पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को इलेक्शन कमीशन ने पांच साल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। इसके मायने ये हुए कि पाकिस्तान तहरीक-ए-पाकिस्तान (PTI) चेयरमैन इमरान खान इस साल या अगले साल होने वाले जनरल इलेक्शन में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। माना जा रहा है कि उनकी पार्टी चीफ का ओहदा भी छोड़ना पड़ेगा। शनिवार को इस्लामाबाद के सेशंस जज ने खान को 3 साल सजा के साथ एक लाख रुपए (पाकिस्तानी करेंसी) जुर्माना अदा करने का भी हुक्म दिया था। इस वक्त इमरान अटक जेल में…
Day: August 9, 2023
पीलीभीत , जहानाबाद में कुंडे से लटका मिला विवाहिता का शव
थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव गौनेरीदान में महिला का शव कमरे के अंदर कुंडे से लटका मिला। महिला के पति की कुछ दिन पूर्व ही हादसे में मौत हो चुकी है। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने सास-ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नवाबगंज के गांव रिछौला चौधरी की रहने वाली प्रेमवती पत्नी शंकर लाल ने बताया कि उनकी पुत्री उमेंद्रा देवी की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव गौनेरीदान के मानव गंगवार…
तिलक को फिफ्टी के लिए एक रन चाहिए था, पंड्या ने छक्का जमाकर जिताया
भारत ने टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला बड़ी आसानी से जीत लिया। कप्तान हार्दिक पंड्या ने एमएस धोनी की तर्ज पर सिक्स जमाते हुए भारतीय टीम को 7 विकेट की जीत दिला दी, लेकिन इस सिक्स ने युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा से लगातार दूसरे मुकाबले में फिफ्टी जमाने का मौका छीन लिया। जब पंड्या ने सिक्स जमाया, तब टीम इंडिया को जीत के लिए 2 रन चाहिए थे और वर्मा 49 रन पर नाबाद थे। तिलक ने इसी सीरीज से डेब्यू किया था और पिछले मुकाबले में अर्धशतक भी जमाया…
भारत ने 7 विकेट से जीता तीसरा टी-20:पंड्या ने छक्के से जिताया, सूर्या ने खेली 83 रन की विस्फोटक पारी
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में वापसी के संकेत दिए हैं। टीम ने तीसरा टी-20 मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया है। कप्तान हार्दिक पंड्या ने टीम को सिक्स मारकर जिताया। इस जीत के बाद सीरीज का स्कोर 2-1 हो गया है। सीरीज का चौथा मुकाबला 12 अगस्त को अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में खेला जाएगा। गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में वेस्टइंडीज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 159 रन बनाए। 161 रन का टारगेट भारतीय टीम ने सूर्याकुमार यादव और तिलक…
बरेली – मान्यता प्राप्त शिक्षण संसथाओं के संगठन बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के आवाहन पर प्रदेश के अधिकांश स्कूल कालेज रहे बन्द।
बरेली – मान्यता प्राप्त शिक्षण संसथाओं के संगठन बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के आवाहन पर प्रदेश के अधिकांश स्कूल कालेज बन्द रहे और समिति ने बरेली, पीलीभीत व रामपुर में मुख्यमंत्री को आजमगढ़ में जेल भजे गए प्नसिपल व टीचर को तत्काल रिहा करने की मांग करते हुए जिलाधिकारियों को ज्ञापन दिया। बरेली में जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया गया। जगदीश चन्द्र सक्सेना प्रदेशाध्यक्ष बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश व उपाध्यक्ष कायस्थ चित्रगुप्त महासभा उत्तर प्रदेश।मोबाइल – 9219196917 रिपोर्टर परशुराम वर्मा
बरेली – भाजपा नेत्री जिला पंचायत सदस्य तेजेश्वरी सिंह ने कस्बे में किया में जनसंपर्क।
बरेली/मीरगंज – भाजपा नेत्री जिला पंचायत सदस्य ने लोगों से किया जनसंपर्क। जानकारी के अनुसार आज मंगलवार को भाजपा नेत्री जिला पंचायत सदस्य तेजस्वी सिंह ने कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के व्यापारियों से जनसंपर्क किया उसके बाद कस्बे के कई मोहल्लों में घर घर जा जाकर माताओं बहनों और बुजुर्गों और युवाओं से जनसंपर्क कर भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण योजनाओं की जानकारी दी। और 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा पार्टी को वोट करने की अपील की। इसके साथ ही 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं को…
बरेली – रामनगर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर में पेयजल आपूर्ति एवं स्वच्छता संबंधी बैठक का आयोजन किया गया।
बरेली/आंवला – राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन नमामि गंगे ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से रामनगर के ग्राम पंचायत महमूदपुर के आंगनबाड़ी केंद्र पर मास्टर ट्रेनर्स अनिल प्रजापति, मोनिका, कोऑर्डिनेटर अजय कुमार विश्वकर्मा पेयजल एवं स्वच्छता संबंधी बैठक का आयोजन किया। जिसमें जल समिति के अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान हीराकली, बाल विकास परियोजना अधिकारी मीना पुष्कर आगनबाड़ी ऊषा देवी, मुन्नी देवी, मोहिनी देवी, सहायिका राकेश देवी, धरावती, एवं उपस्थित गांव की महिलाओं को अनिल प्रजापति द्वारा जल संरक्षण एवं जल की महत्वता के बारे मे बताया गया…
प्रयागराज-रोजगार मेले में 421 अभ्यर्थिंयों को हुआ चयन
माॅडल कैरियर सेन्टर (विश्वविद्यालय सेवायोजन सूचना एवं मंत्रणा केन्द्र) तथा क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज के संयुक्त तत्वाधान में विधान सभा क्षेत्र करछना में स्थित प्रयाग इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलाॅजी एण्ड मैनेजमेंट, बेन्दौ, करछना, प्रयागराज परिसर में मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में मुख्य अतिथि कमलेश कुमार द्विवेदी प्रतिनिधि ब्लाॅक प्रमुख करछना, प्रयागराज द्वारा बेरोजगार नवयुवकों के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी एवं सेवायोजन कार्यालय के सार्थक प्रयास को सराहा गया। इस कार्यक्रम में उप प्रमुख पंकज सिंह एवं सहा0जि0रो0स0 अधिकारी प्रशान्त, जिला उपाध्यक्ष भाजपा…
कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा ब्लॉक के बरोना गांव के लोगो का हाल बेहाल ,लोग पलायन करने को मजबूर
जनपद कासगंज में पिछले दिनों आईं बाढ़ से कई गांव तरसी खंडारी नगला नवाबगंज नगरिया बरी बगवास नगला डामर पीतमनगर हड़ोरा निविया मिहौला इंदाझासनपुर कादरगंज ककदरगंज खाम के कई दर्जनों गांव में पानी भर गया था गंगा के रौद्र रूप और तेज बहाव के कारण कई जाने चली गई पशुओं का चारा भी गायब हो गया किसान एक तरह से बर्बाद हो गया किसान की फसल तबाह हो गई किसान सब कुछ बर्दास्त कर रहा है जब आज गंगा का जल घटने से कई गांव कटान में है जिनमे मुख्य…
पीलीभीत में आजमगढ़ की घटना के विरोध में बंद रहे निजी स्कूल
पीलीभीत में आजमगढ़ की घटना के विरोध में मंगलवार को जिले भर में निजी स्कूल बंद रहे। चिल्ड्रन गर्ल्स कॉलेज आजमगढ़ की प्रधानाचार्य और शिक्षक को रिहा करने की मांग को लेकर इंडिपेंडेंट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। बेसिक शिक्षक कल्याण समिति ने भी सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि आजमगढ़ में छात्रा के खुदकुशी करने की घटना दुखद है। स्कूल की प्रिंसिपल और कक्षा अध्यापक की बिना उचित जांच के गिरफ्तारी करना निंदनीय…
