फर्रुखाबाद, 15 जून 2023 जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर गुरुवार को एकीकृत निक्षय दिवस मनाया गया। आयोजन के दौरान टीबी, फाइलेरिया और कुष्ठ के मरीजों को चिन्हित कर तत्काल इलाज की प्रक्रिया शुरू की गई। ओपीडी में आने वालों में से 10 प्रतिशत मरीजों की स्क्रीनिंग की गई l ओपीडी में आने वाले मरीजों को क्षय, कुष्ठ, फाइलेरिया, कालाजार और चिकिनगुनिया के बारे में जागरूक किया गया l मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार ने बताया कि टीबी फाइलेरिया और कुष्ठ रोग का इलाज है बशर्ते इसके लक्षणों की समय…
Day: June 15, 2023
बरेली – ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो लोगों की हुई मौत।
बरेली/मीरगंज – ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर दो लोगों की हुई मौत। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।जानकारी के अनुसार मीरगंज थाना क्षेत्र में बहरोली तिलमास गांव के बीच देर रात सड़क हादसे (दुर्घटना) में दो लोगों की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया बहरोली निवासी सुभाष गंगवार और उनका भतीजा राजेश गंगवार उर्फ भोला मोटरसाइकिल से मीरगंज कुछ सामान लेने गए थे। वहां से खरीदारी करने के बाद दोनों चाचा भतीजा मोटरसाइकिल से अपने (गांव) घर बहरोली वापस…
बरेली – भूख हड़ताल के 5 वे दिन महंत योगी विजय देव नाथ महाराज की हालत बिगड़ी तहसीलदार रश्मि कुमारी ने जूस पिलाकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कराई खत्म 1 सप्ताह का दिया समय।
बरेली/आंवला – बिशारतगंज रेलवे स्टेशन से भिंडोरा अड्डा रोड की हालत जर्जर होने एवं ग्राम बेहटा बुजुर्ग में दो अन्य रोड बिजली समस्याओं को लेकर खड़ेश्वरी तपस्वी महंत योगी विजय देव नाथ महाराज जी ने दिनांक 11.6.2023 से भिंडोरा अड्डा हाईवे पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर खड़े हुए कि जब तक इन समस्याओं का समाधान नहीं किया जाएगा तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी हाईवे रोड भी जाम किया गया पुलिस से काफी नोकझोंक भी हुई मगर योगी महाराज टस से मस नहीं हुए कोई समस्या का समाधान ना होते…
मैनपुरी में आसमान से बरस रही आग, लू से लोग बेहाल, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अभी राहत के आसार नहीं हैं।
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। बुधवार को भी पारा 42 डिग्री पहुंचा। इससे लोग बेहाल रहे। सुबह से लेकर शाम तक आग बरसने जैसी धूप और लू की वजह से सड़कों पर सन्नाटा दिखा। वहीं शाम को भी उमस से राहत नहीं मिल सकी। फिलहाल अभी गर्मी से राहत मिलते नहीं दिख रही है। 42 डिग्री तक पहुंचा तापमानबीते सप्ताह से ही गर्मी नले अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। पारा एक बार 40 के पार गया तो फिर नीचे नहीं आया। तेज…
मैनपुरी में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव
मैनपुरी के कटरा में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने आनन-फानन में शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामला किशनी थाना क्षेत्र के गांव कटरा से जुड़ा हुआ है। कटरा निवासी हरभान सिंह के पुत्र रजनीश ( 25 ) ने दोपहर के समय लेटने का…
नीट की परीक्षा में मिश्रित की बिटिया ने प्रथम स्थान पाकर सीतापुर का नाम किया रोशन
सीतापुर,दस्तक चाणक्य, ज्ञानेंद्र मौर्य: मेडिकल कालेज में दाखिला के लिए आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट के परिणाम घोषित होने के बाद महर्षि दधीच की पावन तपो भूमि कस्बा मिश्रित के मोहल्ला रन्नूपुर के रहने वाले सुधीर सिंह की पुत्री अंकिता सिंह ने नीट की परीक्षा में 610 अंक हासिल किए है और जनरल कैटेगरी में 9760 रैंक हासिल कर जनपद सीतापुर का नाम रोशन किया है । कस्बा मिश्रित के सभी निवासियों ने होनहार बिटिया को हार्दिक बधाई दी है।
साड़ी पहनी लड़की ने स्कूटी पर दिखाया ऐसा खतरनाक स्टंट, वीडियो देख थम जाएंगी सांसे
सड़क पर स्टंट करने के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं. खतरनाक स्टंट करते लोगों के वीडियो की बाढ़ आ गई है. जान की परवाह किए बगैर लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं. कई बार गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद भी लोग स्टंटबाजी से बाज नहीं आ रहे हैं. अब स्कूटी पर स्टंट दिखाती एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है. आपने सोशल मीडिया पर कई तरह के स्टंट वीडियो देखे होंगे लेकिन शायद ही इस तरह का वीडियो कभी आपके…
प्रयागराज-सहायक निदेशक सेवायोजन 21/06/2023 को शहर दक्षिणी मे प्रातः 10 बजे किया जायेगा बृहद रोजगार मेले का आयोजन
प्रयागराज-सहायक निदेशक सेवायोजन 21/06/2023 को शहर दक्षिणी मे प्रातः 10 बजे किया जायेगा बृहद रोजगार मेले का आयोजन, प्रयागराज-क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज द्वारा विधान सभा क्षेत्र शहर दक्षिणी में दिनांक 21.06.2023 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नैनी, प्रयागराज परिसर में प्रातः 10ः00 बजे वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है। इस मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनियां पिंच सेक्योरिटी सर्विस एल0एल0पी0, गोल्डेन फार्मा आर्गेनिक एग्रीकल्चर प्रा0लि0, कैरियर ब्रीज स्किल साल्यूशंस, ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल्स एण्ड आयुर्वेदिक प्रा0लि0 एवं डस्की स्टैलियन कन्सल्टेंसी सर्विस प्रा0लि0 आदि द्वारा विभिन्न पदों पर चयन…
बरेली – डीआरएम इंटर कॉलेज अंजनी के इंटरमीडिएट के दीपक दिवाकर को जिला अधिकारी बरेली शिवाकांत द्विवेदी ने किया सम्मानित।
बरेली/आंवला – दिनांक 14 जून 2023 को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज उत्तर प्रदेश एवं अमर उजाला के सहयोग से मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षा हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्य मंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी , शिक्षा मंत्री श्रीमती गुलाबो देवी जी एवं शिक्षा सचिव ने वर्चुअल माध्यम से तथा बरेली जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में डी आर एम इंटर कॉलेज,अंजनी सिरौली –…
बरेली – मीरगंज में एक दबंग युवक ने दलित युवक का कान काट कर किया घायल।
बरेली/मीरगंज – तहसील मीरगंज कार्यालय के समीप मढ़ी सत्याना मेला ग्राउंड पर शाम के समय चंद्रपाल कोरी पुत्र कोमिल प्रसाद निवासी मीरगंज मोहल्ला मालीपुरा अपने दोस्तों के साथ कोल्ड ड्रिंक पीने के दौरान एक शराबी दबंग युवक ने दलित युवक से कहा सुनी के बीच उसका कान अपने मुंह से चबाकर काटकर लहूलुहान कर दिया जिससे वह कान काटने से गंभीर रूप घायल हो गया। पीड़ित द्वारा शोर मचाने पर वहां खड़े लोग बचाने आए तो भाई जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। इस मामले में पीड़ित चंद्रपाल…
बरेली – मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराने के बाद कराया गया भंडारा।
बरेली/मीरगंज – अगरास शाही रोड कुरतरा गांव के पास सोमवार को ब्रहमदेव स्थल पर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू हुआ। पीत वस्त्रधारी महिलाओ और कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली और 3 दिन अनुष्ठान पूजा पाठ के बाद आज बुधवार को हवन यज्ञ कर मूर्ति स्थापित की गई। उसके बाद सभी लोगों को प्रसाद वितरण करा कर कार्यक्रम का समापन किया गया।जानकारी के अनुसार गांव कुरतरा में शाही रोड पर मौजूद ब्रहमदेव स्थल पर बालाजी, राधाकृष्ण, और शिव परिवार की प्रतिमाओ की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सोमवार को शुरू हुआ…
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 21 जून को लखनऊ में प्रदर्शन
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राज्य और केंद्रीय कर्मचारियों ने बुधवार को लखनऊ में रथयात्रा निकाली। केंद्र और राज्य कर्मचारियों ने लोकसभा चुनाव से पहले सरकार पर दबाव बनाने के लिए बड़े आंदोलन का फैसला किया है। बुधवार को रथयात्रा केंद्रीय भवन पुरनिया से शुरू हुई। उसके बाद विकास भवन, कृषि विपणन पिकप भवन, 1090 चौराहा होते हुए समाज कल्याण निदेशालय, कृषि भवन, दूरदर्शन, जवाहर इंदिरा भवन, एनईआर, इनकम टैक्स, उद्यान, पीएनजी, PWD, सिंचाई, विकासदीप, कामरेड टीएन बाजपेयी प्रतिमा आलमबाग से होते हुए चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंची। प्रदेश के सभी…
4 हजार मदरसों में नेपाल, बांग्लादेश और खाड़ी देशों से फंडिंग के संकेत, पढ़िए खबर
यूपी के 4 हजार मदरसों में नेपाल, बांग्लादेश और खाड़ी देशों से फंडिंग के संकेत मिलने के बाद शासन एक्शन के मूड में आ गई है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने नेपाल से सटे यूपी के 9 जिलों के मदरसों की जांच के लिए टीमें गठित कर दी हैं। जो कि 13 जुलाई तक रिपोर्ट देंगे। जिले में जांच के लिए बनाई गई टीम विशेष सचिव आनंद कुमार सिंह व मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार जगमोहन ने बताया कि जिलों में टीमें बना दी गई हैं। जो कि जांच…
भीषण गर्मी को देखते हुए एसी बसों को दुरुस्त करेगा यूपी रोडवेज
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को बसों के रखरखाव के साथ समस्त व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। भीषण गर्मी के चलते एसी बसों की व्यवस्था सुदृढ़ कराने को भी कहा गया है। योगी सरकार यात्रियों की सुरक्षा के साथ ही सफाई पर भी विशेष नजर रख रही है।मुख्यमंत्री के निर्देश पर परिवहन निगम के अफसरों ने बुधवार को फील्ड में बसों की पड़ताल की। योगी सरकार का निर्देश है कि गर्मियों के मौसम में यात्रियों को आवागमन के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न हो। खासतौर पर…
समस्या का समाधान हुआ नहीं और उसको कागजों पर सही कर दिया गया, बिजली कटौती मामला
बिजली कटौती निजात नहीं दिलाने पर पावर कॉर्पोरेशन के इंजीनियर उपभोक्ताओं के साथ धोखा करने लगे है। कटौती पर शिकायत करने के बाद समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है लेकिन कागजों पर उसका समाधान कर दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने इसका खुलासा किया है।उन्होंने बताया कि 1912 की हकीकत जानी तो पता चला कि समस्या का समाधान हुआ नहीं और उसको कागजों पर सही कर दिया गया है। दरअसल, 11 केवी और एलटी लाइन की वजह से आने…
यूक्रेन के खिलाफ जंग लड़ेंगे रूसी कैदी, पढ़िए खबर
रूसी संसद जल्द ही एक प्रस्ताव को मंजूरी दे सकती है, जिसके तहत देश की जेलों में बंद कैदी यूक्रेन के खिलाफ जंग में हिस्सा ले सकते हैं। इस बार में एक बिल संसद के सामने बुधवार को लाया गया। इस पर फैसला एक या दो दिन में आ सकता है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- पुतिन की पार्टी ने यह बिल पेश किया है, लेकिन बताया जाता है कि डिफेंस मिनिस्ट्री इस बिल में कुछ बदलाव चाहती है। बहरहाल, अगर इस बिल को मंजूरी मिल जाती है तो आप रूसी कैदियों…
16 जून से होने जा रही है दुनिया की सबसे पुरानी सीरीज द एशेज की शुरुआत
दुनिया की सबसे पुरानी सीरीज द एशेज की शुरुआत 16 जून से होने जा रही है। यह टूर्नामेंट का 73वां सीजन है। पिछला सीजन ऑस्ट्रेलिया ने 4-0 से जीता था और इस बार का मेजबान इंग्लैंड है। 2 देशों की इस सीरीज की शुरुआत 140 साल पहले 1882 में हुई थी। हालांकि ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड 1877 से टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। दुनिया का पहला टेस्ट मैच भी इन्हीं देशों के बीच खेला गया था। यह मुकाबला 15 से 19 मार्च 1877 को मेलबर्न में खेला गया। बाद में इसी सीरीज का…
‘तितली उड़ी..’ गाने से बनाई थी प्लेबैक सिंगर शारदा ने पहचान, जानिए
60 और 70 के दशक की मशहूर प्लेबैक सिंगर शारदा राजन अयंगर का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। लंबे वक्त से कैंसर से पीड़ित शारदा ने बुधवार को आखिरी सांस ली। शारदा को 1966 में रिलीज हुई राजेंद्र कुमार और वैजयंतीमाला की फिल्म ‘सूरज’ के गीत ‘तितली उड़ी..’ के लिए याद किया जाता है।इस तस्वीर में शारदा, राज कपूर और उनकी पत्नी कृष्णा कपूर के साथ नजर आ रही हैं। शारदा को राज कपूर ने पहली बार ईरान में हुए एक कार्यक्रम में सुना था।शारदा को…
कौन थे भारत भूषण जिसके पास थीं एक लाख किताबें, जानिए
आज फिल्म एक्टर भारत भूषण की 104वीं जयंती है। फिल्मों में सबसे शरीफ एक्टर की बात की जाए तो भारत भूषण उसमें पूरी तरह फिट बैठते थे। बोलने, चलने के अंदाज से लेकर कपड़ों तक उन्हें फिल्मी दुनिया के सबसे शरीफ और शालीन एक्टर का दर्जा मिला हुआ है। 14 जून 1920 को मेरठ में जन्मे भारत भूषण अपने पिता की मर्जी के खिलाफ फिल्मों में आए। फिल्म बैजू बावरा से उन्हें सुपर स्टार माना गया। वे अपने जमाने के सबसे स्टाइलिश एक्टर भी थे। एक कमरा भरकर कपड़े उनके…
इरफान के निधन के चलते ‘टीकू वेड्स शेरू’ का आईडिया करना पड़ा ड्रॉप
बतौर प्रोड्यूसर कंगना रनोट की पहली फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर कंगना ने बताया कि शुरुआत में इस फिल्म का नाम ‘डिवाइन लवर्स’ था और इसमें वे और इरफान खान लीड रोल में नजर आने वाले थे। हालांकि, इरफान के निधन के चलते इस आईडिया को ड्रॉप करना पड़ा। ‘टीकू वेड्स शेरू’ 23 जून को रिलीज होनी है। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अपोजिट अवनीत कौर नजर आएंगी।फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर कंगना…
