उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एलटी लाइन का करंट लगने से दो युवक बुरी तरह झुलस गए। एक युवक की उपचार को ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वहीं बचाने आए दूसरा युवक की हालत गंभीर है। घायल का सैफई में उपचार चल रहा है। घटना घिरोर थाना क्षेत्र के नगला राजा गांव की है। गांव निवासी अनुपम (21) सोमवार को देर शाम को खेत से बैल लेकर गांव आ रहे थे। उसी समय गांव में एलटी लाइन टूटी पड़ी थी। लाइन पर पैर रखते ही वह चिपक…
Month: July 2023
बारिश से सड़कें बनीं नहर, जलनिकासी नहीं होने से गड्ढों में हो रहीं तब्दील, आमजन परेशान
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आवागमन की सुविधा के लिए लाखों कीमत की सड़कें बनाई गईं लेकिन जलनिकासी की व्यवस्था नहीं किए जाने से सड़कों पर तथा सड़क किनारे जलभराव हो रहा है। जलभराव होने से जहां सड़कें खराब हो रही हैं वहीं लोगों को अवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों की मांग के बाद भी जलनिकासी के इंतजाम नहीं किए जाने से उनमें आक्रोश व्याप्त होने लगा है। शहरी क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा राहगीरों की सुविधा को देखते हुए सड़कें तो बना…
मैनपुरी के थाना क्षेत्र के नगला प्राणनाथ गांव में धान की रोपाई करते समय बिजली गिरने से मजदूर मौत
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में धान की रोपाई करते समय मजदूर पर बिजली गिर गई। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। हादसा घिरोर थाना क्षेत्र के नगला प्राणनाथ गांव में हुआ। गांव निवासी श्रीचंद्र के खेत में धान की रोपाई हो रही थी। खेत पर राजेश उर्फ राजू (47), देवेंद्र सिंह, अहिवरन सिंह, शैलेश, रंजीत सिंह श्रीचंद्र…
जर्जर बिल्डिंग से 200 परिवारों की जान खतरे में ,तीन मंजिला कॉलोनी का बुरा हाल
लखनऊ में सरकारी विभाग की कॉलोनियों की स्थिति दिन प्रति दिन जर्जर होती जा रही है। मंगलवार रात जल निगम कॉलोनी के अपार्टमेंट की बालकनी गिर गई। हालांकि इस पूरी घटना में किसी को चोट नहीं आई है लेकिन संबंधित परिवार में रहने वाले बच्चे बाल बाल बचे। कुछ देर पहले ही लोग बालकनी से कमरे में गए थे।प्रयाग नारायण रोड पर स्थित जल निगम की कॉलोनी में करीब 200 परिवार रहते हैं। तीन मंजिला इमारतें बनी हैं। यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि पिछले कई दशक से…
ईको ग्रीन का करार खत्म करने पर लग सकती मुहर, नगर निगम सदन की बैठक 21 जुलाई को होगी
मेयर सुषमा खर्कवाल के कार्यकाल दूसरे सदन की बैठक 21 जुलाई होगी। इसमें ईको ग्रीन को हटाने के फैसले पर बात हो सकती है। 26 जून को कार्यकारिणी बैठक में लिए गए निर्णयों को सदन में मंजूरी दी जाएगी। बैठक में कूड़ा प्रबंधन का काम देख रही मेसर्स ईकोग्रीन से अनुबंध खत्म करने और बाद में व्यवस्थाओं को देखने का प्रस्ताव लाया जाएगा।कार्यकारिणी में इस पर निर्णय लेने के लिए महापौर व नगर आयुक्त को अधिकृत कर दिया गया था। नगर आयुक्त की रिपोर्ट पर महापौर ने ईकोग्रीन के साथ…
होमगार्ड मुख्यालय ने होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के निलंबन की सिफारिश की , दर्ज होगी FIR
महिला पीसीएस अधिकारी के साथ रिश्तों और उनके पति को मरवाने की साजिश के आरोपी महोबा में तैनात होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। DG होमगार्ड बीके मौर्य ने जांच में दोषी पाए जाने पर कमांडेंट के निलंबन के साथ ही विभागीय कार्यवाही की संस्तुति अपनी रिपोर्ट में की है। जिसे मंगलवार को शासन को भेज दिया गया।एक काल रिकार्डिंग में कमांडेंट व महिला पीसीएस अधिकारी के बीच उसके पति को रास्ते से हटाने की बातचीत सामने आने के चलते पूरे मामले की जांच पुलिस से कराए…
गैर जिम्मेदारों को बाहर कर अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी देंगी मायावती
लोकसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने के साथ ही लापरवाह और गैर जिम्मेदार नेताओं पर को बहुजन समाज पार्टी बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी में है। बसपा को मजबूती दिलाने के लिए मायावती हर कदम उठा रही हैं। पार्टी के रणनीतिकारों ने अब सलाह दी है कि युवा के साथ अनुभवी नेताओं को भी तवज्जो दिया जाये।बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पांच जिलों मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर और मथुरा में जिलाध्यक्ष बदल डाले। यह सिर्फ पश्चिम में नहीं बल्कि अवध और पूर्वांचल के…
बाढ़ की वजह से अमेरिकी राज्य वर्मोन्ट में इमरजेंसी, पढ़िए खबर
अमेरिकी राज्य वर्मोन्ट में तेज बारिश की वजह से बाढ़ आ गई है। इसके चलते डैम के ओवरफ्लो होने का खतरा बढ़ गया है। इमरजेंसी सर्विस ने अब तक 117 लोगों को रेस्क्यू कर लिया है। पानी के सैलाब की वजह से मंगलवार को राज्य में करीब 100 सड़कों को बंद कर दिया गया।अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने वर्मोन्ट में इमरजेंसी की घोषणा कर दी है। राज्य के गवर्नर फिल स्कॉट के मुताबिक, वर्मोन्ट में पिछले 2 दिनों में इतनी बारिश हुई है, जितनी आमतौर पर 2 महीने में होती…
3 दशक पहले अजेय कहलाने वाली टीम आज इतनी कमजोर कैसे हो गई
टीम इंडिया आज से वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट की सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी। टेस्ट के बाद 3 वनडे और 5 टी-20 भी होंगे। वनडे वर्ल्ड कप के अहम साल में टीम एक महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ क्रिकेट खेलेगी। उसी वेस्टइंडीज के खिलाफ जो वर्ल्ड कप के क्वालिफायर स्टेज तक को पार नहीं कर सकी। वेस्टइंडीज अक्टूबर 2002 से भारत को एक भी टेस्ट मैच नहीं हरा सका। अन्य टीमों के खिलाफ भी कैरेबियाई टीम बहुत अच्छा खेल नहीं दिखा पाती है। इस टीम के हालात हमेशा से इतने…
महाभारत पर फिल्म बनाने में हैं बिजी राजामौली , RRR 2 में दिखेंगे राम चरण, जूनियर एनटीआर
ब्लॉकबस्टर पैन-इंडिया फिल्म RRR की सीक्वल RRR 2 पर काम शुरू हो चुका है। हाल ही में फिल्म RRR के स्क्रीनराइटर और डायरेक्टर एसएस राजामौली के पिता विजयेंद्र प्रसाद ने RRR के अपकमिंग सीक्वल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिल्म का काम पाइपलाइन में है। RRR 2 में इस बार भी राम चरण और जूनियर NTR लीड रोल में नजर आएंगे।स्क्रीनराइटर विजयेंद्र प्रसाद ने ये भी बताया कि एसएस राजामौली फिल्म के सीक्वल के डायरेक्टर नहीं होंगे। हालांकि, राजामौली अब भी प्रोजेक्ट के साथ सुपरवाइजर रोल में…
हफ्ते भर सिखाई थी दिलीप कुमार ने सायरा को बॉलिग, पढ़िए खबर
दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार की पत्नी और बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस सायरा बानो ने 4 दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। मंगलवार को उन्होंने लेट एक्टर दिलीप साहब से जुड़ी एक खूबसूरत याद शेयर की।सायरा ने बताया कि कैसे दिलीप कुमार ने उन्हें बॉलिंग करना सिखाया था। साथ ही बताया कि खुद दिलीप साहब भी क्रिकेट के बहुत बड़े फैन थे।क्रिकेट खेलते हुए दिलीप कुमार की एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए सायरा ने लिखा, ‘मुझे यह फोटो देखकर बहुत खुशी होती है क्योंकि मैं जानती हूं कि…
2 आदमी सेट पर काजू-बादाम खिलाने के लिए डिब्बे उठाए चलते थे, दारा सिंह से हीरोइन डरती थीं
पहलवान, एक्टर, डायरेक्टर और राजनेता रहे दारा सिंह की आज 11वीं पुण्यतिथि है। ये भारत के पहले इंटरनेशनल रेसलर थे, जिनके नाम कई बड़े रिकॉर्ड हैं। 6’2 कद और 127 किलो के दारा सिंह ने अखाड़े के 500 मुकाबलों में कभी शिकस्त नहीं देखी, भले ही उनके सामने 200 किलो वजन वाला मशहूर रेसलर किंग कॉन्ग ही क्यों न हो, जिसे उठाकर उन्होंने रिंग से बाहर फेंक दिया था। इस कारनामे से दारा सिंह दुनियाभर में फेमस हुए और नाम मिला रुस्तम-ए-हिंद। अखाड़े में जितना खूंखार और ताकतवर दिखते थे,…
हिमाचल प्रदेश:पत्रकारों के मौलिक अधिकारों एवं न्याय के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेगी पेजा : कुशवाहा
पेजा ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री के गृह प्रांत मे केंद्र सरकार द्वारा भारत के पत्रकारों की उपेक्षा को लेकर बोला हमला। हिमाचल प्रदेश जुलाई विजय चंदेल प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद कुशवाहा ने हिमाचल प्रदेश की नव मनोनीत इकाई को शपथ ग्रहण करने के बाद बद्दी यूनिवर्सिटी के सभागार में पत्रकारों को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद कुशवाहा ने केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहां केंद्र की सरकार पत्रकारों के मौलिक अधिकारों एवं उनके मान-सम्मान के प्रति…
बदायूं: समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी का हुआ दौरा!
डॉ राकेश प्रजापति के आवास पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी का हुआ जोरदार स्वागत। भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे एवं बदायूं से 5 बार सांसद रहे। माननीय सलीम इकबाल शेरवानी का अचानक बिसौली में समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव के आवास पर आना हुआ। उनके साथ में ठाकुर योगेंद्र पाल सिंह तोमर राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी एवं अभिनेता राकेश राजपूत राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी भी रहे। आपको बताते चलें कल सलीम शेरवानी बदायूं में रुके थे और वहां से आंवला चेयरमैन आबिद के घर…
पीलीभीत : पूरनपुर एवं बरेली मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया गया।
शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे ओवरलोड के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत आज पूरनपुर एवं बरेली मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें दो वाहन ओवरलोड संचालित पाए गए उनके विरुद्ध सीज की कार्यवाही करते हुए एक वाहन को पूरनपुर चीनी मिल चैकी में बंद किया गया जिससे 85000 रुपए प्रशमन शुल्क वसूला गया तथा दूसरे वाहन को ललौरीखेड़ा पुलिस चैकी में सीज किया गया जिससे रू. 65000 प्रशमन शुल्क की प्राप्ति हुई। ओवरलोडिंग वाहनों की चेकिंग के साथ-साथ मंडलीय कार्यालय बरेली द्वारा निर्धारित मानक से अधिक प्रदूषण फैलाने…
पीलीभीत ; विश्व जनसंख्या दिवस पखवाडा एवं आशीर्वाद अभियान का शुभारम्भ।
समस्त स्वास्थ्य इकाईयों पर विश्व जनसख्ंया दिवस का तथा सभी हैल्थ वेलनेस सेन्टरों पर नवविवाहिताओं को शगुन किट का वितरण एवं उनको परिवार नियोजन के सम्बन्ध में परामर्श देकर आशीर्वाद अभियान का प्रारम्भ किया गया। इस अवसर पर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, शेखचाॅद, पीलीभीत में विश्व जनसंख्या दिवस एवं जनसंख्या स्थिरता पखवाडे का शुभारम्भ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 आलोक कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 हरिदत्त नेमी एवं स्थानीय सभासद निजाकत अली द्वारा किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा स्वास्थ्य केन्द्र में आयीं हुई नवविवाहित महिलाओं को शादी के बाद…
फर्रुखाबाद:नव दम्पति को प्रदान की शगुन किट, जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा शुरू सांसद मुकेश राजपूत ने फीता काट कर किया पखवाड़े का शुभारंभ
फर्रुखाबाद, ,11 जुलाई 2023 विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर मंगलवार को डॉ राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय (महिला) सहित जनपद के सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों (सीएचसी- पीएचसी), सिविल अस्पताल लिजीगंज पर जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े की शुरुआत हुईl डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय (महिला) में सांसद मुकेश राजपूत ने फीता काट कर पखवाड़े का शुभारंभ किया और नव दंपति को शगुन किट प्रदान की। उन्होंने इस अवसर पर लगाये गये परिवार नियोजन के स्टॉल का निरीक्षण कर इसके बारे में जानकारी भी ली l कार्यक्रम का संचालन यूपीटीएसयू से डीएफपीएस…
फर्रुखाबाद:- जिले में ओवरलोड वाहन फर्राटा भरते नजर आते हैं , जिले के आला अफसर मौन
फर्रुखाबाद:- जिले में जिले में फर्राटा भरते ओवरलोड वाहन नजर आ रहे हैं । जिनमें सबसे अधिक ओवरलोड टैक्टर और ट्रक शामिल हैं ।जो फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर माल ढुलाई का काम करते हैं । इनमें चलने वाले ओवरलोड ट्रैक्टर जिनमें ना तो हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट होती है और ना ही ड्राइवरों के पास ड्राइविंग लाइसेंस और न ही कोई लोडिंग परमिट । इतना सब कुछ होने के बाद भी फर्रुखाबाद जिले के प्रशासनिक आला अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हुए हैं । क्योंकि कहीं ना कहीं एक सवाल है…
इटावा में करंट लगने से मां-बेटी की मौत
इटावा बसरेहर थाना क्षेत्र के बजीपुर गांव में टिल्लू मोटर में करंट आ जाने से माँ व 8 माह की बच्ची की मौत हो गई सोमवार को बसरेहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव वजीरपुरा में करंट लगने से रानी देवी( 26) पत्नी ऋषि कुमार शाक्य व आकांक्षा उम्र 8 महा पुत्री ऋषि कुमार शाक्य निवासी बजीपुरा थाना बसरेहर कि घर में सफाई करते समय टिल्लू पंप से पानी निकाला अचानक करंट आ गया और वह करंट की चपेट में आ गई उसके बाद उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसरेहर ले गए…
मैनपुरी दुष्प्रचार का जवाब दें विहिप के कार्यकर्ता
मैनपुरी, विश्व हिंदू परिषद जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को खरपरी रोड स्थित शिविर कार्यालय पर हुई। जिलाध्यक्ष सुमित चौहान ने कहा कि धर्मांतरण, गो हत्या संवेदनशील विषय हैं। इन पर पदाधिकारियों को जागरूक रहने की जरूरत है। सनातन धर्म के प्रति दुष्प्रचार करने वालों को मुंह तोड़ जवाब दिया जाए। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए विहिप लगातार काम कर रही है। केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करना सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है। पदाधिकारी समाज में जागरूकता अभियान चलाएं। सनातन धर्म के…
