हरदोई :जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने हरदोई देहात के चित्तरपुरवा ग्राम स्थित प्राथमिक विद्यालय में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत लगाए गए शिला फलकम का निरीक्षण किया। उन्होंने शिला फलकम को मानक के अनुरूप पाया। उन्होंने शिलाफ़लकम की दीवार की रंगाई पुताई का कार्य कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में शिला फलकम की स्थापना की गयी है। शिला फलकम के माध्यम से बच्चों में देश प्रेम की भावना प्रबल होगी। बच्चे राष्ट के अमर सपूतों से प्रेरणा लेंगे। उन्होंने विद्यालय के बच्चों से…
Month: August 2023
हरदोई :अपर जिला जज ने किया जिला कारागार का निरीक्षण
हरदोई :अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई सुधाकर दुबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई राज कुमार सिंह के सरंक्षण एवं अनुमति से एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान में आज जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। अपर जिला जज द्वारा बैरक में बन्दियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकरी प्राप्त की गई तथा उनको बताया कि ऐसे बंदी जिनकी जमानत हो गई है जमानतदार दाखिल नहीं कर पा रहे हैं…
हरदोई :जिलाधिकारी ने झण्डी दिखाकर गौकास्ट मशीन को किया रवाना
हरदोई : उप निदेशक कृषि डॉ0 नन्द किशोर ने बताया है कि गौ धनमंत्री कृषक उत्पादक संगठन के द्वारा गौ आधारित प्राकृतिक खेती के साथ-साथ गौकास्ट का कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गौकास्ट मशीन की कीमत लगभग 85000.00 रुपये है। यह मशीन 100 किग्रा0 गोवर से लगभग 80 किया० लकड़ी/गौपाल बनाती है। जिलाधिकारी ने जनपद की सभी गौशालाओं में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से गौकास्ट तैयार करने की योजना बनाई है। जिलाधिकारी ने इसकी शुरूआत आज झण्डी दिखाकर गौकास्ट मशीन को रवाना की। यह गौकास्ट…
हरदोई :मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन
हरदोई: विगत दिवस राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वावधान में अध्यक्ष/जिला जज श्री राजकुमार सिंह जी एवं सचिव/अपर जिला जज श्री सुधाकर दुबे जी के आदेशानुसार तहसील विधिक सेवा समिति बिलग्राम के सचिव/तहसीलदार विनीत कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में विकासखंड बिलग्राम के ग्राम पंचायत भवन कटरी छिबरामऊ में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, शिविर की अध्यक्षता तहसील प्रशासनिक अधिकारी विनोद कुमार त्रिवेदी…
हरदोई :बच्चों में देश प्रेम की भावना जागृत करने हेतु हर घर तिरंगा अवश्य फहरायें:-एम0पी0सिंह
हरदोई : आजादी का अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अन्तर्गत ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत श्रीमान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हरदोई के नेतृत्व में स्कूली छात्रों द्वारा निकाली गयी तिरंगा यात्राआजादी का अमृत महोत्सव” के समापन समारोह के अन्तर्गत ‘मेरी माटी, मेरा देश’ कार्यक्रम मिट्टी को नमन, वीरो को वंदन के तहत आज दिनांक 11.08.2023 को श्रीमान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हरदोई के नेतृत्व में जनपद के स्कूली छात्रों द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन हरदोई से शहीद उद्यान तक तिरंगा यात्रा निकाली गयी, तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश…
हरदोई :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुयी जल निगम की समीक्षा बैठक
हरदोई :कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जल निगम ग्रामीण व शहरी की समीक्षा बैठक की गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि कनेक्शनों की संख्या बढ़ाई जाए, प्रतिदिन कम से कम 1500 कनेक्शन किये जायें। प्रत्येक सप्ताह प्रत्येक विकास खण्ड से कम से कम एक गाँव को शत प्रतिशत संतृप्त किया जाए। लापरवाही होने पर जेई व एई की जवाबदेही निर्धारित की जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित किया जाए। उपभोक्ताओं से फीडबैक फॉर्म भराया जाए। भूमि संबंधी अवशेष मामले तहसीलों के…
फर्रुखाबाद:स्वास्थ्य विभाग की टीम सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से लोगों को कर रही टीकाकरण के लिए जागरूक,बच्चे देश का भविष्य, उनके टीकाकरण में न करें देरी -सीएमओ
फर्रुखाबाद, 11 अगस्त 2023 जिले में इस समय मिशन इंद्रधनुष – 5.0 चल रहा है, जो शनिवार (12 अगस्त) तक चलेगा। अभियान में किसी कारण वश नियमित टीकाकरण से छूटे हुए शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती को टीके लगाए जा रहे हैं। कुछ परिवार ऐसे भी हैं जो टीकाकरण कराने से मना कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूनिसेफ के सहयोग से उन्हें समझा कर टीकाकरण के लिए राजी कर रही है lइसी क्रम में शुक्रवार को यूनिसेफ के डीएमसी अनुराग…
हरदोई : प्रवेश प्रक्रिया 11 से 17 अगस्त तक तक सम्पादित की जायेगी:-आर0के0 श्रीवास्तव
प्रधानाचार्य राजकीय आई0टी0आई0 आर0के0 श्रीवास्तव ने बताया है कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश सत्र 2023 के द्वितीय/उच्चीकृत चरण में चयनित अभ्यार्थियों की प्राप्त प्रवेश सूची के क्रम में प्रवेश प्रक्रिया 11 से 17 अगस्त 2023 तक की सांय 05.00 बजे तक सम्पादित की जायेगी। अतः द्वितीय चरण चयन परिणाम में चयनित अभ्यर्थी 17 अगस्त 2023 की सांय 05.00 बजे तक अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्रों, अंकपत्रों एवं उनकी एक-एक प्रमाणित प्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सम्बन्धित चयनित संस्थान में प्रवेश लेना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि…
पीलीभीत : विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल निकट गोमती उद्गम स्थल माधोटांडा में छात्र-छात्राओं व शिक्षक गणों के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया।
आज दिनांक 11/08/2023 को विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल निकट गोमती उद्गम स्थल माधोटांडा में छात्र-छात्राओं व शिक्षक गणों के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया। जहां पर इत्यादि प्रकार के वृक्षों से वृक्षारोपण किया गया व शिक्षकों के द्वारा छात्र – छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया जो कि इस मौके पर विद्यालय के मुख्य संरक्षक श्रीमान अनिल कुमार गुप्ता जी वह प्रबंधक महोदय श्रीमान विकास गुप्ता जी एवं प्रधानाचार्या जी श्रीमती अविनाश कौर जी व समस्त शिक्षकगण विद्यालय परिषद में उपस्थित रहे। द दस्तक 24 न्यूज जिला…
उत्तर प्रदेश राज्य में सांप के काटने से हुई मौत तो पीड़ित परिवार को मिलेगा 4 लाख मुआवजा, इतने घंटे में आएंगे पैसे
भारत में कई लोगों की मौत सांप काटने की वजह से हो जाती है. आए दिन खबरों में पढ़ते हैं कि सांप काटने की वजह से किसी की जान चली गई है. अब सांप काटने को राष्ट्रीय आपदा में शामिल किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश की सरकार मुआवजा दे रही है. जिसके तहत सांप काटने से हुई मौत के बाद पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपए दिए जाते हैं. ऐसे में जानते हैं कि यह पैसे कितने दिनों में मिल जाएंगे उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में सांप काटने…
हरदोई : जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण 20 अगस्त तक करें आवेदन।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ऋृचा गुप्ता ने बताया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ०प्र० द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस 03 दिसम्बर, 2023 के अवसर पर दिव्यांगता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले स्वैच्छिक संस्थानों/व्यक्तियों/कर्मचारियों को पुरस्कृत किये जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है। इच्छुक व्यक्ति अथवा स्वैच्छिक संस्थान अपना आवेदन 02 प्रतियों में 20 अगस्त 2023 तक प्रत्येक दशा में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, कार्यालय, विकास भवन, हरदोई में जमा कर सकते है।
हरदोई : 14 अगस्त को किसान क्रेडिट कार्ड मेला का किया जायेगा आयोजन।
सहायक निदेशक मत्स्य ने बताया है कि ग्राम सभा एवं निजी तालाबों में भारतीय मेजर कार्प मछली पालन, ग्राम सभा एवं निजी क्षेत्र के छोटे तालाबों में उच्च घनत्व पर पंगेशियस मछली पालन, भारतीय मेजर कार्प मछली बीज हैचरी संचालन एवं सम्वर्धन, भारतीय मेजर कार्प मत्स्य बीज सम्वर्धन फ्राई से फिंगरलिंग अवस्था में हैचरी संचालन एवं बीज सम्वर्धन हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 14 अगस्त 2023 को प्रातः 11.00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में किसान क्रेडिट कार्ड मेला का आयोजन किया जायेगा, जिसमें जनपद के समस्त मत्स्य पालको, मत्स्य विक्रेताओं, मत्स्य…
रूस ने 47 साल बाद चांद पर अपना मिशन लूना-25 किया लॉन्च
रूस ने 47 साल बाद चांद पर अपना मिशन लूना-25 लॉन्च कर दिया है। ये चांद के साउथ पोल पर उतरेगा। इस मिशन का मकसद चंद्रमा पर पानी की खोज करना है। 1976 के बाद रूस ने अब मून पर यान भेजा है। इसे अमूर ओब्लास्ट के वोस्तोनी कॉस्मोड्रोम से लॉन्च किया गया। यह जगह मॉस्को से करीब 5,550 किमी ईस्ट में है। रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के मुताबिक, लूना-25 चांद की ओर निकल चुका है। ये 5 दिन तक चांद की तरफ बढ़ता रहेगा। इसके बाद यह उसकी…
खुद का नाम न देखकर मैं हैरान था,वापसी के लिए तैयार हूं:शिखर धवन
भारत के अनुभवी ओपनर शिखर धवन ने एशियन गेम्स खेलने वाली भारतीय क्रिकेट टीम में खुद चयन न होने पर प्रतिक्रिया दी है। इस लेफ्टी ओपनर ने कहा है कि मैं हैरान था, लेकिन मैं आने वाले समय में नेशनल टीम में वापसी करने के लिए दृढ़ निश्चय हूं। 37 साल के इस लेफ्टी ओपनर ने न्यूज एजेंसी PTI से कहा- ‘टीम देखकर पहले हैरान था, फिर मुझे लगा कि सिलेक्टर्स की सोचने की प्रोसेस अलग होगी और इसे स्वीकार करना होगा।’धवन ने कहा- ‘खुश हूं कि ऋतु (गायकवाड़) टीम…
युवराज के बाद कोई टिका ही नहीं; श्रेयस फिट नहीं हुए तो वर्ल्ड कप में दिक्कतें आएंगी
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, ‘एशिया कप और वर्ल्ड कप से पहले नंबर-4 की पोजिशन हमारे लिए सबसे बड़ी समस्या है। युवराज (सिंह) के रिटायरमेंट के बाद से इस पोजिशन पर कोई खिलाड़ी अपनी जगह पक्की नहीं कर सका। अगर श्रेयस अय्यर समय पर फिट नहीं हुए तो हमें एशिया कप और वर्ल्ड कप में बहुत दिक्कतें आएंगी।’ 36 साल के रोहित ने मुंबई में ‘ला लीगा’ के स्पेशल इवेंट में रिपोर्टर्स के सवालों के जवाब दिए। रोहित फुटबॉल लीग ‘ला लीगा’ के नए ब्रांड एम्बेसडर बनाए गए हैं।…
राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने इंदिरा गांधी स्मार्टफोन स्कीम का किया उद्धाटन
राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने इंदिरा गांधी स्मार्टफोन स्कीम का उद्धाटन किया। इसके तहत पहले फेज में 40 लाख महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन दिए जाएंगे। दूसरी तरफ 200 यूनिट से ज्यादा बिजली खपत वाले कंज्यूमर्स का फ्यूल सरचार्ज पूरी तरह माफ करने का ऐलान भी हुआ है। इसके बदले राज्य सरकार बिजली कंपनियों को 2500 करोड़ देगी। पहले 200 यूनिट तक फ्यूल सरचार्ज माफ था। स्मार्टफोन योजना के तहत पहले फेज में 40 लाख और दूसरे फेज में 80 लाख फोन बांटे जाने हैं। फ्यूल सरचार्ज माफ होने से…
अविश्वास प्रस्ताव पर 2 घंटे बोले PM; विपक्ष के वॉकआउट के बाद मणिपुर का जिक्र
विपक्ष मणिपुर हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री के बयान की मांग कर रहा था। इसलिए अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। हालांकि अविश्वास प्रस्ताव गिर गया। करीब 6 हजार 4 सौ शब्दों की स्पीच में मोदी ने सबसे ज्यादा 50 बार कांग्रेस का नाम लिया। वहीं 18 बार मणिपुर कहा। उन्होंने एक बार भी राहुल और सोनिया का नाम नहीं लिया। संसद में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर PM मोदी ने 2 घंटे 12 मिनट जवाब दिया। PM ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव हमारे लिए हमेशा शुभ रहा है। ये इंडिया गठबंधन…
कार्तिक आर्यन को महिला ने शादी के लिए किया प्रपोज
14वें इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘सत्य प्रेम की कथा’ का प्रीमियर रखा गया। इस इवेंट में कार्तिक आर्यन भी शामिल हुए, जहां उन्हें एक महिला ने शादी के लिए प्रपोज किया है। यहां पहुंचकर उन्होंने फैंस से मुलाकात की और उनके सवालों के जवाब भी दिए। तभी एक महिला ने उनसे पूछा की क्या कार्तिक उनसे शादी करेंगे?। ये सुनकर एक्टर शरमा जाते हैं। थोड़ी देर बाद कार्तिक ने जवाब में कहा, ‘एक यहां प्रेम कहानी पूछ रहा है, एक ने शादी का प्रपोजल…
जिस बिल्डिंग की सफाई करते थे पिता, उसे खरीदा,सुनील शेट्टी की अनसुनी कहानी
सुनील शेट्टी आज 62 साल के हो चुके हैं। एक सफाई कर्मचारी के बेटे सुनील शेट्टी ने अपने हुनर से न सिर्फ देशभर में नाम, दौलत, शोहरत कमाई बल्कि वो सारी बिल्डिंग खरीद लीं, जहां उनके पिता कभी सफाई किया करते थे। एक फोटोशूट के जरिए फिल्मों में आए सुनील को लोगों ने इंडस्ट्री छोड़ने की सलाह दी थी, हालांकि बाद में वो 90 के दशक के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में शुमार हुए। 11 अगस्त 1961 को सुनील शेट्टी का जन्म मैंगलोर (अब कर्नाटक) के मुल्की शहर में हुआ। मिडिल…
जौनपुर : सास-ससुर व पति के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
शाहगंज दहेज की मांग को लेकर विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारने पीटने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। कोतवाली पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति, सास व ससुर पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। क्षेत्र के ताखा पूरब गांव निवासी ज्योत्सना पाठक की शादी आजमगढ़ जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी आनंद तिवारी के साथ मार्च 2017 में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग करने लगे। विवाहिता…
