समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धावस्था पेंशन योजनांतर्गत बित्तीय वर्ष 2023-24 मे आधार डेस्क प्रणाली (डी0बी0टी0) द्वारा पेंशनरो की पेंशन का भुगतान किया जा रहा है। निदेशालय स्तर से ग्रामीण क्षेत्र के 13447 तथा शहरी क्षेत्र में 1853 अर्थात कुल मिलाकर 15300 का डाटा जिला समाज कल्याण विभाग अधिकारी प्रयागराज के पोर्टल पर अग्रसारित किया गया है। जिन्हें बैंक शाखाओ से आधार सीडेड(NPCI MAIPING) कराया जाना है। ऐसे पेंशनरो को सूचित किया जाता है कि वे अपने बैंक पासबुक के साथ मो0 आधार कार्ड के मूल प्रति के साथ अपने…
Day: September 24, 2023
मैनपुरी में किशोर ने फंदे से लटककर जीवनलीला की समाप्त, इकलौती संतान था, मची चीख पुकार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शुक्रवार की रात एक किशोर ने फंदे से लटककर जान दे दी। वह इकलौती संतान था। शनिवार सुबह घरवालों ने देखा तो चीख पुकार मच गई। परिजन ने बगैर किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता था। हाल ही में लौटा था। घटना औंछा थाना क्षेत्र के ज्योंती खुड़िया गांव की है। गांव निवासी राजू बाथम का पुत्र शेखर (17) गुजरात में रहकर एक खोया फैक्टरी में काम कर रहा था। दो…
मैनपुरी के बाजार में सामान लेने निकली बेटी रेस्टोरेंट में मुस्लिम ब्यायफ्रेंड के साथ मिली, भड़क गए परिवारवाले
रेस्टोरेंट में मुस्लिम युवक के साथ युवती के होने की जानकारी पर लड़की के स्वजन भड़क गए और हंगामा किया। पुलिस भी पहुंची और उन्हें थाने लेकर आयी। जानकारी मिलने पर युवक के स्वजन व उसके पक्ष के अन्य लोग भी कोतवाली पहुंच गए। युवक और उसका भाई कोतवाली में हंगामा करने लगा। इस पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। मैनपुरी शहर के एक रेस्टोरेंट पर मुस्लिम युवक के साथ बेटी को स्वजन भड़क गए। हंगामा शुरू हो गया। दोनों पक्षों को कोतवाली लाया गया। युवक पक्ष…
पीलीभीत में पोर्टल दे गया दगा, नहीं बन सके आयुष्मान कार्ड
पीलीभीत में नगर पालिका परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के तहत लगे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने किया। यहां कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाने थे, लेकिन पोर्टल दगा दे गया। महज 10-12 लोगों के ही कार्ड बन सके। स्वास्थ्य शिविर में आए 57 मरीजों का चिकित्सकों की टीम ने जांच कर दवाएं दीं। इसी के साथ आयुष्मान कार्ड के कैंप का आयोजन भी किया गया। कार्ड बनवाने के लिए काफी संख्या में लोग आए। शुरुआत में…
पीलीभीत के जंगल से सटे इलाकों में हाथियों का आतंक, आबादी में घुसकर झोपड़ी उजाड़ी, ग्रामीणों में दहशत
पीलीभीत के कलीनगर तहसील क्षेत्र में शारदा नदी के पार लग्गा भग्गा के जंगल में डेरा जमाए हाथी आतंक मचा रहे हैं। फसलों के बाद हाथी अब ढकिया ताल्लुके महाराजपुर गांव की आबादी में पहुंचकर झोपड़ियां उजाड़ने लगे हैं। शुक्रवार रात हाथियों ने एक ग्रामीण का झोपड़ीनुमा मकान उजाड़ दिया। वन विभाग के लापरवाही को देख ग्रामीण खुद मोर्चा संभालकर हाथियों को खदेड़ने में जुटे हैं। कलीनगर तहसील के अंतर्गत शारदा नदी के पार बराही रेंज का लग्गा भग्गा का जंगल है। कई दिनों से करीब सात हाथी जंगल में…
पीलीभीत के जंगल से निकलकर अचानक सड़क पर आ गया बाघ, थम गए राहगीरों के कदम
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघ की बढ़ती संख्या जहां इंसानों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है, वहीं पर्यटन को भी अलग पहचान दिलाए है। जंगल मार्ग और उसके बाहर अक्सर बाघ घूमते दिखाई देते हैं। खटीमा मार्ग पर सर्वाधिक बाघ देखे जाते हैं। कई बार बाघ बाइक सवारों पर हमलावर भी होते रहे हैं। शुक्रवार शाम जंगल मार्ग से गुजर रहे कार सवारों के सामने अचानक बाघ आ गया। चंद मिनटों में बाघ अंगड़ाई लेते हुए फिर जंगल की ओर निकल गया। कार सवारों ने मोबाइल से बाघ…
पीलीभीत में बस और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, पांच लोग घायल, पीलीभीत-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर हुआ रात को हादसा
बीती रात पीलीभीत हरिद्वार नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार बस और ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई हादसे के दौरान ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि बस में सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटवा कर आवागमन शुरू कराया। हादसा अमरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले केसरपुर के पास हुआ जहां सितारगंज की ओर से आ रही एक…
पीलीभीत में प्रेमिका के साथ मिलकर की पत्नी की हत्या
पूरनपुर में अवैध संबंधों में बाधक बनने पर घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया अजीतपुर बिल्हा निवासी जशोदा देवी की उसके पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर हत्या कर दी। शव गन्ने के खेत में फेंक दिया। शनिवार दोपहर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने शाहजहांपुर के बंडा थाने के गांव आलमपुर निवासी जशोदा के भाई रामपाल की ओर से पति पुत्तूलाल और उसकी प्रेमिका माया के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। एएसपी अनिल कुमार यादव ने घटना स्थल का निरीक्षण…
जौनपुर : किशोरी भगाने के आरोपित के खिलाफ कुर्की नोटिस जारी
शाहगंज/खेतासराय : किशोरी भगाने के एक आरोपित के खिलाफ अदालत ने धारा 82 के तहत कुर्की नोटिस जारी कर दिया है। साजिश के इस खेल में आरोपित की बहन भी मुलजिम है । खेतासराय पुलिस ने न्यायालय से अब धारा 83 के तहत कुर्की की तैयारी शुरू कर दी हैं। इस सम्बंध में खेतासराय थाने के प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर राजेश यादव ने कहा कि यह बेहद ही गंभीर मामला है। धारा 82 के तहत आरोपित के पैतृक आवास पर कुर्की नोटिस चस्पा कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 83…
जी-20 वाले भी जान गए हैं कि घोसी कहां है : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
”पीएम मोदी वाराणसी आए हैं, न कि क्योटो। क्योटो को तो यूपी सरकार ने बनने ही नहीं दिया। घोसी की जीत ने राजनीति में एक नया संदेश दिया है। आने वाले समय में लोकसभा चुनाव के परिणाम नए होंगे। मुस्लिम भाइयों को खूब डराया गया। लेकिन अधिकारियों की एक न चली और उन्होंने जमकर वोट भी दिया।”यह बात सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को पीएम मोदी के काशी दौरे पर तंज कसते हुए कही। दरअसल, घोसी विधानसभा में जीत के बाद सपा ने समीक्षा बैठक की। बैठक में घोसी विधानसभा…
सिविल सर्विसेज विषय पर लखनऊ विश्वविद्यालय में कैरियर वेबिनार, IAS पुलकित सिंह ने साझा किया अनुभव
लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं तकनीकी के प्लेसमैंट सेल ने शनिवार को “कैरियर इन सिविल सर्विसेज” पर वेबिनार का आयोजन किया। जिसमें मुख्य वक्ता 2020 की सिविल सेवा परीक्षा मे 26वी रैंक हासिल करने वाले आईएएस अधिकारी पुलकित सिंह रहे। वेबिनार की शुरुआत अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय के डीन प्रोफेसर एके सिंह ने किया।वेबिनार मे पुलकित सिंह ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए छात्रों को सिविल सर्विसेज में करियर बनाने के लिए मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा, “सिविल सर्विसेज में करियर एक गौरव का मार्ग है। जिसमें सिविल सर्वेंट्स को…
केन्द्र सरकार कर्मचारियों की मांगों को अनदेखी कर रही, महंगाई-बेरोजगारी बढ़ रही : सुभाष लांबा
लखनऊ में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा व कनफरडेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्पलाइज एंड वर्कर्स के सेकेट्री जरनल एसबी यादव ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य कर्मियों की 3 नवंबर को दिल्ली में होने वाली रैली ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व होगी। जिसमें देश भर से लाखों कर्मचारी शामिल होकर केंद्र सरकार को चेतावनी देंगे।सिंचाई विभाग नलकूप चालक संघ के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने इस कार्यक्रम के बाद यहां कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि सभी जनपद से हजारों…
जिनका नेता पहियों वाला सूटकेस उठाए, उस पार्टी का भविष्य क्या होगा : शिवराज सिंह चौहान
कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता आपस में आक्रोश निकाल रहे हैं। कमलनाथ जी समझ गए कि आक्रोश किसके खिलाफ है, इसलिए उन्होंने पोस्टर से दिग्विजय सिंह को ही निकाल दिया। मिस्टर बंटाधार खुद कहते हैं कि मैं जाऊंगा तो वोट नहीं मिलेंगे।’सीएम शिवराज सिंह शनिवार को भोपाल के कुशाभाऊ सभागार में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा प्रस्तावित है। PM यहां भाजपा कार्यकर्ताओं…
पाकिस्तान में लोगों की रोजाना कमाई भारत के 300 रुपए से कम, 9.5 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे
पाकिस्तान में 9.5 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे रह रहे हैं। कुल आबादी 24 करोड़ का यह 39.4% है। इनकी दिनभर की कमाई 3.65 डॉलर यानी 1,048 पाकिस्तानी रुपए है। भारतीय करेंसी में यह 300 रुपए के बराबर है। वर्ल्ड बैंक ने कहा- 2022 में गरीबी 34.2% थी, जो 5% बढ़कर अब 39.4% हो गई है।वर्ल्ड बैंक ने चेतावनी दी है कि एक साल में 1.25 करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे (BPL) आए हैं। इसके बाद BPL आबादी 9.5 करोड़ हो गई है। हालात बिगड़ते जा रहे हैं।…
पहला सेमीफाइनल भारतीय महिला टीम और बांग्लादेश के बीच, पढ़िए रिपोर्ट
19वें एशियन गेम्स का आगाज हो चुका है। महिला क्रिकेट का पहला सेमीफाइनल भारतीय महिला टीम और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। बांग्लादेश की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश की पूरी टीम 17.5 ओवर में 51 रन पर सिमट गई। बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान निगर सुल्ताना ने बनाया। उन्होंने 12 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बैटर दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।भारत के लिए चार विकेट पूजा वस्त्रकार ने लिए हैं। जबकि एक विकेट तितास साधु, देविक…
पूरे परिवार के साथ ऋतिक रोशन ने बप्पा को विदाई दी, गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी शामिल हुईं
ऋतिक रोशन ने गणेश चतुर्थी की मौके पर मुंबई स्थित अपने घर पर गणपति की स्थापना की थी। अब हाल ही में एक्टर ने पूरे परिवार के साथ बप्पा को विदाई दी है, जिसकी कुछ फोटोज और वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।गणपति विसर्जन में ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी शामिल हुईं। इन तस्वीरों में ऋतिक पिता राकेश रोशन, मां पिंकी रोशन, बहन और मौसी के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं ऋतिक ने जो वीडियो शेयर किया है उसमे वह अपनी…
सिंघम जैसी फिल्में समाज को बहुत ही खतरनाक संदेश देती हैं : बॉम्बे हाई कोर्ट के जज गौतम पटेल
साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म ‘सिंघम’ को अजय देवगन के करियर की सुपरहिट फिल्मों में से एक माना जाता है। इसकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रोहित शेट्टी निर्देशित यह फिल्म आज एक हिट फ्रेंचाइजी में तब्दील हो चुकी है। हाल ही में मेकर्स ने इसके तीसरे पार्ट की शूटिंग भी शुरू की है।इसी बीच शुक्रवार को बॉम्बे हाई कोर्ट के जज गौतम पटेल ने कहा कि सिंघम जैसी फिल्में समाज को बहुत ही खतरनाक संदेश देती हैं। इंडियन पुलिस फाउंडेशन के एक…
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज शादी के बंधन में बंधेंगे
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा आज शादी कर रहे हैं। शादी की रस्में उदयपुर के द लीला पैलेस में दोपहर 1 बजे से शुरू होंगी। इस शादी में बॉलीवुड सेलेब्स समेत 4 राज्यों के मुख्यमंत्री और कई कद्दावर नेता शामिल होंगे।परिणीति और राघव कॉलेज के दिनों से एक-दूसरे को जानते थे लेकिन रिलेशनशिप 2022 में एक पंजाबी फिल्म के सेट से शुरू हुई, जहां राघव-परिणीति से मिलने पहुंचे थे। 6 महीने पहले दोनों को एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया था। तभी…
