी0ई0ओ0-6-60/6-2022 दिनांक-17 जनवरी, 2024 के साथ भारत निर्वाचन आयोग के पत्र संख्या-491 /ECI/LET/FUNC/SVEEP-I/NVD/2023 Date: 8th January, 2024 द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस की पूर्व संध्या पर अथवा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन स्कूल व शैक्षणिक संस्थाओं में प्रजातांत्रिक मूल्यों के उत्प्रेरण हेतु ’वोट जैसे कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’ Nothing like voting, I vote for sure’ के विषय पर विभिान्न गतिविधियों यथा निबन्ध, वाद-विवाद प्रतियोगिता, ड्राइंग और क्विज प्रतियोगिता आदि का आयोजन सुनिश्चित किया जाये एवं दिनांक-25 जनवरी, 2024 पूर्वान्ह 11ः00 बजे…
Month: January 2024
राम मंदिर में पहली ईट रखने वाले कामेश्वर चौपाल ने मुझसे कहा कि आप विश्व हिंदू परिषद में आ जाइए: ललिता देवी
तारीख 6 दिसंबर 1992 …लाखों की भीड़ और जय श्रीराम के लग रहे नारे। इस गगनभेदी नारे के साथ कार सेवकों के कदम बाबरी मस्जिद की ओर बढ़ रहे थे। बिना जान की परवाह किए साड़ी पहनी 32 साल की महिला बाबरी मस्जिद पर चढ़ गई। हाथों में हथौड़ा लिए बाबरी मस्जिद पर तब तक प्रहार करती रही जब तक बाबरी मस्जिद इतिहास का हिस्सा न बन गई।जय श्रीराम के उद्घोष के साथ ना सिर्फ मस्जिद को धराशाई करने में भूमिका निभाई, बल्कि सुबह तक रामलला को विराजमान करने के…
राम मंदिर परिसर में 6 लेयर की सिक्योरिटी की गई है, SPG, CISF, स्पेशल कमांडो, CRPF, NSG और ATS ने अयोध्या में मोर्चा संभाल लिया है
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले ATS ने 3 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए संदिग्धों में एक राजस्थान सीकर निवासी धर्मवीर है, अपने दो साथियों के साथ अयोध्या जा रहा था। तीनों संदिग्ध सुक्खा दुनके, अर्श डल्ला गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं। अर्श डल्ला को भारत सरकार ने आतंकी घोषित किया है। इन तीनों व्यक्तियों से ATS पूछताछ कर रही है।वहीं डीजी कानून व्यवस्था ने कहा कि चेकिंग अभियान के दौरान 3 संदिग्धों को पकड़ा गया है। अयोध्या से UP ATS ने पकड़ा…
अयोध्या में सुरक्षा को लेकर खास चर्चा किया जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर
लखनऊ से अयोध्या जाने वाले मार्गों को 23 जनवरी तक नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है। एयरपोर्ट से शहीदपथ, कमता, अयोध्या मार्ग, सुलतानपुर रोड से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और किसान पथ को ग्रीन कारीडोर बनाया गया है। साथ ही इन मार्गों पर ई-रिक्शा नहीं चलेंगे और चौराहों पर आटो, टेंपो, बस समेत कोई सवारी वाहन रुकेगा। तीनों मार्गों पर क्रेन की व्यवस्था की गई है। अगर कोई वाहन खराब भी हुआ तो उसे तत्काल क्रेन से हटाया जाए। जेसीपी लॉ एंड आर्डर उपेन्द्र कुमार अग्रवाल ने पुलिस कर्मियों को ड्यूटी…
बिल के पक्ष में 320 वोट पड़े 276 सांसदों ने बिल के खिलाफ वोट किया
ब्रिटेन में अवैध प्रवासियों से जुड़ा ‘रवांडा बिल’ संसद के निचले सदन यानी हाउस ऑफ कॉमंस में पास हो गया है। इसे प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के लिए राहत के तौर पर देखा जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस बिल को लेकर सुनक की कंजरवेटिव पार्टी के बड़े नेता बगावत कर रहे थे। ये नेता नहीं चाहते थे कि बिल पास हो इसलिए वो सुनक के खिलाफ थे।संसद के लोइर हाउस (हाउस ऑफ कॉमंस) में बिल के पक्ष में 320 वोट पड़े। 276 सांसदों ने बिल के खिलाफ वोट किया।…
आज से अंडर-19 वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है साउथ अफ्रीका में
साउथ अफ्रीका में आज से अंडर-19 वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मेजबान साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच ब्लॉमफोन्टेन के जेबी मार्क्स ओवल के मैदान पर खेला जाएगा।ICC के शेड्यूल के मुताबिक, यह टूर्नामेंट 5 वेन्यू पर 16 टीमों के बीच खेला जाएगा। फाइनल मैच 11 फरवरी को विलोमूर पार्क में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप में कुल 41 मैच होंगे। यह वर्ल्ड कप का 15वां सीजन है। यह टूर्नामेंट श्रीलंका में होना था, लेकिन नवंबर में बैन के चलते ICC ने श्रीलंका से मेजबनी छीन…
रेलवे मैन के पत्रकार जगमोहन कुमावत के नाम से जाना जाता है सनी हिंदुजा को
सनी हिंदुजा, जिन्हें फैमिली मैन के मिलिंद हिंदुजा, एस्पिरेंट्स के संदीप भैया और रेलवे मैन के पत्रकार जगमोहन कुमावत के नाम से जाना जाता है। आज की स्ट्रगल स्टोरी में कहानी इन्हीं की है। इंदौर में जन्में सनी का बचपन सामान्य बीता, लेकिन फिल्मी सफर उतना ही कठिन। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, फिर FTII से जुड़े।FTII में पढ़ाई कर ही रहे थे कि उन्हें सुभाष घई की फिल्म मिली, जो आज तक रिलीज नहीं हो पाई। इसके बाद 6-7 साल बिना काम के रहे।…
लोग कहते थे कि विवेक ऑबेरॉय का करियर खत्म हो गया है
विवेक ऑबेरॉय की लाइफ में एक ऐसा फेज आया था, जब उनके पास बिल्कुल भी काम नहीं था। लोग कहते थे कि उनका करियर खत्म हो गया है। ये बातें उन्हें बहुत प्रभावित करती थीं, जिस कारण वो डिप्रेशन में चले गए थे। उनका मानना था कि अभी तो करियर ढंग से शुरू भी नहीं हुआ है, खत्म कैसे हो सकता है।यह सारी बातें खुद विवेक ने हालिया इंटरव्यू में की हैं। विवेक ने आगे बताया कि उन्होंने अब स्ट्रेस लेना बंद कर दिया है और भगवान की कृपा से…
मैनपुरी : पारस्परिक अन्तःजनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया के अंतर्गत बीएलओ ड्यूटी एवं अवकाश पर शिक्षक- शिक्षिकाओं को कार्यमुक्त किये जाने के संबंध में दिया गया ज्ञापन
जिलाधिकारी के माध्यम से सचिव बेसिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश को एक ज्ञापन अध्यापको ने दिया. जिसके माध्यम से बताया गया की पारस्परिक अन्तः जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया के अंतर्गत प्रदेशभर में 20752 शिक्षकों को स्थानांतरण का लाभ मिला था। जिसमें लगभग 7000 शिक्षक या तो बीएलओ है या उनके पेयर का माथी बीएलओ है। लंबे समय से स्थानांतरण की राह देख रहे ऐसे शिक्षकों की खुशी आपके द्वारा जारी 12.01.24 के पत्र को देखकर समाप्त हो गयी है। जिसमे बीएलओ ड्यूटी, एआरपी, निलंबन एवं अवकाश पर शिक्षक शिक्षिकाओं की कार्यमुक्ति…
फर्रुखाबाद:श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह समिति फर्रुखाबाद नगर द्वारा 20 जनवरी 2024 दिन शनिवार को राम पगयात्रा का होगा आयोजन
राम कण, राम क्षण , राम शाम – भोर है ।राम बुद्धि, राम शुद्धि, राम मन विभोर है ॥राम स्वर्ग, राम मोक्ष, राम परम साध्य है ।राम जीव, राम ब्रह्म, राम ही आराध्य है……20 जनवरी को निकलेगी राम पगयात्रा श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह समिति फर्रुखाबाद नगर द्वारा 20 जनवरी 2024 दिन शनिवार को राम पगयात्रा का आयोजन होगा। यह पदयात्रा स्वराज कुटीर से प्रारंभ होकर फब्बारा, लिंजीगंज, घुमना, नेहरू रोड चौक, स्टेट बैंक, नितगंजा से घुमना होते हुए पुनः स्वराज कुटीर तक जाएगी पदयात्रा में 1008 राम…
प्रयागराज – जिलाधिकारी ने उपजिधिकारीयों व कार्यदाई संस्थाओं से संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
प्रयागराज जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल ने गुरूवार को संगम सभागार में विकास कार्यों की प्रगति के सम्बंध में उपजिलाधिकारियों, कार्यदायी संस्थाओं व सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने व्यक्तिगत शौचालय व स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों में प्रगति कम पाये जाने पर सम्बंधित अधिकारियों को कार्ययोजना बनाकर कार्य करते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में सेक्रेटरी व एडीओ पंचायत यदि शिथिलता बरते तो, उनके विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। बेसिक शिक्षा की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी…
प्रयागराज – मंडल आयुक्त की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न
प्रयागराज योजनाओं के क्रियान्वयन एवं निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं मण्डलायुक्त ने कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराये जाने के दिए निर्देश मण्डलायुक्त ने कार्यों में लापरवाही बरतने एवं बैठक में अनुपस्थित रहने पर जीएमडीआईसी का वेतन रोकने तथा कार्यों में लापरवाही पाये जाने डीसी एनआरएलएम को चेतावनी जारी करने के दिए निर्देश मण्डलायुक्त ने अभियान चलाकर राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, विधवा, दिव्यांग, वृद्वा पेंशन के लाभार्थिंयों को लाभान्वित कराये जाने के दिए निर्देश आईजीआरएस से सम्बंधित शिकायतों का…
हरदोई: ब्लॉक पिहानी ब्लॉक प्रमुख सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने धूमधाम से मनाया विधायक श्याम प्रकाश का जन्म दिवस
हरदोई: ब्लॉक पिहानी ब्लॉक प्रमुख सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने धूमधाम से मनाया विधायक श्याम प्रकाश का जन्म दिवस विकासखंड की सभागार में आयोजित हुआ हुई सभा, दीर्घायु की होने के लिए डाली गई यज्ञ में आहुतियां, गरीबों को दिए गए कम्बलं,चला भंडारा* ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेई, विधायक प्रतिनिधि धर्मेश मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि अनुपम मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि विपिन मिश्रा, गिरीश बाजपेई हरिओम मिश्रा, नवनीत बाजपेई, बुद्ध प्रकाश अवस्थी, प्रधान रामशरण प्रधान संघ अध्यक्ष मेवाराम राठौर, विकासखंड अधिकारी उदयवीर दुबे ,भाजपा नगर अध्यक्ष आदर्श सिंह, नीरज सिंह , सुबोध सिंह,रामदास…
फर्रुखाबाद से पैदल अयोध्या जा रहे हसनैन का लखनऊ में भाजपा नेता विकास राजपूत ने किया स्वागत
फर्रुखाबाद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष हसनैन चौधरी पैदल ही अयोध्या जा रहे हैं। राम सबके हैं और पूरी दुनिया राम की है। यह संदेश देते हुए उन्होंने 10 जनवरी से अपनी यात्रा शुरू की। 17 जनवरी को वह लखनऊ पहुंचे।लखनऊ पहुंचने पर लोकसभा चुनाव में फर्रुखाबाद सीट से भाजपा की टिकट के प्रबल दावेदार भाजपा नेता विकास राजपूत ने उनका जोरदार स्वागत किया। भाजपा नेता ने उनके साथ जलपान कर कई विषयों पर चर्चा की। हसनैन चौधरी ने बताया कि वह 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा…
फर्रुखाबाद:फर्जी प्रपत्रो के माध्यम से जस्ट डायल एप की सहायता से ट्रान्सपोर्ट हेतु फर्जी खातों में धन ट्रान्सफर करवाकर फर्जीवाड़ा करने वाले गैंग के चार अभियुक्त को पुलिस किया गिरफ्तार
फर्रुखाबाद,पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर प्रदीप कुमार के नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एसओजी ,सर्विलांस टीम व थाना कादरीगेट पुलिस द्वारा फर्जी प्रपत्रों के माध्यम से जस्ट डायल एप की सहायता से ट्रान्सपोर्ट हेतु फर्जी खातों में धन ट्रान्सफर करवाने वाले गैंग के चार अभियुन्तो को किया गिरफ्तार। फतेहगढ़ पुलिस के संयुक्त प्रयास से फर्जी प्रपत्रों के आधार पर जस्ट डायल एप की सहायता से ट्रान्सपोर्ट हेतु फर्जी खातों में धन…
बरेली – धंतिया गांव में टावर के पास झोपड़ी में लटका मिला युवक का शव परिवार में मचा कोहराम।
बरेली/मीरगंज – फतेहगंजपश्चिमी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात गांव धंतिया में टावर के पास मौजूद झोपड़ी में युवक का शव फंदे पर लटका संदिग्ध हालात में मिला है।परिजन ने हत्या की आशंका जताते हुए लिखित तहरीर पुलिस को दी है।लेकिन पुलिस आत्महत्या की बात कह रही है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।मिली जानकारी के मुताबिक गांव धंतिया निवासी पुष्पेन्द्र गंगवार (19) परसाखेड़ा में किसी फैक्ट्री में प्राइवेट नौकरी करता था।बुधवार को उसका शव गांव के टावर के पास मौजूद झोपड़ी में…
फर्रुखाबाद: नशे का आदी दबंग युवक राजीव उर्फ चिंगी व रंजीत उर्फ तोता खिलाफ परेशान होकर पीड़ित ने दिया पुलिस कप्तान को प्रार्थना पत्र
फर्रुखाबाद,दरअसल शराब के नशे में दरीवा पश्चिम निवासी राजीव उर्फ चिंगी रंजीत उर्फ तोता पुत्रगण स्व. राजाराम ने पड़ोसी के साथ में गाली-गलौज की। गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने अपने परिजनों को बुला लिया और पड़ोसी के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट पर उतारू हो गए। उपरोक्त लोग बहुत ही दबंगई इस कदर है कि लोग इनके खिलाफ शिकायत करने से भी डरते हैं उपरोक्त लोग पूर्व में भी कई लोगों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दे चुके हैं उपरोक्त लोगों की दबंगई इस कदर…
बरेली – फतेहगंजपश्चिमी कस्बे से पांच करोड़ की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, SSP देंगे पुलिस टीम को इनाम।
बरेली – बरेली जनपद के थाना फतेहगंज पश्चिम पुलिस ने पांच करोड़ की स्मैक और उसकी सप्लाई करने वाले तस्कर बंधुओं को गिरफ्तार किया। जिसमें से बड़ा भाई 2021 से स्मैक तस्करी का काम कर रहा था । उसने अपने साथ अपने छोटे भाई को भी इस धंधे में उतार लिया। इस मामले को लेकर एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि 17 जनवरी को पुलिस ने मोहल्ला सराय कस्बा फतेहगंज पश्चिमी से दो युवकों को गिरफ्तार किया, जिनके नाम नदीम उर्फ मुन्ना, मोहसिन निवासी मोहल्ला सराय है। बताया जा…
बरेली – फतेहगंजपश्चिमी नगर पंचायत चैयरमैन इमराना बेगम ने श्री राम जन्मभूमि अयोध्या जाने के लिए निशुल्क बस यात्रा शुरू।
फतेहगंजपश्चिमी कस्बे में हिंदू मुस्लिम की एकता की मिसाल कायम करते हुए। गंगा जमुना तहजीब के तहत फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत चेयरमैन प्रमुख समाज सेविका सोशल वर्कर ने 22 जनवरी 2024 को श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र अयोध्या धाम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे सभी राम भक्तों को शुभकामनाएं दी। और कहा कि कोई भी राम भक्त या पंडित पुजारी महात्मा या बुजुर्ग अयोध्या जाने में असमर्थ है तो वह उनकी पूर्ण रूप से सहायता करेंगी। फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम के प्रतिनिधि हारून चौधरी…
प्रयागराज-वर्ष 2023-24 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के लिए ऑन-लाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि शासन द्वारा निर्गत समय-सारिणी के अनुसार दिनांक 18 जनवरी, 2024 निर्धारित
दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के लिए ऑन-लाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि शासन द्वारा निर्गत समय-सारिणी के अनुसार दिनांक 18 जनवरी, 2024 निर्धारित की गयी है। अतः जनपद में अध्ययनरत पात्र छात्र/छात्राओं को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया जाता है कि शासन द्वारा निर्धारित तिथि के अन्दर ऑन-लाइन आवेदन पत्र छात्रवृत्ति की वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर भर कर हार्ड कॉपी सम्बन्धित शिक्षण संस्था में जमा करें। यदि शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा दिनांक 18 जनवरी, 2024 के अन्दर पात्र छात्र/छात्राओं द्वारा आवेदन पत्र नहीं…
