मिश्रित कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी निवासी कामता पुत्र रज्जू ने प्रभारी निरीक्षक को एक शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि दिनांक 17 सितंबर को पीड़ित भट्टे पर काम करने गया था उसकी पत्नी व पांच नाबालिक बच्चे घर पर थे समय करीब 11 बजे दिन में गांव के ही निवासी अंकित पुत्र हरी पीड़ित की पत्नी को अपने प्रेम जाल में फंसाकर बहला फुसलाकर कही भगा ले गए है घर में रखा सारा जेवर व 7 हजार रुपए की नगदी वह अपने साथ ले गई है पीड़ित का…
Day: September 22, 2023
औरैया: टेंपो पलट जाने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल
दिबियापुर : ट्रक की चपेट से औरैया से दीवियापुर आ रहे टेंपू पलट जाने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घटना थाना औरैया कोतवाली क्षेत्र के गांव चिचौली के पास नदी पुल पर औरैया की तरफ से आ रहे टेंपू में ट्रक का पिछला हिस्सा लगने से टेंपू बेकाबू होकर पलट गया टेंपू पलटगया जिससे टेंपू सवार एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो घायलों को मौके पर पहुंचीं 108 एम्बुलेंस द्वारा तुरंत जिला अस्पताल औरया पहुंचाया गया अस्पताल में डॉक्टरों ने घायलों का…
बदायूं: भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति की समीक्षा मीटिंग हुई संपन्न
जिले में भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति जिला बदायूं की कार्यकारिणी के द्वारा ब्लॉक आसफपुर के गांव किशनपुर (बड़पूरा) में भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।जिसमें तमाम ग्रामवासी व यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।जिला अध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति किसानों के हित के लिए कार्य कर रही है।ताकि किसानों की समस्याओं का निदान किया जा सके।और बदायूं के तेज तर्रार जिला महासचिव सचिन बाबू ने किसानों के बीच अपनी बात रखी और बताया कि हम आपसे वोट मांगने नहीं आए और ना ही…
चीन-पाकिस्तान की कहानी, कनाडा के पत्रकार डेनियल बोर्डमैन ने बताया ट्रूडो के भारत विरोध का सच
भारत और कनाडा के विरोध के बीच इससे जुड़ी तमाम कहानियां भी सामने आ रही है। कनाडा के पत्रकार डेनियल बोर्डमैन ने भी ऐसी कहानी बताई है, जिसके केंद्र में पाकिस्तान व चीन की भूमिका होने की बात कही गई है। भारत से रिश्ते खराब करके कनाडा के प्रधानमंत्री कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन टूडो तमाम लोगों के निशाने पर आ गए हैं। भारत समेत बाकी दुनिया से तो इसके लिए उन्हें उलाहने सुनने ही पड़ रहे हैं। साथ ही खुद कनाडा की मीडिया और पत्रकार भी उनके ऊपर सवाल उठाने…
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर क्या कहा?
‘मैं महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में हूं, लेकिन ओबीसी आरक्षण के बिना यह अधूरा रहेगा। सवाल यह है कि देश में कितने ओबीसी, दलित, आदिवासी हैं? इसका जवाब सिर्फ जाति जनगणना से मिल सकता है। जैसे ही विपक्ष यह मुद्दा उठाता है, बीजेपी दूसरे मुद्दे लाकर ध्यान भटकाने की कोशिश क्यों करती है? आप जातिगत जनगणना के आंकड़े जारी करें। आपने नहीं किए तो हम कर डालेंगे।’कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा में ये बात कही। सरकार के महिला आरक्षण विधेयक लाने के बाद से जातिगत जनगणना…
मैनपुरी में सीडीओ ने 3 वन क्षेत्राधिकारियों का वेतन रोका
मैनपुरी में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक में समीक्षा की। वन क्षेत्र की भूमि बंदोबस्त में अमल दरामद के कार्य में शिथिलता बरतने पर क्षेत्रीय वनाधिकारी करहल, मैनपुरी, किशनी का वेतन रोके जाने के निर्देश दिए। कहा कि संबंधित अधिकारी उप जिलाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर वन क्षेत्र की चिह्नित भूमि को प्राथमिकता पर राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि कई विभागों द्वारा हरीतिमा एप पर अभी तक जियो टैग नहीं कराया…
शहरी क्षेत्र के ज्यादातर इलाकों में मिल रहे हैं डेंगू के मरीज
लखनऊ में डेंगू लगातार हमलावर हो रहा है। गुरुवार को 26 नए लोगों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस बीच अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा हैं।शहरी क्षेत्र के ज्यादातर इलाकों में डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। इसके अलावा कस्बाई क्षेत्रों में भी बुखार रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ हैं।ऐशबाग, रेडक्रॉस, इटौंजा, सिल्वर जुबली में एक-एक, अलीगंज में चार, चन्दरनगर, चिनहट, एनके रोड, टूडियागंज में तीन- तीन लोग डेंगू की चपेट में आए। सरोजनीनगर, इन्दिरानगर में चार लोग डेंगू…
हरदोई ; शांति मार्च का नगर में पुष्प वर्षा के साथ हुआ भव्य स्वागत
विश्व शांति दिवस 21 सितंबर 2023 को नगर के मुख्य मार्गों पर अंतर्राष्ट्रीय शांति वक्ता एवं विश्व शांति दूत तथा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में रिकॉर्ड बना चुकी हियर योरसेल्फ, स्वयं की आवाज के लेखक प्रेम रावत के अनुयायियों द्वारा नगर के मुख्य मार्गों पर शांति मार्च निकाल कर शांति का संदेश नगर वासियों को दिया गया। नगर के शाहिद उद्यान कंपनी बाग से निकल गई इस शांति मार्च को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती पीके वर्मा तेज तर्रार विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सुखसागर मिश्र…
प्रयागराज ; मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में खाद्य एवं रसद विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई
मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में खाद्य एवं रसद विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई जिसमें सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, प्रयागराज समेत सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें। बैठक में अन्नपूर्णा भवन योजना (मॉडल शॉप) के अन्तर्गत उचित दर दुकानों के निर्माण के सम्बन्ध में जनपदवार 75 दुकानों के निर्माण, ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम सभाओं तथा शहरी क्षेत्रों में नगर पंचायत / नगर पालिका परिषद / नगर निगम के आर्थिक स्रोतों/ मनरेगा आदि योजनाओं से राशन की दुकानों का निर्माण तथा ग्रामीण क्षेत्रों में यथासंभव पंचायत भवन एवं शहरी क्षेत्रों…
25 हजार रुपए लेने के आरोप में एलडीए बाबू निलंबित, बाबू की हरकत देख आया वीसी को गुस्सा
एलडीए बाबू ने 250 रुपए की रसीद का सत्यापन करने के लिए 25 हजार रुपए फरियादी से ले लिया। मामला एलडीए के प्राधिकरण दिवस पर खुला। उसके बाद एलडीए वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी ने मामले में सख्ती दिखाते हुए न बाबू को निलंबित किया बल्कि महज एक घंटे के अंदर काम भी कराया।दरअसल, मोतीझील निवासी मुसीर हुसैन को साल 1982 में भवन संख्या ई1/93 आवंटित हुआ था। उन्होंने इसका पूरा भुगतान कर दिया था। लेकिन एक 250 रुपए की रसीद पर सत्यापन का काम बाकी था। अब इस काम के लिए…
जौनपुर : युवती से दुराचार का आरोपी गिरफ्तार
शाहगंज/सरपतहां : थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र राय, कांस्टेबल संदीप खरवार व शरद वैश्य के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि विश्वसनीय सूचना के आधार पुलिस ने दुष्कर्म में वाञ्छित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान स्थानीय क्षेत्र के गैरवाह गांव निवासी विक्रम गौड़ पुत्र राम अवतार गौड़ के रूप में हुई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए…
पीलीभीत में भाई को मारने के लिए हथियार लेकर घर में घुसा युवक
पीलीभीत में जमीन के विवाद में बरहा गांव में एक युवक मां को साथ लेकर भाई का मारने की नीयत से मंगलवार रात को उसके घर में घुस गया। उसके साथ कुछ लोग थे जो तमंचे लिए हुए थे। चीख-पुकार मची तो हमलावर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक तमंचा बरामद किया है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम बरहा निवासी अतुल और आकाश शर्मा सगे भाई हैं। दोनों भाइयों में जमीन का विवाद चल रहा है। मां फूला देवी अतुल के साथ है। मंगलवार रात करीब आठ बजे…
पीलीभीत में युवती को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
जहानाबाद में गोबर डालने गई युवती को पास के गांव का युवक अगवा कर अपने रिश्तेदार के यहां ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीण ने एक बताया कि उसकी 20 वर्षीय नवासी बचपन से ही उनके यहां रहती है। बुधवार दोपहर 12:30 बजे वह गोबर डालने के घर से बाहर गई थी, तभी प्रदीप उर्फ छोटा निवासी ग्राम गोंछ ने उसे पकड़ लिया और जान से मारने की धमकी देकर अपने…
पीलीभीत में आठ साल में बाघ ले चुके हैं 38 लोगों की जान
कलीनगर में टाइगर रिजर्व बनाने के बाद से अब तक आठ साल में बाघ 38 लोगों की जान ले चुके हैं। इनमें इस साल बाघ का निवाला बने चारलोग भी शामिल हैं। बाघों की बढ़ती संख्या के बावजूद मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं न रोकने के लिए कोई ठोस रणनीति बनाने में अफसर फेल नजर आ रहे हैं। बाघ के हमले में इनकी हुई मौत तिथि मृतक निवासी वर्ष 2016 30 जून – मेघनाथ – नदहा 23 अक्टूबर – बेनीराम- मरौरी 28 अक्टूबर- बाबूराम- पिपरिया 11 दिसंबर -अहमद खा- डगा वर्ष…
प्रयागराज : वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रथम मण्डलीय पेंशन अदालत का आयोजन माह अक्टूबर के तृतीय सप्ताह में
सेवानिवृत्त राज्य कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर अनुमन्य लाभों के लम्बित मामलों को शीघ्र निस्तारित कराने के लिए मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डल स्तर पर पेंशन अदालत गठित है। वित्तीय वर्ष 2023-24 की प्रथम मण्डलीय पेंशन अदालत माह सितम्बर, 2023 के प्रथम सप्ताह में आयोजित की जानी थी, परन्तु पेंशन अदालत से सम्बन्धित केवल 03 नये वाद प्राप्त हुये हैं, जिसके कारण समय सीमा को बढ़ाते हुए पुनः वित्तीय वर्ष 2023-24 की प्रथम मण्डलीय पेंशन अदालत माह अक्टूबर, 2023 के तृतीय सप्ताह में आयोजित की जानी है। सेवानिवृत्त राज्य कर्मचारियों तथा…
संघ प्रमुख मोहन भागवत आज अवध प्रांत के काम काज की करेंगे समीक्षा
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत तीन दिवसीय प्रवास पर आज लखनऊ आएंगे। संघ कार्यालय भारती भवन और निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में संघ के अवध प्रांत की कार्यकारिणी की बैठक लेंगे। भागवत 24 सितंबर तक संघ के अवध प्रांत की कार्यकारिणी, अवध प्रांत के सात विभागों और संघ दृष्टि से 26 जिलों की कार्यकारिणी की बैठक लेंगे। भागवत अवध में संघ के विस्तार, राष्ट्रवाद के मुद्दों को धार और हिन्दुत्व के मुद्दों पर मंथन करेंगे।लोकसभा चुनाव से पहले मोहन भागवतके इस बैठक को काफी…
हरदोई : प्राथमिक विद्यालय बढनवा माधोगंज में शिक्षा चौपाल का किया गया आयोजन
निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति एवं जनसमुदाय की भागीदारी बढाने के उद्देश्य से विकास खण्ड माधौगंज के प्राथमिक विद्यालय बढनवा में 20-09-2023 को विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री चंदिका प्रसाद की अध्यक्षता में व प्रधान अध्यापक गौरव कुमार के निर्देशन में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। शिक्षा चौपाल में विकास खण्ड के एआरपी नीरज कुमार व कुलदीप कुमार सिंह, विद्यालय स्टाफ, अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष महोदय द्वारा मां सरस्वती के पूजन व वंदना से हुई। उसके बाद बच्चों के द्वारा प्रेरक गीत…
जौनपुर:धूमधाम से मनाया गया हज़रत हम्ज़ा चिश्ती (र.अ.) का 548वा उर्स मुबारक,दूर दूर से आए जायरीन
गंगा जमुनी तहजीब का मरकज सिराजे हिंद कहे जाने वाला जौनपुर यूं तो औलियाओ,बुजुर्गों, ऋषि मुनियों की तपोभूमि रहा है, और समय-समय पर लगने वाले उर्स और मेलो में सभी समुदाय के लोग एक दूसरे के तीज त्यौहार में शरीक होते है।अपनी पुरानी रिवायत के अनुसार गुरुवार को जौनपुर शहर के उत्तरी छोर पर स्थित हजरत हम्ज़ा चिश्ती रहमतुल्ला अलैह की दरगाह शरीफ पर उनका 548 वा उर्स मुबारक अपनी पुरानी रिवायत के अनुरूप बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, सुबह गुश्ल पाक के साथ साथ पारंपरिक चादर व गागर…
हरदोई : उज्ज्वला कनेक्शनों को एनपीसीआई के अंतर्गत आधार से लिंक कराया जाएः-जिलाधिकारी
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जनपद की गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि उज्ज्वला कनेक्शनों को एनपीसीआई के अंतर्गत आधार से लिंक कराया जाए। बैंकों के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जाए। उन्होंने एलडीएम को सभी बैंकों को इस संबंध में निर्देशित करने को कहा। उन्होंने कहा कि लंबित इकेवाईसी प्रकरणों का जल्द निस्तारण किया जाए। एजेंसी के प्रतिनिधियों ने बैंकों से संबंधित समस्याएं रखी जिनके तत्काल निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी…
आईएस बिंद्रा स्टेडियम में आज से होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) स्थित आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय टाइमिंग के मुताबिक दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। टॉस दोपहर 1:00 बजे होगा।इस सीरीज में टीम इंडिया के पास अपनी वर्ल्ड कप की तैयारियों को परखने का आखिरी मौका होगा। इस मैदान पर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से 4 साल बाद खेलेगी। यहां पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 4 विकेट से हराया था।भारतीय सिलेक्टर्स ने वर्ल्ड कप से पहले…
