बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी – फतेहगंज पश्चिमी, थाना क्षेत्र के गांव अगरास के बहारी साइड में लगे बिजली ट्रांसफार्मर पर जा रही 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार अचानक आज सुबह टूट कर रास्ते पर गिर पड़ा। उसी जगह गांव के कुछ बच्चे खेल रहे थे। टूट कर गिरे तार की चपेट में 11 साल की छात्रा सोफिया आ गई। जिससे मौके पर ही करंट लगने से जल कर उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। छात्रा की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। छात्रा…
Day: May 12, 2023
बरेली – सिरौली थाना क्षेत्र में आभूषणों की दुकान पर चोरी करते तीन महिलाएं पकड़ी गई माल बरामद।
बरेली/आंवला – सिरौली थाना सिरौली क्षेत्र के गांव शिवपुरी में तीन महिलाएं चोरी की फ्रॉक से घूम रही थी महिलाओं को सिरौली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया बता दें कि पहले भी इन महिलाओं ने चोरी की थी जिस पर थाना सिरौली में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी लेकिन वह महिलाएं 11 मई के दिन निकाय चुनाव को देखते हुए फिर से चोरी की फिराक में उन्हीं दुकानों पर जा पहुंची जिसकी भनक दुकानदारों को लगी तो दुकानदारों ने इसकी सूचना थाना सिरौली पुलिस को दे…
बांदा :पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे पीड़ित बच्चे को लेकर लगाई न्याय की गुहार
बांदा – मामला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का है जहां पर -पीडित ने बताया किपीड़ित ग्राम गर्गन पुरवा (सदल सिंह का पुरवा) अतर्रा, थानाअतर्रा, जिला बांदा का एक गरीब व मजदूरी करने वाला व्यक्ति हैतथा पीड़ित दिनांक 01.05.2023 ई0 को शाम के समय करीब 7 बजे अतर्रा सब्जी मण्डी में संतोष गुप्ता के यहांपल्लेदारी का कार्य करने गया था तथा पल्लेदारी का कार्य करके दूसरे दिन दिनांक 02.05.पीड़ित की पत्नी2023 ई0 को दिन में समय करीब 1 बजे जब घर वापस आया तो घरश्रीमती सवित्री नहीं थी।पीड़ित ने अपने बच्चों प्रेम…
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज, 12 मई, 2023 को कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। 2023 में 12वीं कक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.33% दर्ज किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में कम है। इस साल भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है और लड़कियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.68 प्रतिशत रहा, जबकि 84.67% लड़कों ने सीबीएसई कक्षा 12 की परीक्षा उत्तीर्ण की। 10वीं कक्षा का कुल पास प्रतिशत 93.12% है। इस साल, लड़कियों का उत्तीर्ण…
मैनपुरी : नाले में मिला लापता किसान का शव, सगे संबंधी ने लगाया हत्या का आरोप
बुधवार को लापता हुए किसान का शव गुरुवार सुबह आलीपुर खेड़ा के पास नाले में पड़ा मिला। स्वजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वहीं पुलिस ने घटना को हादसा बताया है। इसके साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है। थाना बिछवां के गांव दूल्हापुर खिरिया निवासी किसान सुबोध कुमार लोधी भूसा खरीदने के लिए आलीपुर खेड़ा जाने की बात कहकर घर से निकले थे फिर लौटकर घर नहीं पहुंचे। देर शाम स्वजन ने उनको काफी तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला। नाले में…
मैनपुरी ; सिरफिरे युवक ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला करके उसको किया घायल
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पत्नी पर शक के चलते बृहस्पतिवार को हाथरस का रहने वाला युवक अपनी ससुराल आ पहुंचा। पहले तो उसने अपना सिर मुंडवाया। इसके बाद ससुराल पहुंचकर पत्नी पर हमलावर हो गया। चाकू से उसके बाल काट दिए। खुद पर भी चाकू से प्रहार किया। इसके बाद खुद ही थाने जाकर सारी घटना बताई। मामला बिछवां थाना क्षेत्र के देवगंज गांव का है। दरअसल हाथरस के नवीपुर खुर्द मोहल्ला निवासी कैलाश सिंह की पहली शादी फिरोजाबाद निवासी उमा देवी के साथ हुई थी। एक बच्ची को…
मैनपुरी में कल खुलेगा प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा
मैनपुरी। निकाय चुनाव में चेयरमैन तथा सभासद पद के प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा शनिवार को खुलेगा। नगर पालिका सहित दस नगर पंचायतों में चेयरमैन पद पर 89 तथा सभासद पर 601 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतगणना का समय नजदीक आते ही प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ गई हैं।निकाय चुनाव की छह स्थानों पर 13 मई को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। ब्लॉक परिसर मैनपुरी में नगर पालिका, नगर पंचायत ज्योंती खुड़िया की मतगणना होगी। नेशनल महाविद्यालय भोगांव में नगर पंचायत भोगांव, बेवर की, रामसिंह महाविद्यालय किशनी में नगर…
मानदेय न बढ़ने से कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट, बीकेटी में धरना
बढ़ती महंगाई में कई वर्षों से मानदेय न बढ़ाए जाने को लेकर बीकेटी के इटौंजा मानपुर टोल प्लाजा पर संविदा कर्मियों ने प्रदर्शन किया। गुरुवार को इस प्रदर्शन में संविदा कर्मियों ने टोल प्लाजा की कार्यदाई संस्था पर कई महीनों से झूठे आश्वासन देकर मानदेय बढ़ाने के विरोध में कार्यालय के सामने सड़कों पर उतरे और नारेबाजी की।बख्शी का तालाब क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 24 लखनऊ-सीतापुर रोड पर स्थित मानपुर इटौंजा टोल प्लाजा से जुड़े संविदा कर्मचारियों ने मानदेय बढ़ाए जाने की मांग को लेकर गुरुवार को कार्यालय के सामने…
तसला चोरी के शक में एक कर्मचारी सुनील को बुरी तरह पीटा, पढ़िए रिपोर्ट
लखनऊ के कैंट इलाके में बिरयानी दुकानदार बादशाह खान ने लोहे का तसला चोरी के शक में एक कर्मचारी सुनील (32) में बुरी तरह से पीटा। उसके बाद चोरी कबूल कराने के लिए माचिस की तीली जलाकर उसके लोवर में आग लगा दी। जब तक पीड़ित लोवर उतार कर भागता तब तक उसके पैर बुरी तरह झुलस चुके थे। पुलिस पीड़ित की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको पकड़ कर पूछताछ कर रही है।निलमथा निवासी पीड़ित की मां सावित्री देवी ने बताया कि दुकानदार बादशाह…
हाईकोर्ट में पेशी के बाद समर्थकों को संबोधित करेंगे इमरान खान, जानिए
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को शुक्रवार को सुबह 11 बजे हाईकोर्ट में पेश किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने अल-कादिर ट्रस्ट गबन मामले में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) प्रमुख इमरान की गिरफ्तारी को गैर-कानूनी बताया था। इसके बाद फौरन रिहाई का आदेश दिया और कहा था कि जमानत के लिए हाईकोर्ट में अपील करें। सुनवाई के बाद इमरान इस्लामाबाद के श्रीनगर हाईवे से जनता को संबोधित करेंगे। खान की रिहाई के बाद जमान पार्क सहित देशभर में उनके समर्थकों ने जश्न मनाया। इमरान की पहली पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने भी…
आज मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच लीग स्टेज का 57वां मुकाबला, पढ़िए रिपोर्ट
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच लीग स्टेज का 57वां मुकाबला खेला जाएगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से मैच शुरू होगा। इस मैदान पर दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी।वहीं सीजन में दूसरी बार दोनों टीमें भिड़ेंगी। इससे पहले लीग स्टेज के 35वें मुकाबले में भी दोनों का सामना हुआ था, तब गुजरात ने 55 रन से मुकाबला जीता था। आगे स्टोरी में हम दोनों टीमों का टूर्नामेंट में फॉर्म, टॉप प्लेयर्स, हेड-टु-हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट, वेदर…
जौनपुर : मांगलिक कार्यक्रम के बीच अचानक पानी में उतरा करंट, बर्तन धो रहे युवक की दर्दनाक मौत
शाहगंज : क्षेत्र के कोरवलिया गांव में चल रहे मांगलिक कार्यक्रम के दौरान बर्तन धोते समय पानी में पंखा गिरने से अचानक पानी में उतरे करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से (23) वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार मृतक दीपांशु तिवारी (23) पुत्र विश्वामित्र तिवारी बिहार प्रांत के शिवान जनपद के पचरुखी थाना क्षेत्र के मटू छपरा गांव निवासी था। शाहगंज में कछरा रोड सुरिस में किराए के मकान में रहकर नौकरी कर अपने परिवार का भरण…
90 के दशक में बैंकरप्ट हो गए थे सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, पढ़िए
सुपरस्टार अमिताभ बच्चन 90 के दशक में बैंकरप्ट हो गए थे। उस वक्त उनकी प्रोडक्शन कंपनी अमिताभ बच्चन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ABCL) बड़े घाटे में चल रही थी। उनके ऊपर 90 करोड़ का कर्जा हो गया था। इसके साथ ही उनके ऊपर 55 केस भी दाखिल थे। उनके घर पर लोग देनदारी मांगने आ जाते थे। वे लोग उन्हें भला-बुरा कहते थे।बिग बी अपना बंगला भी खोने वाले थे। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि ये उनकी लाइफ का खराब खराब वक्त था। उन्होंने कहा कि कंपनी काफी ज्यादे घाटे…
गाजीपुर : मौर्य वंशियो का बुद्ध जयंती पर जमावड़ा इतिहासिक , पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा
रामप्रसाद कुशवाहा स्मारक इण्टर कालेज छावनी लाइन गाजीपुर परिसर मे तथागत गौतम बुद्ध जयन्ती समारोह 21 म ई रविवार को दिन मे 11 बजे से रांत्री 6 बजे के बीच आयोजित हॆ जिसमे वर्तमान भारत मे तथागत गॊतम बुध्द के धम्म की प्रासंगिता विषय पर परिचर्चा आयोजित हॆ।यह जानकारी कार्यक्रम के आयोजक पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा व अजय कुशवाहा ने संयुक्त रुप से दी हॆ। द्वय नेताओ ने बताया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप मे पूर्व मंत्री विधान परिषद सदस्य व सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मॊर्य,विशिष्ठ अतिथि…
कैसे शुरू हुआ मनोज वाजपेई का करियर, पढ़िए रिपोर्ट
मनोज बाजपेयी ने कहा है कि करियर के शुरुआती दौर में उन्हें फिल्में करने के लिए काफी कम पैसे मिलते थे। उनके पास खुद का घर भी नहीं था। फिल्म सत्या के आने के लगभग 8 साल बाद वे घर खरीद पाए थे।मनोज ने कहा कि वे जिन फिल्मों में काम करते थे उनका बजट काफी कम होता था, इस वजह से फीस भी काफी कम मिलती थी। मनोज ने कहा कि सत्या में काम करने के बाद वे सिर्फ एक कार खरीद पाए थे। हालांकि मनोज ये मानते हैं…
कौन है केके गोस्वामी कैसे बने शक्तिमान के खली-बली?, पढ़िए रिपोर्ट
‘मुंबई आकर स्ट्रगल करना आसान नहीं होता था, वो भी तब जब आप आपकी हाइट कम हो। लोग मुझे टीवी शोज में काम सिर्फ TRP के लिए देते थे। छोटी हाइट की वजह से लोग मुझे देखना चाहते थे। फिल्मों में छोड़िए, बचपन में इसी हाइट की वजह मेरी मां को पड़ोसियों ने कितने ताने दिए लेकिन समय बदल ही गया। काम नहीं मिलने की वजह से कई रात में बिना खाना खाए सोया। पानी पी कर कितने दिन रह जाता है।’ये कहना है केके गोस्वामी का, जिसे आप उनके…
दो बार CM देने वाली JDS, BJP या कांग्रेस में से किसके साथ जाएगी
कर्नाटक में एक बार फिर JDS के किंगमेकर बनने की उम्मीद है। 10 में से 5 एग्जिट पोल हंग असैंबली की भविष्यवाणी कर रहे हैं यानी बिना JDS की मदद के सरकार नहीं बन सकती। पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक भाजपा 91, कांग्रेस 108, JDS 22 और अन्य को 3 सीट मिलने का अनुमान है। 13 मई को नतीजे आएंगे और सब कुछ साफ हो जाएगाएचडी देवगौड़ा की चुनावी राजनीति साल 1962 से शुरू हो गई थी। जब वे पहली बार निर्दलीय विधायक बने थे। इसके बाद कांग्रेस (ओ), जनता…
निकाय चुनाव की तारीख से लेकर मतदान तक ‘प्रकृति न्याय करती है’ बयान सबसे चर्चित
मिट्टी में मिला देंगे’ से शुरू हुई निकाय चुनाव की सियासत ‘नो कर्फ्यू-नो दंगा, यूपी में सब चंगा’ पर खत्म हुई। निकाय चुनाव की तारीख से लेकर मतदान तक हर दिन नेताओं के भाषण चर्चा में रहे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सबसे ज्यादा 50 सभाएं और रोड शो किए। विपक्ष और माफियाओं पर आक्रामक रहे, लेकिन कहीं भी अतीक-अशरफ का नाम नहीं लिया।सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अलीगढ़-कानपुर समेत 7 जिलों में जनसभाएं करके योगी सरकार को घेरा। बसपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों ने तो लड़ाई लड़ी, लेकिन उनकी तरफ से बड़े…
प्रयागराज-15 मई से शुरू होगा विशेष टीबी रोगी चिन्हीकरण अभियान सीएचओ को किया जा रहा है प्रशिक्षित टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट से होगा क्षय रोग का उन्मूलन
प्रयागराज 11 मई 2023। वर्ष 2025 तक देश को क्षय रोग मुक्त बनाने और टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को और गति देने लिए नियमित प्रयास किया जा रहा हैं। इसी क्रम में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर 15 मई से 21 कार्य दिवसों तक विशेष अभियान चलाकर क्षय रोगी खोजे जाएंगे। इसके लिए सभी सीएचओ को मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह जानकारी जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ अरुण कुमार तिवारी ने दी।जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर…
