फर्रुखाबाद:दंपति सम्पर्क पखवाड़ा 27 जून से, अधिकारियों को किया गया दक्ष

फर्रुखाबाद ,20 जून 2023 मातृ शिशु मृत्यु दर में कमी लाने और परिवार नियोजन के साधनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में 27 जून से 10 जुलाई के मध्य दंपति सम्पर्क पखवाड़ा चलाया जाएगा इसके लिए मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में सभी सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी , ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक, ब्लॉक सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक और ब्लॉक अकाउंटेंट मैनेजर को दक्ष किया गया l इस बार विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े की थीम आज़ादी के अमृत महोत्सव में हम लें ये संकल्प परिवार नियोजन का बनाएंगे खुशियों का…

मैनपुरी में दर्दनाक चीखों से दहला गांव, राहुल के सिर थी मौत सवार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। रास्ते के विवाद में बाप-बेटे और बहू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला कस्बा करहल के गांव नगला अतिराम का है। यहां का रहने वाला राहुल इस कदर गुस्से में था, कि उसने गांव से करीब डेढ़ किलो मीटर पहले रास्ते में चाचा कायम सिंह को गोली मार दी। इसके बाद तमंचा लेकर उनके घर आ गया और परिजन पर भी एक के बाद कई गोलियां चलाईं। अंधाधुंध फायरिंग में उसके बाबा और भाभी की भी…

फर्रुखाबाद: समाज सेवी आशीष शर्मा ने गरीब बच्चों को बांटे कपड़े , कपड़े पाकर बच्चों के चेहरे खिले

मूलतः पिपरगांव के निवासी आशीष शर्मा एक टेलीकॉम की दुकान चलाते हैं जो मुरहास कन्हैया बेवर रोड पर है आशीष जी से मुलाकात हुई और जानकारी की तो उन्होंने बताया कि उन्हें खुशी मिलती है समाज की सेवा करने में जितना उनसे बन पड़ता है वह जनता की सेवा में लगे रहते हैं वस्त्र दान करके समय आने पर लंगर लगाकर समाज की सेवा मे हमेशा तात्पर्य रहते हैंवह और उनकी टीम सदैव दिन-रात लोगों की मदद करने के लिए तैयार रहती है लगभग अभी तक उन्होंने 100 से अधिक…

बरेली – भीषण गर्मी को देखते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बंटवाया शरबत।

मीरगंज – नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी में भीषण गर्मी के चलते कस्बे के पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष संजय चौहान एवं कस्बे के प्रमुख समाजसेवियों द्वारा लोधी नगर स्टेशन रोड पर जिला उपाध्यक्ष संजय चौहान के निवास के सामने राहगीरों को ठंडा मीठा शरबत एवं जलजीरा वितरण कराया। सैकड़ों की तादात में राहगीरों ने ठंडा मीठा शरबत पीकर इस भीषण गर्मी से राहत की सांस ली। शरबत वितरण कार्यक्रम में कस्बे के प्रमुख समाजसेवी यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री रमन जयसवाल, रेलवे विभाग के…

बरेली – वाह रे आंवला एवं विशारतगंज पुलिस रात के अंधेरे में हो रहा अवैध खनन।

आंवला – उत्तर प्रदेश सरकार भले ही लाख दावे करे कि अबैध खनन नहीं होने देगें लेकिन बरेली जनपद की तहसील आंवला के 2 थाने थाना आंवला और थाना बिशारतगंज पुलिस जब दिन में अबैध खनन नहीं करा पाई तो मौका देखरात में अबैध खनन के लिए खनन माफियाओं को दावत दे डाली तो खनन माफिया कहे पीछे रहते खनन माफियाओं ने भी मौका देख चौका लगाना स्टार्ट कर दिया एक कहावत तो आप लोगों ने सुनी होगी कि जब सैंया भए कोतवाल तो अब डर काहे का बस बिशारतगंज…

60 की उम्र में 20 साल की लड़कियों को टक्कर दे रही हैं ये दादी , देख कर होगी हैरानी

कुछ लोग अपने स्वास्थ्य पर ध्यान न देने के चलते अपनी उम्र से अधिक दिखाई पड़ते हैं तो वहीं कुछ लोग मेहनत करके अपनी उम्र से कम उम्र के दिखाई देते हैं. आपने कई बार देखा होगा कि कुछ लोग 40 साल के होते हैं लेकिन वह देखने में कम उम्र के समझ में आते हैं. हम आपको एक ऐसी महिला की कहानी बताने जा रहे हैं, जो 60 साल की होने के बावजूद 20 वर्ष की लड़कियों को टक्कर देती नजर आ रही हैं. आपको लग रहा होगा कि…

यहां पिज्जा खाने के मिलेंगे पैसे, मामला जान लें

एक देश में ऐसी नौकरी निकली है, जिसमें लोगों को कोई काम नहीं करना बल्कि बैठकर खाना है. अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा तो नहीं हो सकता लेकिन ऐसा ही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विस्कॉन्सिन-मैडिसन सेंटर फॉर डेयरी रिसर्च विश्वविद्यालय एक रिसर्च कर रही है. जिसमें उन्हें ऐसे लोगों की आवश्यकता है, जो सिर्फ खाने के स्वाद के बारे में बता लेते हो. इस नौकरी में पैनल डिस्कशन, ट्रेनिंग सेशन और अन्य कार्यक्रमों में भाग लेना होगा. Descriptive Sensory Panelist की इस पोजीशन के लिए आपको हर…

लखनऊ और कानपूर में बिजली चोरी ज्यादा: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

यूपी में बिजली कटौती और लो वोल्टेज को लेकर हाहाकार मचा है। इसी बीच सोमवार को कानपुर में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने बड़ा बयान दिया। आरके सिंह ने कहा, “देश में बिजली की कोई कमी नहीं है। कानपुर और लखनऊ में इसलिए ज्यादा कटौती हो रही है, क्योंकि यहां बिजली चोरी ज्यादा हो रही है। कटिया डालने से ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ रहा है और वो फुंक रहे हैं। हमारे पास अब इतना पैसा नहीं है कि आप कटिया लगाएं और हम ट्रांसफार्मर बदलते रहें।” मंत्री सिंह ने…

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए जांच के आदेश ,निरीक्षण में नदारद मिले से स्टाफ

मनकापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपजिलाधिकारी आकाश सिंह के निरीक्षण में गायब मिले डॉक्टर- कर्मचारियों के मामले को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही अफसरों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं। बीते बुधवार को उपजिलाधिकारी ने सीएचसी का निरीक्षण किया था। यहां उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर चेक किया था। जिसमें इमरजेंसी ड्यूटी में लगे डॉक्टर अनुपस्थिति मिले थे। इसके अलावा कई स्टाफ नर्स व अधिकतर कर्मचारी अनुपस्थिति पाए गए थे। डिप्टी सीएम ने देवीपाटन के अपर निदेशक…

भीषण गर्मी में लिफ्ट में 12 बच्चे फंसे:45 मिनट बाद दमकल कर्मियों ने निकाला

लखनऊ में सोमवार शाम करियर लांचर कोचिंग के 12 बच्चे लिफ्ट में फंस गए। वह छुट्टी के बाद घर जा रहे थे। तभी अचानक लिफ्ट दूसरे मंजिल पर रुक गई। भीषण गर्मी से परेशान बच्चे जोर-जोर से चिल्लाने लगे। तभी लोगों ने बच्चों की आवाज सुनी। लोगों ने बच्चों को लिफ्ट में फंसे होने की जानकारी कोचिंग प्रबंधन को दी। इसके बाद मैकेनिक की मदद से बच्चों को निकालने का 45 मिनट तक प्रयास करते रहे।मगर जब मैकेनिक ने बच्चों को नहीं निकाल पाया तो प्रबंधन ने दमकल विभाग और…

बिजली पानी से लोग परेशान, सरकारी दावे हुए नाकाम

सरकारी दावें कुछ भी हो लेकिन राजधानी लखनऊ में बिजली और पानी की समस्या कम नहीं हो रही है। देर रात तक लोगों का गुस्सा बिजली और पानी को लेकर अब उतरने लगा है। बिजली नहीं आने पर सोमवार रात 12 से एक बजे तक लोगों ने विराज खंड उपकेंद्र पर हंगामा किया। वहीं विकास नगर में सुबह से पानी नहीं आया। आखिर में स्थानीय लोगों ने सीएम तक अधिकारियों की शिकायत पहुंचाने की बात की तो देर रात पानी का टैंकर भेजा गया। बिजली कटौती का आलम यह है…

न्यूयॉर्क में योग करेंगे पीएम मोदी , बाइडेन के साथ डिनर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह अपने 3 दिन के अमेरिका दौरे पर रवाना हो गए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उन्हें स्टेट विजिट के लिए आमंत्रित किया है। वो अब तक के दूसरे भारतीय प्रधानमंत्री और तीसरे बड़े नेता हैं, जिन्हें अमेरिका की तरफ से इस विजिट के लिए इनवाइट किया गया है। इससे पहले 1963 में राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन और 2009 में मनमोहन सिंह स्टेट विजिट पर अमेरिका गए थे। यही वजह है कि PM मोदी के पिछले 7 अमेरिकी दौरों की तुलना में यह विजिट बेहद…

वनडे और टी20 में उम्र बढ़ा रहीं मुश्किलें, रोहित शर्मा टेस्ट में टीम को दमदार बनाए रखने का चैलेंज

अपनी हिटिंग के दम पर प्रतिद्वंद्वी टीम को घुटनों पर लाने की क्षमता रखने वाले हिटमैन रोहित शर्मा के लिए अक्टूबर-नवंबर में होने वाला वर्ल्ड कप करियर का आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है। मुमकिन है कि इसके बाद वे किसी ICC टूर्नामेंट को जीतने का दावा पेश न कर पाएं। न सिर्फ बतौर कप्तान बल्कि बतौर खिलाड़ी भी 2023 वनडे वर्ल्ड कप रोहित का आखिरी ग्लोबल टूर्नामेंट हो सकता है। तीन इंडिकेटर्स रोहित शर्मा के खिलाफ जाते दिख रहे हैं। उनके बचपन के कोच दिनेश लाड को भी ऐसा…

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और पत्नी चारू असोपा का तलाक के बाद साथ में मनाया फादर्स डे

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और पत्नी चारू असोपा का तलाक हो चुका है। 8 जून को हुई आखिरी सुनवाई के बाद दोनों ऑफिशियल तौर पर अलग हो चुका है। हालांकि, तलाक के बाद से ही राजीव ने अपनी बेटी और चारू के साथ वापस आने की उम्मीद जताई। इस बीच हाल ही में कपल ने साथ में बेटी जियाना के लिए एक साथ मिलकर फादर्स डे सेलिब्रेट किया। चारू ने खास केक मंगाया, फैमिली ने एक साथ फादर्स डे मनायाराजीव अपनी एक्स वाइफ चारू के घर के…

करण देओल के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे सलमान की आँखों में सूजन

सलमान खान ने हाल ही में सनी देओल के बेटे करण देओल की रिसेप्शन पार्टी में शिरकत की थी। भाईजान का एंट्री करते हुए एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह पैपराजी को पोज दे रहे थे। लेकिन, सलमान का वीडियो सामने आते ही फैंस उनके लिए थोड़ा परेशान होते हुए नजर आए। पार्टी में सलमान नेवी ब्लू सूट में नजर आ रहे हैं। वह मीडिया वालों को पोज दे रहे थे। इस दौरान फैंस को उनकी आंखों में सूजन दिखाई दिया। इस बात को लेकर उनके प्रशंसक काफी…

मनोज मुंतशिर को मिली पुलिस सुरक्षा, विवाद के बावजूद तीन दिन में 340 करोड़ रुपए का कलेक्शन

आदिपुरुष ने विवाद के बावजूद तीन दिन में 340 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है। फिल्म के राइटर मनोज मुंतशिर की गुजारिश पर मुंबई पुलिस ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई है। इधर, मुंबई में हिंदू संगठन ने एक सिनेमा हॉल में शो रुकवा दिया। वहीं, लखनऊ में भारतीय किसान यूनियन ने डायरेक्टर ओम राउत और राइटर मनोज मुंतशिर के पुतले जलाए। उन्होंने कहा कि यह फिल्म सनातन धर्म का मजाक उड़ाने के लिए बनाई गई है। फिल्म के डायलॉग बदलने से कुछ नहीं होगा। फिल्म को ही बैन कर…

बरेली – समान नागरिक संहिता मुसलमानों को मंजूर नहीं है- मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रिजवी

बरेली/आंवला – ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी आज आंवला पहुंचे और उन्होंने टाउन एरिया में सैयद आबिद अली साहब को चेयरमैन बनने की जीत की मुबारकबाद पेश की उसके बाद मौलाना ने उनके कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता की मौलाना ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि देश में एक ऐसा माहौल तैयार किया जा रहा है जिससे हिंदू और मुसलमानों में नफरत की भावना है यह समाज के लिए और देश के हित के लिए नुकसानदायक है किसी के साथ…

फर्रुखाबाद: अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत चार जुआरी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर के कुशल निर्देशन व पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निकट पर्यवेक्षण एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर प्रदीप कुमार के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कादरीगेट/एसओजी टीम द्वारा दिनांक18.06.23 को मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध 1. हरिश्चन्द्र पुत्र स्व0 राम लाल जाटव उम्र 52 वर्ष निवासी मोहल्ला कादरीगेट थाना कादरीगेट बगिया, 2.संजय लोधी पुत्र स्व0 रामगोपाल उम्र 48 वर्ष निवासी मो0…

फर्रुखाबाद:विश्व योग दिवस बुधवार को,जिले की सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर मनाया जायेगा योग दिवस

फर्रूखाबाद, 19 जून 2023 केस 1 सिविल अस्पताल लिंजीगंज में लैब टेक्नीशियन के पद पर तैनात अंकित दीक्षित ने बताया कि कोरोना काल में तीन बार कोविड़ से ग्रसित हुआ लेकिन अस्पताल में भर्ती होने की जरुरत नहीं पड़ी क्योंकि मैंने रोज व्यायाम किया और आयुर्वैदिक औषधियों का सेवन किया यह योग ही जो आज मैं अपने आपको स्वस्थ महसूस करता हूं lकेस 2खड़ियाई के रहने वाले 79 वर्षीय रामलखन बताते हैं मेरे घुटनों में काफ़ी दर्द रहता है, रोज योग करने से अब घुटनों के दर्द में कुछ आराम…

मैनपुरी के नगला अतिराम में रास्ते के विवाद में पिता-पुत्र सहित तीन को गोलियों से भून डाला, हत्याकांड से फैली दहशत

यूपी के मैनपुरी जिले से है। यहां करहल क्षेत्र के गांव नगला अतिराम निवासी कायम सिंह का गांव के ही कुछ लोगों के साथ रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार दोपहर करीब दो बजे इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट हो गई। पारिवारों के बीच रास्ते को लेकर है विवादगांव नगला अतिराम निवासी कायम सिंह और सोबरन सिंह एक ही परिवार के हैं। दोनों के घर आसपास हैं। दोनों के बीच घर से निकलने के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार…