थाना शाही के जंगल में मिला महिला की शव। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार शाही थाना क्षेत्र के गांव सेवा ज्वालापुर की महिला वीरवत्ती पत्नी घनश्याम आज सुबह अपने धान के खेत में दवा छिड़कने गई थी। और उसके बच्चे स्कूल चले गए थे। दोपहर में जब उसके बच्चे स्कूल से वापस आए तो उनकी मां घर में नहीं थी। तो उन्होंने अपनी मां के वारे में पड़ोसियों से जानकारी की। मगर कहीं से कोई जानकारी न मिलने पर…
Day: August 24, 2023
मैनपुरी के मदरसा में मांगी गई चंद्रयान 3 दुआएं, बच्चों में लैंडिंग देखने को लेकर दिख रहा उत्साह
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लोगों को बेसब्री से इतंजार है। आमजन इसकी सफल लैंडिंग के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं स्कूली बच्चों में भी इसका प्रसारण देखने को लेकर खासा उत्साह है। इसका सीधा प्रसारण दिखाने के लिए बुधवार को स्कूल शाम के समय खोले जाएंगे। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए मैनपुरी के मंदिरों में पूजा-अर्चना की जा रही है। वहीं इसके सफल लैंडिंग के लिए मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई। इसी कड़ी में जिले के भोगांव कस्बा स्थित मदरसा दरसुल…
पीलीभीत में 24 घंटे की बारिश से पारा चार डिग्री लुढ़का, जनजीवन प्रभावित
पीलीभीत में 24 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश से पारा चार डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया है। करीब 50 मिलीलीटर बारिश दर्ज की गई है। उमस भरी गर्मी से राहत मिलने से लोग खुश हैं, लेकिन जगह-जगह जलभराव से दिक्कतें भी बढ़ गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार 25 अगस्त तक बारिश होने का अनुमान है। दो दिन से लगातार बारिश होने से जनजीवन पर भी असर पड़ने लगा है। जिले में बीते 24 घंटे से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इससे मौसम खुशगवार हो गया है। लोगों को गर्मी…
पीलीभीत में 25 लाख खर्च कर पत्नी को भिजवाया कनाडा, अब पति का ही नहीं उठा रही फोन, जानें पूरा मामला
पूरनपुर में शादी के बाद पत्नी के जिद करने पर 25 लाख खर्च कर युवक ने पत्नी को कनाडा भिजवा दिया। पत्नी ने कनाडा में सेटल होने के बाद उसे बुलाने का भरोसा दिलाया लेकिन एक साल से कोई बात तक नहीं की। इसे लेकर सवाल जवाब करने पर ससुरालियों ने घर आकर मारपीट की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर मकरंदपुर निवासी गुरपिंदर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी शादी के बाद विदेश में…
पीलीभीत में रिपोर्ट दर्ज कराने पर दबंगों ने घर में घुसकर पीटा
जहानाबाद में गांव खरूआ में मेला देखने गए भाई-बहन के साथ गांव के ही कई लोगों ने मारपीट की। इसकी शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने पीड़ित पक्ष से ही बदसलूकी की। परिजनों ने मामले की शिकायत एसपी से की, तब कहीं रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की। घटना से गुस्साए परिजनों ने तमाम ग्रामीणों के साथ मंगलवार देर शाम जहानाबाद कोतवाली का घेराव कर हंगामा काटा। गांव खरूआ निवासी जागनलाल का पुत्र शिवम अपनी पांच वर्षीय बहन के साथ गांव में…
पीलीभीत में चंद्रयान-3 की लैंडिंग होते ही खुशी से झूमे विद्यार्थी
पीलीभीत में चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग का बुधवार शाम स्कूलों में लाइव प्रसारण दिखाया गया। इसके अलावा अन्य लोगों ने भी इसका लाइव प्रसारण देखा। चंद्रयान के चंद्रमा की सतह पर सफलता पूर्वक उतरते ही विद्यार्थी खुशी से उछल पडे। लोगों ने आतिशबाजी दागकर खुशी मनाई। मिठाई बांटकर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। गोस्वामीज़ मॉम्स प्राइड स्कूल के प्रांगण में मिशन चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण बच्चों को दिखाया गया। प्रबंधक निशांत गोस्वामी व संरक्षक सोनिया गोस्वामी ने सभी विद्यार्थियों सहित विद्यालय परिवार के साथ प्रोजेक्टर…
बरेली – टेंपो पलटने से प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका समेत कई लोग हुए घायल।
बरेली/मीरगंज – बरेली फतेहगंज पश्चिमी के बीच रोडवेज की साइड लगने से टेंपो पलटा कई लोग हुए घायल। जानकारी के अनुसार राधा कृष्ण मंदिर के सामने लगभग 3 बजे के करीब बरेली की तरफ जा रहे टेंपो में रोडवेज बस चालक ने साइड मार दी जिससे टेंपो डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। टेंपो पलटने से प्राथमिक विद्यालय उनासी की प्रधानाध्यापिका डॉक्टर ज्योति कुमारी और औंध प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका स्कूल हेड अंजलि टंडन और शिक्षिका मीनू सैनी और उनकी बेटी समेत कई लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मॉडल…
बरेली – अलीगंज विद्युत विभाग मैं दूसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन, हठयोगी विजय देवनाथ महाराज अपनी मांगों के लिए अड़े रहे।
बरेली/आंवला – बिजली घर पर बाबा विजयदेव नाथ के नेतृत्व में चल रहा धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। हालांकि आज प्रदर्शनकारियों की संख्या भी तकरीबन दौ सौ से ज्यादा ही रही। धरना में शामिल होने आए लोगों ने बुधवार को बिजलीघर में ही अपने खाने-पीने का इंतजाम भी कर लिया। लोग खाना बनाने के लिए सिलेंडर, बर्तन आदि साथ ले गए। क्षेत्र में दो दिन बिजली गुल होने के बाद भी विभाग का कोई भी कर्मचारी या अधिकारी बिजली घर पर नहीं पहुंचा।विजयदेव नाथ का कहना है कि…
बरेली – बुधवार 23 अगस्त की शाम को चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर सही सलामत उतरने पर भाजपा के जिला सोशल मीडिया विशेषज्ञ जतिन चौहान ने मिठाई बांटकर कर खुशी का किया इजहार।
बरेली/मीरगंज – जानकारी के अनुसार आज बुधवार को कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में लोधी नगर स्टेशन रोड पर भाजपा के जिला सोशल मीडिया विशेषज्ञ जतिन चौहान के (लैब पर) प्रतिष्ठान पर भाजपा के लोगो एवं कस्बा वासियों ने चंद्रयान -3 मिशन की लाइव कवरेज देखा उसके बाद एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए । कार्यक्रम संयोजक भाजपा नेता जिला सोशल मीडिया विशेषज्ञ जतिन चौहान ने बताया अंतरिक्ष की दुनिया में भारत ने रचा इतिहास। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला…
