अब मथुरा को डेवलप कर रहे हैं, आने वाला वक्त यूपी टूरिज्म का होगा: पर्यटन मंत्री

UP में टूरिज्म बढ़ रहा है। फिर चाहे लखनऊ में नौसेना पोत INS को लाने का फैसला हो या ब्रज में कार रैली। वाराणसी के क्रूज और धार्मिक शहरों में रोप-वे डेवलप करके पर्यटकों को सुविधा दी जा रही है। दैनिक भास्कर के साथ खास बातचीत में टूरिज्म मंत्री जयवीर सिंह ने कहा,”काशी विश्वनाथ धाम बनने के बाद वहां टूरिज्म 10 गुना, अयोध्या में 8 गुना तक बढ़ गया। अब हम मथुरा डेवलप कर रहे हैं। पूरे यूपी में 22 डेस्टिनेशन पर काम किया जा रहा है। आने वाला वक्त…

10 मई को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की वोटिंग, पढ़िए रिपोर्ट

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को वोटिंग होनी है। 6 और 7 मई को PM नरेंद्र मोदी ने लगातार दो दिन बेंगलुरु में रोड शो किया। इस रीजन में 28 सीटें आती हैं, इसलिए सभी पार्टियों का फोकस यहां है। पर बेंगलुरु के कोरामंगला में चुनाव से अलग ही माहौल है। ये एरिया पब, मॉल्स, रेस्टोरेंट्स और नाइट लाइफ के लिए मशहूर है, लेकिन आजकल यहां हिंदी vs कन्नड़ भी ट्रेंड में है। बेंगलुरु इतना अहम है कि यहां के लिए मंत्रियों में झगड़ा हो जाता है।…

20 जिलों में ATS ने 70 संदिग्धों को उठाया, हुई छापेमारी

यूपी ATS ने शनिवार को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी PFI से कनेक्शन के शक में 20 जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। ATS 70 संदिग्धों को हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ हो रही है। लखनऊ के लाटूश रोड से रिहाई मंच के अध्यक्ष मो. शोएब और मेरठ से अब्दुल खालिक अंसारी को भी हिरासत में लिया गया है। टीम ने लखनऊ, सीतापुर, बहराइच, बलरामपुर, बाराबंकी, देवरिया, सिद्धार्थनगर, वाराणसी, आजमगढ़, कानपुर, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर और अमरोहा में छापेमारी की। ATS को शक है कि सभी…

रविवार शाम को गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लग गई, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

लखनऊ के राजाजीपुरम इलाके में स्थित तीन मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर जनरल स्टोर के गोदाम में रविवार को आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपट जीने तक पहुंच गई। जिससे ऊपर रहने वाले सात लोग फंस गए। आग की लपटें और उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए।इसी बीच बाइक की टंकी तेज धमाके के साथ फट गई। इस बीच लोगों ने रस्सी और चादर के सहारे छत पर फंसे लोगों को उतारा। दमकल की चार गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत…

समद ने फ्री हिट पर सिक्स मारकर हैदराबाद को जिताया, बटलर फिर शतक से चूके

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हरा दिया। उतार-चढ़ाव से भरे मैच के आखिरी 2 ओवरों में हैदराबाद को जीत के लिए 41 रन की जरूरत थी। ग्लेन फिलिप्स ने 19वें ओवर में 3 छक्के और एक चौका लगाया। 20वें ओवर में SRH को 17 रन की जरूरत थी, टीम ने 5 गेंद पर 12 रन बना दिए। आखिरी गेंद पर 5 रन चाहिए थे, तभी समद कैच हो गए। लेकिन बॉलर संदीप शर्मा की यह गेंद नो-बॉल रही,…

स्पेशल गाउन पहनकर किंग चार्ल्स की ताजपोशी में शामिल हुईं सोनम कपूर, जानिए

किंग चार्ल्स की ताजपोशी के दूसरे दिन रविवार रात को विंस्डर कैसिल में कॉन्सर्ट का आयोजन हुआ। इसमें अमेरिकी सिंगर केटी पेरी, लायनल रिची, पॉप ग्रुप टेक दैट सहित कई सेलेब्रिटीज ने परफॉर्म किया। इस कॉन्सर्ट में 20 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए। इंडियन एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी इस कॉन्सर्ट में शामिल हुईं। उन्होंने वर्चुअली होने वाले कॉमनवेल्थ देशों की परफॉर्मेंस को इंट्रोड्यूस ​​​​​​​किया। प्रोग्राम में सोनम ने स्पेशल गाउन पहना, जिसे भारत और ब्रिटेन के दो डिजायनरों ने मिलकर तैयार किया था।​​​​​​​विंस्डर कैसिल में हुए कॉन्सर्ट में…

द कश्मीर फाइल्स की तरह द केरल स्टोरी, जानिए रिपोर्ट

5 मई को रिलीज हुई अदा शर्मा स्टारर फिल्म द केरल स्टोरी लगातार बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। कंट्रोवर्सी के बावजूद फिल्म ने दूसरे दिन 11.22 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन 8 करोड़ का रहा था। कलेक्शन में उछाल आने के बाद फिल्म ने 19.25 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने हाल ही में फिल्म की कमाई से जुड़ी अपडेट अपने ट्विटर पर शेयर की है। उन्होंने लिखा, द केरल स्टोरी सेंसेशनल है।…

बरेली – सिरौली नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी निशा शर्मा के प्रचार में डोर टू डोर किया युवा कार्यकर्ताओ ने जनसंपर्क।

आंवला – नगर निकाय चुनाव में सिर्फ 3 दिन बचे हुए हैं जिसे लेकर प्रत्याशियों में बड़ा ही प्रचार प्रसार को लेकर उत्साह बना हुआ है वही बताते चलें आपको सिरौली नगर पंचायत कि भाजपा प्रत्याशी निशा शर्मा का नगर पंचायत सिरौली में भारी मात्रा में जनता का सहयोग नजर आ रहा है सिरौली की जनता का कहना है कि हमारे लिए एक ऐसा हमारी सिरौली को चेयरमैन चाहिए जो हमारी जो हम जनता कि हमेशा सुख दुख में काम आता रहे बा कस्बे में विकास की गंगा बहा दे…

बरेली – आंवला नगर पालिका से सपा प्रत्याशी सैयद आबिद अली को कार्यालय पहुंचकर महात्माओं ने दिया जीत का आशीर्वाद।

नगरपालिका आंवला में चुनाव को लेकर बहुत उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है वहीं सपा प्रत्याशी सैयद आबिद अली के आवास पर उनके समर्थकों की खासी भीड़ देखने को मिल रही है उनके समर्थकों का कहना है कि पिछले 5 साल बीत जाने के बाद भी कोई विकास नहीं हुआ है इसीलिए जनता ने अबकी बार सपा प्रत्याशी सैयद आबिद अली को यहां से जिताने की होड़ सी लगा दी है वहीं सपा प्रत्याशी सैयद आबिद अली को महात्माओं ने आकर आशीर्वाद दिया। आंवला की जनता में ऐसे लग रहा…

बरेली – आंवला नगर पालिका की विकास की डोर जनता चली सपा प्रत्याशी की ओर।

नगरपालिका आंवला समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सैयद आबिद अली इन दिनों चर्चा का केंद्र बने हुए हैं बता दें कि आंवला की जनता मैं ऐसे लग रहा है जैसे कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सैयद आबिद अली नहीं बल्कि आंवला की जनता स्वयं चुनाव लड़ रही हो आंवला की जनता में एक अलग प्रकार का उत्साह दिखाई दे रहा है जिसमें सैयद आबिद अली दिनोंदिन जनता के दिलों मैं जगह बनाने मैं भरपूर कामयाब होते दिखाई दे रहे हैं जिसमें आंवला की जनता उन्हें पूर्ण आशीर्वाद देने को तैयार है…

बर्थडे पर सुकेश चंद्रशेखर बड़े सरप्राइज की प्लानिंग कर रहा , लिखा- तुम भी मुझे पागलों की तरह प्यार करती हो

200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली की जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर लगातार बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस के लिए लव लेटर भेज रहा है। हाल ही में सुकेश ने फिर अपने वकील अनंत मलिक के हाथ एक लेटर भिजवाया है, जिसमें उसने जैकलीन के बर्थडे के लिए बड़ा सरप्राइज प्लान करने का जिक्र भी किया है। जैकलीन का बर्थडे 11 अगस्त को होता है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सुकेश चंद्रशेखर ने सबसे पहले अपने लेटर में जैकलीन की अवॉर्ड शो में दी गई परफॉर्मेंस की तारीफ…

पीलीभीत ; जेकेएसएस मासिक बैठक में कई को जिम्मेदारी सौंपी,सम्पूर्ण भारत मे संगठन का विस्तार करें कार्यकर्ता।

पूरनपुर : जनपद के तहसील कलीनगर क्षेत्र के ग्राम जमुनियां खास जन कल्याण सुरक्षा संघ के कार्यालय पर पूर्व की भांति जन कल्याण सुरक्षा संघ (JKSS) के पदाधिकारियों की बैठक महीने के प्रथम रविवार को संपन्न हुई जिसमें संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई और पदाधिकारियों से कहा गया कि आप जन-जन को संगठन के उद्देश्यों व उसके कार्यो के बारे में विस्तार से बतायें और ज्यादा से ज्यादा लोगो को संगठन के सदस्य बनायें राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह ने चर्चा करते हुए बताया कि जेकेएसएस समाज के दबे…

इंस्टाग्राम पर चिठ्ठी पोस्ट कर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने माफी मांगी, जानिए क्या कहा

फिल्म स्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी को पत्नी आलिया सिद्दीकी ने चिट्ठी लिखकर खुद की गलतियों की माफी मांगी है। उन्होंने नवाज और उनकी फैमिली पर किए केस भी वापस लेने की बात कही है। आलिया ने नवाज की गलतियों को भी माफ करते हुए आगे बढ़कर भविष्य को बेहतर आकार देने की कोशिश करने की बात कही। उन्होंने कहा, “अतीत के चक्रव्यूह में फंस कर रह जाना ठीक नहीं। हम अच्छे पति-पत्नी नहीं बन सके। लेकिन उम्मीद है कि अच्छे माता-पिता बन सकेंगे।”बच्चों की पढ़ाई के सिलसिले में दुबई में रह…

पीलीभीत : सकुशल एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराये जाने हेतु प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक हुई आयोजित।

नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से सम्पन्न कराये जाने हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक ओमप्रकाश वर्मा एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में गांधी सभागार में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं समस्त प्रभारी अधिकारी नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 एवं सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई।बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने मा0 प्रेक्षक को जनपद की नगर पालिका व नगर पंचायतों में निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत प्रशासन…

पीलीभीत : भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी ने किया जबरदस्त डोर टू डोर जनसम्पर्क

पूरनपुर भाजपा प्रत्याशी शैलेन्द्र गुप्ता ने पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान के साथ नगर पालिका परिषद पूरनपुर के वार्ड 03,06,09 व मेन मार्केट में ताबड़तोड़ डोर टू डोर व दुकानों पर जनसम्पर्क किया जहाँ सभी से मिलते हुए उन्होंने कमल के निशान पर ही वोट करने की अपील की। जनता से उन्होंने समर्थन व आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस अवसर पर उनके साथ डॉ दिनेश गुप्ता,डॉ तेजबहादुर सिंह ‘तेजू’, एड.संजय सक्सेना,संजय पाण्डेय,संजय विश्वास,सोनू आर्या,परगट सिंह,वरिष्ठ नेता व समाजसेवी हर्ष गुप्ता,ब्रजेश गुप्ता, कौशलेन्द्र भदौरिया,हर्ष प्रधान,एड. हरीश सिंह चौहान,संजीव कुमार गुप्ता,संजय गुप्ता,अवनीश सक्सेना…

जौनपुर : खुटहन दुर्घटना में नागालैंड से आये एक शिक्षक की मौत दुसरा घायल

खुटहन ब्लाक मुख्यालय के बगल लोहरा की पाही पर खुटहन जौनपुर रोड पर रविवार की रात पिकअप की चपेट में आकर अपाचे बाइक सवार एक शिक्षक की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा शिक्षक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल ले आयी। मृत शिक्षक का शव कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया। जबकि घायल साथी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। नागालैंड प्रदेश के ग्राम व थाना थाइपो दीमापुर गांव…

फर्रुखाबाद : मोहम्मदाबाद नगर पंचायत में आम आदमी पार्टी का बोलबाला, जिला अध्यक्ष नीरज प्रताप शाक्य ने की जनसभा

रोहिल्ला की पावन धरती पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अध्यक्ष पद नगर पंचायत मोहम्मदाबाद पूर्व डिप्टी एसपी राजेश सिंह यादव जी की जनसभा को मुख्य अतिथि श्रीमती सुनीता गंगवार जी विशेष अतिथि जिला अध्यक्ष इंजीनियर नीरज प्रताप शाक्य ने संबोधित किया तथा बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता और युवा बुजुर्ग तथा बच्चे मौजूद रहे लोगों का जोश देखकर इस बार आम आदमी पार्टी बड़े जोशो खरोश के साथ चुनाव मैदान में है। आगामी 11 मई 2023 को देवता से आम आदमी पार्टी की झाड़ू चुनाव निशान पर मोहर…

गाज़ीपुर :-बुद्ध की प्रासंगिकता पर बोलना सूर्य को दीपक दिखाने के समान , उपजिला अधिकारी आशुतोष श्रीवास्तव

गाज़ीपुर :-सम्यक युवा मंच द्वारा आयोजित बुद्ध महोत्सव कार्यक्रम भुडकुड़ा राम अखाड़ा बगीचे में सम्मपन्न हुआ कार्यक्रम में मुख्यातिथि मा० उपजिला अधिकारी आशुतोष श्रीवस्तव रहे मुख्य अतिथि ने कहा की बुद्ध की प्रासंगिकता पर बोलना सूर्य को दीपक दिखाने के समान है बुद्ध का सारगर्वित ज्ञान दुनिया में सागर के समान है जो जनमानस के लिए मंगल कल्याण कारी है मा० उपजिला अधिकारी ने बुद्ध के चार आर्य सत्य व आठ अष्टांगिक मार्ग की विधिवत व्याख्या करते हुए कहे की इससे बड़ा दुख मुक्ति का कोई रास्ता ही नहीं है…

बदायूं : वो युवाओं को तमंचा थमाते थे हमने दिए टेबलेट, सीएम योगी।

बदायूं : वो युवाओं को तमंचा थमाते थे हमने दिए टेबलेट, सीएम योगी। बदायूं:शहर के इस्लामियां इंटर कालेज के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों में युवाओं के हाथ में तमंचे थमाए जाते थे। जबकि डबल इंजन वाली भाजपा सरकार में उन्हें टेबलेट दिए गए। ताकि डिजिटल इंडिया की थीम पर वो अपराधी नहीं बल्कि आत्मनिर्भर बन सकें। कहा कि पहले यहां के नेता गोकशी कराते थे लेकिन भाजपा शासन में गौसेवकों को प्रोत्साहित किया जाता है और गोवंश की रक्षा…

शाहजहांपुर:वोटरों को लुभाने के लिए बांटी शराब और रुपए, पुलिस ने पकड़ा*

शाहजहांपुर । थाना जलालाबाद पुलिस ने बीती रात वोटरों को लुभाने के लिए शराब और रुपए आदि बांटते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से पुलिस ने शराब की बोतल, 10 पव्वा,17 हजार रुपए और पोस्टर, पंपलेट आदि बरामद किए। पकड़े गए अभियुक्त थाना जलालाबाद क्षेत्र के मोहल्ला गौसनगर निवासी आदित्य कुशवाहा और मोहल्ला आजादनगर निवासी राहुल सक्सेना हैं। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह लोग जलालाबाद नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मुनेंद्र बाबू और मोहल्ला गांधीनगर वार्ड नंबर 5 से सभासद प्रत्याशी मोनिका गुप्ता…