बरेली/आंवला – ग्राम वर्षीय सिकंदरपुर में पुराने शिव मंदिर पर इस सप्ताहिक रासलीला ने आज दूसरे दिन वृंदावन के कलाकारों द्वारा बड़ी ही सुंदर सुंदर झांकियों के साथ देवकी विदाई का मंचन किया गया यहां के कमेटी कार्यकर्ता विजयपाल पुजारी ने बताया कि यह रासलीला वृंदावन के कलाकारों द्वारा बड़ा सुंदर सुंदर झांकियों के सहित दिखाई जा रही है और यह 26/5/2023 दिन शुक्रवार से प्रारंभ हुई है यह रासलीला 1 सप्ताह तक चलेगी 2/6/2023 को समाप्त होगी इस रासलीला में गांव के कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी जिम्मेदारी संभाले रखी…
Day: May 27, 2023
बरेली – सिरौली थाना क्षेत्र में अवैध खनन रोकने में सिरौली पुलिस नाकाम आए दिन हो रहे वीडियो वायरल।
बरेली/आंवला – सिरौली थाना क्षेत्र में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद खनन माफिया पुलिस को दे रहे चुनौती बरेली थाना सिरौली क्षेत्र के शाहाबाद आंवला रोड पर देवसारा उर्फ संग्रामपुर के पास लगभग खनन माफिया अवैध खनन कर रहे हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है थाना सिरौली क्षेत्र में यह कोई नया मामला नहीं है इससे पहले भी कई बार अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रालीयो के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे हैं लेकिन अवैध खनन माफियाओं पर कोई कार्रवाई अमल में…
सीतापुर:ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्व. बालेश्वर लाल का जिला कार्यालय पर मनाया गया स्थापना दिवस
मिश्रित सीतापुर / ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश इकाई जनपद सीतापुर के जिलाध्यक्ष सुदीप मिश्रा के नेत्रत्व में आज ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक व महानायक स्व. बाबू बालेश्वर लाल जी का स्थापना दिवस बड़ी ही धूम धाम से मेला मैदान मिश्रित में स्थित विद्यजेन्द्र गेस्ट हाउस में मनाया गया । इस मौके पर स्व. बाबू बालेश्वर लाल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए महान विभूति को शत शत नमन वंदन किया गया । ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुदीप मिश्रा ने कहा…
बरेली – सिरौली क्षेत्र में कथा के प्रोग्राम में शराब के नशे में दबंगों ने की महिलाओं के साथ मारपीट कई महिलाएं जख्मी रिपोर्ट दर्ज
बरेली/आंवला – सिरौली थाना क्षेत्र के गांव देव सारा संग्रामपुर में रामचरित मानस पाठ संपन्न होकर शाम को दावत का प्रोग्राम चल रहा था उसी समय कुछ लोगों ने मारपीट शुरू कर दी जिसमें कई महिलाएं चोटिल हो गई हैं उनका इलाज चल रहा है बता दें कि थाना सिरौली क्षेत्र के गांव देव सारा संग्रामपुर में कैलाश वर्मा के रामचरितमानस का पाठ संपन्न होकर दावत का प्रोग्राम चल रहा था इसी बीच गांव के लालता प्रसाद लालाराम राम अवतार अन्य लोग नाजायज हथियार लेकर आ गए जिसमें महिलाओं के…
बरेली – प्रशासन के निर्देश पर सिरौली पुलिस ने डग्गामार वाहनों की चैकिंग के दौरान दो बसों को पकड़ा है
बरेली/आंवला – सिरौली इलाके में काफी समय से डग्गामार वाहनों का संचालन होता रहा है। सिरौली के कुछ सफेदपोश नेताओं और पुलिस की मेहरबानी से दिल्ली,मुंबई, हरयाणा,पंजाब,हिमाचल प्रदेश आदि को डग्गामार बसें चल रहीं हैं। बस संचालक सवारियों से मनमाना किराया वसूलते हैं। और बसों में सवारियों को ठूंस ठूंस कर भरा जाता है। सूत्र बताते हैं कि इन बसों में मादक पदार्थों की तस्करी और गैर कानूनी सामान का लाना ले जाना भी खूब होता है। बुधवार को अभियान के तहत सिरौली पुलिस ने दो बसों को पकड़ा है।इस…
फर्रुखाबाद:डीएम ब एसपी ने जिला कारागार फतेहगढ़ का आकस्मिक मासिक निरीक्षण किया
फर्रुखाबाद,आज 27 मई 2023 को सायंकाल जिला कारागार फतेहगढ़ का मासिक निरीक्षण आकस्मिक रूप से संजय कुमार सिंह जिलाधिकारी और अशोक कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया। अस्पताल बैरक , अन्य बैरक और महिला बैरक का निरीक्षण किया । महिला बैरक में नए वाटर कूलर का उद्घाटन किया । जेल प्रबंधन की प्रशंसा की गई । निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद, जेलर अखिलेश कुमार, जेल डाक्टर विजय अनुरागी, फार्मासिस्ट यादवेंद्र मोहन , डिप्टी जेलर श्रीमति कृष्णा कुमारी, श्रीमती सरोज देवी, जेल बार्डर राजेंद्र बाबू, उदय प्रताप, दीपांशु,…
फर्रुखाबाद:विश्व मासिक धर्म दिवस पर विशेष (28 मई) महावारी प्रबंधन ग्रामीण परिवेश में आज भी चुनौतीपूर्ण – डॉ दलवीर सिंह
फर्रुखाबाद, 27 मई 2023 राजेपुर ब्लॉक के ग्राम विलालपुर की निवासी 16 वर्षीय किशोरी मीना (बदला हुआ नाम) कहती हैं कि मुझे जब पहली बार मासिक धर्म आया तो मैं डर गई कि यह मुझे क्या हो गया डर और झिझक के कारण किसी से नहीं कहा लेकिन मेरे कालेज राजकीय बालिका इंटर कालेज राजेपुर में समय समय पर अस्पताल से एक दीदी नीलम मिश्रा आती हैं उन्होंने इस बारे में सबसे चर्चा की थी तो इस बारे में मुझे कुछ जानकारी थी साथ ही उन्होंने अपना मोबाइल नम्बर भी…
पीलीभीत: थाना पूरनपुर पुलिस द्वारा लूट की घटना कारित करने वाले 03 अभियुक्तों को उनके द्वारा अलग अलग स्थानों से लूटे गये भिन्न-भिन्न कम्पनियों के मोबाइल तथा लूट की घटना को अंजाम देने में प्रयोग की जाने वाली मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार।
*प्रेस नोट* *जनपद पीलीभीत* *दिनांक 27.05.2023* *थाना पूरनपुर पुलिस द्वारा लूट की घटना कारित करने वाले 03 अभियुक्तों को उनके द्वारा अलग अलग स्थानों से लूटे गये भिन्न-भिन्न कम्पनियों व कीमत के 06 Android मोबाइल तथा लूट की घटना को अंजाम देने में प्रयोग की जाने वाली मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार।* जनपद पीलीभीत में अपराध, अपराधियों पर प्रभावी अकुंश लगाये जाने के क्रम में आज दिनांक 27.05.2023 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद पीलीभीत के निर्देशन तथा श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक जनपद पीलीभीत के निर्देशन व कुशल नेतृत्व में मुखबिर…
बरेली – चेयरमैन इमराना बेगम व सभासदों को मीरगंज एसडीएम उदित पवार ने दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ।
बरेली/मीरगंज – नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी में मीरगंज एसडीएम व अधिशासी अधिकारी की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित चेयरमैन व सभासदों की शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। शपथ समारोह में (उपजिलाधिकारी) एसडीएम मीरगंज उदित पवार ने नवनिर्वाचित चेयरमैन इमराना बेगम पत्नी मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई व 15 वार्डो के सभासदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। उससे से पूर्व चेयरमैन व समस्त सभासदों व सम्मानित लोगों ने एस डी एम मीरगंज उदित पवार का जोर दार स्वागत कर चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने का धन्यवाद दिया। (एसडीएम) मीरगंज…
बरेली – बिशारतगंज नगर पंचायत के नवनिर्वाचित चेयरमैन व सभासदों को एसडीएम ने दिलाई शपथ।
बरेली/आंवला। – नगर पंचायत के नवनिर्वाचित चेयरमैन व सदस्यों को नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित एक समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।एसडीएम आंवला गोविंद राम मौर्य ने सबसे पहले चेयरमैन मोहम्मद ताज उर्फ लाल मियां को शपथ दिलाई। उसके बाद एसडीएम ने सभासद नीतू गौतम, माया देवी, कदीर अहमद, रमेश यादव, कमालुद्दीन मंसूरी, बबलू मौर्य, वशिष्ट गोस्वामी, मौजमा बेगम , आसमीन, साकरा बेगम, दानिश मजहर एवं प्रदीप साहू को शपथ ग्रहण कराई। शपथ ग्रहण के बाद चेयरमैन समर्थकों ने उनका फूल मालाओं जोरदार स्वागत किया और बधाई…
दिल्ली सरकार के अधिकारों को लेकर क्या बोले केजरीवाल
दिल्ली की केजरीवाल सरकार के अधिकारों की लड़ाई बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में शनिवार यानी 27 मई को नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग होने वाली है। इस मीटिंग में सभी मुख्यमंत्रियों को शामिल होना है। लेकिन केजरीवाल सहित तीन मुख्यमंत्रियों ने इस मीटिंग का बॉयकॉट कर दिया है। ये हैं स्वयं अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव। मामला दरअसल, दिल्ली सरकार के अधिकारों का है। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों दिल्ली की चुनी हुई सरकार को कई…
राज्यपाल की तरफ से जारी हुआ आदेश,कुलपति प्रो.विनय पाठक के खिलाफ बैठाई जांच की निरस्त
AKTU यानी डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय कानपुर के वर्तमान कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के खिलाफ बैठाई गई जांच को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने निरस्त कर दिया है। AKTU के तत्कालीन कुलपति प्रो. पीके मिश्रा ने एक फरवरी को हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया था। राजभवन ने कहा है कि प्रो. पाठक ने कुलाधिपति को पत्र भेजकर प्रो. पीके मिश्रा की ओर से मनगढंत शिकायतों के आधार पर उनके खिलाफ…
चिनहट के दो भाइयों ने 5 महीने में बनाई मिनी थार, कार- ई-रिक्शा के पार्ट्स किए यूज
महिंद्रा की थार तो सभी जानते होंगे। ये जब रोड पर चलती है तो लोगों की नजरें थम जाती हैं। लखनऊ में भी इन दिनों एक थार काफी चर्चा में है। लेकिन ये थोड़ी अलग है। इसका नाम है ‘मिनी थार’। इस भारी भरकम गाड़ी का मिनी वर्जन बनाया है लखनऊ के चिन्हट निवासी दो भाइयों ने। इनके नाम हैं सूफियान और सिराज।मो. सूफियान और मो. सिराज दोनों चचेरे भाई हैं। सिराज ई रिक्शा रिपेयरिंग सेंटर चलाते हैं। उन्होंने बताया- “कहीं जाने के लिए दूसरे से गाड़ी मांगनी पड़ती थी।…
गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 62 रन से हराया, जानिए कौन कैसे खेला ?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दूसरे क्वालिफायर में शुक्रवार को गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 62 रन से हराया। मैच में शुभमन गिल ने 49 बॉल में शतक जमाया और टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेली। गिल के सेंचुरी लगाते ही रोहित शर्मा उन्हें बधाई देने आए। वहीं, ईशान किशन प्लेइंग इलेवन में थे, लेकिन कन्कशन की वजह से बाहर हो गए। उनकी जगह विष्णु विनोद ने ली। नेहल इम्पैक्ट प्लेयर बन कर आए और इसी तरह मुंबई ने एक ही मैच में 13 खिलाड़ी खिलाए। मैच के…
सूडान के लोग देश छोड़ने को क्यों हुए मजबूर, जानिए वजह
15 अप्रैल से शुरू हुए सूडान के सिविल वॉर का असर बहुत जल्द सॉफ्ट ड्रिंक इंडस्ट्री समेत कई बड़ी मैन्युफेक्चरिंग यूनिट्स पर पड़ सकता है। इसकी वजह एक खास तरह की गोंद या गम है। इसे एकेसिया गम कहा जाता है। कोक और पेप्सी जैसे सॉफ्ट ड्रिंक्स मेकर ने साफ कर दिया है कि अगर यह जंग नहीं रुकी तो 3 से 6 महीने में सप्लाई बंद हो सकती है। इसके अलावा ड्रग इंडस्ट्री पर भी इसका असर पड़ सकता है। दुनिया में इस्तेमाल होने वाला कुल अरेबिक गोंद का…
सितंबर में लखनऊ से 52 किमी दूर महमूदाबाद में होगी ‘हीरामंडी’ की शूटिंग
संजय लीला भंसाली इन दिनों अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘हीरामंडी’ पर काम कर रहे हैं। वे इसे बहुत बड़े स्केल पर बना रहे हैं। इससे जुड़े सूत्रों और ट्रेड एनालिस्ट्स ने बताया कि इस सीरीज की लेंथ महज 6 से 8 एपिसोड की रहने वाली है पर भंसाली इसे एक बड़े बजट की फिल्म की तरह की शूट कर रहे हैं। बड़ी बात यह है कि हाल ही में इसकी शूटिंग के 100 दिन पूरे हो चुके हैं पर सुनने में आ रहा है कि अभी इसे 150 दिनों तक और…
पहली पत्नी से रिश्ता टूटने की बताई आशीष विद्यार्थी ने वजह
57 साल के वेटरन एक्टर आशीष विद्यार्थी ने 25 मई को फैशन डिजाइनर रुपाली बरुआ से शादी की है। थोड़ी देर पहले ही उनकी पहली पत्नी राजोशी उर्फ पीलू विद्यार्थी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक अजीबो गरीब पोस्ट शेयर किया था। अब एक्टर का भी रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है ,जिसमें वह अपनी पहली शादी के बारे में बात करते हुए नजर आए। वीडियो में आशीष ने कहा- ‘नमस्कार, हम सबकी अलग-अलग जिंदगी है और अलग-अलग जरूरतें हैं। हम सबके…
पर्दे पर रानी बेगम उमराव जान बनीं तो लोग तवायफों से करने लगे शादी
रानी बेगम पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री की वो लीजेंड्री एक्ट्रेस हैं, जिन्हें वहां की तवायफों की जिंदगी बदलने का क्रेडिट दिया जाता है। पाकिस्तानी फिल्म उमराव जान में इन्होंने ऐसा डांस किया कि तवायफों ने इनके लिए सोने के घुंघरू बनवाकर गिफ्ट किए। इस फिल्म का लोगों पर ऐसा असर पड़ा कि कई लोगों ने तवायफों से ही शादी कर ली। इनकी निजी जिंदगी बहुत दर्दनाक रही। ड्राइवर की बेटी थीं, जिन्हें मशहूर गायिका मुख्तार बेगम ने गोद लिया, क्योंकि पिता पाल नहीं सकते थे। जब ये फिल्मों में आईं तो…
