लखनऊ के गोसाइगंज कोतवाली क्षेत्र के गंगागंज इलाके में गुरुवार रात चोरों ने चार दुकानों का शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी की घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह को हुई। इन चारों दुकानों से लाखों रुपये का सामान चोरी हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।मामला गोसाइगंज कोतवाली क्षेत्र के गंगागंज चौकी इलाके के भदुवा चौराहे का है। यहां पर देर रात चार दुकानों पर चोरी हुई। ये दुकानें इंजन पार्ट्स, न्यू साइकिल सेल्स, इलेक्ट्रॉनिक व फुटवियर की थीं। शातिर…
Month: July 2023
76 देशों से आए LU में 1456 आवेदन, पढ़िए रिपोर्ट
LU यानी लखनऊ विश्वविद्यालय को लेकर विदेशी छात्रों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। पिछले सत्र में यहां प्रवेश के लिए जहां 850 विदेशी छात्रों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया तो नए सत्र में प्रवेश के लिए करीब 1465 छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय में पढ़ने के लिए दिलचस्पी दिखाई है।LU के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने कहा कि विश्वविद्यालय के अच्छे शैक्षणिक स्तर की वजह से विदेशों में पहचान बढ़ रही है। अलग-अलग कोर्स में विदेशी छात्र प्रवेश के लिए रुचि दिखा रहे हैं।2019 -20 532020 -21 1502021…
मारजरी टेलर ग्रीन ने बाइडेन के बेटे की निजी तस्वीरें पूरे सदन के सामने दिखाई, खबर पढ़िए
अमेरिका की संसद में शुक्रवार को सभी सांसद हैरान रह गए जब रिपब्लिकन पार्टी की एक लीडर ने राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे की निजी तस्वीरें पूरे सदन के सामने दिखा दी। सांसद का नाम मारजरी टेलर ग्रीन है। वो जॉर्जिया राज्य से अमेरिका के निचले सदन की सदस्य हैं।सदन में हंटर बाइडेन की निजी तस्वीरें दिखाए जाने के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हंटर बाइडेन के वकील ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। सदन की कमिटी से उनके खिलाफ सख्त…
वेस्टइंडीज की आधी टीम पवेलियन लौटी, भारत 209 रन से आगे
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज का दूसरा टेस्ट रोमांचक मोड़ पर है। तीसरे दिन स्टंप्स तक वेस्टइंडीज ने 5 विकेट पर 229 रन बना लिए हैं, जबकि भारतीय टीम अब भी 209 रन से आगे है। टीम इंडिया पहली पारी में 438 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी।शनिवार को अंपायर्स ने खराब रोशनी के कारण कुछ ओवर पहले ही स्टंप्स का ऐलान कर दिया। जब अंपायर्स ने गिल्लियां उठाईं, तब एलीक एथनाज 37 और जेसन होल्डर 11 रन पर खेल रहे थे। तीसरे दिन में खेल को 3 बार बारिश के कारण रोकना पड़ा।तीसरे…
सारी फिल्में मुझसे ही बनवाओगे, दूसरा फिल्ममेकर नहीं है? : विवेक अग्निहोत्री
इस वक्त देश में मणिपुर वाली घटना की सबसे ज्यादा चर्चा है। एक ट्विटर यूजर ने डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री से कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो मणिपुर वाली घटना पर एक फिल्म बना कर दिखाएं। विवेक ने इसका जवाब भी दिया है। विवेक ने कहा कि सारी फिल्में क्या वहीं बना लेंगे। क्या कोई दूसरा फिल्ममेकर नहीं है कि जो इस घटना पर फिल्म बना सके।जाहिर है कि विवेक अग्निहोत्री अब कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड नाम से वेब सीरीज बना रहे हैं। सीरीज का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है।विवेक…
ऋतिक और उनके पिता राकेश रोशन अपनी फैमिली की लेगसी पर बनाएंगे डॉक्यूमेंट्री फिल्म
बीती 14 जुलाई को ऋतिक रोशन ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की थी। मौका था उनके दादा और इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर रहे रोशन की 106वीं बर्थ एनिवर्सरी का।अब पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो ऋतिक और उनके पिता राकेश रोशन अपनी फैमिली की लेगसी पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने जा रहे हैं।फिल्म को ऋतिक के पिता राकेश रोशन खुद प्रोड्यस करेंगे जबकि इसका निर्देशन शशि रंजन करेंगे। इसमें 1947 से लेकर रोशन फैमिली की अब तक जर्नी के बारे में बात की जाएगी।डॉक्यूमेंट्री में रोशन फैमिली की तीन…
एक्ट्रेस जुबैदा बेगम कौन थीं, जानिये
परियों की कहानी हम सबने सुनी है, लेकिन 50 के दशक की एक एक्ट्रेस ऐसी थीं जिसने ये कहानियां जी थीं। उनके लिए घोड़े पर सवार एक राजा आया और उनका हाथ थाम लिया, इसके बावजूद कि वो एक बच्चे की मां और तलाकशुदा महिला थीं। ये कहानी है एक्ट्रेस जुबैदा बेगम की। बचपन से पिता के थोपे हुए फैसलों ने उन्हें आजादी से जीने नहीं दिया। हीरोइन बनीं, तो जबरदस्ती शादी करवा दी गई। एक बच्चा गोद में ही था कि पिता ने जबरदस्ती तलाक भी करवा दिया। मजबूरी…
रायबरेली:परिवार नियोजन कार्यक्रम में सबको शामिल होना चाहिए: सतीश सिंह== सास-बहू-बेटा सम्मेलन का हुआ आयोजन
रायबरेली,22 जुलाई।परिवार नियोजन के साधनों की उपयोगिता बढ़ाने के लिए शहरी और ग्रामीण स्वास्थ्य उपकेंद्रों एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सास-बहू-बेटा सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। छोटा परिवार रहे और जच्चा-बच्चा स्वस्थ रहें, इस मूल मंत्र को जन- जन तक पहुंचाने के एवं परिवार नियोजन कार्यक्रमों को गति देने के लिए यह आयोजन किए जा रहे हैं। इन सम्मेलनों के माध्यम से लोगों को छोटे परिवार के लाभ बताए जा रहे हैं। इसी क्रम में सीएचसी लालगंज के सराय बैरिहा खेड़ाहेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के तहत क्षेत्र…
रायबरेली:जिला जज ने सेशन हाउस रायबरेली में किया वृक्षारोपण
रायबरेली, 22 जुलाई 2023 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ निर्देशानुसार व माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, रायबरेली श्री तरुण सक्सेना के दिशा-निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली द्वारा सेशन हाउस रायबरेली में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में माननीय जनपद न्यायाधीश श्री तरुण सक्सेना द्वारा वृक्षारोपण किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा इस अवसर पर बताया गया कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार है। विकास एवं प्रकृति के संतुलन के लिए आवश्यक है कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाए। प्रत्येक नागरिक…
रायबरेली-बिजली विभाग की लापरवाही से लाइन मैन गंभीर रूप से झुलसा जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती।
रायबरेली में खंभे पर चढ़कर विद्युत लाइन की फाल्ट ठीक करते समय बिजली विभाग की लापरवाही के चलते लाइनमैन गंभीर रूप से झुलसा जिला अस्पताल में इलाज हेतु लाया गया लेकिन पहुंचे ठेकेदार ने गंभीर हालत देखते हुए एक निजी हॉस्पिटल में ले जाकर भर्ती कराया हैआपको बता दें कि आज दिनांक 22 जुलाई 2023 दिन शनिवार को समय करीब 3:00 बजे रायबरेली जनपद के डीह थाना क्षेत्र के गुलाबगंज में खंभे पर चढ़कर बिजली की फाल्ट ठीक करते समय एक लाइनमैन उस समय झुलस गया जब वह विद्युत लाइन…
रायबरेली:नम आंखों के साथ सेना के जवान किया गया अंतिम संस्कार
डलमऊ रायबरेलीडलमऊ कोतवाली क्षेत्र के नाथ खेड़ा मजरे डलमऊ निवासी सुखलाल क 32 वर्षीय पुत्र उपदेश कुमार यादव सेना डीईटी वर्कशॉप में नायक के पद पर अम्बाला कैंट मे तैनात था। बीते 19 जुलाई को उपदेश कुमार का शव अंबाला कैंट रेलवे लाइन के बीच में पाया गया, जिसकी सूचना थल सेना के अधिकारियों द्वारा परिजनों को दी गई और पोस्टमार्टम के बाद उपदेश कुमार का पार्थिव शरीर पैतृक गांव नाथ खेड़ा लाया गया । जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया हजारों की संख्या…
रायबरेली:वृक्षारोपण के साथ ही मिटाई गई हरियाली
डलमऊ रायबरेली डलमऊ तहसील में आज वृहद वृक्षारोपण किया गया 326000 से अधिक पेड़ लगाए गए वातावरण को हरा-भरा करने के लिए वन विभाग ने शासन के निर्देश पर एक साथ लाखों पेड़ो का वृक्षारोपण किया तो वहीं पर डलमऊ रेंज में तैनात एक वन दरोगा हरियाली मिटाने में मशगूल रहे अंत में वन विभाग के द्वारा संबंधित पर मुकदमा दर्ज करा कर इतिश्री कर ली गई। डलमऊ तहसील क्षेत्र के कुरौली दमा में पिछले 2 दिनों से पेड़ों की कटान चल रही थी शनिवार को कुरौली दमा में विशाल…
फर्रुखाबाद:जिले की महिला प्रधानों का नेतृत्व क्षमता बढ़ाने, संचार कौशल व लैंगिक समानता पर किया गया उन्मुखीकरण,महिला प्रधान स्वयं लें ग्राम विकास की जिम्मेदारी-डीपीआरसी
फर्रुखाबाद ,22 जुलाई 2023 जिले के बढ़पुर ब्लॉक के खानपुर में स्थित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में महिला ग्राम प्रधानों का छह दिवसीय प्रशिक्षण का आज यानि शनिवार को समापन हुआ।प्रशिक्षण के माध्यम से जनपद की महिला प्रधानों की नेतृत्व क्षमता बढ़ाने, संचार कौशल व लैंगिक समानता के बारे में प्रशिक्षण का आयोजन 17 जुलाई से शुरू होकर आज यानि 22 जुलाई को समापन हुआ इस दौरान जिले की लगभग 75 प्रतिशत महिला प्रधानों का उन्मुखीकरण किया गया। इस दौरान उन्हें गांवों के विकास की योजना बनाने में प्रतिनिधियों का…
मैनपुरी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर 2 किसानों की मौत, एक की हालत गंभीर
मैनपुरी में खेतों पर पड़ी मक्का को सुखाने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली की सहायता से भर भर-कर सड़क पर डाल रहे किसानों की ट्रैक्टर ट्राली हाइड्रोलिक करते समय ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन से टकरा गई। जिससे ट्रॉली में करंट आ गया। करंट की चपेट में आकर 3 किसान झुलस गए। जिसमें से 2 किसानों की मौके पर मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर…
मैनपुरी में मुठभेड़, पुलिस ने 25 हजार का इनामी बदमाश किया गिरफ्तार
मैनपुरी में लूट के आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयासरत थी। लेकिन उसका सुराग नहीं मिला था। एसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। एसपी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश शातिर लुटेरा है। उसके खिलाऊ अलग-अलग थानों में छह से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके साथियों की जानकारी कर रही है। शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस की एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पकड़ा गया…
मैनपुरी में सपा नेता ब्रजेश यादव के घर से 50 लाख की चोरी
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में सपा नेता ब्रजेश यादव के घर बीती रात चोरों ने धावा बोला। घर के ताले तोड़कर चोर 50 लाख रुपये से अधिक की नगदी और जेवरात चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह हो सकी। जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। कस्बा भोगांव के पडुआ रोड पर सपा नेता ब्रजेश यादव का मकान है। बताया गया है कि बीती रात चोरों ने उनके घर के ताले तोड़ दिए। इसके बाद चोरी की…
पीलीभीत में आज रोपे जाएंगे 25 लाख पौधे, प्रशासन ने पूरी की तैयारी
पीलीभीत में शासन की ओर से जिले को मिले लक्ष्य के अनुसार शनिवार को 27 विभागों की ओर से 22 लाख पौधे रोपे जाएंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। ड्रमंड इंटर कॉलेज में आयुष वन स्थापित किया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधियों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी औषधीय पौधे रोपेंगे । वन महोत्सव के तहत इस बार एक से सात जुलाई तक जागरूकता अभियान चलाया गया था, लेकिन शासन की ओर से पौधरोपण को लेकर कोई निर्देश नहीं मिले थे। इसके बाद शासन ने 22 जुलाई और 15 अगस्त को…
पिलीभीत में मंडी में गंदगी के अंबार, खामोश हैं जिम्मेदार
बीसलपुर में सफाई ठेकेदार की अनदेखी के चलते मंडी परिसर में बेहद गंदगी है। जहां-तहां कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इससे मंडी पहुंचने वाले किसानों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैै। मंडी प्रशासन ने परिसर में ठेके पर सफाई की व्यवस्था कर रखी है। पर्यवेक्षक भी नियुक्त है। इसके बावजूद सफाई व्यवस्था चौपट है। जगह-जगह गंदगी फैली है। इससे आढ़तियों के अलावा मंडी आने वाले किसानों को दिक्कत होती है। आढ़ती कई बार मंडी के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।…
पीलीभीत में लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन की टीम ने रंगेहाथ पकड़ा
पीलीभीत की कलीनगर तहसील क्षेत्र में तूदाबंदी करने के नाम पर किसान से दस हजार रुपये की रिश्वत लेते पूरनपुर के एक लेखपाल को शुक्रवार को एंटी करप्शन की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद तहसील में खलबली मच गई। टीम लेखपाल को माधोटांडा लेकर पहुंची। माधोटांडा थाने में ही मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। पूरनपुर के कुरैया निवासी किसान वकसीस सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 में खेत की तूदाबंदी के लिए पूरनपुर तहसील में फाइल डाली थी। लंबा समय बीतने के बाद भी प्रार्थना पत्र पर…
पीलीभीत में जलस्तर कम होते ही बेकाबू हुआ कटान, साढ़े तीन एकड़ जमीन शारदा नदी में समाई
पूरनपुर में जलस्तर कम होते ही शारदा नदी का कटान बेकाबू हो गया है। शुक्रवार को तीन किसानों की साढ़े तीन एकड़ गन्ने की फसल नदी में समा गई। नदी तेजी से कटान करती हुई आबादी की ओर बढ़ रही है। गांव से महज 250 मीटर दूर रह जाने से लोग भयभीत हैं। कटान न थमा तो चंदिया हजारा के अलावा राहुलनगर, खिरकिया बरगदिया को भी खतरा पैदा हो जाएगा। मंगलवार को बनबसा बैराज से शारदा नदी में डेढ़ लाख क्यूसेक पानी पास होने से नदी उफना गई थी। चंदिया…
